Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi
राजनीति

राजनीति (1229)

   दुर्ग। शौर्यपथ। नगरी निकाय चुनाव में मतदान में अब 5 दिन शेष बचे हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला दुर्ग ने नगरी निकाय एवं त्रिस्तरी पंचायत चुनाव 2025 हेतु जितेंद्र वर्मा को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जितेन्द्र वर्मा जिला पर्यवेक्षकके रूप में दुर्ग जिला भाजपा संगठन अंतर्गत नगरी निकायों दुर्ग नगर निगम कुम्हारी एवं अमलेश्वर नगर पालिका उतई ,धमधा पाटन नगर पंचायत और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,पाटन धमधा दुर्ग के संबंध में संपर्क एवं प्रवास कर चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा एवं मार्गदर्शन करेंगे।जितेन्द्र वर्मा की नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग  सुरेंद्र कौशिक के द्वारा किया गया।

दुर्ग। शौर्यपथ। मतदान में अब मात्र 6 दिन बचे हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियों प्रचार में और जनसंपर्क में पूरी तरह व्यस्त है वहीं शहर के कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां पर कांग्रेस की स्थिति पहले से ही दयनीय थी और विवादित प्रत्याशियों को उतार कर अपनी स्थिति और खराब कर ली ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 53 का है जहां पर कांग्रेस ने एक ऐसे प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जो पूर्व के कांग्रेस के काल में एल्डरमैन पद मे रहते हुए दर्जनों शौचालय का संचालन करता रहा ठेकेदारी के काम में अपना पूरा समय व्यतीत करता रहा और कांग्रेस के लिए उसका पूरा केंद्र बिंदु सिर्फ वोरा बग्ला था. पिछले बार जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुण वोरा के करीबी कहलाने वाले अंशुल पांडे काफी विवादित कांग्रेसी के रूप में शहर में चर्चा का विषय हुआ करते थे नगर निगम के दस्तावेजों के आधार पर अंशुल पांडे के पास उनकी माता के नाम आधा दर्जन से भी ज्यादा शौचालय थे वहीं ठेकेदारी में भी अंशुल पांडे का नाम लगातार आता रहा जिसके कारण कांग्रेसी तात्कालिक विधायक से नाराज भी रहते थे परंतु अपने लोगों का पक्ष लेने और शहर में अन्य कांग्रेसियों को दरकिनार करने की नीति का नतीजा यह निकला कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा की बड़ी हार हुई बावजूद उसके कांग्रेस में कोई सुधार नहीं आया और एक बार फिर भाजपा के इस मजबूत गढ़ में कांग्रेस ने अंशुल पांडे को चुनावी मैदान में उतार दिया जहां वर्तमान समय में अंशुल पाण्डेय प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से काफी पीछे है वार्ड मे मुख्य मुकाबला विधायक गजेंद्र यादव के करीबी एवं वारिष्ठ भाजपा सदस्य विनायक नातू और पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सदस्य एवं पूर्व पार्षद सविता साहू चुनावी मैदान में है भाजपा के इस गढ़ में जनता आज भी कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते नजर आती है पिछले बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी बावजूद इसके वार्ड नंबर 53 में भाजपा की जीत हुई अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसी स्थिति में भाजपा और पूर्व भाजपाई का मुकाबला इस वार्ड में नजर आ रहा है वही अपनी उपस्थिति पोस्टर बैनर के जरिए दर्ज करने में अंशुल पांडे भी कहीं-कहीं नजर आते हैं परंतु जमीनी स्तर पर वार्ड की जनता कांग्रेसी प्रत्याशी के विषय में ना के बराबर सोच रही है ऐसे में इस वार्ड में मुकाबला रोचक नजर आ रहा है मुकाबला किसी और जाएगा किस प्रत्याशी की जीत होगी इसका फैसला 15 फरवरी को हो जाएगा कब तक लोकतंत्र के पर्व का आनंद वार्ड के वासी भी भरपूर उठा रहे हैं और 11 तारीख को मतदान केन्द्रो तक पहुंच कर अपना जनप्रतिनिधि चुनने का इंतजार कर रहे हैं

मुस्लिम बहुल इलाके में भाजपा का समर्थन शहर में चर्चा का विषय
दुर्ग निगम चुनाव : महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार हुई और मजबूत

