Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi
मनोरंजन

मनोरंजन (821)

   मनोरंजन / शौर्यपथ /शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान की झलक लोगों को मिल चुकी है। फिल्म का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज किया है। ऐक्शन से भरपूर टीजर देखकर उनके फैन्स काफी एक्साइडेट हैं। फिल्म का टीजर देखेंगे तो आपको कई पुरानी फिल्मों की याद आ सकती है। लेकिन इसके शुरुआती डायलॉग्स गौर करने वाले हैं। अगर आप ध्यान से सुनेंगे तो ये आपको शाहरुख खान की जिंदगी पर सटीक बैठते नजर आएंगे।
बोले गए हैं ये डायलॉग्स
फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है, क्या जानते हो पठान के बारे में... तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं, अपने लास्ट मिशन में वह पकड़ा गया, सुना है बहुत टॉर्चर किया गया उसे, पता नहीं कि पठान मर गया है या... इसके बाद शाहरुख बोलते हैं, पठान जिंदा है।
3 साल से उसका पता नहीं...
एक तरह से ये सारी बातें शाहरुख खान की जिंदगी की कहीं न कहीं झलक देती हैं। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। 2019 से वह लगभग गायब हैं। टीजर में भी बोला जाता है, तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो फ्लॉप थी। पठान भी अपने आखिरी मिशन में पकड़ा गया था।
किया गया टॉर्चर...
इसके बाद डायलॉग है, सुना है उसे बहुत टॉर्चर किया गया। शाहरुख खान की जिंदगी में भी इस बीच काफी अप्स ऐंड डाउन्स रहे। वजह जो भी हो लेकिन पर्सनली उनके लिए ये किसी टॉर्चर से कम नहीं रहे। गौरी खान भी बता चुकी हैं कि आर्यन का जेल जाना उनके परिवार का सबसे बुरा वक्त था।
कुर्सी के पेटी बांध लो...
पूरे टीजर में सिर्फ ऐक्शन दिखाया गया है और शाहरुख के ये सिलेक्टेड डायलॉग्स हैं। आखिर में शाहरुख बोलते हैं, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो, मौसम बिगड़ने वाला है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। अगर आप ऐक्शन फिल्में पसंद करते हैं और शाहरुख-दीपिका के फैन हैं तो टीजर जरूर पसंद आया होगा। बाकी फिल्म में कितना दम है यह बात ट्रेलर आने के बाद और साफ हो पाएगी। फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
टीजर में दिया जवाब?
लोग लगातार बोल रहे थे कि शाहरुख का करियर खत्म हो चुका। इसी का जवाब शाहरुख ने फिल्म पठान के रूप में दिया है और टीजर में वह बोलते हैं, पठान जिंदा है। हालांकि यह डायलॉग सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है की भी याद दिलाता है।

   मनोरंजन /शौर्यपथ /कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। कुछ दिनों से दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर छाए हुए हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी पसंद है। कुछ समय से तो दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब तो ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप का प्लान बना रहे हैं। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के साथ और समय बिताना चाहते हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझना चाहते हैं। वैसे बता दें कि कियारा, सिद्धार्थ से पहले भी कई एक्टर्स लिव इन में रहे हैं। हालांकि इनमे से कुछ का रिश्ता तो सक्सेसफुल रहा, किसी ने लिव इन के बाद शादी की। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स थे जिनका रिश्ता लिव इन के बाद चला नहीं और उसका द एंड हो गया। इस लिस्ट में कई टॉप एक्टर्स शामिल हैं।
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी से कुछ समय पहले ही लिव इन में रहने लगे थे। दोनों जिस घर में साथ में रहते थे वहीं दोनों ने शादी की और अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो दोनों बतौर पैरेंट अपनी लाइफ शुरू करने वाले हैं।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान
करीना कपूर खान ने खुद कन्फर्म किया था कि वह लिव इन में रही थीं सैफ के साथ। उन्होंने कहा था कि मैंने खुद ट्राय किया लिव इन रिलेशनशिप फॉर्मूला और अब मैं खुद इसे प्रमोट कर सकती हूं। मॉर्डन इंडियन लोगों को इसे फॉलो करना चाहिए।
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
सोहा अली खान और कुणाल खेमू लंबे रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों पहले लिव इन में रहे और फिर दोनों ने शादी की। दोनों ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वे लिव इन को प्रमोट नहीं करते। लेकिन हमारे केस में लिव इन अच्छे से चला। इससे हम एक-दूसरे को और अच्छे से समझे।
रणवीर शोरे और कोंकणा सेन शर्मा
रणवीर और कोंकणा शादी से पहले लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों लिव इन में भी रहते थे। इसके बाद दोनों ने शादी की, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। दोनों का फिर चलाक हो गया था। बता दें कि ऐसी भी खबर आई थी कि शादी से पहले ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गई थीं।
कल्कि और अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने साल 2011 में कल्कि से शादी की थी। शादी से पहले दोनों लिव इन में रहे थे। हालांकि जब दोनों ने शादी की थी तो वो ज्यादा नहीं चल पाई। तलाक होने के बाद भी दोनों आज एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों एक-दूसरे को पर्सनली और प्रोफेशनली पूरा सपोर्ट करते हैं।

        मनोरंजन /शौर्यपथ /उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि कभी कपड़ों को लेकर तो कभी ऋषभ पंत को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनके और ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा चल रही है। इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। अब उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देखकर यूजर्स ने उनके गले की चेन को नोटिस किया और बताया कि ऐसा ही चेन ऋषभ पंत पहनते हैं। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई।
यूजर्स के कमेंट्स
उर्वशी ने ब्रांड प्रमोशन के लिए प्रिंटेड ऑफ शोल्डर पर्पल ड्रेस पहनी है। उन्होंने गले में एक चेन और एक नेकलेस पहना है। उनकी इस चेन की तरह ऋषभ पंत भी हमेशा गले में चेन पहने रहते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ऋषभ भाई की चेन पहन ली है क्या? एक अन्य ने लिखा, अब गले में पंत भाई की चेन भी आ गई। दोनों की गले की चेन तो देखो। एक यूजर ने कहा, चेन आरपी की है क्या गले में। एक ने लिखा, गले में जो चेन डाली है कहीं वो ऋषभ पंत की तो नहीं?
क्या था पूरा मामला
बता दें कि उर्वशी और ऋषभ के बीच अफेयर की खबरें रह चुकी हैं। इस साल अगस्त में उर्वशी का एक इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि मिस्टर आरपी मिलने के लिए होटल की लॉबी में करीब 10 घंटे तक इंतजार किया। उन्होंने उनके फोन पर लगातार कॉल किया। उर्वशी ने आगे कहा कि वह थककर होटल के कमरे में पहुंची थीं और सो गई थीं  बाद में उन्होंने कई मिस कॉल देखे। इसके बाद ऋषभ पंत ने बिना नाम लिए कैप्शन में लिखा- मेरा पीछा छोड़ो बहन। बाद में भी दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करते दिखे।

          मनोरंजन/शौर्यपथ /एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने देश में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। साउथ के साथ ही हिंदी भाषी क्षेत्रों में इसने बंपर कमाई की। राम चरण और एनटीआर रामाराव स्टारर फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 1200 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने इसे जमकर सराहा। शुक्रवार को फिल्म जापान में रिलीज हुई है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जापान में किसी भारतीय फिल्म की यह बेस्ट ओपनिंग है। फिल्म ने इस लिस्ट में प्रभास की 'साहो' को पीछे छोड़ दिया है।
जापान में बेस्ट ओपनिंग वाली फिल्म
'आरआरआर' ने जापान में 'साहो' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Sacnilk डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 18  मिलियन जापानीज यूरो कमाए हैं जो कि करीब 1.06 करोड़ रुपये है। इससे पहले 'साहो' ने पहले दिन 90 लाख का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
फैन्स से मिलते दिखे थे जूनियर एनटीआर
'आरआरआर' के निर्देशक राजामौली, एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर सहित फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए जापान में हैं। राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक्टर्स के साथ उनकी पत्नियां भी नजर आई थीं। एक वीडियो में जूनियर एनटीआर होटल की लॉबी में प्रशंसकों से मिलते दिखे।  
ऑस्कर में एंट्री नहीं होने से निराशा
बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। हाल ही में फैन्स को उस वक्त निराशा हुई जब यह भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री के लिए सेलेक्ट नहीं हुई थी। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया ने शनिवार को ऐलान किया कि इस साल इवेंट के दौरान 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग की जाएगी।

मनोरंजन /शौर्यपथ /फिल्म RRR की जबरदस्त सक्सेस के बाद दर्शकों को एस एस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री  से इंतजार है। रिपोट्र्स के मुताबिक, राजामौली ने अपनी अगली फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। डायरेक्टर के इस अगले प्रोजेक्ट को SSMB29 अस्थाई नाम दिया गया है। राजामौली के वेंचर को लेकर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए फैंस उत्साहित हैं।  बता दें इस फिल्म में लीड रोल के लिए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को कास्ट किए जाने की बात कही गई थी। और अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट चर्चा में है।
दीपिका पादुकोण करेंगी महेश बाबू संग रोमांस
राजामौली की नई फिल्म को लेकर यही अपडेट चर्चाओं में है कि इस फिल्म लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की टीम में आपस में दीपिका को कास्ट करने की चर्चा चल रही है। हालांकि दीपिका को फिल्म में लीड रोल के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है या नहीं ये इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बॉलीवुड के बाद साउथ में छाने को तैयार दीपिका
बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को राजामौली की फिल्म में कास्ट करने की बात अगर सच साबित होती है तो ऐसा पहली बार होगा जब दीपिका महेश बाबू संग रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका को डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म Project k के लिए किया गया है। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट बाहुबली फेम एक्टर प्रभास नजर आने वाले हैं। इस तरह से अब दीपिका साउथ फिल्मों में छाने के लिए तैयार है।
जंगल एडवेंचर पर बेस्ड है फिल्म
इस फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े राइटर विजेंद्र प्रसाद ने पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात जिक्र किया था कि ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म  को लेकर ये भी जानकारी सामने आई थी कि ये फिल्म जंगल एडवेंचर पर बेस्ड है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। जब इस फिल्म  को लेकर महेश बाबू से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बारे में कुछ भी कहा जाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा होता है तो मेरे लिए ये एक सपना सच होने जैसी बात होगी।

मनोरंजन /शौर्यपथ /आयुष्मान  खुराना, शेफाली शाह और रकुल प्रीत स्टारर डॉक्टर जी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन निराशाजनक रहा लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन फिल्म की कलेक्शन में 20-30 प्रतिशत इजाफा देखने को मिला। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.22 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 3.87 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इसके अलावा इस फिल्म के साथ रिलीज हुई कन्नड फिल्म कांतारा के हिन्दी वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
Doctor G का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में डॉक्टर जी का कलेक्शन ग्राफ ऊपर उठा है। शनिवार को 5.22 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली है और अब रविवार को इन आंकड़ों के बढ़ने के आसार हैं। इस फिल्म की प्रमोशन पर ज्यादा मेहनत नहीं की गई उसके बावजूद भी आयुष्मान की ये फिल्म  दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में सफल रही। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ट्रेंड को देखें तो उम्मीद है ये फिल्म रिलीज के तीसरे दिन भी अच्छी कमाई कर सकती है। Sacnilk वेबसाइट के मुताबिक आयुष्मान की ये फिल्म तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस तरह से फिल्म अपने पहले वीकेंड में 14.59 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
Kantara की पहले वीकेंड पर कमाई
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाइ कांतारा के हिन्दी वर्जन की कमाई भी जारी है। खबरों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन कांतारा ने पहले दो दिनों से भी अच्छा कलेक्शन किया है। तीसरे दिन फिल्म के पहले से दोगुनी कमाई करने की खबरें हैं। अनुमान है कि फिल्म ने तीसरे दिन 4.28 करोड़ रुपये की कलेक्शन की है। इस तरह से इस फिल्म ओपनिंग वीकेंड 8.30 करोड़ रुपये हो जाएगी। फिल्म को मिल रहे वर्ड ऑफ माउथ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते आने वाले दिनों और ज्यादा कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Ponniyin Selvan 500 करोड़ की ओर
पांच भाषाओं में रिलीज हुई पोन्नियिन सेलवन 1 को रिलीज के 17वें दिन भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 500 करोड़ रुपये की कलेक्शन के करीब है। रिलीज के तीसरे हफ्ते बाद भी PS-1 को भरपूर दर्शक मिल रहे हैं। ये फिल्म ना सिर्फ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस बल्कि ओवरसीज में दर्शकों का दिल जीत रही है। दिवाली फेस्टिवल वीकेंड का भी इस फिल्म के बिजनेस को और फायदा होने की उम्मीद है।


       मनोरंजन /शौर्यपथ /सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर-3' की रिलीज डेट फिर एक बार बदली गई है। दबंग खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नई रिलीज डेट के बारे में बताया है। टाइगर और जोया फिर एक बार बड़े पर्दे पर अपना स्वैग दिखाएंगे लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। दबंग खान की यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में फिर एक बार सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी।
फिर पोस्टपोन हुई टाइगर-3 की डेट
मजेदार बात यह है कि सलमान खान की यह फिल्म देशभर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। हिंदी के साथ-साथ इसे तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। दिवाली 2023 का सीधा सा मतलब है कि फिल्म के लिए आपको पूरे एक साल का इंतजार और करना पड़ेगा।
सुपरहिट रहीं है टाइगर सीरीज की फिल्में
सलमान खान ने फिल्म से अपनी एक झलक शेयर करते हुए इस बारे में ऐलान किया है। निर्देशक मनीष शर्मा की इस फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि 'टाइगर' सीरीज की पिछली दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं।
'टाइगर' और 'पठान' यूनिवर्स मिलेंगे
खबरों की मानें तो फिल्म 'टाइगर-3' के जरिए शाहरुख खान के 'पठान' यूनिवर्स और 'टाइगर' यूनिवर्स को एक साथ लाया जाएगा। शाहरुख और सलमान खान यूं तो पहले भी कई बार एक दूसरे की फिल्म में कैमियो रोल कर चुके हैं लेकिन यह पहली बार होगा जब दोनों की फिल्मों की कहानियां एक दूसरे के साथ लिंक करेंगी।

    मनोरंजम /शौर्यपथ /बिग बॉस 16 में शालीन भनोट बतौर कंटेस्टेंट आए हैं। शो में इन दिनों उनका और टीना दत्ता का लव एंगल चल रहा है। दोनों के लव एंगल की खूब बात हो रही है। वहीं दलजीत कौर जो शालीन की एक्स वाइफ रही हैं, उन्होंने अब शालीन और टीना के रिलेशनशिप और एक्टर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। दलजीत ने कहा कि वह शालीन से नाराज है कि उन्होंने नेशनल टीवी पर उनके साथ रहे रिश्ते पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनका बेटा ये सब टीवी पर देखे और इससे उस पर बुरा असर पड़े।
मैंने कभी नहीं की पास्ट पर बात
दलजीत ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'बिग बॉस के घर में मुझे बेस्ट फ्रेंड कहने से ज्यादा मुझे उस चीज से बुरा लगा जो शालीन ने टीना से कहा कि हम फालतू की वजहों से अलग हुए। मैं भी बिग बॉस 13 में शामिल हुई थी और 15 दिनों तक घर में रही थी। लेकिन एक भी बार मैंने शालीन, हमारे ब्रेकअप को लेकर कोई कमेंट नहीं किया। जब मैं बिग बॉस के घर में थी तो शालीन को एक भी कॉल नहीं आया होगा। लेकिन मुझे इतनी कॉल आ रही हैं क्योंकि शालीन ने तलाक को लेकर शो में बात की। जब मैं बिग बॉस में थी तो मैं भी रो सकती थी और लोगों का अटेंशन अपनी तरफ कर सकती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।'
नहीं चाहतीं बेटा टीवी पर ये देखे
दलजीत ने बताया कि शालीन से 2015 में तलाक होने के बाद दोनों सिर्फ अपने बेटे को लेकर जुड़े रहे और 2 महीने में 1 या 2 बार मिलते हैं। दलजीत ने आगे कहा, 'मैं फिलहाल अच्छे स्पेस में हूं और मैं दलजीत और शालीन की कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि मेरे 8 साल का बेटा अपने पापा को ये सब करते हुए नेशनल टीवी पर देखे।'
'अब भले ही शालीन, टीना के साथ रहना चाहते हैं या फिर किसी और के साथ। मैं बस यही चाहती हूं कि वह शांत और खुश रहें क्योंकि वह मेरे बेटे का पिता है।'
दलजीत ने आगे यह भी कहा कि शालीन को समझना होगा कि वह नेशनल टीवी पर हमारे पास्ट का मजाक नहीं बना सकते।
वैसे बता दें कि बिग बॉस के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच लव एंगल चलता है। इस बार 3 जोड़ियां बन रही हैं, शालीन भनोट और टीना दत्ता। गौतम और सौंदर्या और अंकित गुप्ता और प्रियंका।

         खेल /शौर्यपथ /भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच वाका की पिच पर दूसरा वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। भारत को पहले गेंदबाजी का मौका मिला और पहले छह ओवरों में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने महज एक विकेट पर 54 रन ठोक डाले थे। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की इस शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाजों का आज दिन नहीं है और कम से कम 190 से ऊपर का टारगेट तो टीम इंडिया को मिलेगा ही। आर अश्विन और हर्षल पटेल ने हालांकि टीम को संकट से निकाला। खासकर आर अश्विन ने जिन्होंने 17वें ओवर में महज दो रन देकर तीन विकेट निकाले।
इस ओवर से पहले हालांकि अश्विन की भी जमकर पिटाई हुई थी। अक्षर पटेल के खाते में भले ही विकेट नहीं आया, लेकिन उन्होंने तीन ओवर में 22 रन ही खर्चे। वहीं हर्षल पटेल ने पहले मैच में पिटाई के बाद दमदार वापसी की। हर्षल ने पिछले वॉर्म-अप मैच में 49 रन लुटाए थे, लेकिन इस मैच में चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट निकाले।
अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर फेंके और 25 रन खर्चकर एक विकेट निकाला। अश्विन और हर्षल की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा पॉजिटिव प्वॉइंट रहा। हार्दिक पांड्या ने भी दो ओवर किए और इस दौरान 17 रन खर्चे, जबकि दीपक हुड्डा ने अपने दो ओवर में 22 रन लुटा डाले। 10 ओवर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 78 था, लेकिन 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 168 रन ही बना पाई। टीम इंडिया को जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)