August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    -स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खूब तारीफ की ,कहा दिवाली की शॉपिंग का सारा सामान यहां मौजूद , राजभवन में भी 200 दर्जन दीयों के पैकेट किये गए क्रय, सीएम हाउस में 4000 पैकेट दीयों का हुआ ऑर्डर, अब तक साढ़े चार लाख रुपये की बिहान बाजार से हुई बिक्री

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं उनकी बिटिया श्रीमती स्मिता बघेल ने आज जिला पंचायत परिसर में लगे बिहान बाजार में दिवाली की शॉपिंग की। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिवाली की शॉपिंग के लिए यहां सारा सामान मौजूद है। उन्होंने यहां से दीये, सजावटी सामग्री, मोमबत्ती आदी के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी खरीदे।इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि अब तक यहां से साढ़े चार लाख रुपये की सामग्री की खरीदी हो चुकी है 86 समूहों ने अपने विभिन्न उत्पाद यहां डिस्प्ले किए हैं इनमें पूजा की पूरी थाली और सुंदर कलाकृतियां मौजूद हैं। अपने हुनर और कौशल से इन्होंने बहुत सुंदर पूजा की थाली तैयार की है। श्रीमती बघेल ने कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। पूजा सामग्री बहुत सुंदर तैयार हुई है जिसके चलते काफी लोग आकर्षित हुए हैं।
    सीईओ ने बताया कि इन उत्पादों की बिक्री तेजी से हो रही है। राजभवन में 200 दर्जन दीयों के पैकेट आर्डर किये गए हैं सीएम हाउस में 4000 पैकेट स्व सहायता समूह की महिलाओं से बिहान बाजार के माध्यम से खरीदे गए हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां पर बिहान बाजार में शहर के बीचो-बीच हमें बहुत अच्छा स्पेस मिला है। काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं पहले दिन जो ग्राहक यहां आए थे उन्होंने हमारे उत्पादों की तारीफ की होगी, इससे अगले 2 दिनों में काफी संख्या में ग्राहक हमारे यहां सामान खरीदने आ रहे हैं। हम लोग काफी खुश हैं जिला पंचायत ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। सबसे खुशी की बात यह है कि हमारे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की काफी तारीफ हो रही है। हम लोग यहां पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का एक पूरा सेट विक्रय कर रहे हैं। एक साथ बहुत सारे परंपरागत आइटम होने की वजह से हमारा गिफ्ट पैक काफी आकर्षक है। इसके साथ ही उसमें वैरायटी काफी मौजूद है इसमें खुरमी, बीरिया, पीडिया आदि आइटम शामिल है जो परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजन है और लोगों को काफी लुभाते हैं क्योंकि यह काफी श्रम साध्य कार्य है और एक साथ इतने सारे व्यंजनों का बनाया जाना घर में संभव नहीं होता लेकिन छत्तीसगढ़ी घरों में लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। इसलिए लोग इसे बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं साथ ही एक और भी चलन लोगों में बढ़ा है कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन के गिफ्ट पैक अपने लोगों को दें तो वे परंपरागत व्यंजनों को गिफ्ट पैक के रूप में देने के लिए खरीद रहे हैं इससे हमारी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।

    - आर जामगांव में जनसंपर्क अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा
    - 7 लाख लोगों की क्वारन्टीन में रखकर व्यवस्था की, राज्य से गुजरने वाले नागरिकों की भी जरूरी व्यवस्था की
    - सामाजिक व्यापारिक संगठनों, कोरोना वारियर एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही
    - मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचेगी गांवों में, कलेक्टर को रूट बनाने के दिये निर्देश
    - राजीव गांधी किसान न्याय योजना के किश्तों से ग्रामीणों को सही समय मे मिली मदद
    - शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती पर किया स्मरण

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आर जामगांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में भी समाज के हर वर्गों के सहयोग से शासन ने लोककल्याण का कार्य जारी रखा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सक्रिय रखा। मनरेगा के कार्य में हम अग्रणी रहे और 100 दिन रोजगार देने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।
    इन तीनों योजनाओं के माध्यम से कोरोना के आर्थिक दुष्प्रभाव को कम करने मदद मिली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त ऐसे समय में दी गई जब किसानों को खेती किसानी के लिए राशि की जरूरत थी। गोधन न्याय योजना से कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा जिससे अंततः किसान की आय में इजाफा होने का रास्ता खुलेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में भी अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा। यह बताता है कि छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को थामने में पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों, इस कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। कड़ी धूप में संक्रमण का खतरा होने पर भी ये अपने कर्तव्य में जुटे रहे। बाहर से आने वाले 7 लाख लोगों की क्वारन्टीन में रखने की व्यवस्था की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से मांग आती है। इनका परीक्षण कर स्थापना की कार्रवाई की जाएगी। इसमें कुछ समय लग सकता है तब तक के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट रूट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगी। इसमें डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ होंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी मौके पर ही हो सकेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो रहे हैं। यहां पर ऐसी गतिविधियों का संचालन करें जिससे स्थानीय बाजार की जरूरत पूरी हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल का भी स्मरण किया जिनकी आज जयंती है। साथ ही झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों एवं जवानों को भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं का भी समाधान किया।

    पाटन में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों का रेनोवेशन वेदांता समूह की मदद से हुआ, लोकार्पण के पश्चात बच्चों से प्रश्न पूछे मुख्यमंत्री ने

    दुर्ग / शौर्यपथ / बच्चे सबसे अच्छे, मुख्यमंत्री ने जब आर जामगांव में आंगनबाड़ी के बच्चों की क्लास ली तो ब्लैकबोर्ड में यह लिख दिया। बच्चों के साथ उनके यह बेहद आत्मीय क्षण थे मौका था पाटन विधानसभा में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के रेनोवेशन पश्चात लोकार्पण का। यह वेदांता समूह के सहयोग से हुआ। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र की बड़ी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो विजुअल की सुविधा वाले केंद्र में बच्चों को कल्पनाशीलता विकसित करने में खेल खेल में सीखने में खासी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे।
    आंगनबाड़ी की दीवारों पशु पक्षियों के सुंदर तस्वीरों से सजी थी। मुख्यमंत्री एक एक कर इनके बारे में पूछते रहे और बच्चे उत्साह से जवाब देते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी पहली ऐसी जगह होती है जहां घर से परे बच्चे पहली बार देर तक रुकते हैं। यह सुंदर हो, सुविधापूर्ण हो, मनोरंजक हो तो बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को गिफ्ट भी दिये। उल्लेखनीय है कि लोकार्पित होने वाले केंद्रों में ऑडियो विजुअल क्लास के लिए टीवी सेट आदि की व्यवस्था की गई है। हाइजिनिक किचन बनाया गया है। वाटर फ़िल्टर की सुविधा है। एक मॉडल आंगनबाड़ी के अनुकूल बड़ा सुंदर माहौल यहां बनाया गया है।
    यहां मौजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि यहां की कार्यकर्ता श्रीमती मोहिनी म्हस्के और सहायिका श्रीमती देवेंद्री श्रीवास ने सुपोषण को लेकर बहुत अच्छा काम किया है तथा अपने केंद्र को कुपोषण से मुक्त किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों का सम्मान किया। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहरी सरकार के गठन के १० माह बाद आखिरकार सामान्य सभा की बैठक सोमवार दिनांक 9 नवम्बर को आयोजित समान्य सभा की पहली बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने व जनहित के तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा बजट पर व्यापक चर्चा कि अंतिम तैयारी को लेकर आज भाजपा पार्षदों कि महत्वपूर्ण बैठक पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर की मौजूदगी में हुई जिसमें उपस्थित सभी 16 पार्षदों ने अपनी भूमिका को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया.
    नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी उपस्थित थे बैठक में एजेंडे से लेकर बजट में दिए सभी विभागों प्रस्तावित आंकड़ों व योजनाओं पर विस्तावर अध्ययन करते हुए प्रत्येक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से रखने का निर्णय लिया गया ।
    इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विगत 10 माह के कांग्रेस शासनकाल में विकास कार्य ठप्प हो गए है सफाई व्यवस्था चरमरा गई है भरी दीपावली के त्योहार में सफाई कर्मियों को अपनी छोटी छोटी मांगो के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है पूर्व के परिषद में प्लेसमेंट कर्मियों के बढ़ाए गए वेतन भी लागू नहीं कर पा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अमृत मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए 147 करोड़ कि राशि से पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही पाईप लाईन बिछाने का कार्य अनियोजित ढंग से किए जाने व भरी त्योहार में जगह जगह गड्ढे से जनता परेशान है बजट में जो प्रस्ताव दिए गए है उन सभी खामियों को प्रमुखता से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में उठाते हुए एकजुटता प्रदर्शित करे व सदन में नियम व मर्यादा में रहकर अपनी बात प्रखरता से उठाए ताकि जनता के प्रति भाजपा कि विपक्ष बड़ी जिम्मेदारी प्रदर्शित हो सके .
    बैठक में सभी पार्षदों ने सत्ता पक्ष को जनहित के मुद्दे में घेरने दमदारी से बात रखने कि अपील किया।इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष ने सभी पार्षदों को एजेंडा वार जानकारी कल बैठक के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान किया बैठक में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी मार्गदर्शन किया।
    बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर,कांशीराम कोसरे,नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,पुष्पा गुलाब वर्मा,शशी द्वारिका साहू,हेमा शर्मा,कुमारी राकेश साहू आदि उपस्थित थे।

    श्रमदान विशेष अभियान के तहत महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र पहुंचे तालाब परिसर, तालाब को सवारने सभी समाजसेवियों ने मिलकर किया सहयोग

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के प्रमुख स्थल पर स्थित श्री गुरु नानक देव सरोवर जिसका पूर्व नाम भेलवा तालाब था, अब इसकी जिम्मेदारी गुरुद्वारा नानकसर कमेटी एवं समूह ने संभाल ली है, आज सफाई श्रमदान के आह्वान के तहत सभी ने मिलकर इस कार्य में अपना योगदान दिया! सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551 पावन प्रकाश पर्व 30 नवम्बर के तारतम्य मे गुरुद्वारा परिसर से लगे भेलवा तालाब को महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक  देवेंद्र यादव कि परिषद ने एमआईसी मे प्रस्तावित कर "श्री गुरु नानक देव सरोवर" का नया स्वरूप दिया है! अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा नानक सर नेहरू नगर पुरे छ.ग. मे अपने सेवा भाव धर्मार्थ अस्पताल के लिए जाना जाता है आने वाले समय मे सरोवर की स्वच्छता, सौंदर्य व गरिमा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन निरंतर सबके सहयोग से सरोवर को विकसित करेगा, इसके कार्य योजना तैयार करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया! आज के श्रम सेवा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कि आसंदी से  देवेंद्र यादव ने महिलाओं के शौचालय की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से परिसर मे शौचालय निर्माण की घोषणा की! इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्रजीत सिंग छोटू, समाजसेवी नेत राम, अग्रवाल, दीपक भाटिया एवं गिरीश बंसल उपस्थित रहे! इसके अतिरिक्त श्रम सेवा कार्यक्रम में नेहरू नगर रेजिडेंशियल संघ, पंचशील पंजाबी परिवार, भिलाई स्टील व्यापारी संघ, स्त्री सत संगत की महिलाओं, नेहरू नगर व्यापारी संघ, राधा कृष्ण मंदिर, शपथ फाउंडेशन के सभी लोगों का अमूल्य सहयोग रहा! विशेष रूप से गुरुद्वारा नेहरू नगर के पूर्व प्रधान अर्जुन दास पोप तानी, सुरजीत सिंग होरा, हरजीत सिंग, वर्तमान प्रधान तेजपाल सिंग, हरमिंदर सिंग, सुखबीर सिंग ब्रोका, एच एस रेखी, अमरीक सिंग दोसांज , पी.एस.बिंद्रा, सुखवंत सिंग, परताप सिंग, जगजोत सिंग, बलदेव सिंग, मनबीर सिंग, छ ग सिक्ख पंचायत के प्रधान जसबीर सिंग चहल, महासचिव गुरनाम सिंग कुका, हर मीत सिंग, बलदेव सिंग, सतीश अग्रवाल, बसंत चौबे, एल्डर मैन शमशेर बहादुर सिंह (काँचा), वार्ड पार्षद जे पी यादव, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव उपस्थित थे! कार्यक्रम में अमरीक सिंग दोसांझ, मीत प्रधान गुरुद्वारा नेहरू नगर एवं बलदेव सिंह बोपाराय का विशेष सहयोग रहा! कार्यक्रम का सफल संचालन आभार प्रदर्शन सुखबीर सिंग ब्रोका कोसाध्यक्ष छ.ग. सिक्ख पंचायत ने किया! नगर पालिक निगम भिलाई से जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक अभियंता सुनील दुबे मौजूद रहे!

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / बिहार विधान सभा की 243 सीटों के साथ-साथ 11 राज्यों की कुल 56 विधान सभा सीटों और बिहार की एक संसदीय सीट वाल्मीकिनगर में हुए उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. इन नतीजों के साथ ही देश और कई राज्यों की राजनीति की दशा और दिशा तय हो सकेगी. इन चुनाव परिणामों से यह भी तय होगा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार-2.0 और भाजपा के प्रति अभी भी लोगों का आकर्षण बरकरार है या नहीं?
    एग्जिट पोल के रुझानों में बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को बढ़त मिलता हुआ दिखाया गया है. अगर ये रुझान चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तब राज्य में 15 साल पुरानी एनडीए सरकार न सिर्फ गिरेगी बल्कि एनडीए के सियासी समीकरण में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कई दलों में टूट-फूट की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही बीजेपी, जो अबतक नंबर तीन की पार्टी रह रही थी, सीधे नंबर दो पर आकर मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है.
    बहरहाल, जिन 11 राज्यों की 56 विधान सभा सीटों पर उप चुनाव हुए हैं. उनमें मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड और मणिपुर की दो-दो सीटें शामिल हैं. इनके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट भी शामिल है. इनके अलावा बिहार की वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर भी 7 नवंबर को उपचुनाव हुए हैं. जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन से ये सीट खाली हुई थी.
    मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव हुए हैं. ये चुनाव राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए बेहद अहम है. इसके नतीजे पर चौहान सरकार टिकी है. उसे विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम नौ सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. फिलहाल 230 सदस्यों वाली एमपी असेंबली में भाजपा के 105 विधायक हैं. बहुमत के लिए 116 की जरूरत है. इसके अलावा यह उप चुनाव राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी सियासी किस्मत का फैसला करेगा.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की इज़ाजत देने से फिर इनकार कर दिया. उन्होंने अपने फैसले पर पुर्नविचार करने से इन्कार किया. उपाध्याय ने आंध्र प्रदेश के सीएम के सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एनवी रमन्ना के खिलाफ आरोप लगाए थे.
    BJP नेता अश्विनी उपाध्याय ने अवमानना कार्रवाई की मांग की थी। AG ने अपनी ओर से इन्कार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर सकते हैं.
    जगन मोहन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ जज और हाइकोर्ट के जजों के खिलाफ CJI को चिट्ठी लिखी थी.वेणुगोपाल ने इससे पहले दो नवंबर को वकील अश्विनी उपाध्याय इस मामले में अवमानना कार्रवाई की इजाजत नहीं दी थी. गौरतलब है कि जगन मोहन ने 6 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश एसए बोब्डे को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस एनवी रमन्ना की शिकायत की थी. आंध्र के सीएम ने दावा किया था कि जस्टिस रमन्ना राज्य की निर्वाचित सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं. जस्टिस रमन्ना ने वाईएसआर कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ लंबित मुकदमों में तेजी लाने का आदेश दिया था.