  दुर्ग। शौर्यपथ।

  दुर्ग नगर पालिक निगम के चुनाव में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चे पर अभी आगे चल रही है और एक सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है ऐसे में दुर्ग निगम क्षेत्र में एक वार्ड ऐसा है जहां भारतीय जनता पार्टी ना निकाय चुनाव में ना लोकसभा और ना ही विधानसभा चुनाव में कभी कांग्रेस से बढ़त बनाई परंतु इस बार नजारा बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में तकियापारा और केलाबाड़ी क्षेत्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत की बात तो दूर कई बार उनके प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर पर भी नहीं आते .
    परंतु इस बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक ऐसा प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक चुका है जो क्षेत्र की जनता के बीच काफी लोकप्रिय है वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का जिला अध्यक्ष होने के कारण मजबूत संगठन और कार्य प्रणाली से वाकिफ है वार्ड नंबर 8 तकियापारा जहां भारतीय जनता पार्टी जीत की बात करने में भी हिचकती थी आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खालिक रिजवी के चुनावी मैदान में उतरने से वार्ड की जनता के जवान में भी अब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की बात पुरजोर तरीके से सामने आ रही है वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल गनी जिन पर लगातार कई आरोप लग चुके हैं उनका नाता फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ वर्तमान में सरकारी संपत्ति पर अवैधानिक कब्जे की बात भी सामने आ चुकी है जिस पर जांच की मांग वार्ड के ही पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा कर चुके हैं वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खालिक रिजवी जनता के बीच लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में उभर कर आए हैं और मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के झंडे बैनर से पूरा वार्ड दमक उठा है ऐसे में इस बार वार्ड का नजारा बदला बदला नजर आ रहा है जहां कोई कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी की बात नहीं करते थे अब वहां भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है भाजपा की मजबूत स्थिति से इस बार से खालिक रिजवी की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है .
  वहीं खालिक रिजवी की जीत के साथ-साथ इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार को भी पूरा लाभ मिलेगा जिस तरह से तकिया पारा में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व नजर आ रहा है उसका असर कहीं ना कहीं केलाबाड़ी में भी जरूर देखने को मिल सकता है जहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयंती साहू चुनावी मैदान में है और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पिछले 7 सालों से सक्रियता से भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाएं मतीन शेख भी वार्ड नंबर 41 केलाबाड़ी से भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद किए हुए हैं ऐसे में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी का पूरा लाभ महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार को मिलेगा जो उनकी जीत की राह और अंतर में एक बड़ा बदलाव लाएगा और शहर सहित पूरे प्रदेश में 15 फरवरी परिणाम के दिन यह वार्ड चर्चा में रहेगा .
  वार्ड वासियों के सहित शहर की आम जनता भी वार्ड नंबर 8 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही है लोकतंत्र के इस पर्व में आहुति देने और अपने मत का प्रयोग करने जनता आतुर है और सभी को 11 फरवरी मतदान दिवस लोकतंत्र के महापर्व का इंतजार है जब वार्ड नंबर 8 के बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं की भीड़ रहेगी आने वाले समय में यह मुकाबला और रोचक होता नजर आएगा।

दुर्ग में अजीत वैद्य, मटियारा, बबिता यादव सहित 30 हुए निष्कासित
 महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार के जीत का अंतर होगा लखटकिया ?

अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों को भाजपा ने किया निष्कासित :: निष्कासितों के चुनाव प्रचार में भाग लेने वालों पर भी नजर, होगी सख्त कार्यवाही
दुर्ग में पार्षद अजीत वैद्य, खिलावन मटियारा, बबिता यादव सहित 30 निष्कासित हुए :: पाटन से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता शर्मा, कुसुम देवांगन हुए निष्कासित

