July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /गर्मियों के दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम पाचन क्रिया बहुत स्लो हो जाती है. जिसके…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में अमावस्या का खास महत्व होता है और खासकर वैशाख के महीने में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / अंडा सबसे आम और पसंदीदा ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स में गिना जाता है, अंडे को अपने आहार में शामिल करना और उन्हें पूरा…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / पिछले कुछ सालों में ग्लास स्किन और कोरियाई ब्यूटी ट्रेंड्स ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. हर लड़की चाहती है कि…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /आज के समय में कब्ज एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं. इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान…
    शौर्यपथ / हर साल मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस यानी मदर्स डे मनाया जाता है. हर साल इस दिन की तारीख बदलती रहती…
    रसोई टिप्स /शौर्यपथ / खानपान में धनिया और पुदीना के पत्तों का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों में इन पत्तों की ताजा…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /अक्सर ही महिलाएं चेहरे पर केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करती हैं. ब्लीच स्किन को निखारती है. लेकिन, केमिकल वाली ब्लीच के…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / स्किन केयर का एक बेहद जरूरी स्टेप है सनस्क्रीन. मौसम चाहे कोई भी और आप घर के अंदर हों या बाहर,…
    टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / सफेद रंग एक ऐसा रंग है जिसे पहनने के बाद इंसान डीसेंट दिखने लगता है. सफेद रंग के कपड़े हर किसी…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision