Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

शौर्यपथ /आत्मविश्वास पर्सनैलिटी को निखारता है. इससे आपकी छवि मजबूत होती है व्यक्तिगत और समाजिक जीवन में. किसी भी बात को मजबूत तरीके से रखने…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / चेहरे पर झुर्रियां पड़ना उम्र बढ़ने के प्राकृतिक लक्षणों में शामिल है. लेकिन, कई बार स्किन का सही तरह से ख्याल…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों की सेहत सुधारने के लिए जीवनशैली में किए गए छोटे-मोटे बदलाव भी बड़े फायदे देते हैं. बाल जरूरत से ज्यादा…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों का खास महत्व होता है. पूरे देश में इन नौ दिनों में माता रानी…
आस्था /शौर्यपथ /हिंदू धर्म में सफला एकादशी व्रत का खास महत्व है. इस दिन भक्त सच्चे मन से भगवान विष्णुकी पूजा आराधना करते हैं. खासतौर…
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़…
 लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल शरीर पर बहुत गलत असर डालती है. रोज की डाइट में लापरवाही के कारण ही कई सारी…
आस्था /शौर्यपथ /प्रदोष व्रत की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. माना जाता है कि जो भक्त भगवान भोलेनाथ के लिए प्रदोष व्रत रखते हैं उनके…
आस्था /शौर्यपथ /उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिरका निर्माण काफी तेजी से हो रहा है. 2019 में भूमिपूजन…
आस्था /शौर्यपथ /अयोध्या में पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से बन रहे श्री राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने वाला…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)