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के चुनावी समर में मजबूत संगठन के साथ भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार लगातार जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता के करीब पहुंच रही है पिछले साल भर में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है गत विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव को दुर्ग शहर की जनता ठीक से जानती भी नहीं थी परंतु भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करते हुए उन्हें 48,000 वोटो से जीत दर्ज कराई उसके 6 महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा ने विजय बघेल पर भरोसा किया आम जनता में तब यह चर्चा थी कि इस बार जीत हार का अंतर कम होगा परंतु सभी के आकलन को झूठलाते हुए विजय बघेल पिछले बार से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर एक नया रिकार्ड बनाने में कामयाब हो गए वहीं दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में जीत का अंतर 48000 से बढ़कर लगभग 74 हजार हो गया ऐसे में प्रदेश की साय सरकार,देश की मोदी सरकार,मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ता के साथ-साथ दुर्ग शहर की जनता के बीच जाना पहचाना चेहरा के रूप में पिछले 10 सालों से सक्रीय राजनीति की भूमिका निभाने वाली श्रीमती अलका वाघमार भारतीय जनता पार्टी से महापौर प्रत्याशी है प्रत्यक्ष प्रणाली में जहां भारतीय जनता पार्टी निरंतर जी दर्ज करते आई है वहीं पिछले 1 साल में जिस तरह से भाजपा के वोटर बड़े हैं उससे शहर में अब यह चर्चा फैलने लगी है कि इस बार जीत का अंतर 1 लाख के आसपास हो सकता है और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमारे लखटकिया विजेता के रूप में शहर के जनता के सामने होंगी .
  आरंभ में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कई वार्ड में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने से जीत के अंतर में कमी होने की बात सामने आ रही थी परंतु चुनावी सीजन के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने ऐसे बगावती कार्यकर्ताओं के विरुद्ध निष्कासन का कड़ा फैसला लेते हुए 6 साल के निष्कासन का आदेश जारी कर दिया इसके बाद शहर के चौक चौराहा में अब चर्चा का विषय है कि निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ देने पर संगठन उन कार्यकर्ताओं पर भी कड़ी कार्रवाई न कर दे जो निर्दलीय प्रत्याशियों का साथ दे रहे हैं ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार के जीत का अंतर अब 1 लाख तक पहुंचने की कवायत/चर्चा  शुरू हो गई है।
  बता दे कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
  जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि पार्षद का बागी चुनाव लडऩे वालों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों का निष्कासन किया गया है तथा नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर 11 लोगों का निष्कासन हुआ है। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से श्रीमती सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को निष्कासित किया गया है। दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों का भाजपा से निष्कासन हुआ है। सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि निष्कासित हुए लोगों को आने वाले 6 साल तक भाजपा संगठन में किसी भी पद पर नहीं लिया जाएगा, किसी विभागीय अशासकीय पद में भी उनकी नियुक्ति नही होगी।
   दुर्ग नगर निगम से पार्षद का नामांकन करने वाले निष्कासितों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव है।
  नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित लोगों में पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार बंजारे कुरमनी लक्ष्मी नारायण साहू सुनीता तिवारी अनुराग गुप्ता ओंकार प्रसाद मारकंडे शामिल हैं।
  नगर पंचायत पाटन में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को निष्कासित किया गया है।
  नगर पंचायत उतई से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू को निष्कासित किया गया है।
  दुर्ग जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन का विशेष महत्व है और अनुशासन भंग करने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩा घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने वाला कृत्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा ऐसे लोगों का 6 साल के लिए निष्कासन किया जाना स्वागत योग्य कदम है। ऐसे निष्कासित नेताओं के चुनाव प्रचार में भाग लेने वालों पर भी पार्टी की कड़ी नजर है, उन पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

वार्ड नंबर 38 के प्रत्याशी रामचंद सेन को यह भी नहीं मालूम कि उनके वार्ड की सीमा कहां तक

   दुर्ग । शौर्यपथ। दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड प्रत्याशियों का प्रचार अभियान आरंभ हो चुका है दुर्ग नगर निगम के वार्ड प्रत्याशी सालों से वार्ड में सक्रिय हैं और निगम चुनाव में अब अपना भाग्य आजमा रहे हैं कुछ को राजनीतिक पार्टियों ने अपना प्रत्याशी घोषित किया तो कुछ अपने कार्यों के आकलन के आधार पर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर चुके हैं वही कुछ ऐसे भी प्रत्याशी है जो किसी की विशेष कृपा दृष्टि से बिना पार्टी सदस्य के पार्षद प्रत्याशी बन गए .
  वही रविवार को एक अजीबोगरीब प्रचार अभियान ने आम जनता का ध्यान खींच लिया शुरू से दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 38 में घोषित प्रत्याशी रामचंद्र सेन का विवादों से नाता जुड़ गया प्रत्याशी के लिए आवेदन फॉर्म जिसमें निमंत्रण पत्रिका बांटने के कार्य को काबिलियत बताने वाले और आवेदन सोशल मिडिया में वाइरल होने के बाद नए आवेदन के साथ भाग्य आजमाने वाले रामचंद सेन जिसे जमीनी कार्यकर्ता तो क्या बूथ लेवल के भाजपा कार्यकर्ता भी नहीं पहचानते जिन्होंने प्रत्याशी घोषित होने के पहले ना तो भाजपा कार्यालय में कभी कदम रखा और ना ही भाजपा का झंडा उठाया ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर चर्चा खूब हुई वहीं रविवार को वार्ड नंबर 38 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र सेन जी को शायद अपने वार्ड की सीमा भी नहीं मालूम वार्ड नंबर 38 से प्रचार करते करते वार्ड 37 तक प्रचार करने पहुँच गए कुछ देर प्रचार करने के बाद उनके साथ रहे किसी कार्यकर्ता ने जब वस्तु स्थिति समझा और प्रत्याशी से चर्चा की तब वह वापस वार्ड नंबर 38 की सीमा पर जाकर प्रचार करने लगे जिस बात की चर्चा वार्ड नंबर 37 में बनी हुई है .,
  वही इस बात से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि वार्ड नंबर 37 के भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी के बीच की दूरी कितनी ज्यादा है बरहाल ऐसे कई वाक्य आने वाले समय में भी देखने को मिलते रहेंगे वर्तमान समय में निगम के क्षेत्र की जनता प्रचार अभियान का भरपूर आनंद ले रही है और कौन सा प्रत्याशी कितना काबिल इसका आकलन भी कर रही ताकि 11 फरवरी को इन प्रत्याशियों में से किसी एक का चयन कर अपने वार्ड की जिम्मेदारी उनके हाथों सौंप सके जो वार्ड और नगर निगम के बीच की एक मजबूत कड़ी के रूप में उनके साथ आने वाले 5 साल तक रहे

    दुर्ग / शौर्यपथ /

   दुर्ग नगर निगम के चुनाव में वार्ड परिषदों द्वारा प्रचार अभियान अपनी गति पकड़ रहा है पोस्टर बैनर एवं पंपलेट के जरिए प्रचार के साथ-साथ सामाजिक समीकरण को साधने के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 6 एक ऐसा वर्ड है जहां प्रदेश के सर्वमान्य नेता के रूप में स्वर्गीय श्री हेमचंद यादव जी का निवास स्थान है स्वर्गीय श्री हेमचंद जी यादव राजनीति की क्षेत्र में एक साफ़ और मिलनसार छवि के नेता माने जाते हैं आज भी शहर के नागरिकों की आपसी चर्चा में जब भी दुर्ग के नेताओं की बात होती है उसमें स्वर्गीय हेमचंद यादव की चर्चा के बिना जिक्र के बिना चर्चा अधूरी रहती है.
   मिलनसार छवि के नेता के रूप में स्वर्गीय हेमचंद यादव की अपनी एक अलग पहचान है ऐसे में वार्ड नंबर 6 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलेश अग्रवाल जिनका सामाजिक समीकरण में अगर हेमचंद यादव परिवार के समर्थकों का साथ मिल जाए तो वार्ड नंबर 6 में भाजपा प्रत्याशी नीलेश अग्रवाल को इसका लाभ जरूर मिल सकता है प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार होने का लाभ मिलना भी भाजपा प्रत्याशी नीलेश अग्रवाल के लिए फायदेमंद साबित होगा वहीं महतारी वंदन के तहत मिलने वाली राशि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण महिलाओं के घरों और निम्न वर्गी परिवारों में भी भाजपा के प्रति रुझान आ रहा है .

  वार्ड नंबर 6 में वर्तमान स्थिति में भाजपा प्रत्याशी निर्देश अग्रवाल और निर्दलीय प्रत्याशी मनीष यादव मुकाबले में नजर आ रहे हैं वहीं मनीष यादव,राजेश यादव और चोखेलाल सोनी यादव वोट आपस में बंट सकते हैं जिसका फायदा भी भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है. कौन किस तरफ जाएगा किसकी प्रचार गति अपने प्रतिद्वंदी से तेज होगी यह आने वाले समय में धीरे-धीरे स्पष्ट होगा वर्तमान समय में भाजपा प्रत्याशी के लिए सुखद बात या रही की स्वर्गीय श्री हेमचंद यादव का परिवार एवं उनके समर्थक सालों के सूखे के बाद इस बात वार्ड में भाजपा का झंडा बुलंद करने के लिए प्रयासरत है प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 फरवरी को मत बेटी में बंद होगा और 15 फरवरी को उजागर जिसका इंतजार वार्ड वासी के साथ शहर की जनता को भी रहेगा

  दुर्ग। शौर्यपथ।

  दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए रविवार 02 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया था जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे,लोकसभा सांसद विजय बघेल,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका वाघमार,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,दुर्ग जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे और भारतीय जनता पार्टी के वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो इस विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कार्यकर्ताओं को देव तुल्य की संज्ञा दी और कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि अगर नगर निगम में स्वर्णिम युग लाना है तो पार्षद और महापौर को जीत दिलाने होगी तभी नगर निगम का स्वर्णिम युग कहलाएगा.एक-एक वोट की कीमत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बताया किसी भी मतदाताओं से निवेदन आग्रह न छूटे इस बात पर विशेष जोर दिया वहीं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में कहा कि हर प्रत्याशी को और देव तुल्य कार्य कर्ता को दो वोट मांगने हैं एक पार्षद प्रत्याशी के लिए और दूसरा वोट महापौर प्रत्याशी के लिए ताकि नगर निगम से पार्लियामेंट तक भाजपा का स्वर्णिम युग आ सके और विकास की जो धारा उन्होंने 1998 में शुरू की थी वह सुचारू रूप से चल सके .
  परंतु सक्रिय कार्यकर्ताओं को पीछे छोड़ते हुए वार्ड नंबर 43 से हार्डवेयर व्यवसाई विवेक सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया .भाजपा प्रत्याशी विवेक सिन्हा का मुकाबला एक ऐसे प्रत्याशी से है जो वार्ड में लोकप्रिय मिलनसार एवं जनता के सुख दुख में साथ रहने वाले माने जाते हैं ऐसे में विवेक सिन्हा को जब एक-एक वोट की आवश्यकता है तब विवेक सिन्हा एवं उनकी टीम द्वारा मतदाताओं में भी तुलनात्मक दृष्टि से संपर्क किया जा रहा है 10 साल तक पार्षद की सफल भूमिका निभाने के कारण वार्ड नंबर 43 के कई मतदाता पूर्व पार्षद के करीबी है जो राजनीतिक परिपेक्ष में भी नहीं परंतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक सिन्हा ऐसे मतदाताओं को दरकिनार कर रहे हैं और उनसे दूरी बना रहे हैं जिनकी नजदीकियां पूर्व पार्षद के साथ है अगर विवेक सिन्हा की यही स्थिति रही तो पूर्व पार्षद की घनिष्ठता वार्ड में व्यवसाय के रूप में पहचान बनाने वाले विवेक सिन्हा से बहुतेरे हैं ऐसे में इस वार्ड से विवेक सिन्हा तियो से तो हार की कगार पर जा रहे हैं वहीं उनके हार के साथ-साथ एक जमीनी कार्यकर्ता जिसे भारतीय जनता पार्टी ने महापौर प्रत्याशी के रूप में चुना है उनके लिए भी नुकसानदायक साबित हो रहे हैं .
  आगे देखना यह है कि क्या विवेक सिन्हा अपने प्रचार में भेदभाव की नीति को जारी रखते हैं या फिर भेदभाव की नीति को भुलाते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अन्य नेताओ की बातों का अनुसरण कर हर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट के लिए अपील करते हैं .

  कुम्हारी (दुर्ग )/ शौर्यपथ / प्रदेश में नगर निगम और नगर पालिका परिषद के चुनाव के शंखनाद के बाद से अब प्रचार अभियान भी रफ्तार में है ऐसे में कुम्हारी नगर पालिका परिषद, पाटन नगर पालिका परिषद,अमलेश्वर,यह क्षेत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में आता है इस लिहाज  से इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों एवं पालिका अध्यक्ष पदों के लिए बहुत ही सोच विचार कर चयन किया गया।
   कुम्हारी नगर पालिका परिषद की बात करें तो कुम्हारी नगर पालिका परिषद से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रीमती मीना वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया। श्रीमती मीना वर्मा लगभग 3 दशकों से सामाजिक,धार्मिक एवं राजनीती के क्षेत्र में सक्रियता के साथ जुड़ी रही अपने सामाजिक कार्यों के लिए श्रीमती मीना वर्मा को उपराष्ट्रपति के द्वारा सम्मान भी प्राप्त हुआ क्षेत्र की जनता में श्रीमती मीना वर्मा की एक अलग पहचान है और इस पहचान के साथ-साथ विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा का साथ मिलने से कुम्हारी नगर पालिका परिषद में इस चुनावी माहौल में आरंभिक अवस्था से ही श्रीमती मीना वर्मा अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल चुकी है।
   वही 24 वार्ड से बना नगर पालिका परिषद कुम्हारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और श्रीमती मीना वर्मा के समर्थकों द्वारा लगातार श्रीमती मीना वर्मा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है और कुम्हारी क्षेत्र में श्रीमती मीना वर्मा की लोकप्रियता को नकारा नहीं जा सकता ऐसे में तुम्हारी नगर पालिका परिषद का यह चुनावी प्रचार अभियान आरंभिक अवस्था में भाजपा के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है.
    परंतु यह क्षेत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का होने के कारण आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री की रणनीति और लोकप्रियता का भी असर पड़ेगा और कांग्रेस की तरफ से भी सक्रियता बढ़ेगी. पूरे प्रदेश की नजर वर्तमान समय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र मैं सभी की नजर है जिससे मुकाबला रोमांचक होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता राजनीति में संभावनाएं और स्थितियां पल-पल बदलती हैं ऐसे में आने वाले समय में यह मुकाबला कितना रोचक होगा यह कहना मुमकिन नहीं परंतु जीत लोकतंत्र की होगी यह सुनिश्चित है और लोकतंत्र के इस महापर्व में भारत के नागरिक अपनी आहुति शत प्रतिशत आहूत करेंगे और अपने जनप्रतिनिधि को बहुमत से जीता कर कुम्हारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

वार्ड में प्रचार करते हुये भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक

  कुम्हारी (दुर्ग )/ शौर्यपथ / प्रदेश में नगर निगम और नगर पालिका परिषद के चुनाव के शंखनाद के बाद से अब प्रचार अभियान भी रफ्तार में है ऐसे में कुम्हारी नगर पालिका परिषद, पाटन नगर पालिका परिषद,अमलेश्वर,यह क्षेत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में आता है इस लिहाज  से इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों एवं पालिका अध्यक्ष पदों के लिए बहुत ही सोच विचार कर चयन किया गया।
   कुम्हारी नगर पालिका परिषद की बात करें तो कुम्हारी नगर पालिका परिषद से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रीमती मीना वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया। श्रीमती मीना वर्मा लगभग 3 दशकों से सामाजिक,धार्मिक एवं राजनीती के क्षेत्र में सक्रियता के साथ जुड़ी रही अपने सामाजिक कार्यों के लिए श्रीमती मीना वर्मा को उपराष्ट्रपति के द्वारा सम्मान भी प्राप्त हुआ क्षेत्र की जनता में श्रीमती मीना वर्मा की एक अलग पहचान है और इस पहचान के साथ-साथ विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा का साथ मिलने से कुम्हारी नगर पालिका परिषद में इस चुनावी माहौल में आरंभिक अवस्था से ही श्रीमती मीना वर्मा अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल चुकी है।
   वही 24 वार्ड से बना नगर पालिका परिषद कुम्हारी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और श्रीमती मीना वर्मा के समर्थकों द्वारा लगातार श्रीमती मीना वर्मा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है और कुम्हारी क्षेत्र में श्रीमती मीना वर्मा की लोकप्रियता को नकारा नहीं जा सकता ऐसे में तुम्हारी नगर पालिका परिषद का यह चुनावी प्रचार अभियान आरंभिक अवस्था में भाजपा के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है.
    परंतु यह क्षेत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का होने के कारण आने वाले समय में पूर्व मुख्यमंत्री की रणनीति और लोकप्रियता का भी असर पड़ेगा और कांग्रेस की तरफ से भी सक्रियता बढ़ेगी. पूरे प्रदेश की नजर वर्तमान समय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र मैं सभी की नजर है जिससे मुकाबला रोमांचक होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता राजनीति में संभावनाएं और स्थितियां पल-पल बदलती हैं ऐसे में आने वाले समय में यह मुकाबला कितना रोचक होगा यह कहना मुमकिन नहीं परंतु जीत लोकतंत्र की होगी यह सुनिश्चित है और लोकतंत्र के इस महापर्व में भारत के नागरिक अपनी आहुति शत प्रतिशत आहूत करेंगे और अपने जनप्रतिनिधि को बहुमत से जीता कर कुम्हारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

वार्ड में प्रचार करते हुये भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)