
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मनोरंजन /शौर्यपथ /सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस एक नए सीजन के साथ फिर वापसी कर रहा है। हमेशा की तरह शो में इस बार भी कई सेलेब्स आएंगे। अब तक जो नाम सामने आए हैं उसमे एक नाम हर्षद चोपड़ा का भी है। हर्षद हालांकि फिलहाल शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रहे हैं ऐसे में उनके बिग बॉस में आने पर सवाल खड़े हो रहे थे। शो में हर्षद, अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। तो ऐसे में अभिमन्यु बिग बॉस शो करेंगे या नहीं। खैर इन सब सवालों के बीद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगेगा।
हर्षद छोड़ेंगे शो
सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक हर्षद, बिग बॉस के लिए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिमन्यु इस शो में अपने किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब बिग बॉस के जरिए कुछ नया करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में ना तो हर्षद और ना ही शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट आया है।
क्या होगी आगे कहानी
शो के अपकमिंग एपिसोड में आपके दिखने वाला है कि अभिमन्यु और अक्षरा एक बार फिर मिल जाएंगे। अभिनन्यु को कुणाल की सच्चाई पता चल जाएगी और इसके बाद वह फिर अक्षरा के साथ आ जाएगा। लेकिन अब हर्षद अगर शो से जाएंगे तो मेकर्स कोकोई नया चेहरा ढूंढना पड़ेगा या फिर शो ही दोनों के मिलन के साथ एंड हो जाएगा। इस बारे में अब आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
कंटेस्टेंट्स
अब तक इस शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं जैसे फैजल खान, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, चारू असोपा, राजीव सेन, नुसरत भरुचा, फहमान खान। हालांकि इनमे से किसी का नाम भी चैनल की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है। लेकिन कुछ दिनों पहले शो का प्रोमो सामने आया था जिससे पता चल रहा है कि इस सीजन शो काफी मजेदार होने वाला है।
शो का प्रोमो
शो के प्रोमो में सलमान खान नजर आते हैं और इसके साथ ही अब तक के हो चुके सीजन की झलक दिखती है। प्रोमो में सलमान कहते हैं कि 15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, लेकिन इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी, लेकिन आसमान पर चांद दिखेगा। ग्रैविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधे चाल चलेगा, परछाई भी साथ छोड़ेगी क्योंकि वो भी खेलेगी अपना गेम।
इसके बाद आखिर में सलमान बताते हैं कि इस बार बिग बॉस भी इस गेम में शामिल होंगे।
मनोरंजन /शौर्यपथ / 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म गुडबाय Goodbye का पहला गाना रिलीज हो गया है। #JaikalMahakal नाम के इस भक्ति सॉन्ग का दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। व्यूअर्स की मांग को देखते हुए इस गाने को मेकर्स के प्लान से थोड़ा पहले रिलीज कर दिया गया है। 'जयकाल महाकाल' गाने को अमिताभ बच्चन और फिल्म की दूसरी कास्ट पर फिल्माया गया है। Goodbye एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे विकास बहल ने लिखा और निर्देशित किया है।
फैंस के लिए सरप्राइज
बता दें कुछ दिनों पहले ही फिल्म गुडबाय के ट्रेलर को रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर में जयकाल महाकाल गाने के कुछ हिस्से को बैकग्राउंड स्कोर के रूप में प्ले किया गया था। ये बैकग्राउंड ट्रैक दर्शकों को क्लिक कर गया और तभी से यूजर फिल्म के इस गाने को जल्द रिलीज करने की मांग करने लगे। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस गाने को जल्द रिलीज करने के लिए ढेर सारे कमेंट किए। इसलिए अमिताभ बच्चन ने भी इस गाने के वीडियो एक क्लिप को शेयर करते हुए गाने को जल्द रिलीज करने की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘चारो तरफ गूंज रही है #JaikalMahakal की धुन! आपने पूछा था, हमने सुना, तय समय से पहले 12 सितंबर को रिलीज करेंगे ये गाना।
जयकाल महाकाल गाने में फिल्म के सीन शामिल
जयकाल महाकाल गाने के वीडियो में गुडबाय फिल्म के सीन्स को शामिल किया गया है। गाने में फिल्म के इमोशनल सीन्स को फिल्माया गया है। इस गाने को अमित त्रिवेदी और सुहास सावंत ने गाया है। इसे म्यूजिक भी अमित त्रिवेदी ने दिया है। स्वानंद किरकिरे ने इस गाने को लिखा है। इस गाने को एक ही दिन में 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर ने इस गाने की तारीफ करते हुए लिखा है, आखिरकार महाकाल का एक नया फ्रेश गाना सुनने को मिला। एक अन्य ने लिखा है, इस गाने से अमित त्रिवेदी के पहले रिलीज गाने नमो नमो जी शंकरा के वाइब्स आ रही हैं।
गुडबाय के बारे में
गुडबाय एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन विकास बहल ने किया है। गुडबाय फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह नई पीढ़ी के तर्कों और पुरानी पीढ़ी की परंपराओं के बीच टकराव पैदा हो जाता है। यूं तो गुडबाय ट्रेलर में हर एक किरदार का कॉमिक अंदाज ही देखने मिलेगा लेकिन सुनील ग्रोवर की एंट्री ने कॉमेडी फैक्टर को दोगुना कर दिया है। सुनील ग्रोवर फिल्म में एक ऐसे साधू के किरदार में हैं जो नीना गुप्ता के किरदार के अंतिम संस्कार की रीति रिवाजों को जानने में परिवार की मदद करता है। अलविदा में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता के अलावा साहिल मेहता, शिविन नारंग, पावेल गुलाटी, एली अवराम भी अहम किरदरों में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित गुडबाय 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।
मनोरंजन /शौर्यपथ / बेदम होते जा रहे बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए रणबीर कपूर , आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र वाकई ब्रह्मास्त्र साबित हुई। पिछले कुछ समय से एक के बाद एक फिल्म बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रहीं थी। यहां तक कि दर्शकों को ये लगने लगा था कि अब बॉलीवुड का डाउनफॉल शुरू हो चुका है। आलम ये था कि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्में हिट हो रहीं थी। बॉलीवुड का वर्चस्व हाशिए पर आने की कगार पर ही था कि ब्रह्मास्त्र ने इसे बचा लिया। 9 सिंतबर को रिलीज हुई इस फिल्म के रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस फिल्म के रिलीज को अभी चार ही दिन बीते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है। ना सिर्फ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ब्रह्मास्त्र के नए रिकॉर्ड्स की खूब चर्चा हो रही है। तो आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के 4 दिनों में कौन से 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म।
1 सलमान की Sultan का रिकॉर्ड धवस्त
रिलीज के पहले वीकेंड में जबरदस्त कमाई कर 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने ब्रह्मास्त्र ने सुपरस्टार सलमान की फिल्म सुल्तान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। ब्रह्मास्त्र ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर ₹212 करोड़ की कमाई कर सलमान की फिल्म सुल्तान के ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया है। बता दें सलमान की फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹206 करोड़ की कमाई की थी। हर दिन के कलेक्शन के साथ ब्रह्मास्त्र कमाई के नए-नए रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है।
2 रणबीर की फिल्मों में सबसे बड़ी आपेनर रही संजू का भी तोड़ा रिकॉर्ड
अगर एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो एक्टर की सबसे बड़ी ओपनर रही संजू का रिकॉर्ड ब्रह्मास्त्र ने धवस्त कर दिया है। एडवांस बुकिंग में संजू ने तीन बड़े नेशनल मल्टीप्लेक्सिस चैंस में करीब 1.08 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग बुधवार तक की थी। जबकि दो दिन बाद रिलीज होने जा रही ब्रह्मास्त्र ने एडवांस बुकिंग का ये आंकड़ा मंगलवार को ही पार कर लिया था। इस तरह से रणबीर की सबसे ज्यादा एवांस बुकिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में ब्रह्मास्त्र का नाम टॉप पर आ गया है।
3 साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग डे कलेक्शन में संजू, टाइगर जिंदा है और धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। पैनेडेमिक के बाद दिवाली 2021 में रिलीज हुई सूर्यवंशी ने पहले दिन 37 करोड़ कमाए थे। वहीं इस साल की बात करें तो भूल भुलैया 2 अभी तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म थी जिसने पहले दिन 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2 से कहीं आगे निकल गई है। ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग जितनी धमाकेदार रही है अनुमान है यह 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
4 साल 2022 में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करवाने वाली फिल्म
ब्रह्मास्त्र का क्रेज रिलीज से पहले ही देखने को मिल गया था। बायकॉट ब्रह्मास्त्र हैशकैग ट्रेंड करने के बावजूद इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी बाजी मार ली। एडवांस बुकिंग की बात करें तो ब्रह्मास्त्र ने इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' का सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया। 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.55 करोड़ रुपये बटोरे थे. और 'ब्रह्मास्त्र' ने अपनी रिलीज से पहले ही 7.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
5 World की नं 1 फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र?
ना सिर्फ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने अपना परचम लहरा दिया। यूएस बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Box Office Mojo के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर में $ 26.5 मिलियन यानि कि ₹ 212 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें से 44 लाख डॉलर अकेले अमेरिकी बाजार से आए हैं। बता दें, इस फिल्म नें इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नं 1 फिल्म का टैग अपने नाम कर लिया। जानकारी के लिए बात दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक केवल दो भारतीय फिल्में ही अपने ओपनिंग वीकेंड को लेकर टॉप पर रही हैं और दोनों ही साउथ फिल्में है। जिनमें साल 2021 में रिलीज हुई एक्टर विजय की मास्टर रही जो ग्लोबल बॉक्स ऑफिस चार्ट पर टॉप पर रही थी। इस फिल्त ने 16 मिलियन डॉलर की कमाई कर चीनी फिल्म अ लिटिल रेड फ्लावर (11.7 मिलियन डॉलर) को पछाड़ दिया। और फिर, इस साल की शुरुआत में, एसएस राजामौली की आरआरआर ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 60 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करके फेमस हॉलीवुड फिल्म द बैटमैन को पछाड़ दिया था। द बैटमैन ने ओपनिंग वीकेंड पर 45 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
6 तमिलनाडु में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
साउथ बेल्ट में भी ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का अच्छा फुटफॉल मिल रहा है। तमिलनाडु में रिलीज किए गए इस फिल्म के डब वर्जन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। Sacnilk की ओर से साउथ में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए गए। जारी आंकड़ों के मुताबिक ब्रह्मास्त्र तमिलनाडु में सिंगल डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने ये रिकॉर्ड शनिवार की कलेक्शन से बनाया है। इस तरह से तमिलनाडु में ब्रह्मास्त्र ने अपनी सिंगल डे कलेक्शन से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पछाड़ दिया है।
7 पहली बार ऑस्ट्रेलिया में स्क्रीन काउंट में टॉप पर ब्रह्मास्त्र
विदेशो में ब्रह्मास्त्र के लिए अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर #Brahmastrausa नाम के फैन पेज पर यूएस में फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ो को लेकर अपडेट किए गए। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने स्क्रीन काउंट शेयर की जानकारी शेयर की थी। ट्विटर पर आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, "'ब्रह्मस्त्र' ऑस्ट्रेलिया में पूरी तरह से रिलीज होने के लिए तैयार#ब्रह्मास्त्र की #ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म...सभी भाषाओं में 300 से ज्यादा स्क्रीन पर होगी रिलीज। ऑस्ट्रेलिया की इन स्क्रीन्स Hoyts चैंस, PalaceCinemas शामिल हैं जिनमें ब्रह्मास्त्र को रिलीज किया गया है। इा तरह से ये पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई जिसे ऑस्ट्रेलिया में इतने बड़े लेवल पर रिलीज किया जा रहा है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव का निधन हो गया है। वह अक्षय के साथ पिछले 15 सालों से काम कर रहे थे। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मिलन जाधव के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की जिसमें वो और मिलन खड़े हैं जो उनके बाल ठीक रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दोनों सेट पर हैं। अक्षय ने कहा कि यकीन नहीं होता कि वो अब दुनिया में नहीं है जिसने हमेशा ये सुनिश्चित किया कि सेट पर मेरे एक बार भी खराब ना हों
अक्षय का पोस्ट
अक्षय ने लिखा, ‘तुम हमेशा अपने फंकी हेयरस्टाइल और मुस्कान के साथ भीड़ के बाहर खड़े रहे। हमेशा यह सुनिश्चित किया कि मेरा एक बार भी खराब ना हो। सेट की जिंदगी, मेरा हेयरड्रेसर पिछले 15 सालों से मेरे साथ था... मिलन जाधव। यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चले गए। मैं तुम्हें मिस करूंगा मिलानो। ओम शांति।‘
सेलेब्स के कमेंट्स
अक्षय के पोस्ट पर अनिल कपूर ने लिखा, ‘सीरियसली अक्षय साब.... बहुत दुखद है, मिलन के करीबियों को मेरी संवेदना। ईशा गुप्ता ने कमेंट किया, ओम शांति।‘
मिलन ने शेयर किया था वीडियो
साल 2019 में मिलन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया था जब अक्षय उनके सलून पर गए थे। अक्षय सलून में प्रवेश करते हैं। इस दौरान मिलन और अन्य लोग उनका स्वागत करते हैं। इसके साथ मिलन ने लिखा, ‘अक्षय सर, मेरे बॉस मेरे सलून मिलानो में।‘
आने वाली फिल्में
अक्षय की अगली फिल्म ‘राम सेतु‘ है। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसले अलावा अक्षय के पास तमिल फिल्म ‘सोराराई पोटरू‘ की हिंदी रीमेक है। इसमें उनके अपोजिट राधिका मदान हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ /फिल्म ‘थैंक गॉड‘ का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज किया गया। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर के साथ ही अजय देवगन का लुक भी रिवील किया गया। फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट हो जाता है जिसके बाद उनके कर्मों का हिसाब-किताब चित्रगुप्त के दरबार में होता है। अजय देवगन पर्दे पर चित्रगुप्त की भूमिका करते दिखेंगे। इन दिनों जब लगभग हर फिल्म के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड देखा जा रहा है तो अजय देवगन की ‘थैंक गॉड‘ भी इससे अछूती नहीं है।
बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ चल रहा ट्रेंड
सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है। यूजर्स ने कहा कि चित्रगुप्त और हिंदू देवी देवताओं का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है वह उसका विरोध करते हैं। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अब तो पूरे बॉलीवुड का ही बायकॉट करने का समय आ गया है।
देखें यूजर्स के ट्वीट्स:
एक यूजर ने कहा, ‘क्या बॉलीवुड के लिए हिंदू देवता मजाक, अश्लीलता के लिए हैं? थैंक गॉड में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं जिनके पीछे कम कपड़े पहने लड़कियां हैं। वह वासना, घटिया जोक्स पर चर्चा कर रहे हैं। क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं? ‘
एक यूजर लिखते हैं, ‘कब तक हम ऐसे घटिया अभिनय व मनोरंजन का हिस्सा बनते रहेंगे?‘
एक ने कहा, ‘हिंदू के नाम और हिंदू भगवान के नाम पर अश्लीलता, नग्नता, मजाक और उनके बारे में गलत तथ्य दिखाना बंद करे।‘
मनोरंजन /शौर्यपथ/ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। मूवी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले इसकी अडवांस बुकिंग के लेकर काफी अच्छी रिपोर्ट्स हैं। दावा किया जा रहा है कि बुधवार शाम तक फिल्म के 23 करोड़ रुपये के टिकट्स बिक चुके हैं। जो कि फर्स्ट वीकेंड का आंकड़ा है। वहीं ओपनिंग डे पर ही 11 करोड़ की बुकिंग की खबर सामने आ रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के बाद अडवांस बुकिंग के मामले में ब्रह्मास्त्र बाकी हिंदी फिल्मों से आगे है।
10 करोड़ के बिके हिंदी वर्जन के टिकट्स
बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के बाद से फिल्ममेकर्स की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बॉयकॉट ट्रेंड के बीच अयान मुखर्जी की 10 साल की मेहनत दांव पर लगी है। ब्रह्मास्त्र 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए पहले दिन की 11 करोड़ की अडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें 10 करोड़ के टिकट सिर्फ हिंदी वर्जन के बिके हैं। RRR के हिंदी वर्जन के पहले दिन 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके थे, इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र RRR से पहले दिन आगे निकल चुकी है। दूसरी ओर केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन से फिल्म काफी पीछे है, जिसके 40 करोड़ के टिकट बिके थे।
जानें किस वर्जन में कितने के बिके टिकट्स
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन के ओपनिंग वीकेंड की अडवांस बुकिंग 22.25 करोड़ है। तेलुगू वर्जन के टिकट 98 लाख रुपये के बिके हैं। वहीं तमिल वर्जन के टिकट 11.1 लाख रुपये के बिकने की खबर सामने आ रही है। बुधवार रात तक कन्नड़ और मलयालम वर्नज के टिकट्स की अडवांस बुकिंग काफी कम हुई।
बेस्ट ओपनर साबित होगी ब्रह्मास्त्र
इन आंकड़ों को देखा जाए तो ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग जबरदस्त होने वाली है। यह सिर्फ बुधवार रात तक अडवांस बुकिंग के नंबर्स हैं। माना जा रहा है कि फिल्म सूर्यवंशी (26 करोड़) को भी पार कर सकती है। फिल्म का बजट 410 करोड़ बताया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि फिल्म का क्लैश किसी बड़ी फिल्म के साथ भी नहीं है। अब देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि मूवी को कैसी माउथ पब्लिसिटी मिलती है, जिस पर इसका भविष्य टिका है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /टाइगर श्रॉफ काफी समय से दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थे। टाइगर और दिशा ने साथ में काम भी किया है। दोनों को साथ में लंच, डिनर डेट और वेकेशन पर भी जाते हुए देखा है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि टाइगर और दिशा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों में से किसी एक्टर ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन हाल ही में टाइगर ने ये जरूर कन्फर्म कर दिया है कि वह सिंगल हैं। दरअसल, इस बारे में टाइगर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया है।
टाइगर ने बताया कि वह सिंगल हैं। लेकिन इसके साथ ही टाइगर ने कुछ ऐसा भी कहा है जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इसी शो के दौरान टाइगर ने कहा कि वह श्रद्धा को हमेशा से पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, मुझे श्रद्धा हमेशा से पसंद हैं। मुझे लगता है कि वह शानदार हैं।
टाइगर के इस बयान के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि क्या अब टाइगर, दिशा के बाद श्रद्धा को पसंद कर रहे हैं। कहीं अब उनका दिल श्रद्धा कपूर के लिए तो नहीं धड़क रहा है।
वरुण की भी क्रश रही हैं श्रद्धा
वैसे बता दें कि टाइगर के अलावा एक और स्टार हैं जो श्रद्धा को कभी अपना क्रश मानते थे और वह स्टार और कोई नहीं बल्कि वरुण धवन हैं। दरअसल, वरुण धवन भी एक बार बता चुके हैं कि बचपन में श्रद्धा कपूर उनकी क्रश रही हैं। वैसे उन्होंने यह भी कहा था कि श्रद्धा भी उन्हें पसंद करती थीं, लेकिन दोनों ने इसे सीरियसली नहीं लिया था। दरअसल, वरुण ने एक इंटरव्यू में कहा था, हमारे बचपन की स्टोरी फिल्म की स्टोरी जैसी है। बचपन में काफी लड़ते थे, लेकिन थोड़ा-थोड़ा पसंद भी करने लगे थे। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को लेकर एक-जैसा सोचते थे। लेकिन कभी इसे सीरियसली नहीं लिया।
वरुण ने आगे कहा था, 'मुझे लगता है उस उम्र में समझ में नहीं आया था मुझे कि वो सब क्या फीलिंग है। हम दोनों उस वक्त 8-9 साल के थे।'
मनोरंजन /शौर्यपथ /वेब सीरीज: क्रिमिनल जस्टिस - अधूरा सच
निर्देशक: रोहन सिप्पी
कास्ट: पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु प्रसाद, पूरब कोहली, स्वास्तिका मुखर्जी, गौरव गेरा, आदित्या गुप्ता, और देशना डुगड
कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
क्या है कहानी: क्रिमिनल जस्टिस 3 एक लीगल ड्रामा सीरीज है, जिसमें हर बार की तरह माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) के पास एक ऐसा केस आता है, जो किसी को नहीं लगता है कि कोई जीत सकता है। जारा (देशना डुगड) एक फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट है, जिसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पूरब कोहली और स्वास्तिक मुखर्जी, जारा और के पैरेटेंस के किरदार में हैं। माधव के पास मुकुल (आदित्य गुप्ता) को बचाने की जिम्मेदारी आती है, जिस पर उसकी सौतेली बहन जारा के कत्ल का आरोप लगा है। वहीं माधव के खिलाफ कोर्ट में श्वेता बसु का किरदार दिखता है। अब क्या माधव मिश्रा उसे बचा पाते हैं, क्या मुकल ने ही अपनी बहन को मारा होता है? ऐसे ही कई सवालों के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
