
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जोरदार जनसम्पर्क किया। डॉ. महंत ने ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 44 एवं सदर बाजार वार्ड क्रमांक 45 में सबसे पहले श्री बजंरग बली मंदिर में दर्शन किये उसके बाद जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुवात की।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने अपने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा के पक्ष में खुद वोटरों को समर्थन के पर्चे बांटे और पार्टी के लिए वोट मांगा। इस दौरान ब्राम्हणपारा में डॉ. महंत नवीन शुक्ला, आशीष दीवान, संजय दीवान, कान्हा उपाध्याय के घर भी गए जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अवधिया समाज के द्वारा स्वागत व भेंट मुलाकात की गई। जनसंपर्क के दौरान समीर पाण्डेय के निवास पर कार्यकर्ताओ संग उन्होंने स्वल्पाहार किया। इसके बाद सुभाष बजाज के निवास में सिंधी समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात, रामसा फर्नीचर भेंट मुलाक़ात।
सदर बाजार वार्ड में जानू भाई, हाजी नाज़िमुद्दीन, राजू सोनी, मालू जी कमला ज्वेलर्स जैन समाज की बैठक, तिवारी निवास में बोहरा समाज की बैठक, कमल डागा, महेंद्र कोचर, भंसाली परिवार, पूनम यादव के निवास पर भेंट मुलाक़ात कर आग्रह किया।
जनसंपर्क के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ पूर्वमंत्री जयसिंग अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, अनीता शर्मा, लक्ष्मी धूर्व , विधायक सावित्री मंडावी, कुंवर सिंह निषाद सभापति पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, विधायक दल सचिव अमित पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, समीर पाण्डेय, मनोज कंदोई, दिलीप चौहान, राजेंद्र शुक्ला, विकास तिवारी, राहुल इंदुरिया, नवीन चंद्राकर, कमलाकांत शुक्ला, अरुण सिंग, अविनय दुबे, सचिन शर्मा, सुयष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी साथ रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड एवं महामाया मंदिर वार्ड में जनसंपर्क किया। कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह जुनेजा, विधायक ओंकार साहू पूर्व विधायक चंद्रदेव राय रायपुर जिला प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर भी जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील किये। इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने निष्क्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी को मैदान में उतारा है सुनील सोनी जहां भी जनसंपर्क में जा रहे हैं जनता उनसे महापौर और सांसद कार्यकाल का हिसाब पूछ रहे हैं। भाटा गांव में जनसंपर्क के दौरान सुनील सोनी का जमकर विरोध हुआ है वहां पर सुनील सोनी और उनके कार्यकर्ता, मतदाताओं के उपर भड़क रहे थे यही भाजपा नेताओं का चरित्र हैं।
आकाश शर्मा ने कहा कि सुनील सोनी यदि सक्रिय रहते तो भाजपा उनकी सांसद की टिकट नहीं काटती। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दबे जुबान से सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। दक्षिण की जनता परिवर्तन के मूड में है। दक्षिण में बदलाव होगा कांग्रेस के पक्ष में लोगों का रुझान है। जनता मुझे आशीर्वाद दे रही है।
रायपुर / शौर्यपथ /अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्य की महती जिम्मेदारी सौंपी है। बतादें, कल देर रात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे के हवाले से पत्र जारी कर यह आदेश निकाला है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं ओड़िशा संगठनात्मक प्रभारी डॉ. चरणदास महंत ने इस भरोसे और विश्वास के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी,महासचिव एवं सांसद श्री राहुल गाँधी जी, महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी,श्री के.सी.वेणुगोपाल जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि, इस महती जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पूर्ण करने का भरोसा दिलाता हूँ।
मोर बूथ मोर अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता बनाने में जुटे दुर्ग ग्रामीण राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्गक्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर
दुर्ग/ शौर्यपथ / देशभर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान जारी है इसी कड़ी में प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठनकर्ता अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद कि हमारे प्रणेता हमारे मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर मोर बूथ मोर अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसी घड़ी में आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई बूथ नंबर 5 ,6 ,7 पर दुर्ग ग्रामीण व राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाएं और लोगों को भारतीय जनता पार्टी के रीति से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया और स्वयं गांव भ्रमण कर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाया।
अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू जनपद सदस्य भानाबाई ठाकुर ओमेश्वर राजू यादव सुतीक्ष्ण यादव छत्रपाल साहू प्रीत लाल ठाकुर विधायक प्रतिनिधि शिवकुमारी वैष्णव संतोष साहू गजल यादव थावेंद्र यादव प्रीत लाल ठाकुर संतोष यादव रवि साहू अश्वनी साहू संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
रायपुर / शौर्यपथ / समाजवादी पाटी़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन गुप्ता ने कहा कि साहू समाज हमेशा से नुकसान झेल रहा है। बिरनपुर में कंाग्रेस सरकार में साहू समाज का लड़का की हत्या हुआ था जिसमें वोट बैंक का फायदा लेने के लिए ईश्वर साहू को भाजपा पार्टी ने टिकट दिया लेकिन साहू समाज का वोट बैंक को भाजपा अपने तरफ खींच लिया उसको न्याय नही दिला पाया। आज भाजपा सरकार में साहू समाज के युवा को थाने में मार के हत्या कर दिया भाजपा सरकार सिर्फ साहू वोट बैंक का उपयोग करके सत्ते मेें बैठकर साहू समाज के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहे है। भाजपा व कंाग्रेस दोनो पार्टी की सच्चाई हैं। साहू समाज को सत्ता व विपक्ष पार्टी से सावधान रहना चाहिए। साहू समाज के कोई भी भाजपा के जन प्रतिनिधी साहू समाज का साथ नही आया हैै। क्योकि भाजपा की सरकार सत्ता में रहने के कारण कोई भी साहू समाज के जनप्रतिनिधी अपने सरकार के बारे में कोई कुछ नही कह रहे हैं और न ही विरोध कर रहे है। और गृृह मंत्री अपने विधान सभा में कोई भी घटना हो रहे है उसे रोक नही पा रहे आये दिन प्रदेश में घटना हो रहे है। और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ गृृह मंत्री अत्याचार कर रहे है। और नये नवेले मंत्री को गृृह मंत्री बना दिया गया है। इस कारण प्रदेश में आये दिन घटना हो रहे है।
रायपुर/ / शौर्यपथ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस के द्वारा बुलाये गए बंद का समर्थन देने के लिए राज्य की जनता छोटे बड़े व्यापारियों,उद्योगपतियों सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कवर्धा की हृदय विदारक घटना के बाद तथा राज्य की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के विरोध मे कांग्रेस ने यह बंद बुलाया था जनता ने एक दिन के लिए अपने काम काज को बंद करके राज्य की भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता प्रशांत साहू की हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था ।
राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है, अब तो अपराधिक घटनायें असहनीय हो चुकी है। व्यापारी, महिला, विद्यार्थी, आम आदमी सभी बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है। रोज-रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, डकैती, चाकूबाजी की घटना से प्रदेश में भय का माहौल है। पुलिस के सामने एक आदमी को उसके घर में जिंदा जला दिया जाता है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। पुलिस कस्टडी में ग्रामीण की मौत हो जाती है, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान है, कवर्धा के लोहारीडीह में अभी भी तीन से अधिक आदमी लापता है। राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है, राजधानी के बस स्टैण्ड में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हो जाता है, भिलाई के स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होता है, विपक्ष के दबाव के बाद एफआईआर हो रहा, बलरामपुर में व्यापारी से 5 करोड़ की लूट हो जाती है, लूटेरो को पुलिस खोज नहीं पाती। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोलियां चलाते है, पुलिस, सरकार नाकाम साबित हो रही है।
विरोध के सारे लोकतांत्रित कदम उठाने के बाद भी जब सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस को बंद बुलाना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आम जनता, व्यापारी, उद्योगपति भाईयों ने एक दिन अपना काम काज बंद कर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रतिरोध का साथ दिया है
बंद के दौरान गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण आचरण के लिए मै कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ की भी सराहना करता हूं
25 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद से लेकर विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारीगण और अन्य सभी वरिष्ठ नेता एक बूथ में सदस्यता की जिम्मेदारी संभालेंगे
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा और कार्ययोजना बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव की मुख्य उपस्थिति में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, अभियान जिला सदस्य रोहित साहू, उषा टावरी, डॉ. मानसी गुलाटी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक बालमुकुन्द देवांगन, भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चल रहे सदस्यता अभियान की बारीकी से समीक्षा की गई और आगामी तीनों सदस्यता अभियान के टास्क को पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि 2014 के डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ में 22 लाख सदस्य बने थे जिसमे 6 माह का समय लगा था, और इस बार पार्टी ने प्रत्येक नए सदस्य का विस्तृत डाटा लेने के साथ सदस्यता अभियान को शुरुआत की है। सिर्फ 17 दिनों के अंदर हम लोगों ने 17 लाख की सदस्यता प्रदेश में बना ली है। बारिश में लगातार मौसम की मार को झेलते हुए भी पूरी गति के साथ सक्रियता अभियान चल रहा है, सुदूर बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान बेहद गंभीरता से चलाया जा रहा है। आगामी 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती को सदस्यता के लिए विशेष दिन घोषित करते हुए मोर बूथ मोर अभियान के नाम से उस दिन प्रत्येक बूथ पर आवश्यक रूप से 100 सदस्य बनाना तय किया गया है। हर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता के साथ-साथ और समस्त कार्यकर्ताओं का बूथ के प्रवास पर रहेंगे। आज जो सदस्य बना है वह पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का कार्यकर्ता बनेगा और निश्चित तौर पर हमें बड़ी जीत आगामी हर चुनाव में मिलेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने संगठनात्मक समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान की मंगलवार जानकारी ली और कहा कि जो पूर्व में सक्रिय सदस्य उन्हें 75 सदस्य बनना है और नए सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 लोगों को सदस्य बनना है, भाजपा में आगे राजनीति करने के इच्छुक हर कार्यकर्ता को ये टास्क हर हालत में पूर्ण करना है, इसके लिए किसी भी बड़े नेता की सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग जिले में टारगेट जो हमें मिला है उसे हम सभी को मिलकर प्राप्त करना है और मुझे पूर्ण यकीन है कि कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा जो नवीन दायित्व दिया गया यह प्रमाण है कि भाजपा हर कार्यकर्ता के कार्यकर्ता के काम का मूल्यांकन करती है। मैं कल भी कार्यकर्ता था और आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा।
दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान एक चुनौती के रूप में आप सभी लें क्योंकि पूर्व में आप सभी ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की चुनौती को पूर्ण करते हुए एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त की अब फिर से एक समय आया है हम सभी को सदस्यता अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है और मुझे पूर्ण भरोसा है आप इसमें सफल होंगे क्योंकि पार्टी का जितना विस्तार होगा जितने सदस्य बनेंगे पार्टी उतने ही शीर्ष की ओर आगे बढ़ेगी।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेता 25 सितंबर को सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ नेता कौन-कौन से बूथ में सदस्यता अभियान चलाएंगे इसकी घोषणा की। आयोजित बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता टोली के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने एवं आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत,सहित सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तहसीलदारों के तबादला में लेनदेन का आरोप लगाने वाले तहसीलदार को निलंबित करने पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मंत्री करें और निलंबन तहसीलदार का किया जाना बेहद ही दुर्भाग्य जनक है। भाजपा सरकार में कमीशनखोर, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिलता है। जिस प्रकार से मोटी रकम लेकर तहसीलदारों के ट्रांसफर नियम को ताक में रख कर किया गया। ट्रांसफर पोस्टिंग में मंत्री के अवैध उगाही के पोल खुलने के बाद भ्रष्ट मंत्री को बचाने के लिए बेगुनाह और हक की आवाज उठाने वाले तहसीलदार को निलंबित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पर पैसों का लेन-देन कर तहसीलदारों के मनमाफिक ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। टंक राम वर्मा में नैतिकता होती तो आरोप लगने के बाद पद से इस्तीफा देते और जब तक आरोप मुक्त हो जाते तब वह मंत्री के पद ग्रहण करते। लेकिन यहां तो उल्टी गंगा बहाई जा रही है, आरोप लगाने वाले पर कार्यवाही की जा रही है और जिन पर आरोप लगा है उसे बचाया जा रहा है। साय सरकार में ईमानदार नाम की कोई चीज नहीं है। ईमानदारी और भाजपा दो विपरीत पक्ष है, भाजपा यानी सिर्फ भ्रष्टाचार है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि निलंबित तहसीलदार को तत्काल बहाल किया जाए। तहसीलदार के आरोप की जांच होनी चाहिए। मंत्री टंक राम वर्मा को पद से हटाया जाए और ट्रांसफर सूची जो नियम विरुद्ध जारी की गई है इसका परीक्षण किया जाए और नियम अनुसार ट्रांसफर किया जाए।
मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से इस्तीफा लें, वे इस्तीफा नहीं देते तो बर्खास्त किया जाये
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश में रोज-रोज हो रही हत्याओं से प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, गोलीबारी, गैंगवार की घटनाएं बढ़ गई है। पूरे प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। सुकमा में पुलिस के हवलदार सहित पांच लोगों की हत्या कर दी गई, गृह मंत्री के जिले कवर्धा में एसपी और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक उपसरपंच को जिंदा जला दिया गया। दो दिन पहले बलौदाबाजार जिले में टोनही बताकर 11 महीने के अबोध बच्चे सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई कानून का डर अपराधियों पर खत्म हो गया है। प्रदेश का आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। रोज-रोज हो रही बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में भय समाया हुआ है। साय सरकार प्रदेश के नागरिकों को जीवन जीने के लिये भय मुक्त वातावरण देने में असफल साबित हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले 9 महीने की भाजपा सरकार के दौरान प्रशासन का आतंक चरम पर है। ठेके पर रिमोट से सरकार संचालित है। जिसके चलते प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया है। बलरामपुर में दिनदहाड़े 5 करोड़ की डकैती हुई 5 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक अपराधियों का पता नहीं लगा पाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी 9 महिना नहीं हुये है, प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है, अपराधी बेलगाम हो चुके है, सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है, गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था, अपराधी पकड़े नहीं जाते थे, एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है। अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है। यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। विगत दिनों आरंग में लिंचिंग करके तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी, आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय कमज़ोर धाराएं लगाए गए, उस अमानवीय कृत्य में आरोपियों के समर्थन में भाजपा और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन के 5000 से अधिक लोगों ने राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना का घेराव किया। प्रशासन की अकर्मण्यता के चलते ही उन आरोपियों को आसानी से ज़मानत मिल गया। भाजपा की सरकार का संरक्षण अपराधियों को है, पीड़ितों के एफआईआर तक नहीं लिखे जाते जब तक आंदोलन न हो।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
