
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर आयोजित छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज के सम्मेलन में ‘‘रामकथा अमृत‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के रचनाकार मिथलेश प्रकाश शर्मा हैं। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, सुश्री शकुंतला साहू और विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और पुस्तक के रचनाकार मिथलेश प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान राज्य की नवीन औद्योगिक नीति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों के हित में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के लिए आभार जताया। दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनीष कुमार बौद्धा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इस वजह से राज्य के उद्यमियों का मनोबल बढ़ा है। इस अवसर पर टुकेश्वर कंवर, प्रमोद घरडे और हुकुम सिंह कंवर उपस्थित थे।
रायपुर । शौर्यपथ । राज्य के जेलों में 88 अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति की गई है। राज्य में 5 केन्द्रीय जेल, 13 जिला जेल एवं 15 उपजेलों में अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि इस नियुक्ति से जेलों के संचालन में सहयोग मिलेगा। अधिसूचना के तहत केन्द्रीय जेल रायपुर में तीरथ यादव, वेदप्रकाश सिंह, तुलेश साहू, अश्वनी राजपूत एवं राजू दुबे को नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में अंकित सिंह, शेख निजामुद्दीज, सैय्यद मोहम्मद शाह, लक्ष्मीनाथ साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं संदीप बाजपेयी को, केन्द्रीय जेल जगदलपुर दिनेश यदु, होरी प्रसाद मण्डल, धरमूराम कश्यप, सरला तिवारी, विजेन्द्र ठाकुर एवं उगेश चन्द्र मरकाम को, केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सी.डी. कुमार, अजय अरूण मिंज, ज्योति सिंह, सुनील मिश्रा, संदीप गुप्ता एवं निखिल गुप्ताको, केन्द्रीय जेल दुर्ग ओमप्रकाश यादव, ईश्वर सोनवान, भरत साहू, नीतू सिंह, गुरलिन सिंह एवं जय डहरिया को नियुक्त किया गया है। जिला जेल महासमुन्द में तौकीर खान, शिवानन्द महन्ती को, जिला जेल धमतरी में लखनलाल साहू, जिला जेल में रायगढ़ दीपक पाण्डेय, राजीव कालिया एवं यतीश कुमार गांधी, जिला जेल कोरबा में अरूण शर्मा, जिला जेल जांजगीर-चाम्पा में राधेश्याम थवाईत, ठण्डाराम साण्डे एवं संदीप थवाईत, जिला जेल दन्तेवाड़ा में तुलिका वर्मा, राधा नाग एवं प्रदीप गौतम, जिला जेल कांकेर में विश्राम गावड़े, देवेन्द्र सोनी एवं सुनील गोस्वामी, जिला जेल बैकुण्ठपुर में हर्षवर्धन शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी एवं कमल कान्त साहू, जिला जेल जशपुर में रूद्रदाम पाठक एवं सुरेश अग्रवाल, जिला जेल बेमेतरा में जय सोनी, शेषनारायण मिश्रा एवं नवीन ताम्रकार, जिला जेल राजनांदगांव में रमेश डाकलिया, लालचन्द साहू एवं शमीम तिगाला और जिला जेल कबीरधाम में बिलाल खान, पिताम्बर वर्मा एवं सच्चिदानंद केशरवानी को नियुक्त किया गया है। इसी तरह उप जेल बलौदाबाजार में सुनील साहू एवं राकेश वैष्णव, उप जेल गरियाबंद में नरेन्द्र देवांगन एवं शीला ठाकुर, उप जेल सारंगढ़ में राकेश पटेल, उप जेल कटघोरा में चन्द्रहास राठौर एवं हसन अली, उप जेल सक्ती में राजीव जायसवाल, उप जेल मुंगेली में संजय जायसवाल, अरविन्द वैष्णव एवं लोकराम साहू, उप जेल पेण्ड्रारोड में लक्ष्मण राजपूत, उप जेल सुकमा में मनोज चैरसिया, मोहन सिंह एवं राजेन्द्र वर्मा, उप जेल नारायणपुर में राजेश दीवान एवं काण्डेराम मंडावी, उप जेल बीजापुर में अजय सिंह, उप जेल मनेन्द्रगढ़ में अभिषेक वर्मा, उप जेल सूरजपुर में मनोज अग्रवाल, सतीश चैबे एवं दुर्गा शंकर दीक्षित, उप जेल संजारी बालोद में धीरज उपाध्याय, अनिल सेनानी एवं ढालसिंह देवांगन, उप जेल डोंगरगढ़ में भारत भूषण मेश्राम एवं राजकुमार सेन, उप जेल खैरागढ़ में चन्द्रचुड़मणि सिंह एवं भुनेश्वर साहू की नियुक्ति अशासकीय संदर्शक के रूप में हुई है।
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा के लोगों को 2 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री रूद्रकुमार ने अहिवारा के वार्ड क्रमांक-4 में 49.44 लाख के लागत की आश्रय योजना अंतर्गत रैन बसेरा, वार्ड क्रमांक-12 में 49.22 लाख रुपए की लागत वाली राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया। वार्ड क्रमांक-15 में 25.03 लाख लागत से राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी पसारी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में 23.69 लाख की लागत से गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-4 में 34.07 लाख की लागत से राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पुष्प वाटिका का निर्माण कार्य तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके साथ ही धमधा विकासखण्ड के नंदिनी-खुंदनी में भी विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री रात्रे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार, एल्डरमेन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद आदि उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने के लिए दुर्ग जिले में 21 नवंबर से शासकीय अस्पतालों में पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 21 नवंबर से लेकर आगामी 4 दिसंबर तक सरकारी अस्पतालों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इन शिविरों में इच्छुक हितग्राहियों को परिवार नियोजन संबंधी सलाह एवं सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा।इसके अलावा मितानिन बहनें भी घर घर जाकर सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन की सामग्री का वितरण के साथ लोगों को परिवार नियोजन हेतु जागरुक करेंगी। *जिले की जिन 06 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पुरुष नसबंदी आपरेशन किया जाएगा वे हैं*- जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रति बुधवार, सिविल अस्पताल सुपेला में प्रति मंगलवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में प्रति शुक्रवार एवं हितग्राहियों के उपलब्धता अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में प्रति बुधवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा में प्रति सोमवार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में प्रति गुरुवार को किया जाएगा। क्रमांक 1433 ::00::
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई के सेक्टर 2 के शीतला तालाब का नाम बदलकर छठ तालाब और नेहरू नगर के भेलवा तालाब का नाम बदलकर नानक सरोवर करने संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने आज शाम को सेक्टर 2 में एक घंटे तक प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी हाथों में तालाबों का नाम परिवर्तन करने के विरोध में तख्तियां लिये हुए थे, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने तालाबों का इतिहास बताते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना से पहले सेक्टर 2 का तालाब "नवागांव" का शीतला तालाब और नेहरूनगर का तालाब "कोसागांव" का भेलवा तालाब था, यह छत्तीसगढ़ की पहचान और स्वाभिमान का भावनात्मक मुद्दा है निगम के कतिपय प्रतिनिधि, राजनीतिक लाभ के लिये तालाबों का नाम बदलकर राजनीतिक लाभ उठाने और छत्तीसगढ़िया पहचान मिटाने की कोशिश कर जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, उन्होंने तालाब का नाम बदलने की मंशा रखने वालों को आगाह करते हुए कहा कि वे इस मुगालते में न रहें कि ताराचंद जी साहू के न रहने से उन्हें छत्तीसगढ़ियों की भावना के साथ खिलवाड़ करने की खुली छूट मिल गई है, ऐसे हर प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा, आज के विरोध प्रदर्शन में पूरन लाल साहू, कांता छत्तीसगढ़िया, सुलोचना हिरवानी, तरूणा हिरवानी, अक्षय साहू, भीमा साहू, सत्येंद्र देवांगन, रूपनारायण साहू, अमित हिरवानी, सुबोध देव, सुमिरन, सुमीत, धनराज, कुलदीप, संतोष, विकास हिरवानी, धीरज, धनेश, खेमचंद, प्रकाश, नितेश, नरेंद्र, साहिल, महेश, हितेश, देवकुमार, भुवन, संतोष, राहुल, प्रमोद और संजय आदि शामिल थे छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए और मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए मंच के प्रदर्शन स्थल पर पुलिस का भारी व्यवस्था थी ।
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक,कैबिनेट मंत्री,दर्जा प्राप्त आगामी 23 नवंबर से सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। महिला आयोग द्वारा पति-पत्नी विवाद, दैहिक शोषण, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से सम्बंधित प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी।इस तारतम्य में 23 नवंबर को सरगुजा, जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई जिला पंचायत सभा कक्ष सरगुजा, 24 नवंबर को सूरजपुर, जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टर सभा कक्ष सूरजपुर, 25 नवंबर को कोरिया जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टर सभा कक्ष कोरिया और 27 नवंबर को जशपुर जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टर सभा कक्ष जशपुर मे किया जाएगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुई घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि कल रात दिनांक 19.11.2020 को लगभग रात्रि 9.30 बजे डॉ.जयंत चन्द्राकर के द्वारा तेज रफ्तार दो पहिया वाहन में जिला चिकित्सालय परिसर में प्रवेष कर रहा था, जिसे अस्पताल परिसर के पार्किग के कर्मचारियों द्वारा रोकने की कोषिष की गई, किंतु उसके द्वारा बाईक की रफ्तार को और तेज करते हुए अस्पताल के अंदर ले जाकर खड़ी कर दिया गया। जिसे पार्किग के कर्मचारियों द्वारा समझाया गया, तो उसके द्वारा अस्पताल परिसर में ही मॉ-बहन की बुरी-बुरी गाली गलौज करने लगा जिससे वहॉ पर अन्य लोगों को बहुत बुरा लगा, तब कर्मचारियों के द्वारा उससे कहा गया कि भैया गाली गलौज मत करो अपनी वाहन स्टैण्ड पर लगाओ तब उसके द्वारा कहा गया कि मैं यहॉ स्टाफ का आदमी हॅू, तुम लोगों को जो करना है करो, जिसको बताना है बताओ मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता है,तुम लोग मुझे अभी जानते नहीं हो। बहुत समझाइष देने के बाद भी उसके द्वारा लगातार गाली गलौच करते रहा। उसके पष्चात् उसके द्वारा कुछ अन्य लोगों को बुलाकर पार्किग में अस्थायी रूप से बनाए गए गुमटी में तोड़-फोड़ किया गया जहॉ पर रखे पार्किग के हिसाब-किताब के रूपये-पैसे को भी ले गया। इसके पूर्व भी एनएसयूआई के द्वारा षासकीय चिकित्सालय के कुछ कर्मचारियों व डाॅक्टरों के खिलाफ षिकायत किया गया था। जिसको लेकर चिकित्सालय के सी.एस. बालकिषोर देवांगन के द्वारा देख लेने व झूठे केस में फॅसा देने की बात कहीं गई थी। ऐसा महसूस होता है कि पूर्व में किए गए षिकायतों को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फॅँसाया जा रहा है। डाॅक्टरो द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए मरीजो को प्राईवेट अस्पतालों में ले जाने के लिए बाध्य करना, एवं डिलवरी के समय महिलाओं की नाजूक स्थिति का, हवाला देकर, प्राइवेट अस्पतालों का पता बताकर भर्ती करवाने का दबाव बनाना। जिला चिकित्सालय दुर्ग में लगे हुए सीसीटीवी के फूटेजो को निकलवाकर देखा जाए व उक्त घटनाओं की निश्पक्ष जॉच करवाने के लिए डॉ. जयंत चन्द्राकर के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई ने माँग की गई कि सीसी फुटेज को देखकर चिन्हित करे और दोशीयों व्यक्तियों के उपर कार्यवाही किया जावें। ज्ञापन सौंपने वालों में हितेष सिन्हा,अमोल जैन,विनिष,हरीष,विकास राजपूत,विकास साहू,सोनू यादव,गोल्डी कोसरे,नैमूर सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कमीशनखोरी के लिये अट्टालिकाओं का निर्माण करने वाली रमन सिंह सरकार ने किसान और धान के लिये क्यों कुछ नहीं किया?
आधी अधूरी जानकारी को लेकर लगाये जा रहे भाजपा के आरोप गलत एवं निराधार है
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धान की बर्बादी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा नेता जवाब दें कि छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार चलाने के दौरान भाजपा सरकार ने धान को सुरक्षित भंडारण के लिये कितने गोडाउन का निर्माण करवाया था? 15 साल में कमीशनखोरी के लिये बिना आवश्यकता के सिर्फ कमीशनखोरी की नियत से बड़ी-बड़ी अट्टालिकायें बनाने वाली तत्कालीन रमन सरकार ने धान के सुरक्षित भंडारण के लिये कोई योजना क्यों नहीं बनाया? धान की रक्षा के लिये कोई निर्माण क्यों नहीं करवाया? भाजपा की रमन सिंह सरकार ने 15 साल धान को संरक्षित करने और धान खरीदी को सुव्यवस्थित करने की कोई व्यवस्था क्यों नहीं बनाई? कांग्रेस सरकार तो धान को सुरक्षित करने के लिये चबूतरे बना रही है। कांग्रेस सरकार में तो स्थिति बहुत बेहतर है। भाजपा शासनकाल में तो इससे ज्यादा धान बारिश में भीगने और सड़ने से खराब हो जाता था।
रमन सिंह के शासनकाल में उपार्जित धान के खराब होने का विवरण जारी करते हुये संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि वर्ष 2019-20 में कुल उपार्जित 83.94 लाख मे.टन धान में से 78.80 लाख मे. टन (94.3 प्रतिशत) धान का निराकरण किया जा चुका है। शेष 5.14 लाख मे.टन धान का निराकरण जारी है, जिसे 15 दिसंबर 2020, तक निराकृत कर लिया जायेगा। संपूर्ण धान के निराकरण हुये बिना ही सूखत अथवा खराब धान की मात्रा को लेकर भाजपा नेताओं का बयान आधारहीन और कोरी बयानबाजी है। कांग्रेस सरकार का प्रयास है कि खराब धान की मात्रा न्यूनतम रहे। विगत सत्र के धान का निराकरण लगातार जारी है। आधी अधूरी जानकारी को लेकर लगाये जा रहे भाजपा के आरोप गलत एवं निराधार है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2500 रू. धान का दाम देने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं का दुष्प्रचार सीधे-सीधे जनता की आंखो में धूल झोकने की कोशिश है। धान खरीदी पर भाजपा किस मुंह से बोल रही है? भाजपा को किसानों और ग्रामीण मतदाताओं से अब कोई समर्थन इसलिये नहीं मिलेगा क्योंकि छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा के किसान विरोधी, गरीब विरोधी चरित्र, मजदूर विरोधी चरित्र को बखूबी समझ चुके है।
किसान और धान का सम्मान की बड़ी बड़ी बाते करने वाले भाजपा नेताओं से प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर अनुमानित धान उपार्जन हेतु लगभग 3.50 लाख गठन नये बारदानों की आवश्यकता के विरूद्ध जूट कमिश्नर, कोलकाता के माध्यम से भारत सरकार द्वारा केवल 1.45 लाख गठन नये बारदाने ही क्यो उपलब्ध कराये जा रहे है? शेष बारदानों की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है।
नई दिल्ली / शौर्यपथ /रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ में एक बार फिर पालघर में साधुओं पर हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मंदिरों की परिक्रमा करने वाले, अपने गोत्र बताने वाले, जनेऊ दिखाने वालों ने संतों के लिए आवाज उठाना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने दावा किया महाराष्ट्र की सीआईडी ने इस मामले में जो चार्जशीट सौंपी है उसमें भी इस ‘साजिश’ को दबाने कोशिश की गई है। चार्जशीट में संतों की हत्या की वजह अफवाह बताई गई। डिबेट शो में मौजूद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पालघर में साधुओं की हत्या के दिन एनसीपी नेता काशीनाथ चौधरी और सीपीएम के दो नेता मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि साधुओं की हत्या एक सोची समझी साजिश थी जो कि एक राजनीतिक षडयंत्र भी है। पात्रा ने डिबेट के दौरान राहुल गांधी के जरिए महाराष्ट्र की पुलिस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार सिर्फ गिरफ्तार करना जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘मैं तो बराक ओबामा से भी कहूंगा कि वो यहां ना आएं। उनके खिलाफ भी महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ कहा है। इसलिए किसी थाने में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।’ भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि गलती से ओबामा मुंबई आ गए तो उन्हें भी हिरासत में भेजा जा सकता है। उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बकौल पात्रा ओबामा जी जरा सावधान रहिए मुंबई पुलिस कभी भी उठा सकती है। कंगना रनौत और अर्नब गोस्वामी के बाद ओबामा का नंबर ना आ जाए। इसलिए वो सावधाना रहें। बता दें कि बराक ओबामा ने हाल में रिलीज हुई अपनी एक किताब में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि वो एक नर्वस और तैयारी करते छात्र की तरह लगे जो अपने शिक्षक को प्रभावित करना चाहता है मगर उसके भीतर ‘विषय का मास्टर’ बनने के लिए जुनून या योग्यता की कमी है। ओबामा ने अपने कार्यकाल के संस्मरणों पर लिखी किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में इसका जिक्र किया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