क्या कुछ है खास: क्रिमिनल जस्टिस 3 की सबसे खास बात माधव मिश्रा है। पंकज त्रिपाठी जिस सरलता और सहजता से इस किरदार को निभाते हैं, वो दिल खुश कर देता है। वहीं इस बार माधव की पत्नी के किरदार को भी स्क्रीन स्पेस पहले से अधिक दिया गया है, जो सीरीज में आपको मुस्कुराने के साथ ही कई गहरी बातें भी समझा जाता है। पुराने दो सीजन्स की तरह ही इस बार भी कई ऐसे छोटे छोटे लेकिन दमदार और असरदार डायलॉग्स हैं, जो आपको वाह बोलने पर मजबूर कर देते हैं।
कैसी है किरदारों की एक्टिंग और निर्देशन: सीरीज में लीड रोल निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने पहले की ही तरह इस बार भी दिल जीतने वाला काम किया है। इसके अलावा श्वेता बसु प्रसाद ने भी अच्छा काम किया है। वहीं पूरब कोहली और गौरव गेरा ने भी कम स्क्रीन टाइम होने के बाद भी बढ़िया काम किया है। आदित्या गुप्ता ने सीन्स के हिसाब से खुद को बढ़िया ढाला है,वहीं जारा का किरदार निभाने वालीं देशना ने भी सीरीज को अच्छी शुरुआती किक दी है। हालांकि इन सब के बीच में स्वास्तिका मुखर्जी की एक्टिंग असरदार नहीं दिखती है और स्क्रीन पर काफी फेक सी नजर आती हैं। कलर बैलेंस से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी आदि तकनीकी काम भी ठीक ठाक ही हैं और रोहन सिप्पी का निर्देशन भी सीरीज में औसत ही दिखता है।
देखें या नहीं: क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3, पहले दो सीजन के मुकाबले कमतर साबित होता है। हालांकि दूसरा सीजन भी पहले के मुकाबले हल्का ही पड़ा था। क्रिमिनल जस्टिस 3 आपको बांधे तो रखती है, लेकिन कई बार आपको कुछ छूटा या अधूरा सा महसूस होता है। कुल मिलाकर बात ये है कि क्रिमिनल जस्टिस 3 को देखा जा सकता है, लेकिन पहले सीजन जितनी उम्मीदें न रखें।
मनोरंजन / शौर्यपथ /विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर आज रिलीज हो गई है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के जरिए विजय ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके साथ ही पहली बार वह अनन्या पांडे के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब फिल्म रिलीज हो गई है तो फैंस ने ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू दिया है। वैसे अब तक फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोई विजय के किरदार, उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है तो किसी को लग रहा है कि फिल्म उस लेवल पर नहीं बनी है।
बता दें कि लाइगर पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदु के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। वैसे इस फिल्म से काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फैंस का रिव्यू देखकर लग रहा है कि फिल्म उतना कमाल नहीं कर पा रही। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, विजय देवरकोंडा का ट्रांसफॉर्मेशन काफी शानदार है और उनकी परफॉर्मेंस भी। लेकिन फिल्म की स्टोरी कुछ दिखी ही नहीं।
एक ने लिखा, 'फिल्म में पैन इंडिया जैसा कुछ दिखा नहीं। इन्हें एक अच्छी स्टोरी की जरूरत है।' वहीं एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, मां-बेटे का सीन बेस्ट है, राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा मां-बेटे के किरदार के लिए परफेक्ट हैं। पुरी जगन्नाथ ने बता दिया कि वह एक परफेक्ट हीरो को चुनते हैं।
फिल्म को लेकर बोले थे विजय
विजय ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, इससे उन्हें कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा था, 'लाइगर को बनाने में हमारी बहुत मेहनत लगी है और मुझे लगता है कि मैं सही हूं। मुझे लगता है कि डर के लिए कोई कमरा नहीं है, जब मैंने कुछ गलत नहीं किया तो मैं किस बात से डरूं और अब जितना मुझे मिला उसे पाकर अब कोई डर नहीं है। मां का आशीर्वाद है, लोगों का प्यार है, भगवान का हाथ है, अंदर आग है। कौन रोकेगा, देख लेंगे।'
बता दें कि फिल्म में विजय, अनन्या के अलावा राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी हैं। वहीं माइक टायसन का फिल्म में कैमियो है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर रिपोर्ट है कि लाइगर पहले दिन साउथ बेल्ट से 20 करोड़ कमाएगी तो वहीं हिंदी से 3-5 करोड़ तक कमा लेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