    उन्होंने आरोप लगाया था कि सीनियर जज तेलगु देशम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पक्ष में काम कर रहे हैं. जगन ने यह भी आरोप लगाया था कि जस्टिस रमन्ना हाईकोर्ट के जजों के साथ मिले हैं और वे भी उनके विरुद्ध काम कर रहे हैं. जस्टिस रमन्ना ने जिस याचिका पर आदेश दिया था वह अश्विनी उपाध्याय ने दायर की थी.
    वेणुगोपाल ने कहा था कि प्रथमदृष्टया मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने का वक्त और इसे सार्वजनिक किया जाना, जस्टिस रमन्ना के सितंबर के आदेश की पृष्ठभूमि में लिखे जाने का संदेह पैदा करता है. जस्टिस रमन्ना ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी समेत आंध्र की सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों के खिलाफ लंबित मुकदमों में तेजी लाने का आदेश दिया था.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस बार की दीवाली स होने जा रही है. योगी सरकार अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन कर रही है. वर्चुअल दीप जलाकर आप रामलला का आशीर्वाद पा सकते हैं. इस आयोजन के जरिए रामलला दरबार में हर श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगा सकेगा. दीपोत्सव के लिए जल्द नई वेबसाइट लांच की जाएगी. दीप जलाने के बाद श्रद्धालुओं को धन्यवाद-पत्र भी दिया जाएगा.
    वर्चुअल दीपोत्सव पर संतगणों ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं. अगर हमारी श्रद्धा, भावना और आचार-विचार में शुद्धता है तो हमारी प्रार्थना आराध्य तक जरूर पहुंचेगी. कुछ इसी विश्वास के साथ इस बार 'अयोध्या दीपोत्सव' में करोड़ों राम भक्त श्रीरामलला दरबार में वर्चुअल हाजिरी लगाएंगे. करीब पांच शताब्दी की प्रतीक्षा के बाद अब जबकि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है, ऐसे में कोई भी श्रद्धालु राम दरबार में आस्था-दीप जलाने से वंचित न रहे, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर सरकार एक पोर्टल तैयार करवा रही है, जहां वर्चुअल दीप जलाए जा सकेंगे.
    रियल जैसा अनुभव देगा वर्चुअल दीपोत्सव
    प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराया जा रहा यह अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव प्लेटफार्म बिल्कुल रियल जैसा अनुभव देगा. पोर्टल पर श्रीरामलला विराजमान की तस्वीर होगी, जिसके समक्ष दीप वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलन होगा. यहां सुविधा होगी कि श्रद्धालु अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील अथवा किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन करे. घी, सरसों अथवा तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा. यही नहीं श्रद्धालु अगर पुरुष है तो पुरुष अथवा महिला है तो महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे. दीप जलाने के बाद श्रद्धालु के विवरण के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी होगा. 13 नवम्बर को प्रस्तावित मुख्य समारोह से पूर्व यह वेबसाइट आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी. बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव में वर्चुअली सहभागिता कर रहे हैं.
    भव्यता में कमी नहीं पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन जरूरी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को भव्य-दिव्य बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्पष्ट कहा है कि कहीं भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. जितने भी कार्यक्रम होंगे सभी में COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपोत्सव पर राम की पैड़ी के साथ सभी मठ मंदिरों व घरों में ऐसे दीप जलेंगे, जिससे भगवान राम की नगरी अयोध्या दीप के प्रकाश से पूरी तरह से अलोकित हो जाए. इस बार करीब साढ़े पांच लाख दीप जलाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों का अवलोकन करेंगे. साथ ही, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप, की आरती कर श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे और जन्मभूमि परिसर में रामलला की आरती भी उतारेंगे. मुख्यमंत्री खुद सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

    खाना खजाना / शौर्यपथ /सर्दियों में अलग-अलग तरह के पराठे खाने का अलग ही मजा है। ब्रेकफास्ट के लिए पराठे बेस्ट ऑप्शन है। आइए, जानते हैं आज मूली के पराठे बनाने का तरीका-
    सामग्री :
    2 मूली
    2 हरी मिर्च बारीक कटी
    आधी कटोरी हरा धनिया बारीक कटा
    अदरक एक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
    एक चम्मच चाट मसाला
    एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    आटा गूंदने के लिए सामग्री
    3 कप गेहूं का आटा
    आधा चम्मच अजवाइन
    आधा छोटा चम्मच नमक
    घी या मक्खन (पिघला हुआ पराठे सेंकने के लिए)
    विधि : सबसे पहले एक बर्तन में आटे में अजवाइन, नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें। ध्यान रहे आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा नर्म।
    मूली को छीलकर धो लें और फिर इसे कद्दूकस करें। कद्दूकस की हुई मूली को दोनों हाथों से दबाकर उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें।
    अब मूली में हरी मिर्च , चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी धनिया और नमक डालकर मिक्स करें।
    फिर आटे की लोई बनाकर उसकी छोटी पूरी बेलकर, इसके बीच में मूली का मिश्रण रखें और पूरी को चारों ओर से पलटकर मिश्रण को उसमें बंद करके फिर लोई बनाएं। अब इस लोई को बेलकर पराठा बनाएं।
    इसके बाद गैस पर तवा रखकर गर्म करें। फिर गर्म तवे पर थोड़ा घी डालें। उस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेंकें। - अब पराठे के ऊपरी तरफ भी चम्मच से घी लगाएं और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंकें। ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें।
    लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म मूली के पराठे।चटनी या दही के साथ इनका स्वाद लें।

    सेहत / शौर्यपथ / फिटनेस पाने के लिए लोग क्या-क्या जतन करते हैं। कई सर्वे के अनुसार आप शरीर पर चर्बी होने के कारण कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको बैली फैट कम करने के साथ फिट रहने की कोशिश करनी चाहिए। खुद को फिट रखने में ब्रेकफॉस्ट का भी अहम रोल होता है, ऐसे में आपको अगर हमेशा स्लिम ट्रिम रहना है, तो ऐसी 5 चीजें हैं, जो आपको नाश्ते में बिल्कुल नहीं खानी चाहिए-
    प्रोसेस्ड फूड
    ऐसे खाद्य पदार्थों को कई बार पकने की क्रिया से गुजरना पड़ता है। साथ ही तेल, मसाले, घी होने की वजह से ये सेहत के लिए भी अच्छे नहीं होते। आपको चिप्स, पॉपकॉर्न, ड्राई फ्रूट्स, स्नैक्स आदि से दूर रहना चाहिए।
    केक, कुकीज
    केक और कुकीज में मैदे के अलावा घी और क्रीम का इस्तेमाल होता है, जो आपकी फिटनेस के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है इसलिए आपको नाश्ते में इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
    नूडल्स
    नूडल्स खाने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन इसे हेल्दी ब्रेकफॉस्ट नहीं माना जा सकता है, इसी वजह से आपको नूडल्स नाश्ते में बिल्कुल नहीं खाने चाहिए।
    फ्रूट जूस
    आपको कोशिश करनी चाहिए कि मार्केट में उपलब्ध फ्रूट जूस बिल्कुल न पिएं बल्कि आप घर में ही फलों का जूस निकालकर पी सकते हैं। आपके पास अगर जूस की जगह फल खाने का समय है, तो नाश्ते के लिए सबसे बेहतरीन रहेगा।
    पकौड़े-कचौड़ी
    सुबह-सुबह तली चीजें खाना बिल्कुल भी सही नहीं है। आप पकौड़े और कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें सुबह नहीं खाएंगे, तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision