Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत /शौर्यपथ / अच्छी नींद हमारे लिए हमारी सेहत के लिए कितनी जरूरी है इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। अगर आप लगातार कम…
आस्था /शौर्यपथ / श्रीकृष्ण के बचपन के कई मित्र थे जैसे मनसुखा, मधुमंगल, श्रीदामा, सुदामा, उद्धव, सुबाहु, सुबल, भद्र, सुभद्र, मणिभद्र, भोज, तोककृष्ण, वरूथप, मधुकंड,…
धर्म संसार /शौर्यपथ /कृष्ण के प्रपौत्र वज्र को बहुत सी जगह पर वज्रनाभ भी लिखा गया है। वज्रनाभ द्वारिका के यदुवंश के अंतिम शासक थे,…
शौर्यपथ / महाशिवरात्रि व्रत रखने के दौरान आस्था के साथ अपनी सेहत पर ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है जिससे कि आपको बाद में नुकसान…
शौर्यपथ /आप अगर शिवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जब लम्बे समय तक भूखे रहने के बाद जब हम…
किसानों की बढ़ेगी आय और बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर , जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन, आवारा मवेशियों की समस्या होगी हल रायपुर / शौर्यपथ…
खाना खजाना /शौर्यपथ /मोरधन के ढोकले सामग्री :1 कटोरी दही, 100 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 200 ग्राम मोरधन, 100 ग्राम राजगीरा आटा, जीरा, सोडा एक चम्मच,…
सेहत /शौर्यपथ /बेहतर सेहत के लिए अलसी के कई फायदे हैं। लेकिन इन फायदों को और भी बेहतर बनाने के लिए इसका सही तरीके से…
सेहत / शौर्यपथ / गर्मियों में अंगूर एक बेहद पसंद किया जाने वाला फल है, हरे अंगूर के अलावा काले अंगूर भी बहुत ही स्वादिष्ट…
आस्था /शौर्यपथ / शिवजी को भांग चढ़ाना चाहिए या नहीं, जानिए शिवजी की पूजा से भांग किस तरह और क्यों जुड़ गई यह शोध का…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)