
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मनोरंजन /शौर्यपथ /RRR जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गई फिल्म लास्ट फिल्म शो वो फिल्म है जो हर फिल्म देखने वाले के दिल को छूने का माद्दा रखती है। फिल्म देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि क्यों ये फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गई थी। फिल्म में थिरकने को मजबूर करने वाले गाने नहीं हैं, बड़ी स्टार कास्ट नहीं है, बहुत ग्लैमर नहीं है, लेकिन बावजूद इसके यह फिल्म बहुत खास है। चलिए जानते हैं क्यों?
क्या है Last Film Show की कहानी?
छेल्लो शो या लास्ट फिल्म शो समय नाम के एक लड़के की कहानी है जो सुदूर खेत-खलिहानों के बीच पड़ने वाले एक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता है। उसके पिता की इसी स्टेशन पर चाय की दुकान है और स्टेशन के पीछे थोड़ी ही दूरी पर खेतों के बीच एक कच्चा घर है जिसमें उसका परिवार रहता है।
समय के पिता को फिल्मों से नफरत है। लेकिन एक दिन उसे पता चलता है कि उसके पापा सबको फिल्म दिखाने शहर ले जा रहे हैं। पूछने पर समय को पता चलता है कि यह एक धार्मिक फिल्म है इसलिए वह लोग फिल्म देखने जा रहे हैं। थिएटर में समय के पिता उसे बताते हैं कि फिल्में देखना अच्छी बात नहीं होती है। इसलिए यह उसके जीवन का पहला और आखिरी शो है जिसे वो देखने आए हैं।
लेकिन समय के लिए फिल्म देखने का यह पहला और आखिरी अनुभव किस तरह उसकी पूरी जिंदगी बदलकर रख देता है यहीं से शुरू होती है वो दिलचस्प कहानी जो कई लेयर्स खोलती है और हर एक परत एक नई तरह की कहानी लेकर आती है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है वैसे-वैसे आप समझने लगते हैं कि समय की कहानी असल में भारतीय सिनेमाघरों में आए बदलावों की कहानी है।
समय को कहानियां सुनना और सुनाना पसंद है। वह स्टेशन पर चाय बेचने के बाद पटरियों पर घूम-घूमकर माचिस की डिब्बियां बीनता है और फिर इन डिब्बियों पर बने चित्रों के जरिए एक कहानी बनाता है जिसे वो अपने दोस्तों को सुनाता है। लेकिन जब समय थिएटर में फिल्म देखने जाता है तो उसे सिनेमाघर की उस तकनीक से प्यार हो जाता है जिसके जरिए कहानियों को सुनने के साथ-साथ देखा भी जा सकता है।
धीरे-धीरे समय की दोस्ती प्रोजेक्टर रूम में काम करने वाले एक शख्स से हो जाती है। समय फजान नाम के इस शख्स को अपनी मां के हाथ का बनाया लजीज खाना खिलाता है जिसके बदले में वह उसे प्रोजेक्टर रूम में बैठकर फिल्म देखने देता है। धीरे-धीरे समय सिनेमाघर की सारी तकनीकियां सीख लेता है। लेकिन एक दिन समय और फजान की जिंदगी में भूचाल आ जाता है जब उन्हें पता चलता है कि थिएटर से पुराने निगेटिव रोल वाले प्रोजेक्टर्स को हटाया जा रहा है।
फिल्म में क्या अच्छा, क्या बुरा?
समय की कहानी के जरिए आप भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को जीते हैं। फिल्म बहुत डाउन टू अर्थ है। बचपन की वो मासूमियत और सादगी आपको पूरे वक्त मुस्कुराते रहने पर मजबूर करती है। फिल्म में एक कमाल का सादापन है जो आपके दिल को छू जाता है। जिस तरह के सीन और बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल हुआ है वो बहुत कमाल का है। हर एक कलाकार ने अपना काम बखूबी किया है और कहना होगा कि डायरेक्शन के मामले में नलिन ने अपना बेस्ट दिया है। फिल्म के जरिए उन दिग्गजों को सलाम किया गया है जिन्होंने सिनेमा को वहां पहुंचाया जहां ये आज है।
फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?
इस सवाल का जवाब थोड़ा सब्जेक्टिव है। अगर आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देने वाला म्यूजिक, ग्लैमर, हीरोइज्म, दमदार एक्शन, रोमांस या ड्रामा देखना है तो 'लास्ट फिल्म शो' आपके लिए नहीं है। लेकिन अगर आप रूटीन सिनेमा से हटकर कुछ बहुत खास और यूनिक देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। फिल्म आपके दिल को एक अजीब का सुकून देती है और एक ऐसी कहानी सुनाती है जिससे ज्यादातर लोग अछूते ही रहे हैं। समय की शैतानियां कई बार आपको हंसाती हैं तो कई बार उसके मासूम सवाल आपको सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। कुल मिलाकर एक बहुत खूबसूरत और कमाल की फिल्म है।
मनोरंजन /शौर्यपथ / रिषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म कांतारा को ना सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में बल्कि विश्वभर से तारीफें बंटोर रही है। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ फिल्म के लीड एक्टर का रोल अदा कर रहे रिषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म को सुपरहिट KGF फ्रेंचाइजी फिल्म के मेकर्स होम्बाले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
Kantara का यूनीक कंटेंट दर्शकों को कर कर रहा है आकर्षित
कांतारा को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों के भी बेहतरीन रिव्यूज मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक इस फिल्म के यूनीक कंटेंट और सिनेमैटोग्राफी की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन और अभिनय को लेकर रिषभ शेट्टी से आने वाले समय में और इस तरह की फिल्में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। ये फिल्म एक कल्चरल ड्रामा फिल्म है जिसमें एक खास संस्कृति से जुड़ी कहानी को मजेदार अंदाज में बयान किया गया है।
रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कांतारा की कमाई
30 सिंतबर को सिर्फ कन्नड भाषा में रिलीज हुई कांतारा ने ओपनिंग डे पर 1.95 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद दर्शकों को इस फिल्म ने क्लिक किया और वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म की कमाई में लगातार ग्रोथ देखने को मिली। पहले वीकेंड की बजाय रिलीज के दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शानदार कमाई दर्ज करवाई। आइए जानें रिलीज 11वें दिन तक कितना रहा कांतारा (Kantara) फिल्म का कलेक्शन...
डे 1- 1.95 करोड़ रु
डे 2- 2.65 करोड़ रु
डे 3- 4.9 करोड़ रु
डे 4- 3.7 करोड़ रु
डे 5- 5 करोड़ रु
डे 6- 7.1 करोड़ रु
डे 7- 5 करोड़ रु
डे 8- 5.8 करोड़ रु
डे 9- 8.15 करोड़ रु
डे 10- 9.64 करोड़ रु
डे 11- 3.50 करोड़ रु
कुल कमाई- 57.11 करोड़ रु
हिन्दी में रिलीज होगी इस दिन
कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई कांतारा को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स अब इस फिल्म को अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने जा रहे हैं। मेकर्स ने अब इस फिल्म को हिन्दी भाषा समेत साउथ की सभी भाषाओं में रिलीज करने का फैसला लिया है। ये फिल्म हिन्दी में 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है और तेलुगू में ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।
क्या है कांतारा की कहानी?
फिल्म कांतारा के कांतारा शब्द का मतलब है घना जंगल। ये फिल्म ‘भूत कोला’ नाम के अनुष्ठान पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी एक पंजुरली नाम के देवता पर बेस्ड है। फिल्म में जंगल में बसे गांववालों सुअर जावनर की शक्ल जैसे दिखने वाले देवता पंजुरली की पूजा करते हुए दिखाया गया है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कैसे एक राजा देवता के रूप में एक विशाल पत्थर को अपने राजमहल में रखना चाहता था और इसके महल तक लाने में कई लोगों की जरूरत थी। गांव वालों ने राजा की मदद के बदले में कुछ जमीन उन्हें देने की शर्त रखी। राजा ने ये शर्त मान ली। लेकिन बहुत सालों बाद अब राजा के वंशज इस जमीन को वापिस लेना चाहते हैं। ये जमीन ही एक बड़ा मसला बना हुआ है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है और इस फिल्म को देखकर आने वालों के लिए अब एक गुड न्यूज आई है। पहला पार्ट सुपरहिट होने के बाद अब मेकर्स ने PS2 की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है और आपको बता दें कि PS2 के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
कब रिलीज होगी Ponniyin Selvan 2?
फिल्म PS1 यानि Ponniyin Selvan 1 को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर ओपनिंग मिली थी और फिल्म का बिजनेस लगातार बेहतर होता चला गया। फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने बताया, 'PS2 आपको 2023 की गर्मियों में देखने को मिलेगी। अगले कुछ हफ्तों में रिलीज की सटीक तारीख भी बता दी जाएगी।'
PS2 के लिए पक्की हो रही है जमीन
तरण आदर्श ने लिखा है कि PS1 को लेकर सैटेलाइट, डिजिटल पर बढ़ा फैन बेस PS2 के लिए अच्छी-खासी हाइप बना रहा है। प्रोड्यूसर्स ने Ponniyin Selvan 2 का पोस्ट प्रोडक्शन शेड्यूल तय कर लिया है और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। #PS1 की सैटेलाइट और डिजिटल रिलीज इस फैन बेस को और बढ़ाएगी जो PS2 के लिए माहौल तैयार करेगी।
बॉक्स ऑफिस पर PS1 का जलजला
बता दें कि Ponniyin Selvan 1 (PS1) ने एक हफ्ते के अंदर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। तकरीबन 130 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई तो फिल्म ने सिर्फ तमिलनाडु से कर ली है। जाहिर है कि साउथ की एक और फिल्म दर्शकों को एंटरटेन और इंप्रेस कर पाने में कामयाब रही है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /ओम राउत के अपकमिंग प्रोजेक्ट आदिपुरुष को काफी तीखी आलोचना मिल रही है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ जिसके बाद लोगों को रामानंद सागर की रामायण याद आ गई। लोग 1987 में आई इस टीवी सीरीज की भव्यता को याद कर रहे हैं। वहीं इसके किरदारों से आदिपुरुष के किरदार की तुलना भी की जा रही है। खासतौर पर रावण के रोल में सैफ अली खान काफी ट्रोल हो रहे हैं। ओम राउत की फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कई लोगों ने टीजर देखकर ही इसे फ्लॉप घोषित कर दिया। क्या आपको पता है रामायण सीरियल में कितना खर्च और हर एपिसोड पर कितनी कमाई थी? यहां जानते हैं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की रामायण से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।
650 मिलियन थी व्यूअरशिप
आदिपुरुष का टीजर देखने के बाद कई लोग इसे रामानंद सागर की रामायण की तौहीन बता रहे हैं। रामायम टीवी के इतिहास का आइकॉनिक शो रहा है। पहली बार टेलिकास्ट होने के बाद इसकी पॉप्युलैरिटी रिकॉर्ड तोड़ थी वहीं कोरोना के दौरान जब इसका दोबारा टेलिकास्ट हुआ तो भी लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि रामायण 55 अलग-अलग देशों में टेलिकास्ट हुआ था और उसकी व्यूअरशिप 650 मिलियन के करीब थी।
लिम्का बुक में दर्ज हुआ था नाम
शुरुआत में रामायण के सिर्फ 52 एपिसोड बने थे लेकिन इसको इतनी लोकप्रियता मिली कि बढ़ाकर 78 एपिसोड कर दिए गए। रामायण दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई और इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।
तगड़ा बजट और बम्पर कमाई
रामायण उस वक्त का काफी महंगा शो माना जाता था। इसके हर एपिसोड का बजट 9 लाख रुपये था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूरदर्शन को उस वक्त हर एपिसोड पर करीब 40 लाख रुपये का प्रॉफिट हो रहा था।
अरुण गोविल ने छोड़ दी थी स्मोकिंग
अरुण गोविल उस वक्त राम के रूप में काफी मशहूर हो गए थे। लोग उनमें राम की छवि देखते थे इस वजह से उन्होंने पब्लिक प्लेसेज पर स्मोकिंग करनी बंद कर दी थी। अरुण गोविल के लिए यह श्रद्धा लोगों में आज भी बरकरार है। हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एयरपोर्ट पर एक महिला उनको देखकर इमोशनल हो गई और पैर छू लिए।
अरविंद त्रिवेदी को मिला था केवट का रोल
रामायण में रावण का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी ने पहले केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। बाद में रामानंद सागर ने उनकी बॉडी लैंग्वेज और एटिट्यूड देखा तो रावण का रोल दे दिया। उन्होंने यह रोल इतनी बखूबी निभाया कि लोग हकीकत में उनसे नफरत करने लगे थे।
मनोरंजन /शौर्यपथ / हिन्दी सिनेमा को फिर से श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस मिल पाए ये बात एक सपने जैसी ही लगती है, क्योंकि उनके स्तर की कोई अदाकारा ना तो अब तक कोई आई है और ना ही शायद कभी आएगीं। अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस दिवंगत एक्ट्रेस को लेकर एक खास अपडेट है। खबर है कि 10 अक्टूबर को श्रीदेवी से जुड़ी खास चीजें नीलाम की जाएंगी। ऐसा क्यों किया जा रहा है और क्या वो खास चीजें आइए जानते हैं....
इंग्लिश विंग्लिश की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने लिया ये फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिश विंग्लिश फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। 10 अक्टूबर को श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं, इस मौके पर गौरी शिंदे ने श्रीदेवी की फिल्म में पहनी गई साड़ियों को नीलाम करने का फैसला किया है। इस बारे में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गौरी शिंदे ने बताया कि इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने अंधेरी में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी है और फिल्म के बारे में स्क्रीनिंग पर मौजूद लोगों से फिल्म को लेकर बात भी करेंगे।
खास मकसद के लिए होगी श्रीदेवी की साड़ियों की नीलामी
डायरेक्टर गौरी शिंदे ने आगे कहा, ‘मैंने अब तक इस फिल्म में श्रीदेवी द्वारा पहनी गई साड़ियों को संभाल कर रखा है और इंग्लिश विंग्लिश के दस साल पूरे होने पर मैंने इन्हें नीलाम करने का फैसला किया है।’ गौरी ने आगे ये भी बताया कि साड़ियों की नीलामी से जो भी रकम आएगी उसे वह एक एनजीओ को गरीब लड़कियों की पढ़ाई के लिए दे देगीं।
श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी इंग्लिश विंग्लिश
श्रीदेवी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से साल 1997 में ब्रेक ले लिया था, फिर उन्होंने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से कमबैक किया था। इस फिल्म में भी श्रीदेवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इतने सालों बाद भी कमबैक फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस वैसी ही जादुई नजर आई जैसी उनकी पुरानी हिट फिल्मों में देखने को मिली। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी ऐसी हाउसवाइफ का किरदार अदा किया था जिसे इंग्लिश भाषा नहीं आती और कैसे उसका अपना ही परिवार इस बात के लिए उसे हर वक्त नीचा दिखाने की कोशिश करता है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है और टीवी का सबसे मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 आने वाला है। पिछले कुछ समय से सलमान खान के इस शो की लगातार चर्चा हो रही है। मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट के प्रोमो भी रिलीज कर दिए हैं जिसके बाद से फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। शो के नियमों में इस बार बदलाव की जानकारी सामने आ रही है। अब जब बिग बॉस 16 के ऑन एयर होने में कुछ ही वक्त बचा है तो चलिए इस शो से जुड़ी हर जानकारी देते हैं। बिग बॉस 16 को आप टीवी के साथ ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए भी देख सकेंगे।
कब होगा ग्रैंड प्रीमियर
बिग बॉस 16Ó का ग्रैंड प्रीमियर दो दिन होगा। 1 और 2 अक्टूबर को रात 9.30 बजे से कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे से होगा। वीकेंड में बिग बॉस रात 9.30 बजे से आएगा।
ऑनलाइन भी देख सकेंगे शो
अगर टीवी पर एपिसोड देखने से चूक गए तो कोई बात नहीं आप आसानी से मोबाइल पर भी इसे देख सकते हैं। बिग बॉस 16 की स्ट्रीमिंग वूट और एमएक्स प्लेयर एप पर होगी। जियो के सब्सक्राइबर्स शो के ग्रैंड फिनाले को जियो टीवी पर लाइव देख सकते हैं जबकि एयरटेल के ग्राइक इसे एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी पल-पल के अपडेट्स मिलेंगे।
सबसे बड़ा बदलाव
बिग बॉस 16Ó में सबसे बड़ा बदलाव वीकेंड का वार को लेकर किया गया है। अब वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को आएगा, जब सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। जारी किए प्रोमो में यह भी बताया गया है कि सीजन 16 में बिग बॉस खुद खेलेंगे। हालांकि यह किस तरह से होगा अभी इसकी जानकारी नहीं है।
कौन-कौन होगा शो में शामिल
27 सितंबर को सलमान खान ने पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट की घोषणा की। तजाकिस्तान के कलाकार अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 में हिस्सा लेंगे। बिग बॉस 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा हुआ। उनके अलावा जिन कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं उनमें निमरित कौर अहलूवालिया, गौतम विग और सुंबुल तौकीर सहित अन्य हैं।
मनोरंजन /शौर्यपथ /मणिरत्न की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 30 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की अडवांस बुकिंग को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मूवी के टिकट्स हफ्तेभर तक के लिए बुक हो गए हैं। फर्स्ट डे अडवांस बुकिंग के मामले में पोन्नियिन सेल्वन इस साल की बेस्ट तमिल फिल्म साबित होने जा रही है। इस मामले में फिल्म कमल हासन की फिल्म विक्रम को टक्कर दे रही है। साउथ के कई शहरों में वीकेंड तक के सारे शोज बुक हैं।
विक्रम को टक्कर दे रही PS I
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह है। ट्रेड सोर्सेज की मानें तो गुरुवार सुबह तक फिल्म के तमिल वर्जन के करीब 10 करोड़ रुपये के टिकट्स बिक चुके हैं। इसके अलावा तेलुगू, हिंदी और मलयालम के डब किए वर्जन्स ने अडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। कमल हासन की फिल्म विक्रम की अडवांस बुकिंग में 15.30 करोड़ रुपये की सेल हुई थी। फिल्म ने गुरुवार सुबह 10 करोड़ कमाई की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बचे हुए दिन में ये विक्रम को क्रॉस कर सकती है।
साउथ से तगड़ा कलेक्शन
पोन्नयिन सेल्वन पैन इंडिया फिल्म है लेकिन इसका ज्यादातर कलेक्शन तमिलनाडु से है। सारी बुकिंग का महज में तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाहर बस 4 % का ही कलेक्शन है। हिंदी वर्जन ने अब तक 18-20 लाख रुपये कमाई कर ली है। हालांकि विक्रम ने पहले दिन में हिंदी वर्जन में 27 लाख रुपये की अडवांस बुकिंग की थी। हालांकि पोन्नियिन सेल्वन का रिस्पॉन्स ओवरसीज जबरदस्त है। खासकर यूएस में। यूएस बॉक्स में फिल्म 6.8 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं नॉर्थ अमेरिका में मिलियन डॉलर अडवांस बुकिंग फिगर छूने वाली है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर अच्छा-खासा बज है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। अब रिलीज के पहले कनाडा से एक नेगेटिव खबर आ रही है। वहां के थिएटर ओनर्स को धमकी दी गई है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग न करें। ऐसा करने पर स्क्रीन्स फाड़ने और वहां काम करने वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है। फिल्म PS1 के साथ चुप को लेकर भी धमकी है।
ओनर्स को मिला ई-मेल
कनाडा के कुछ लोकल लोग तमिल फिल्मों को लेकर लंबे वक्त से धमकियां देते रहे हैं। कनाडा के शहर Hamilton, Kitchener, और London में ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 की रिलीज की तैयारी हो रही है। इस बीच फिल्म की स्क्रीनिंग न करने को लेकर थिएटर ओनर्स को ईमेल आया है। इसमें धमकी दी गई है कि ऐसा करने पर बवाल किया जाएगा।
रिलीज पर होगा अटैक
ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूटर KW Talkies फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का कनाडा में डिस्ट्रिब्यूटर है। इसने ट्विटर पर मेल शेयर किया है जिसमें उसे धमकी मिली है। KW Talkies ने लिखा है कि हैमिल्टन, किचनर और लंदन सभी जगह से अपडेट मिला है। सभी थिएटर ओनर्स को धमकी मिली है कि PS1 तमिल या कोई KW Talkies से कोई और फिल्म रिलीज की तो अटैक किया जाएगा।
अस्पताल पहुंचेंगे कर्मचारी
साथ में मेल का स्क्रीनशॉट है जिसमें लिखा है कि थिएटर ओनर्स और वर्कर्स को चेतावनी दी जाती है कि अगर क्रिमिनल KW Talkies Saleem की तरफ से ऑर्गनाइज की गई फिल्म चलाने का प्लान कर रहे हैं, खासकर PS1 और चुप। धमकी में लिखा है कि ऐसा होने पर स्क्रीन फाड़ दी जाएगी और इलाके में बवाल करेंगे और आपके कुछ काम करने वाले अस्पताल पहुंच जाएंगे। हम सिर्फ इन भारतीय फिल्मों को ही नहीं बल्कि दूसरी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों को भी टारगेट करेंगे। लिखा है, हम लोग ऐसा तब तक करते रहेंगे जब तक KW Talkies के लोगों की फिल्में चलाना बंद नहीं कर देते।
पहले भी हो चुका बवाल
बता दें कि इससे पहले दुलकर सलमान की फिल्म कुरूप के समय भी वाल हो चुका है। ओंटारियो में फिल्म की रिलीज के बाद कुछ सिनेमाघरों की स्क्रीन फाड़ी गई थीं। कुल चार स्क्रीन्स डैमेज कर दिए गए थे।
मनोरंजन /शौर्यपथ /सैफ अली खान और रितिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले सोशल मीडिया पर इसका बॉयकॉट शुरू हो गया है। लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की कई वजहें खोज ली हैं। ट्विटर पर लोग सैफ का पुराना वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे तैमूर के नाम के बारे में बात की थी। साथ ही लोग सैफ और रितिक दोनों को नेपोटिजम का प्रोडक्ट कहकर भी फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की नाराजगी साउथ फिल्म का रीमेक बनाने पर भी है।
करीना की वजह से सैफ पर नाराजगी
बीती कुछ बॉलीवुड फिल्मों की तरह रितिक और सैफ की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा का भी सोशल मीडिया पर बॉयकॉट शुरू हो गया है। लोग रितिक रोशन और सैफ अली खान दोनों के पुराने बयानों के साथ फिल्म का विरोध कर रहे हैं। लोगों ने सैफ को करीना कपूर का पति बताकर भी फिल्म को न देखने की अपील की है। वहीं सैफ का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सैफ कहते दिख रहे हैं कि वह अपने बेटे का नाम अलेक्जेंडर या राम नहीं रख सकते थे।
सैफ का पुराना वीडियो वायरल
सैफ बोल रहे हैं, मैं इंटरनैशनल नाम चाहता था। मुझे यह भी बता था कि दुनिया में कुछ हद तक इस्लामोफोबिया भी है। मैं अपने बेटे का नाम अलेक्जेंडर या राम नहीं रख सकता था। तो सोचा क्यों न एक अच्छा मुस्लिम नाम रखूं। उम्मीद करता हूं कि उसे सेक्युलर वेल्यूज के साथ बड़ा करूंगा ताकि एक-दूसरे का सम्मान करें।
दोनों को बताया नेपोटिजम प्रोडक्ट
सैफ के इस वीडियो का विरोध किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि रितिक रोशन ने लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट किया था। साथ ही सैफ और रितिक दोनों को नेपोटिजम का प्रोडक्ट बताकर भी विरोध किया जा रहा है। यह है विक्रम वेधा की कहानी
विक्रम वेधा साल 2017 में तमिल भाषा में रिलीज हो चुकी है। यह बेताल पचीसी की कहानी विक्रम बेताल से इंस्पायर्ड है। मूवी में कॉप विक्रम का रोल सैफ अली खान प्ले कर रहे हैं। वह वेधा यानी रितिक रोशन का इनकाउंटर करने की कोशिश करता है। वेधा खूंखार गैंगस्टर है। विक्रम जब वेधा को पकड़ नहीं पाता तो वेधा खुद सरेंडर कर देता है और विक्रम को कहानी सुनाता है और चकमा देता है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
