
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ /पटना जेएनएन रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर दोबारा लोजपा के किसी प्रत्याशी की राह अब मुश्किल है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पा'सवान द्वारा चुनाव की अवधि में जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विष वमन किया गया, उससे लोजपा की राह मुश्किल हो गई है। जदयू ने साफ कर दिया है कि अगर राज्यसभा की सीट के लिए लोजपा से किसी प्रत्याशी का नाम तय होता है तो जदयू द्वारा उसे समर्थन नहीं दिया जाएगा। ïवैसे भी जदयू का लोजपा से किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं
जदयू के समर्थन के बगैर नहीं हो सकेगी जीत
जदयू के समर्थन के बगैर लोजपा प्रत्याशी की जीत संभव नहीं हो पाएगी। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सांसद बनने से खाली हुई यह सीट फिर से भाजपा के खाते में चली जाएगी। रविशंकर प्रसाद के सांसद बनने के बाद रामविलास पासवान इस सीट पर गए थे।
प्रस्तावक का संकट भी सामने रहेगा
जदयू नेताओं का कहना है कि लोजपा के प्रत्याशी होने की स्थिति में समर्थन तो दूर उनके विधायक पांंच प्रस्तावकों तक में शामिल नहीं होंगे। लोजपा के समक्ष संकट यह है कि उसके केवल एक विधायक हैैं। ऐसे में चार प्रस्तावक उसे बाहर से लेने होंगे।
जदयू का स्टैंड भी एनडीए में कसौटी पर होगा
राज्यसभा की इस सीट को लेकर एनडीए में जदयू का स्टैैंड भी कसौटी पर होगा। विधानसभा चुनाव में लोजपा प्रत्याशी की वजह से जदयू को 42 सीटों का नुकसान हुआ। उसके कई मंत्री भी लोजपा प्रत्याशी की वजह से ही चुनाव हार गए। चुनाव परिणाम के बाद जदयू के दिग्गजों ने इस पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात कही। जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने लोजपा के रवैये पर टिप्पणी की। लोजपा को एनडीए से बाहर किए जाने की बात भी मुखर हुई
जदयू ने कहा- भाजपा को भी इस मसले पर सोचना चाहिए
जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य विजय चौधरी का वक्तव्य भी सामने आया। उन्होंने भी कहा कि भाजपा को इस विषय पर सोचना चाहिए। यहां तक कि भागलपुर विधानसभा की सीट भाजपा इस वजह से हार गई कि वहां लोजपा का प्रत्याशी भी मैदान में था। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी लोजपा पर निशाना साधा था। ऐसे में जदयू के स्टैैंड पर भाजपा द्वारा राज्यसभा के प्रत्याशी को लेकर जो स्टैैंड रहेगा यह भाजपा-लोजपा के रिश्ते के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
रायपुर / शौर्यपथ / गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस एक्शन में दिखे। उन्होंने कहा कि हर थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से रात्रिकालीन गश्त की जाए। मेडिकल और आबकारी अधिकारियों से समन्वय कर नशीली पदार्थो और अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही की जाए। मंत्री साहू आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गृहमंत्री ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गुण्डे-बदमाशों को चिन्हित करें, पेट्रोलिंग बढ़ाएं, चौक -चौराहों पर सी.सी. टी.व्ही. कैमरा की संख्या बढ़ाएं। होटलों में बाहर से आने वालों पर निगरानी रखें। अपराधियों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखें। उन्होंने कहा कि शहरों के व्यस्तम इलाकों में तथा प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में सी.सी. टी.व्ही. कैमरा लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। समय-समय पर व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक भी लें।
गृह मंत्री साहू ने कहा कि पुलिस का काम आम जनता को परेशान करना नहीं होना चाहिए। पुलिस का काम आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना प्रणाली को मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए विशेष सर्तकता बरती जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों विशेषकर घरेलू हिंसा जैसे मामलों पर परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से आपसी सुलहनामा कराया जाए। संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस मित्र के माध्यम से जनता को जोड़े और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस हरकत में दिखनी चाहिए। उन्होंने शराबखोरी, नशा, जुआ, सट्टा के संभावित ठिकानों पर नियमित चेकिंग करने तथा अद्यतन अपराधियों पर निगरानी रखने सुझाव दिया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कानून व्यवस्था के साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्केनिंग, आॅक्सीजन स्तर की जांच कराने के निर्देश दिए और कोरोना संक्रमितों को होम क्वारेंटीन कराने को कहा। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने भी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। सभी संभागों के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक विडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।
रायपुर/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाईड लाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए जारी किया गया है।
रायपुर / shouryapath / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास के पिता श्री के. राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने श्री के.राम दास के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य हल कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने आज नवा रायपुर में बनने वाले हज हाऊस स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हज हाऊस निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के सचिव श्री साजिद मेमन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनांदगांव/ शौर्यपथ / शहर से लगे ग्राम बरगा के खार में बैठकर रूपये-पैसों के हार-जीत का खेल खेल रहे सात जुआरियों को लालबाग पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने 26 हजार 770 रूपये नगद बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कई जुआरी भागने की कोशिश में थेए लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर ठाकुर को मुखबीर ने सूचना दी कि बरगा खार में छह से सात लोग जुएं की महफिल जमाकर बैठे है। इस सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। हाइवे से करीब छह सौ मीटर की दूरी पर जुआरी फड लगाकर बैठे थे। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, सभी जुआरी हड़बड़ा गए और इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। खबर है कि दीपावली पर्व के समय से ही शहरी क्षेत्र में जुओं की फड लगातार लग रही है। इसमें जिले के अलावा पड़ोसी जिले व राज्यों के लोग भी आकर हार-जीत का दाव लगाते हैं। इससे पहले भी लालबाग पुलिस ने शहर से लगे एक होटल में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।
बरगा खार से पुलिस ने शहरी क्षेत्र के ही सतीश कुमार, राजू साहू, बलवंत गिरी, गुलाम खान, सगुन साहू, शारांश कुमार व चंद्रशेखर को पकड़ा था। मामले में सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने जुआरियों को मुचलके पर रिहा कर दिया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / बेमेतरा से भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने पाटेश्वर धाम स्थित संत बालक दास के आश्रम को हटाने संबंधी नोटिस दिये जाने की कड़ी निंदा की है । दीवान ने कहा कि आश्रम की भूमि से छेड़छाड़ की गयी तो उसका विरोध किया जाएगा । दीवान ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर धाम 1975 से परमपूज्य सदगुरुदेव राजयोगी बाबा की तपस्थली है । बाल योगेश्वर संत बालक दास सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे है । उस स्थान को हटाने वन मण्डलअधिकारी नोटिस जारी किया है जो गलत है धर्म के विरुद्ध कार्य है । ये स्थान पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था का केंद है जहां पर कौशिल्या जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है जो हिन्दू समाज के लिए पूजनीय धर्म स्थल है । ऐसे जगह को हटाने का फरमान जारी कर सनातन धर्म से जुड़े छत्तीसगढ़ियों के भावनाओ पर कुठाराघात है । उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि जो नोटिस संस्था को भेजा गया है उसे वापस ले और संत बालक दास द्वारा संचालित इस धार्मिक स्थल को ससम्मान धर्म के प्रचार प्रसार करने में सहयोग करे ।
दीवान ने कहा है इस संस्था को किसी भी प्रकार का नुकसान किया गया या संचालित धार्मिक कार्य मे बाधा डाला गया तो पूरे छतीसगढ़ की जनता खुल कर विरोध करेगी । सनातन धर्म से जुड़े लोग इस नोटिस से आक्रोशित है । संत बालदास का पूरे छत्तीसगढ़ में अनुयायी हजारों की संख्या में है । उनके द्वारा प्रदेश से लेकर पूरे देश में गोवंश गोसेवा को लेकर प्रचार प्रसार अनेक सभाएं व रामकथा का भव्य आयोजन होते रहता है व गो हत्या खिलाफ उनका क्रांतिकारी कदम सर्वविदित है। उनका जनमानस में बहुत बड़ा सम्मान है और उनके संस्था को हटाने का नोटिस भेज कर जनमानस में आक्रोश उत्पन्न किया गया है । वनमण्डलाधिकारी द्वारा नोटिस भेजना गलत व निंदनीय है ।
धमतरी / शौर्यपथ / बच्चों को जैपनीज इंसेफ्लाइटिस से बचाने के लिए ज़िले में आज से 18 दिसंबर तक जेई टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा । इस टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मस्तिष्क ज्वर से सुरक्षित करना है । जेई टीकाकरण अभियान में एक वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जायेगा । जिसमें लगभग 2 लाख से ज़्यादा बच्चे लाभांवित होंगे ।
जैपनीज इंसेफ्लाइटिस टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे ने कहा,जेई टीकाकरण कार्यक्रम एक अभियान के रूप में ज़िले में चलाया जाएगा जिसमें 1 से 15 वर्ष तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । जिसकी शुरुआत आज से की गई है ।
जैपनीज इंसेफ्लाइटिस टीकाकरण की शुरुआत प्रदेश में 4 वर्ष पूर्व सुकमा जिले से की गई थी । भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप 5 जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, कोंडागांव और धमतरी में भी यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । बच्चे को मस्तिष्क ज्वर से बचाने के लिए उनका टीकाकरण कराना विभाग के साथ-साथ माता पिता की भी जिम्मेदारी है । ज़िले में कोई भी बच्चा ना छूटे इसके लिए जनप्रतिनिधियोंऔर आमजनों से भी अपील की गई है साथ ही उनका सहयोग भी लिया जाएगा ।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीके साहू ने जानकारी देते हुए बताया, यह एक तरह का वायरल इंसेफ्लाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) है यह फ्लैविवायरस नामक विषाणु से इंसानी शरीर को प्रभावित करता है ।क्यूलेक्स मच्छर की प्रजाति से यह इंसानों में फैलता है । संक्रमित मच्छर के काटने से बीमारी का फैलाव मलेरिया की भांति होता है । घरेलू पालतू जानवरों में यह विषाणु भी पाए जाते हैं ।
डॉ साहू ने बताया, धमतरी ज़िले के समस्त विकासखण्ड के लगभग 2 लाख 7,636 बच्चों का जेई टीकाकरण किया जाना है । विकासखण्ड गुजरा में 46,061 बच्चे, विकासखण्ड कुरूद में 56,964 विकासखण्ड मगरलोड में 30,315, विकासखण्ड नगरी में 48,713 और धमतरी शहर में 25,583 बच्चे इस अभियान के तहत कवर किए जाएंगे । जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत सहयोग करेंगे विशेष रूप से इस कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं आमजन को सहयोग करने के लिए भी कहा गया है
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम प्रशासन छठ पूजा के बाद घाट और तालाबों की सफाई में जुटा हुआ है। पानी में तैर रहे फूल, पूजन सामग्री इत्यादि को जाली से खींचकर बाहर निकाला जा रहा है। सूखने के बाद सफाई वाहन से भरकर फूलमाला और कचरे को एसएलआर सेंटर पहुंचाया जा रहा है। ताकि उससे जैविक खाद तैयार किया जा सके। तालाब परिसर में स्वीपिंग का कार्य किया जा रहा है! तालाबों की सफाई के लिए प्रत्येक जोन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई के लिए कर्मचारियों का दल तैयार किया गया है! बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए तालाब परिसर पहुंचते हैं! शिवाजी नगर क्षेत्र के स्वच्छता प्रभारी महेश पांडे ने बताया कि छठ पर्व में पूजन सामग्री के लिए उपयोग किए जाने के बाद बचे हुए अवशेष की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए खुर्सीपार क्षेत्र के तालाबों की सफाई के लिए 60 स्वच्छता कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं! छठ पूजा संपन्न होने के बाद पुष्प, गन्ने के छिलके, पटाखों के कचरे की सफाई की जा रही है! जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर क्षेत्र में स्मृति नगर पुलिस चौकी के पास स्थित अटल बिहारी वाजपेई सरोवर, वार्ड क्रमांक 4 सुपेला संजय नगर स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 6 शीतला तालाब, वार्ड क्रमांक 7 दाऊबाड़ा तालाब, आमा तलाब, वार्ड क्रमांक 9 लिम्हा तालाब, नेहरू नगर भेलवा तालाब ( गुरु नानक देव सरोवर), हुडको स्थित तालाब! जोन क्रमांक 2 अंतर्गत कुरूद नकटा तालाब (वर्तमान नाम देवदास बंजारे तालाब ), कैंप वन स्थित तालाब, घासीदास नगर स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 26 हाउसिंग बोर्ड स्थित सूर्यकुंड तालाब! जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 बैकुंठ धाम स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 50 सेक्टर दो स्थित तालाब! जोन क्रमांक 4 अंतर्गत बापू नगर स्थित तीन तालाब (वर्तमान नाम महात्मा गांधी सरोवर), वार्ड क्रमांक 28 दर्री तलाब (वर्तमान नाम शहीद चुम्मन यादव सरोवर), वार्ड 28 सूर्यकुंड तालाब, वार्ड क्रमांक 29 स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 38 निगम कार्यालय के पीछे स्थित तालाब ( वर्तमान नाम शहीद वीर नारायण सिंह सरोवर)! इन सभी तालाबों में छठ पूजा का आयोजन हुआ था! छठ पर्व के बाद अब निगम क्षेत्र में स्थित तालाबों की सफाई कराई जा रही है!
पटना / शौर्यपथ / बिहार चुनाव 2020 रिजल्ट में बेइमानी का आरोप लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर गठन के बाद से ही हमलावर हो गए हैं। नियुक्ति घोटाले के आरोपी कुछ घंटों के लिए शिक्षा मंत्री रहे मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी के निशाने पर नीतीश कुमार के एक और मंत्री अशोक चौधरी आ गए हैं।
तेजस्वी ने रविवार की सुबह अशोक चौधरी पर हमला करते हुए एक खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि - साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है, CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है। इनकी निष्कपटता देखिए। कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार Not a big deal
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
