August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    व्यापारी जीएसटी के अनियमिता से परेशान कई बार गुहार लगाने के बाद भी केंद्र ने सुध नहीं लिया

        रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील और शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता के द्वारा व्यापारियों को टैक्स चोर कहना निंदनीय है ये वही व्यापारी हैं जिनके द्वारा दिये गए टैक्स से राज्य का खजाना भरता है और विकास कार्य होता है। व्यापारी वर्ग लगातार अनियमित जीएसटी से परेशान और हताश होकर केंद्र सरकार से कई बार गुहार लगाये हैं कई सुझाव दिए हैं लेकिन उसे पर केंद्र सरकार ने अमल नहीं किया है और आज जो जीएसटी का छापा व्यापारियों के यहां पड़ रहा है यह सिर्फ भाजपा के वसूली के लिए पड़ रहा हैं।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस समय जीएसटी लागू किया गया इस दौरान कांग्रेस ने जीएसटी के कई स्लैब और इसके कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे और पूरे देश में व्यापारी वर्ग भी इसके खिलाफ रहे हैं। जीएसटी के विषय पर अब तक 3000 से अधिक सुधार किया गया है। उसके बावजूद जीएसटी की समस्या निरंतर बनी हुई है। भाजपा नेता जीएसटी को लेकर अपनी केंद्र सरकार की नाकामी को ढकने के लिए अब सीधा-सीधा व्यापारी को ही टैक्स चोर कह रहे है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनाव के लिए व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर वसूली किया जा रहा है और इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहे हैं। भाजपा नेता व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों को धमका रहे हैं। लगातार शिकायतें मिल रही है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने व्यापारियों के इस समस्या को समझते हुए केंद्र में सरकार बनने पर जीएसटी का सरलीकरण और सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व्यापारियों को अनियमित जीएसटी से राहत मिलेगा वह व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली बंद होगी।

    राहुल गांधी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं से भी बहस नहीं कर पाएंगे :उपमुख्यमंत्री साव 

      रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर में पत्रकारों से कहा कि, ओडिशा में परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की नवीन पटनायक सरकार ने लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। 24 साल के शासनकाल में राज्य की हालत खराब कर दिए हैं। मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है। चुनाव में इसकी चर्चा है। लोग परिवर्तन चाह रहे हैं। राज्य में विकल्प के रूप में एकमात्र भाजपा है। लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हुआ है। इसी तरह ओडिशा में भी परिवर्तन की लहर है।
       श्री साव ने कहा कि, ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं। चुनाव तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया है, वहां के कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की जिम्मेदारी मिली है। और आने वाले समय में कुछ और लोग जाने वाले हैं। मैंने भी तीन दिन कालाहांडी लोकसभा में पार्टी के लिए काम किया है।
      12 नक्सलियों के मुठभेड़ पर कांग्रेस के सवाल पर श्री साव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा जनहित, राष्ट्रहित और सुरक्षा बलों के कामों पर प्रश्न चिन्ह लगाने के आदी हो चुकी हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस ने 5 साल में नक्सलवाद को पाला और पोसा है। और जब कार्यवाही हो रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। इन्हें बस्तर के लोगों की, विकास की और खुशहाली की चिंता नहीं है। और ये केवल किसी तरह सत्ता में आना इनकी सोच होती है। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी हासिए पर चली गई है।
      सुरक्षाबलों ने बहादुरी से काम किया है और आने वाले समय में बस्तर नक्सल मुक्त हो, विकास की मुख्यधारा से जुड़े, वहां के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, ये हमारी प्रतिबद्धता है, इस दिशा में हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर श्री साव ने कहा कि, राहुल गांधी हमारे सामान्य कार्यकर्ताओं से भी बहस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री से क्या बहस कर पाएंगे।

    मोदी ने मुख्यमंत्री रहते मुफ्त राशन का विरोध किया था : कांग्रेस

       रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में इस जुमले के होर्डिंग्स लगवा दिए हैं कि वह “80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन“ दे रहे हैं। वास्तव में, राशन 2013 के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदान किया जाता है, जिसे डॉ. मनमोहन सिंह ने पारित किया था और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध किया था। 7 अगस्त 2013 को लिखे एक पत्र में, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने एनएफएसए का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि ’’केंद्र और राज्य सरकारों को अव्यवहारिक वैधानिक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।’’
        प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की रीब्रांडिंग के अलावा कुछ और नहीं है, जो पहले से ही 95 करोड़ भारतीयों को कवर करता था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2013 में यूपीए द्वारा पारित एनएफएसए, भारत के इतिहास का सबसे ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण कानून में से एक था। इसके तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण और 50 प्रतिशत शहरी भारतीयों को कानूनी अधिकार के रूप में सब्सिडी वाले राशन की गारंटी मिली थी। आज जब आबादी 141 करोड़ है तब, इसके तहत 95 करोड़ लोगों को सब्सिडी वाला राशन मिलना चाहिए।
      प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2021 में जनगणना कराने में मोदी सरकार की विफलता के कारण, आज केवल 81 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। 14 करोड़ भारतीय जो कानूनी तौर पर राशन के हक़दार हैं, मोदी सरकार की इस विफलता के कारण अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं।

    भाजपा छत्तीसगढ़ के साधु संतों का अपमान कर रही है
    पीएमश्री स्कूल बनाना है तो नये स्कूल खोले ले, आत्मानंद स्कूल ही क्यों?

        रायपुर/ शौर्यपथ / स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी छत्तीसगढ़ में जन्में एक विद्वान संत और विश्वविख्यात आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे और इसीलिए कांग्रेस की सरकार ने इस योजना का नाम उनके नाम पर रखा था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके नाम को हटाना चाहती है। शासन की ओर से ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना’ का नाम बदलकर ‘पीएमश्री’ करने का आदेश जारी किया गया है, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति लेने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से हम सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि सरकार की ओर से इस तरह का कोई प्रस्ताव आता है तो इसका लिखित और मुखर विरोध करना चाहिए।
        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ की धरोहर थे। भाजपा सरकार उनके नाम को सिर्फ इसलिये बदलना चाहती है कि उनके नामों को पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने शुरू किया था। छत्तीसगढ़ के एक विश्वविख्यात संत और आध्यात्मिक व्यक्ति के नाम पर चल रही योजना का नाम बदलने से पता चलता है कि अब भाजपा को संतों और धार्मिक व्यक्तियों से भी दिक्कत होने लगी है।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ की विभूति है, उनके नाम से जो स्कूल चालू किया गया था यह स्कूल एक महत्वकांक्षी योजना के तहत शुरू किया गया था। गरीबों के बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी गयी और उसके सार्थक परिणाम भी सामने आये। 10 वी और 12 वी में 75 फीसदी से अधिक बच्चे प्रवीण्य सूची में आये। ऐसे में स्कूल का नाम दलीय दुर्भावना से बदला जाना दुर्भाग्यजनक है। भारतीय जनता पार्टी के इन स्कूलों के सामने पीएम श्री लगायेगी। प्रधानमंत्री का या केन्द्र सरकार का इन स्कूलों के स्थापना में क्या योगदान है? पिछले 5 महीनों से इन स्कूलों के शिक्षकों को वेतन क्यों नही दिया जा रहा है सीधे-सीधे इन स्कूलों को बंद करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी कर रही है। यह छत्तीसगढ़ के गरीब, मध्यम बच्चों के साथ अन्याय है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के तहत लगभग 700 स्कूल है। उन स्कूलों पर स्ट्रक्चर डेवलपमेंट किया जा चुका है। स्कूलों में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। स्कूलों में बच्चो की भर्ती शुरू हो चुकी है। परीक्षा परिणाम बेहतर आ रहे है। पीएमश्री के माध्यम से कुछ नया करता चाहते है, कुछ नया जोड़ना चाहते है तो नये स्कूलों का चयन करना चाहिये। स्वामी आत्मानंद स्कूलों को ही टारगेट किया जाना सरकार की बदनीयती को दर्शाता है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि स्वामी आत्मानंद आरंभ से ही मेधावी छात्र रहे और नागपुर विश्वविद्यालय में गणित में एमएससी प्रवीणता के साथ पास की थी। उनकी जीवनी में लिखा है कि वे आईएएस (तत्कालीन आईसीएस) के लिए चयनित हो गए थे पर जनसेवा के लिए उन्होंने संन्यास का रास्ता चुना। उनके ज्ञान की वजह से दुनिया भर में उन्हें प्रवचन देने के लिए बुलाया जाता था। छत्तीसगढ़ में हमेशा उन्हें गौरव के रूप से देखा जाता रहा है। इसीलिए जब वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कांग्रेस की सरकार ने अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूल खोलने का निर्णय लिया तो योजना को स्वामी आत्मानंद जी के नाम पर रखने का फ़ैसला किया गया। अगर भाजपा की सरकार सिर्फ़ इसलिए स्वामी आत्मानंद योजना का नाम बदलना चाहती है क्योंकि यह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरु हुई योजना है तो यह एक आध्यात्मिक विद्वान व्यक्तित्व के बारे में भाजपा के नेताओं की सोच को दर्शाता है।

    हारती भाजपा का नया राजनैतिक प्रोपोगंडा मुस्लिम आबादी 

       रायपुर / शौर्यपथ / हिन्दू की जनसँख्या का घटना और मुस्लिम जनसँख्या का बढ़ना इन दिनों चर्चा का विषय है और लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आबादी के घटने बढ़ने पर राजनीती शुरू हो चुकी है ऐसे में कांग्रेस ने हिन्दू आबादी के ०८ प्रतिशत घटने और मुस्लिम आबादी के 45 प्रतिशत बढ़ने की बात को भाजपा का प्रोपोगंडा बताया .
     प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि देश में डेमोग्राफिकल चेंज हुआ है तो उसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में 10 सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा दंभ भरती है कि उसके राज में हिंदू ज्यादा सुरक्षित है। वह सनातन के आधार पर सरकार चलाने का दावा भी करती है, फिर भी यदि देश में हिन्दुओं की आबादी कम हो गयी है तो इसके लिये भाजपा की केन्द्र सरकार उसकी नीतियां दोषी है। आपने 10 वर्षों तक क्या किया जो ऐसी स्थिति निर्मित हुई है? यदि देश में घुसपैठिये घुस आये और एक धर्म की आबादी बढ़ गयी तो उसके लिये भी भाजपा की केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। देश की सीमायें सुरक्षित क्यों नहीं रख पाये? 2011 की जनगणना में तो ऐसी स्थिति नहीं थी। 2014 से मोदी की सरकार बनी है तो जनसंख्या के इस बदलाव की दोषी तो मोदी सरकार ही मानी जायेगी।
      प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में किसी भी धर्म जाति, संप्रदाय की संख्या का सही आंकड़ा सरकार के पास है ही नहीं। भाजपा प्रोपोगंडा कर रही ताकि इसको चुनावी मुद्दा बनाया जा सके। भाजपा और मोदी अपने आर्थिक सलाहकार से बयान दिलवा कर देश की जनता में मुस्लिमों की आबादी का भय दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे है। जब 2011 के बाद देश की जनगणना ही नहीं हुई है, 2022 में मोदी सरकार ने जनगणना करवाया ही नहीं फिर कैसे दावा कर रहे कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ गयी, हिन्दुओं की कम हो गयी। यह बयान भाजपा की चाल है। चुनाव जीतने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा तो भाजपा हिन्दू-मुस्लिम पर उतर आई है लेकिन भाजपा का षड़यंत्र अब नहीं चलने वाला जनता भाजपा के षड़यंत्रों को समझ चुकी है अबकी मोदी की नाकामी, वादाखिलाफी के खिलाफ मतदान करेगी।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 10 सालों में मोदी और भाजपा हिन्दुओं को सुरक्षित रखने और उनको समृद्ध बनाने में नाकामयाब साबित हुये है। मोदी के आर्थिक सलाहकार के बयानों से तो यही लग रहा है।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मिडिया प्रभारी व प्रवक्ता राजेश बिस्सा ने भाजपा द्वारा हिंदु मुस्लिम जनसंख्या के अनुपातिक प्रतिशत को लेकर जिस तरह देश में हिंदुओं के मन में डर व नफरत का माहोल पैदा किया जा रहा है वह निंदनीय है। केंद्र सरकार को लोगों के मध्य घूम रहे हिंदु मुस्लिम जनसंख्या के फर्जी आंकड़ों पर वस्तुस्थिति स्पष्ट कर समाज में फैलाये जा रहे नफरती माहौल को रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाना चाहिये
      बिस्सा ने कहा कि आज आजादी के 77 साल बाद देश की जनसंख्या लगभग 150 करोड है जिसमें से अनुमानित 125 करोड हिंदू व अन्य  व 25 करोड मुसलमान है । इस तरह हिंदू 100 करोड ज्यादा है । एक सामान्य सा आंकलन करें तो हिंदुओं व अन्य की जनसंख्या जो आजादी के समय मुस्लिमों से सिर्फ 20 करोड से ज्यादा थी वो आज बढ़कर अब 100 करोड ज्यादा हो गई है । जबकि प्रचारित किया जा रहा है कि हिंदुओं की संख्या कम हो रही है।
      देश का प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार सहित 8 राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसी तरह 9 प्रदेशों में सहयोगियों के साथ भाजपा की सरकार है। उसके बाद भी हिंदुओं में डर का माहौल पैदा करना दुःखद है। काम के आधार पर जन मानस को अपने तरफ आकर्षित करने में असफल भाजपा का यह एजेण्डा शर्मनाक है । आम जन मानस यह समझने लगी है कि नफरत से भरे अपने को हिंदूवादी कहने वाले नेताओं के चक्कर में तो जीवन  डरते - डरते ही निकल जायेगा।
      बिस्सा ने कहा की एक वर्ग विशेष के प्रति नफरत का वातावरण बनाने के लिये “हिंदू तुम ऐसे -  तुम वैसे" वाट्सअप पर एजेण्डा चलाने के बजाय जनता के जीवन से जुडी बातों का उल्लेख करना चाहिए कि बेरोजगारी कैसे कम होगी, महंगाई पर रोक कब लगेगी,  आर्थिक समस्याओं का निराकरण आदि कैसे होगा।
       बिस्सा ने कहा की पिछले दस साल से तो सिर्फ हिंदू - मुस्लिम और डरते रहो का संदेश देते आ रहे भाजपा नेताओं की नियत को अब जनता समझ चुकी है। अब नफरत का एजेण्डा काम आने वाला नहीं है। आम नागरिकों भी अब इनके नफरती एजेण्डे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया रखनी चाहिये वरना ये देश की शांति व्यवस्था ही नष्ट कर देंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने किया एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर राजेंद्र साहू ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान पंजा छाप पर करवाएं कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में शामिल सभी योजनाओं को डोर टू डोर जनसम्पर्क कर जन जन तक पहुंचाए। राजेन्द्र साहू ने कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर दौड़ रही है क्योंकि मौजूदा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की निष्क्रियता मतदाताओं की जुबान पर है वार्ड 53 के मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिक हरखू राम पाल ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर दौड़ रही है दुर्ग में भी परिवर्तन की बयार है क्योंकि मौजूदा सांसद जीतने के बाद कभी अपना चेहरा दिखाने नही आए हमें इस तरह का लापता जनप्रतिनिधि नही चाहिए हम कॉंग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को जिताएंगे दस साल पहले नरेन्द्र मोदी को भारत देश की बागडोर सौंपी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ सिर्फ जातिवाद और धर्म के नाम पर देश की जनता को उलझाया गया है मंहगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ते जा रहा है जिस पर कांग्रेस पार्टी ही लगाम कस सकती है।
    ग्राम पंचायत हनोदा के नवयुवक हेमचंद शांडिल्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की केंद्र में सरकार बनना तय है भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद विजय बघेल ने कभी आम जनता की सुध नहीं ली इस तरह के सांसद की हमें जरूरत नहीं है मेरा वोट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र साहू को विजय बघेल पांच साल से नदारद है हमें राजेन्द्र साहू जैसे युवा सांसद की जरूरत है जो हमारे हालात को संसद में मजबूती से उठाएंगे । कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में यह लिखा हुआ कि सरकार बनी तो समूचे भारत देश के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को दो सौ तिरालिश रुपये की जगह चार सौ रुपये मजदूरी दी जाएगी और शहर रोजगार ग्यारंटी योजना के तहत शहरी मजदूरों को भी काम दिया जाएगा और महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत एक परिवार के एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिया जाएगा। आज केंद्र में तीस लाख नोकरी के पद रिक्त है उन्हें छह महीने के अंदर भरा जाएगा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
    अपने दौरे में राजेंद्र साहू ने मतदाता के पास कहां की मतदाता मेरे लिए भगवान है और मुझे विश्वास है कि भगवान का आर्शीवाद मुझे भरपूर मिलेगा।।

    भाजपा को अब संतों व धार्मिक व्यक्तियों के नाम से समस्या होने लगी
    निर्णय लेने से पहले डॉ. रमन सिंह जी से पूछ लीजिए, वे उनके सानिध्य में रहे हैं

          रायपुर/ शौर्यपथ / स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का नाम बदलने की भाजपा सरकार की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो यह दुर्भाग्यजनक होगा और ऐसा करके भाजपा समाज में ग़लत संदेश देगी और बाद में पछताएगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्तियों के नाम से चल रही योजनाओं का नाम बदलना भाजपा की फितरत रही है पर छत्तीसगढ़ के एक विश्वविख्यात संत और आध्यात्मिक व्यक्ति के नाम पर चल रही योजना का नाम बदलने से पता चलता है कि अब भाजपा को संतों और धार्मिक व्यक्तियों से भी दिक्कत होने लगी है।

    उन्होंने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का रायपुर से नाता रहा है और इसीलिए स्वामी आत्मानंद ने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद भावधारा का प्रचार प्रसार करने का फ़ैसला किया था. समाजसेवा को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी. श्री बघेल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भीषण सूखा पड़ा था तब उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान राशि को सूखा राहत कार्यों में लगाने का फ़ैसला किया था. वे जीवनपर्यंत स्वामी विवेकानंद के ‘दरिद्र नारायण’ की अवधारणा का पालन करते रहे और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के माध्यम से ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की सहायता करते रहे।
    पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद आरंभ से ही मेधावी छात्र रहे और नागपुर विश्वविद्यालय में गणित में एमएससी प्रवीणता के साथ पास की थी. उनकी जीवनी में लिखा है कि वे आईएएस (तत्कालीन आईसीएस) के लिए चयनित हो गए थे पर जनसेवा के लिए उन्होंने संन्यास का रास्ता चुना. उनके ज्ञान की वजह से दुनिया भर में उन्हें प्रवचन देने के लिए बुलाया जाता था. छत्तीसगढ़ में हमेशा उन्हें गौरव के रूप से देखा जाता रहा है।
    इसीलिए जब वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कांग्रेस की सरकार ने अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूल खोलने का निर्णय लिया तो योजना को स्वामी आत्मानंद जी के नाम पर रखने का फ़ैसला किया गया. अगर भाजपा की सरकार सिर्फ़ इसलिए स्वामी आत्मानंद योजना का नाम बदलना चाहती है क्योंकि यह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई योजना है तो यह एक आध्यात्मिक विद्वान व्यक्तित्व के बारे में भाजपा के नेताओं की सोच को दर्शाता है।

    भाजपा के नेताओं को भूपेश बघेल ने सलाह दी है कि वे चाहें को नाम बदलने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से भी चर्चा कर लेनी चाहिए क्योंकि डा सिंह विवेकानंद आश्रम के हॉस्टल में रह चुके हैं और स्वामी आत्मानंद के सानिध्य में रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि भले ही नाम बदलने की राजनीति भाजपा की विरासत में है पर स्वामी आत्मानंद जी के नाम पर बनी योजना का नाम बदलने से पहले उन्हें विचार कर लेना चाहिए कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ की जनता की भावना किस तरह आहत होगी और भाजपा को बाद में पछताना होगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / समाजवादी के प्रवक्ता डॉ. पुरूषोत्तम सोनवानी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री नवीन गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी धर्मों, सभी वर्गों को समान अधिकार दिया गया है। क्या छत्तीसगढ़ की साय सरकार खुद मुख्यमंत्री बन गए हैं तो क्या सभी आदिवासियों का विकास हो गया क्या?। मुख्यमंत्री आदिवासियों से बात करके जनता को गुमराह कर रही है सिर्फ पीठ थपथपाकर सम्मान देने से आदिवासी परिवार एवं प्रदेश की जनता का कुछ भला होने वाला नहीं है। कई आदिवासी परिवार नक्सलियों एवं फोर्स के बीच हुए मुठभेड़ में मर गए उनके लिए सरकार ने का क्या? आदिवासी महिलाओं के योनि में पत्थर एवं गोंटी डालकर बहुत प्रताड़ित किए। ये केवल भाजपा सरकार का एक झल है उनकी कीमती वोट लेने का। उनको सच्चा सम्मान देना नहीं है काम करना है तो उनकी मुलभूत स्वास्थ्य, शिक्षा, पुल की व्यवस्था, बिजली, स्वच्छ जल, सड़क, रोजगार, राशन, कोयला एवं लोहा खदान में युवाओं को रोजगार दे, ये सभी आवश्यकता भाजपा सरकार नजर अंदाज कर देती है। लगातार 15 साल सत्ते में रही भाजपा सरकार जनता के हित में मुलभूत सुविधाओं में कोई काम नहीं किया। अब फिर सत्ते पर आकर जनता को गुमराह कर रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफाया करने वाली है। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision