August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुद्दा:सरोज पांडे को सिर्फ मोदी की गारंटी का भरोसा ,ज्योत्सना महंत की पैत्रिक सीट से जीत की राह क्या होगी आसान Featured

    • doing of business

    कोरबा लोकसभा : टक्कर स्थानीय और बाहरी का

    कोरबा / शौर्यपथ /

       पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार कांग्रेस ने जमीनी पकड़ रखने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतरा है . प्रदेश की ग्यारह लोकसभा सीट में राजनांदगांव , बस्तर , महासमुद , बिलासपुर और कोरबा सीट पर वर्तमान स्थिति में ही कांग्रेस मजबूत नजर आ रही .वही प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने के लक्ष्य , 400 पार के नारे सहित मोदी की गारंटी विष्णु का सुशासन के साथ चुनाव प्रचार अभियान में जुटी भाजपा के लिए कम से कम आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस के चक्रव्यूह को तोडऩा आसान नहीं होगा. कांग्रेस ने सभी सीटों पर ऐसे नेताओं को टिकट दी है जिनकी जमीनी पकड़ मजबूत है तथा वे मोदी की गारंटी के नाम पर भाजपा के संकल्प को ध्वस्त कर सकते हैं. प्रदेश की राजनांदगांव लोकसभा सीट के बाद दूसरी हाई-प्रोफाइल सीट के रूप में कोरबा को मन जा सकता है जहां से राष्ट्रिय चेहरा के रूप में सरोज पाण्डेय मैदान में है . सरोज पाण्डेय राष्ट्रिय स्तर के कई पदों में रहने के साथ राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य,विधायक व एक दशक तक दुर्ग की मेयर रह चुकी हैं. दुर्ग की सक्रीय राजनीती से पिछले कुछ सालो से सरोज पाण्डेय दूर रही यहाँ तक कि हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में भी क्षेत्र में कही नजर ना आने के कारण ही यह कयास तभी से लग रहे थे कि उन्हें आने वाले लोकसभा में रायगढ़ या कोरबा से पार्टी मैदान में उतारेगी .लिहाज़ा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सरोज पांडे को उस कोरबा को जीतने का लक्ष्य दिया गया है.
      बता दे कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का क्षेत्र हैं और जहां से उनकी पत्नी ज्योत्स्ना महंत वर्तमान सांसद हैं. यानी सरोज पांडे को यहां पति-पत्नी दोनों की संयुक्त लोकप्रियता का मुकाबला करना होगा जो मोदी की गारंटी के सघन प्रचार के बावजूद कतई आसान नहीं है.

     2019 लोकसभा चुनाव  
    नोटा  --- 19305
    गोंगपा ---37417
    बसपा --- 15880
    निर्दलीय --- 13695 लखन लाल देवांगन  
    जीत - कांग्रेस ( ज्योत्सना महंत )

     कोरबा लोकसभा-- 8 विधान सभा क्षेत्र हैं
    चार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं- मरवाही एसटी, मनेंदरगढ, बैंकुठपुर, पाली-तानाखार एसटी, कटघोरा, कोरबा, भरतपुर-सोनहट एसटी तथा रामपुर एसटी.
        अनुसूचित जाति व जनजाति बाहुल्य इस लोकसभा क्षेत्र की 6 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, एक सीट कांग्रेस की व एक सीट गोंगपा की है.
     गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 2023 के विधान सभा चुनाव में इस लोकसभा क्षेत्र से कुल 1 लाख 48 हजार 159 वोट प्राप्त किए थे. इसे देखते हुए गोंगपा दोनों बड़ी पार्टियों का समीकरण बिगाडऩे का सामथ्र्य रखती है.

      स्थानीय निकटता एवं आत्मीय सक्रिय का लाभ कांग्रेस प्रत्याशी को
      स्थानीय निकटता का जितना लाभ ज्योत्स्ना महंत को मिलता रहा, उतना सरोज पांडे को मिलेगा, इसमें संशय है. बस उनके पास एक ही गारंटी है , मोदी की गारटी. इसके मुकाबले में कांग्रेस के संकल्प पत्र में करीब बीस बड़े वायदे हैं जिसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है. अभी दोनों दलों के घोषणापत्र आधिकारिक रूप से जाहिर तो नहीं हुए किन्तु चर्चो में अपना रंग दिखा रहे .
       कांग्रेस प्रत्याशी की पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता चरणदास महंत की पत्नी के रूप में भी है वही उनके लिए एक झुकाव जनता का और भी है . कांग्रेस प्रत्याशी राजनीति में प्रवेश के बाद बीते पांच वर्षो के दौरान उन्होंने अपनी सरलता, विनम्रता और कर्मठता के जरिए अपनी पृथक छवि बनाई है. छत्तीसगढ़ में महंत बिसाहूदास परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले चरणदास महंत के साथ अब वे भी एक राजनीतिक स्तम्भ के रूप में है. 2024 के चुनाव में उन्हें बड़ा लाभ ग्रामीण जनता के बीच लगातार उपस्थिति, उनके दुख-सुख में सहभागिता तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए  कामकाज को मिल सकता है.
       कोरबा लोकसभा क्षेत्र में नामांकन पत्र के दाखिले की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी.  नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल व नाम वापसी की 22 अप्रैल. मतदान 7 अप्रैल को होगा. यहां करीब पंद्रह लाख मतदाताओं में महिलाओं की तुलना में पुरूष मतदाताओं की संख्या अधिक है. पिछले चुनाव में कोरबा निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ था जो एक कीर्तिमान है.

      भाजपा और कांग्रेस के मुद्दे कितने कारगार
     प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी गारंटी के तहत विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किए गए कुछ महत्वपूर्ण वायदों को पूर्ण कर दिए जाने का बखान कर रही है.भाजपा महतारी वंदन जैसी योजनाओं के साथ ही भगवान राम के नाम पर देश में कथित तौर पर चल रही हिंदुत्व की लहर से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेगी.इस क्षेत्र में प्रादेशिक मुद्दों की हवा ज्यादा नजर आ रही . मतदान की तिथि अभी दूर और राजनीती में घटना क्रम पल पल बदलते रहते है ...

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision