Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi
मनोरंजन

मनोरंजन (821)

मनोरंजन /शौर्यपथ /अशोक कुमार यानी दादामुनी बॉलीवुड शुरूआती दशक बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे. अशोक कुमार ने बतौर हीरो इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों काम किया. हीरो से लेकर, भाई –दोस्त और बाद में पिता के रोल में नजर आए. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. एक समय में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार थे और आज भी फैंस उनके बारे में जानना- सुनना पसंद करते हैं.  हम बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी खास बातें.
 Ashok Kumar का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था. उनका असली नाम कुमुदलाल गांगुली था. अशोक कुमार के पिता एक वकील थे और वह चाहते थे कि बेटा भी वकील बने. अशोक कुमार ने लॉ कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था. वह परीक्षा में फेल हो गए. बाद में वह बॉम्बे (मुंबई) बहन सती देवी के यहां चले गए. सती की शादी शशधर मुखर्जी से हुई थी जो एक फिल्ममेकर थे और बॉम्बे टॉकीज में काम करते थे. अशोक कुमार के जीजा ने बॉम्बे टॉकीज में बतौर लैब असिस्टेंट उनकी नौकरी लगवा दी.
यहां से वह फिल्मों से रूबरू हुए और बौतर हीरो 1936 में उन्हें पहली 'जीवन नैय्या' मिली. अशोक कुमार अपनी डेब्यू फिल्म में ही लीड रोल में नजर आए. फिल्म हिट रही और बाद में वह 'अछूत कन्या', 'बंधन', 'किसमत', 'महल', 'हावड़ा ब्रिज', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बंदिनी', 'मिली' और 'खूबसूरत' जैसी कई फिल्मों में नजर आए.
अशोक कुमार ने उस जमाने में मधुबाला, देविका रानी और मीना कुमारी जैसी लगभग सभी बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया. अशोक कुमार का स्टारडम उस जमाने में ऐसा था कि उस दौर में उनके साथ काम करना एक्टर्स का सपना था.
नलिनी जयवंत थीं अशोक कुमार की लेडी लव
हालांकि बड़े स्टार का दिल आया उस जमाने की बेहद खूबसूरत हीरोइन और ग्लैमर गर्ल नलिनी जयवंत पर. नलिनी जयवंत 50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं. नलिनी ने उस दौर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी पर्दे पर अशोक कुमार के साथ काफी पसंद की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक रील लाइफ ही नहीं रियल लाइफ में भी दोनों को पसंद करने लगे. दोनों स्टार्स ने एक साथ कई सुपरहिट फ़िल्में दी थी. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए. अशोक कुमार की शादी शोभा देवी से हुई थी और नलिनी ने डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से शादी कर ली. बाद में उनकी शादी टूट गई और उन्होंने अपने को -एक्टर प्रभु दयाल से शादी कर ली.  60 के दशक तक नलिनी ने फिल्मों में काम  करना बंद कर दिया. बाद में वह अकेली रहने लगीं और उनके बंगले में उनकी मौत हो गई. तीन दिनों तक नलिनी की मौत की खबर किसी को नहीं हुई.
बता दें कि नलिनी जयवंत रिश्ते में काजोल की नानी लगती थीं. वह काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन सिस्टर थीं. नलिनी की कुछ सुपहिट फ़िल्में हैं ‘काफ़िला', ‘नास्तिक', ‘काला पानी', ‘जलपरी', ‘लकीरें', ‘मिस्टर एक्स' और ‘तूफ़ान में प्यार कहां.'

मनोरंजन /शौर्यपथ /काजोल ने अपने समय में एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी है. रोमांस से लेकर, दुःखी पत्नी तक  काजोल ने सभी रोल को अपनी बेहतरीन अदाकारी से जीवंत कर दिया. अब  काजोल दिग्गज अभिनेत्री रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी में एक बहादुर लेकिन कमजोर मां के रोल में नजर आएंगी. फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. हम बता रहे हैं काजोल की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें एक बार सभी को जरूर देखना चाहिए.
1.बाज़ीगर - अमेज़न प्राइम वीडियो
यह काजोल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. वैसे तो यह फिल्म पुरानी है, लेकिन आज भी देख कर आप बोर नहीं होंगे. बाजीगर में काजोल और शाहरुख खान के बीच की शानदार केमिस्ट्री देख सकते हैं. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जो आपको अंत तक बांधे रखेगी. फिल्म में काजोल को शाहरुख से प्यार करती है, जो उनकी बहन का हत्यारा है और वह इसे उजागर करने के  लिए खोजबीन करती है.
2.गुप्त - अमेज़न प्राइम वीडियो
काजोल हमेशा शर्मीली हीरोइन के रोल में नहीं दिखीं, बल्कि वह ग्रे रोल में भी नजर आईं और खूब पसंद की गईं. गुप्त उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसमें वह ग्रे रोल में दिखीं. इसमें आप काजोल की एक अलग ही अभिनय क्षमता देख सकते हैं.
3.दुश्मन - यूट्यूब
दुश्मन एक और फिल्म है जो एक अभिनेत्री के रूप में काजोल को स्थापित करती है. इस रिवेंज ड्रामा फिल्म में काजोल डबल रोल में हैं. इसमें काजोल लीड रोल में हैं.
4. कुछ कुछ होता है - नेटफ्लिक्स
बास्केटबॉल प्लेयर और एक जेलस वन साइडेड लवर के रोल में काजोल शानदार लगी हैं. काजोल इस फिल्म का दिल और आत्मा हैं. अपनी एक्टिंग से इस रोल में उन्होंने जान डाल दी है. यह फिल्म दोस्ती औऱ प्यार के बारे में है.
5. माई नेम इज खान - नेटफ्लिक्स
माई नेम इज खान करण जौहर की फिल्म है. यह आतंकवाद, इस्लामोफोबिया और विकलांग लोगों को लेकर समाज के रवैया के बारे में है. यह फिल्म कई मुद्दों पर बात करती है. काजोल एक दुःखी मां और असहाय पत्नी के रोल में शानदार लगी हैं और फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री हमेशा की तरह देखने लायक है.

      मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी के चेहरे की मासूमियत देखने वालों को अपना कायल बना लेती थी. अभिनय में माहिर और बला की खूबसूरत श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं और कुछ ही समय में अपना सिक्का बॉलीवुड में जमा लिया है. वहीं अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द फिल्मों में नजर आएंगी. आज हम आपके साथ खुशी की बचपन की एक ऐसी तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसे देख उन्हें पहचानना मुश्किल होगा.
मां श्रीदेवी के कंधे पर बैठी खुशी बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. तस्वीर में श्रीदेवी के चेहरे एक अलग ही चमक और खुशी है. वहीं खुशी रेड कलर की फ्रॉक पहने मां के कंधे पर बैठी एन्जॉय करती नजर आती हैं, इस समय खुशी की उम्र दो-तीन साल की लग रही है.
खुशी कपूर के लुक्स में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है. बचपन में खुशी बिल्कुल ही अलग नजर आती थीं. लेकिन आज की तस्वीरों में उनका ग्लैमरस लुक्स देख लोग उनके दीवाने हो जाते हैं. फिल्मों में आने से पहले ही खुशी स्टार बन चुकी हैं. जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज' के साथ खुशी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं, ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
खुशी कपूर बहन जाह्नवी कपूर के साथ भी मजबूत बॉन्डिंग शेयर करती हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों बहनें एक साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं. हाल में खुशी के जन्मदिन के मौके पर भी जाह्नवी ने उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की थी.
5 नवंबर, साल 2000 में जन्मीं खुशी कपूर 22 साल की हो चुकीं और वह अपनी मां श्रीदेवी को बेहद मिस करती हैं. चूंकि खुशी सबसे छोटी हैं वह अपने मम्मी-पापा के बेहद करीब रही हैं.

मनोरंजन /शौर्यपथ /साल 2022 बॉलीवुड फिल्मों और उनके कलाकारों के लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ. एक तरफ जहां बड़ी बजट की फिल्में भी पिट गईं तो वहीं कुछ सुपरहिट सितारों को चमक भी धीमी हो गई. हालांकि बॉलीवुड फिल्मों के कुछ गाने बेहद दमदार निकले और हर जगह जमकर इन्हें बजाया गया. पार्टीज से लेकर शादियों और पूजा पंडालों तक इन गानों पर लोग जमकर थिरके. इतना ही नहीं, इन गानों की मेलोडी में सुनने वाले भी कहीं गुम से हो गए. आज के इस पोस्ट में हम 2022 के ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया.
केसरिया (बह्रास्त्र)
फिल्म बह्रास्त्र पार्ट 1 का गाना ‘केसरिया' हर किसी की जुबान पर चढ़ गया. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया ये रोमांटिक सॉन्ग सुनने वालों को अपने रंग में रंग देता है. अरिजीत सिंह का गाया और अमिताभ भट्टाचार्य का लिखा ये गाना यूट्यूब पर 330 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
नाचो नाचो (आरआरआर)
फिल्म बह्रास्त्र पार्ट 1 का गाना ‘केसरिया' हर किसी की जुबान पर चढ़ गया. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया ये रोमांटिक सॉन्ग सुनने वालों को अपने रंग में रंग देता है. अरिजीत सिंह का गाया और अमिताभ भट्टाचार्य का लिखा ये गाना यूट्यूब पर 330 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
नाचो नाचो (आरआरआर)
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण पर फिल्माया फिल्म आरआरआर का ये गाना देश और विदेशों में भी खूब पॉपुलर हुआ. इस डांस नंबर पर थियेटर्स में तो लोग झूमे ही, शादियों में भी इसे खूब बजाया गया. विशाल मिश्रा और राहुल सिप्लिगुंज के गाए इस गाने को यूट्यूब पर 195 मिलियन व्यूज आए हैं.
भूल भुलैया (भूल भुलैया 2)भूल भूलैया 2 के टाइटल ट्रैक में कार्तिक आर्यन के जबरदस्त डांस को खूब पसंद किया गया और ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ. नीरज श्रीधर के गाए इस गाने पर 230 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. फिल्म की तरह ही कार्तिक का ये गाना भी सुपरहिट साबित हुआ.
मानिके (थैंक गॉड)
नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर पिक्चराइज किया गाना ‘मानिके' को इसकी ओरिजिनल सिंगर योहानी ने खुद गाया है. इस गाने को योहानी के साथ ही जुबिन नौटियाल और सूर्य रघुनाथन ने भी अपनी आवाज दी है. गाने पर 150 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.
बारिश में तुम  
नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का ये गाना गौहर खान और उनके पति जैद दरबार पर फिल्माया गया है. नेहा और रोहनप्रीत की खूबसूरत आवाज में इस रोमांटिक गाने ने खूब सुर्खियां बटोरीं. गाने को 65 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

 मनोरंजन /शौर्यपथ /साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है. इस साल में कई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लैटफौर्म पर आईं, जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं. वहीं इनमें वूमन सेंटरिक यानी महिलाओं पर बनीं फिल्मों ने ज्यादा व्यूअर्स का ध्यान बटोरा. इन दिनों, महिला-केंद्रित फिल्में और वेब सीरीज, जो कि बोल्ड फीमेल-फॉरवर्ड नैरेटिव्स पर आधारित हैं वह एक बदलाव ला रही हैं. इसीलिए साल 2022 खत्म होने से पहले हम लेकर आए हैं आपके लिए नेटफ्लिक्स की कुछ महिलाओं पर आधारित फिल्म और वेब सीरीज, जिन्हें आपको अपने साल खत्म होने से पहले देखना चाहिए.
वेब सीरीज अरण्यक से ओटीटी वर्ल्ड में डेब्यू करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को पुलिस ऑफिसर कस्तूरी डोगरा के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया था. अरण्यक वेब सीरीज कस्तूरी और उनकी टीम एक संदिग्ध सीरियल किलर की जांच कर रही है, जो कि फरार है. इस पूरी वेब सीरीज में एक महत्वाकांक्षी महिला की कहानी बताई गई है, जो अपनी प्रॉब्लम्स का सामना और एक परिवार का पालन-पोषण करते हुए अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है.  विनय वैकुल द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में एक्टर परमब्रत चटर्जी और आशुतोष राणा भी मौजूद हैं
Yeh Kaali Kaali Ankhein
सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित ‘ये काली काली आंखें' एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर, जिसमें ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी शर्मा और अंचल सिंह नजर आते हैं. ये वेब सीरीज आठ-एपिसोड की है, जिसकी कहानी पूर्वा के अपने बचपन के दोस्त विक्रांत (ताहिर) के लिए जुनूनी प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं पूर्वा, एक स्थानीय राजनेता और माफिया राजा की बेटी है, जो विक्रांत के पाने के लिए खतरनाक रणनीति अपनाती है.
The Fame Game
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने द फेम गेम से ओटीटी डेब्यू किया है, जिसमें स्टारडम के अंधेरे पक्ष को उजागर किया जाता है. इस वेब सीरीज में माधुरी एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस  नामिका आनंद की लाइफ दिखाती हैं, जो एक अवॉर्ड शो के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है. वहीं जैसे-जैसे लापता होने की जांच आगे बढ़ती है, उसके लाइफ और परिवार के आसपास की अनकही परतें खुलती जाती हैं. आठ-एपिसोड की इस वेब सीरीज में संजय कपूर, मानव कौल, मुस्कान जाफ़री, लक्षवीर सरन और सुहासिनी मुले भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
Mai
माई, एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अतुल मोनिगा ने किया है. वहीं इसमें एक्ट्रेस साक्षी तंवर, विवेक मुशरान, राइमा सेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी एक मध्यमवर्गीय मां के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक चालाक महिला में बदल जाती है.
Masaba Masaba 2
सोनम नायर द्वारा निर्देशित मसाबा मसाबा 2 में एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता एक्टिंग करते दिखेंगे. मसाबा मसाबा अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रही है. सात-एपिसोड की इस सीरीज में मां-बेटी की जोड़ी के कहानी है, जो अपनी अंदरुनी असुरक्षा से निपटते हुए बदलते समय में लाइफ जीने के संघर्ष को बयां करती है.
Darlings
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा, और रोशन मैथ्यू इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह डार्क कॉमेडी फिल्म निर्माता जसमीत के.रीन द्वारा निर्देशित है. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में बदरू और हमजा के बीच एक अपमानजनक शादी की कहानी को बहुत ही रियल और दमदार तरीके से दिखाया गया है. इस फिल्म में बदरू अपने अपमानजनक पति से बदला लेना चाहती है. वहीं इसमें एक मां-बेटी की जोड़ी भी शामिल है, जो प्यार और साहस पाने के लिए कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए, मुंबई में अपना काम करने की कोशिश कर रही हैं.
Delhi Crime Season 2
पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज़ दिल्ली क्राइम अपने दूसरे सीज़न के साथ लौट रही है, जिसमें शेफाली शाह, राजेश तैलंग और रसिका दुगल नजर आ रहे हैं. रियल क्राइम स्टोरीज के इस काल्पनिक संस्करण में सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर के बुजुर्ग लोगों की शातिर हत्या करते हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने के बावजूद, पुलिस अपराधी की पहचान करने में असमर्थ नजर आती है. हत्याओं के इस खौफनाक सिलसिले का अंत करना वर्तिका की टीम के लिए एक चुनौती साबित होती दिखेगी.
She 2
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, She 2 में अदिति पोहनकर, विजय वर्मा और विश्वास किनी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. दूसरे सीज़न में एक महिला कांस्टेबल भूमिका परदेशी (अदिति पोहनकर) की लाइफ के बारे में बताती है, जो एक जांच के लिए गुप्त रूप से काम करती है और अपने लाभ के लिए अपनी कामुकता का भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकती.
The Fabulous Lives of Bollywood Wives 2
सीमा सजदेह, महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी  को लीड करती यह नेटफ्लिक्स सीरीज़ पॉपुलर बॉलीवुड वाइफ्स की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. यह सीरीज बॉलीवुड में चार स्टार-पत्नियों की लाइफ को आगे बढ़ाती है, जो अपने करियर, परिवारों और दोस्ती को प्रभावित करती हैं. यह शो रोमांचक और एंटरटेनिंग है, क्योंकि इसमें करण जौहर, गौरी खान, रणवीर सिंह जैसे कई अन्य हस्तियां भी शामिल होती नजर आती है.
Qala
अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, बाबिल खान, स्वस्तिका मुखर्जी और अमित सियाल लीड रोल में हैं. इसकी कहानी 1930 के दशक के अंत में कोलकाता में सेट, पीरियड म्यूजिकल ड्रामा एक युवा पार्श्व गायिका कला मंजुश्री (तृप्ति डिमरी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दुखद अतीत से परेशान है. साथ ही सफलता के दबाव का सामना करती है और अपनी मां के साथ एक रिश्ता साझा करती है.

मनोरंजन /शौर्यपथ /उदित नारायण इंडियन सिनेमा के एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर हैं. बॉलीवुड सॉन्ग 'पापा कहते हैं' के लिए उनका नाम जाना जाता है. उदित नारायण ने  भोजपुरी, ओड़िया, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, नेपाली, मलयालम समेत कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं. वो 20 बार नॉमिनेशन के साथ 5 फिल्मफेयर और 4 नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं. यही नहीं 2009 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया है. पिछले तीन दशकों से फिल्मफेयर अवार्ड के इतिहास में एकमात्र मेल सिंगर के लिए भी उनका नाम लिया जाता है.
स्कॉलरशिप पर मिला मुंबई आने का मौका
उदित नारायण ने रेडियो नेपाल के लिए एक लोक गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था. मैथिली और नेपाली में ज्यादातर पॉपुलर लोक गीत गाए. आठ साल तक कलाकार के रूप में काम करने के बाद, उदित नारायण भारतीय विद्या भवन में शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने के लिए नेपाल में इंडियन एम्बेसी से नेपालियों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप पर मुंबई आ गए.
नेपाली फिल्म से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत
उदित नारायण का पूरा नाम उदित नारायण झा है. उनका जन्म 1 दिसम्बर 1955 में बिहार के सुपौल जिले में हुआ था. उनके पिता नेपाली और मां बिहारी थीं. पिता की वजह से उनका नेपाल से गहरा नाता रहा है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक नेपाली फिल्म से की थी. इस फिल्म का नाम था 'सिंदूर'.
लता, रफी और किशोर के थे फैन
बचपन से ही उदित नारायण के लता मंगेशकर, किशोर कुमार और  मोहम्मद रफ़ी के फैन थे. इन सभी के गीत उदित रेडियो पर सुनते थे. उदित नारायण की मां भुवनेश्वरी देवी भी एक लोक गायिका थीं. अपनी मां से ही उन्हें म्यूजिक की प्रेरणा मिली थी.
दस साल के संघर्ष के बाद मिला सुपरहिट सॉन्ग
उदित नारायण ने करीब 10 साल बॉलीवुड में संघर्ष किया तब जाकर उन्हें पहला सुपरहिट गाना मिला. इस गाने ने उनकी किस्मत ही बदल दी. ये सॉन्ग था आमिर खान पर फिल्माया फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा'. इस गाने के बाद उदित नारायण के पास गाने के ऑफर की लाइन लग गई थी.
अमिताभ से लेकर अक्षय तक के लिए गायए गाने
उदित नारायण ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान, राजेश खन्ना, देव आनंद, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सभी टॉप  बॉलीवुड एक्टर्स के लिए अपनी आवाज दी है. उन्होंने अलका याग्निक सैकड़ों डुएट्स गाए हैं.
उदित ने की है दो शादियां     
कम ही लोग ये जानते हैं कि उदित नारायण ने दो शादियां की हैं. अपनी दूसरी शादी की बात को उन्होंने सालों तक छिपाकर रखी. पहले से ही शादीशुदा उदित नारायण ने साल 1985 में दीपा नारायण के साथ शादी की थी. दीपा से उनका एक बेटा आदित्य नारायण है जो अपने पिता की तरह ही प्लेबैक सिंगर और होस्ट हैं. उनकी दूसरी पत्नी रंजना नारायण ने साल 2006 में ये दावा किया था कि उदित नारायण उनके पति हैं, लेकिन उन्होंने इस बात को नकारते रहे. फिर रंजना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर शादी की तस्वीरें और डाक्यूमेंट्स दिखाने के बाद उदित ने शादी की बात मानी. इसके बाद कोर्ट ने उदित नारायण को दोनों बीवियों को साथ रखने का आदेश दिया था.

मनोरंजन /शौर्यपथ /धवन   और कृति सेनन   की फिल्म 'भेड़िया' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग धमाकेदार रही. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन (शनिवार) फिल्म की कमाई 9.57 करोड़ रुपए और तीसरे दिन (रविवार) 11.5 करोड़ रुपए रही.
वहीं वीकेंड में कमाई के बाद अब सोमवार के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने चौथे दिन लगभग 5 करोड़ का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म अब तक कुल 33.55 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही है. बता दें, फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है और अगर इसे खुद को हिट की केटेगरी में शामिल करना है तो वीकडेज पर अच्छी कमाई करनी होगी. क्या है फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, आइए एक नजर डालते हैं.
फिल्म 'भेड़िया' का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 
पहला दिन- 7.47 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 9.57 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 11.5 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 5 करोड़ रुपए (अर्ली ट्रेंड्स)
कुल कलेक्शन- 33.55 करोड़ रुपये
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद 'बवाल' वरुण धवन की अगली फिल्म है. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी. जबकि कृति सेनन के पास पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' है. ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी.

      मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में सितारों को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं. कभी स्टार्स की आपसी झगड़े की बात तो कभी डायरेक्टर्स से टकराव की खबरें. हालांकि डायरेक्टर्स और एक्टर्स की दोस्ती के भी चर्चे बॉलीवुड में भी खूब सुने गए हैं. लेकिन एक्टर-डायरेक्टर के आपसी विवाद के किस्से ज्यादा मशहूर रहे हैं. डायरेक्टर्स से टकराव के बाद कई बार नतीजा ये भी हुआ है कि डायरेक्टर ने सितारों को फिल्म से भी निकलवा दिया. लेकिन ऐसे कई स्टार्स भी इस फिल्मी दुनिया में हैं, जिनकी तूती बोलती है और कई बार टकराव के बाद उनके इशारे पर डायरेक्टर को ही फिल्म से बाहर किया गया है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फिल्म स्टार्स के बारे में, जिनकी अपने डायरेक्टर्स से अनबन रही है.
अनुराग कश्यप-सलमान खान
सलमान खान का बॉलीवुड में क्या रुतबा है, ये सभी जानते हैं. फिल्म 'तेरे नाम' की Shooting के दौरान अनुराग कश्यप से सलमान का विवाद हुआ. ये विवाद किसी डिमांड को लेकर था. इसके चलते सलमान ने अनुराग कश्यप को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. बाद में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि अनुराग कश्यप तेरे नाम मूवी डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं.
करण जौहर-कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना ली है. उनकी 'शहज़ादा' और 'फ्रेडी' फिल्म जल्द ही आने वाली है. इसका टीजर भी हाल ही में रिलीज हो गया है. लेकिन इधर मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि करण जौहर की दोस्ताना 2 कार्तिक करने वाले थे लेकिन करण जौहर से हुए विवाद के बाद दोनों में अनबन हुई. इस वजह से कार्तिक ने वो फिल्म छोड़ दी.
कंगना रनौत का डायरेक्टर्स से रहता है पंगा      
कंगना रनौत ने एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान दुनिया में बना ली है. उन्हें सब पंगा क्वीन के नाम से भी जानते हैं. यूं तो पंगा क्वीन का पंगा कइयों से रहा है, लेकिन कॉफी विद करण सीजन-5 के दौरान उन्होंने नेपोटिज़म को बढ़ावा देने और मूवी माफिया जैसे ढेर सारे ब्लेम शो के होस्ट और फिल्म डायरेक्टर करण पर लगाए थे, तब से दोनों में झगड़ा है और दोनों में बातचीत नहीं होती.

     मनोरंजन /शौर्यपथ /दुल्हन का डांस तो आपने बहुत देखा होगा. लेकिन ऐसा डांस आपने पहले नहीं देखा होगा. वैसे भी शादी ऐसा मौका होता है, जब दूल्हा- दुल्हन के यार दोस्त- परिवार सभी इस मौके को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. भारतीय शादियों में डांस को लेकर अपनी अलग ही रौनक होती है. शादी में आए लोग, जिसे जैसा डांस आता है वही मस्ती में करने लग जाते हैं. हालांकि आजकल शादियों में लोग बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहते हैं और इसके लिए महीनों तैयारी की जाती है. अब की शादियों में दूल्हा- दुल्हन भी पीछे नहीं रहना चाहते. वो भी इस मौके पर अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद खूबसूरत सजी धजी दुल्हन किसी प्रोफेशनल की तरह डांस कर रही है.
यरल वीडियो में दुल्हन ने दूल्हे को डांस कर सरप्राइज दिया है. मेघना कलवानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आप दुल्हन को ब्राइट रेड और सिल्वर लहंगे में देख सकते हैं. जैसे ही वह शादी में जाती है, दुल्हन 'सजना' और 'मखना' गीतों पर डांस करती है. जब दुल्हन डांस कर रही होती है, तो दूल्हा खुश नजर आता है और एक बड़ी मुस्कान बिखेरता है.ये वीडियो कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से इसे तीन लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और कई कमेंट्स भी आ चुके हैं.      
वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में एक व्यक्ति ने लिखा, "वह बहुत सुंदर और शांत दुल्हन है. एक दूसरे फैन ने लिखा, सुंदर कपल. एक और ने लिखा, "ओह माय माय! तुम बहुत सुंदर लग रही हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, काफी समय बाद कुछ अलग देखा.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)