
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोरोना काल में 2 लाख छत्तीसगढ़ियो की रोजी-रोटी बचाने भूपेश सरकार ने उद्योगों के बिजली में छूट दिया
साय सरकार के आर्थिक कुपबंधन से बिजली के दाम बढ़े- कांग्रेस
रायपुर/ शौर्यपथ/ स्टील उद्योगों को बिजली बिल में राहत को घोटाला बताना भाजपा सरकार की घटिया मानसिकता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली बिल के दाम बढ़ाकर साय सरकार ने आम उपभोक्ता सहित उद्योगों और किसानों की कमर तोड़ने में लगी है। ऊपर से पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा दी गयी रियायतों को घोटाला बताकर अपनी नाकामियों पर से पर्दा डालने का प्रयास है। कोरोना काल में जब उद्योग, व्यापार बंदी के कागार पर खड़े थे तब कांग्रेस की भूपेश सरकार इन उद्योगों में काम करने वाले 2 लाख से अधिक छत्तीसगढ़िया मजदूरों की रोजी-रोटी बचाने के लिये उद्योगों को बिजली बिल में रियायत दिया ताकि उद्योग बंद न हो और मजदूरों को उनका रोजगार मिलता रहे। सरकार के द्वारा दिये गये विभिन्न रियायतों को फायदा यह हुआ कि जब देश में कोरोना काल में उत्पादन घट गया, आर्थिक मंदी आ गयी छत्तीसगढ़ इस आर्थिक मंदी से अछूता रहा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो आम उपभोक्ताओं को मिल रहे 400 यूनिट तक के बिजली बिल के छूट को भी समाप्त करने का षड़यंत्र रच रही है। किसी दिन सरकार के तरफ से छूट आ जायेगा कि 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ से अधिक का छूट देकर पूर्ववर्ती सरकार ने घोटाला कर दिया। अतः बिजली के दामों में छूट को समाप्त किया जाता है। अपनी नाकामी तथा आर्थिक कुप्रबंधन को पूर्ववर्ती सरकार पर डालना भाजपा सरकार की फितरत बन गयी है। सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल हो चुका है। 7 माह में 28000 करोड़ रू. साय सरकार ने कर्जा ले लिया है। सारी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया। अब उपभोक्ताओं को मिलने वाली रियायत को घोटाला बताकर अपनी सरकार के द्वारा बिजली के दाम बढ़ाने के निर्णय को सही ठहराने की साजिश की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मांग से अधिक मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार आने के बाद से विद्युत का उत्पादन और आपूर्ती दुर्भावना पूर्वक बाधित किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हर साल लगभग साढ़े 7 प्रतिशत की दर से बिजली के डिमांड बढ़ने का अनुमान लगाते हुए कोरबा पश्चिम में 1320 मेगावाट संयंत्र की स्थापन के लिए आधारशिला रखी थी जिसे भाजपा की सरकार आने के बाद से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 2003 से 2018 तक भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार हर साल बिजली की दरों में वृद्धि की एवं 15 वर्षो में लगभग 300 प्रतिशत अर्थात् बिजली की दर में तीन गुना वृद्धि की गयी थी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को विभाजित कर पांच कंपनी बनाकर उसका आर्थिक बोझ जनता के ऊपर डाला था, अब वही दौर फिर से शुरु हो गया है। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पिछली सरकार के घाटों को पाटते हुये बिजली बिल हॉफ योजना के अंतर्गत 45 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 4000 करोड़ रू. सब्सिडी देकर बिजली के मामले में बहुत बड़ी राहत दी है। वहीं किसानों को 5 एचपी निःशुल्क बिजली, बीपीएल के उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुफ्त बिजली, अस्पतालों, उद्योगों को सस्ती दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाई है। भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली कटौती शुरू हो गई और बिल दुगुना आने लगे।
कांग्रेस के नेता बताएं पांच साल में कितने लोगों को रोजगार दिया : उपमुख्यमंत्री साव
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी दी, उनके सपने साकार किए : उपमुख्यमंत्री साव
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के रोजगार उपलब्ध कराने के सवाल पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के नौजवानों के साथ क्या सलूक किया गया, इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भूल सकते हैं, लेकिन यहां की जनता भूलने वाली नहीं है। इनके अत्याचार के कारण ही इन्हें युवाओं ने सत्ता से बेदखल कर दिया है।
श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में रोजगार और नौकरी को लेकर झूठे होर्डिंग्स लगाए, रोजगार पर गलत आंकड़े पेश किए। पांच साल में इन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया, वो आंकड़े देश और प्रदेश के सामने प्रस्तुत करें, देश के साथ अन्याय और अत्याचार करने वाली पार्टी कोई है तो वह कांग्रेस है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, युवाओं के सपने साकार करने का काम भाजपा ने किया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा नौकरी भाजपा सरकार ने दी है। नौजवानों की हित और भविष्य के लिए काम किया है। सभी विभागों में भर्तियों के लिए लगातार प्रक्रिया जारी है।आने वाले समय में सभी विभागों में भर्ती होगी।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों की बैठक लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग संगठन के आंख, कान, नाक है इनकी सक्रियता से ही संगठन की सक्रियता दिखती है सभी संगठन अपने प्रदेश जिलों और ब्लॉक की कार्यकारिणी की नियमित बैठके आयोजित करे, प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को निचले स्तर तक लागू करें। सभी अपने क्षेत्रों मे जो भी जनता के मुद्दे है उनको उठाये हर प्रकोष्ठ जमीन पर जनता के बीच संघर्ष करता दिखाई देना चाहिये। उन्होंने 24 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव में सभी प्रकोष्ठों को पूरी ताकत के साथ शामिल होने का आहवान किया।
बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमीन मेमन, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा विभाग अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रदेश कांग्रस आर.टी.आई विभाग अध्यक्ष नितिन सिन्हा, कार्य. अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रकाश मारकण्डेय, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गौरीशंकर पाण्डेय, कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस सूचना प्राद्यौगिकी विभाग उपाध्यक्ष मणि वैष्णव, प्रदेश कांग्रेस मछुआ विभाग अध्यक्ष एम. आर. निषाद, कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, जवाहर मंच अध्यक्ष प्रणव कुमार दास, प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ महामंत्री राहुल जैन, कांग्रेस लोक कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत नीरज, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
पांच सालों के भ्रष्टाचार और अत्याचार के चलते कांग्रेस की हुई हार : उपमुख्यमंत्री साव
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं। एक दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हार पर भड़ास निकाल रहे है। कांग्रेस में सिर फुटौव्वल की नौबत आ गई है। अब देखना है कि, लोकसभा हार का ठीकरा किस पर फूटने वाला है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, पांच सालों में भ्रष्टाचार और अत्याचार के चलते कांग्रेस की हार हुई है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इसमें एक परिवार को ही आगे बढ़ाया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव है। श्री साव ने कहा कि, इन्होंने देश और प्रदेश की जनता के लिए राजनीति नहीं की है। एक परिवार और खुद के लिए राजनीति की है, इसलिए जनता इनसे दूर जा चुकी है।
कांग्रेस द्वारा नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने के सवाल पर श्री साव ने कहा कि, चुनाव नजदीक आया है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। पांच साल नगर निगम में सरकार में रहकर रायपुर शहर की उपेक्षा की है, रायपुर की दुर्दशा की है, अब चुनाव नजदीक आ रहा है तो उसे छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये रायपुर की जनता है, सच जान चुकी है। इसलिए कांग्रेसियों में बेचैनी है।
रायपुर / शौर्यपथ / आरंग में हुई माब लीचिंग के आरोपियों का संबंध भाजपा से है इसलिए अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरंग में हुई मॉब लीचिंग की घटना के आरोपियों का संबंध भाजपा से है इसीलिए पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए कार्यवाही नहीं कर रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है पुलिस प्रशासन अपने जिम्मेदारियां का ठीक से निर्भर नहीं कर रहा है अपराधियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण है अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरंग में हुई घटना में तीन लोगों की हत्या कर दी जाती है इस घटना मे एक दर्जन से अधिक अराजक तत्वों ने पीट पीट कर तीन लोगो की हत्या कर दिया था। दहशत गर्दो ने सरेआम कुछ लोगो पर लाठियों डंडो और धारदार हथियार से हमला बोला था । इस गंभीर आपराधिक मामले मे पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ हत्या को मुकदमा 302 के तहत दर्ज करने के बजाय 304ए के तहत सदोष मानव बध का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला हत्या का है सरकार हल्की धाराओं मे कार्यवाही कर दहशत गर्दो को संरक्षण दे रही है। भाजपा सरकार बताये की घटना के दोषियों को क्यों बचाया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि माब लीचिंग से तीन लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका है। इस प्रकार का गिरोह बनाकर कानून को हाथ में लेने का दुस्साहस ऐसे लोगों के पास कहां से आया? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये। इस घटना से जुड़े लोग किस संगठन से जुड़े है? सरकार इसका खुलासा करे तथा इस प्रकार का गिरोह बाजी पर अंकुश लगाये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत काम कर रहा है तो उसके लिए बाबा साहब का बनाया गया संविधान है। उसके खिलाफ कानूनी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये, लेकिन गिरोह बाजी करके आतातायी संगठन बनाकर लोगों को रोकना, भयादोहन करना तथा भीड़ बुलाकर हिंसा फैलाना, किसी की हत्या करना सभ्य समाज में अस्वीकार्य है।प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। सत्ता रूढ़ दल के लोग सत्ता के दंभ में अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। जिसका दुष्परिणाम है कि राज्य में 6 महीने में ही अपराध का गढ़ बन गया है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार, माफियाराज, तस्करी, जुआ-सट्टा, नशाखोरी के अवैध कारोबार के बाद अब माब लीचिंग भी शुरू हो गयी है।
बलौदाबाजार की घटना के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ -पूर्व सीएम
रायपुर/शौर्यपथ / बलौदाबाजार की घटना भाजपा के तुष्टिकरण नीति और लापरवाही का परिणाम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वहां के पूरे आयोजन के पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेता ही थे। भाजपा के नेताओं ने ही भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिलाया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाय तो सारा मामला साफ हो जायेगा। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच हो।
धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था?
रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया?
इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था?
भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आये थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया?
रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई?
आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी?
एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धार्मिक आधार पर हिंसा भड़काना भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना में आम आदमी को निशाना बनाया गया है। नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जवाबदारी सरकार की है। बलौदाबाजार में भय का वातावरण बनाया गया, छोटे-छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया गया। प्रशासन और सरकार के प्रति लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। सरकार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। जिले के सबसे सुरक्षित स्थान एसपी, कलेक्टर ऑफिस ही जला दिया जाय तो फिर सरकार का अस्तित्व कहां बचता है? मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिये।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा चुनाव के तहत ढाई महीने से चले 7 चरणों के मतदान के पश्चात कल 4 जून को होने वाले मतगणना में मुस्तैदी से कार्य करने हेतु नियुक्त गणना एजेंटों की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य रूप से सांसद एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की आशा प्रकट करते हुए की अब अंतिम दौर में कार्यकर्ताओ को मतगणना के दौरान मजबूती से अपने टेबल पर तैनात रहने की जरूरत है ताकि दुर्ग लोकसभा से भाजपा के लीड की गिनती में कोई कसर न रह जाए इसके लिए सभी अभिकर्ता मतगणना के अंतिम दौर तक अपने अपने टेबल पर मौजूद रहे ईस अवसर पर बैठक में लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू सह प्रभारी राजीव अग्रवाल लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल सह संयोजक प्रितपाल बेलचंदन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विधायक ललित चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये दिलीप साहू वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर देवेंद्र चंदेल,सौरभ चौबे सहित अनेक नेतागण मौजूद थे
दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले 3 विधानसभा के गणना अभिकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें वरिष्ठ नेता देवेंद्र चंदेल व लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अभिकर्ता सौरभ चौबे ने दुर्ग शहर दुर्ग ग्रामीण व पाटन क्षेत्र के लिए शंकरचार्य कालेज में होने वाले मतगणना एजेंटो को गणन प्रक्रियाओं से अवगत कराया इससे एक दिन पूर्व अन्य विधान सभा के काउंटिंग एजेंटो की भी बैठक हुई जिसमे गिनती की पूरी प्रक्रियाओं को बताया गया था और आज तीन विधान सभा क्षेत्र के लिए विधानसभा वार बनाए गए गणना अभिकर्ताओं को वीवी पैट की गिनती से लेकर ईवीएम के नंबर व बूथ वार मिले मतों के मिलान तक सभी प्रक्रियाओ पर बारिकी से नजर रखने व गिनती पश्चात आए अपने टेबल का चक्रवार आंकड़े एआरओ तक पहुंचाने की जानकारी दिए गए इसके लिए सभी गणना एजेंटों को सुबह 7 बजे मतगणना स्थल शंकराचार्य कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए है इस अवसर पर मतदान अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व सांसद विजय बघेल ने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर पूरा देश आश्वस्त है सभी जानते हैं कि देश में फिर मोदी जी की सरकार बन रही हैं और तमाम एग्जिट पोलों ने भी भाजपा को भारी बढ़त मिलने का अनुमान लगाए हैं और यह सुनिश्चित है कि जनता ने जिस प्रकार से मोदी जी की गारंटी पर व उनके कार्यों पर मुहर लगाई है उसका परिणाम कल 4 जून को हम सभी के सामने आने वाले हैं लेकिन मतदाता के दिए आशीर्वाद का पूरा हिसाब हमारे पास हो इसके लिए प्रत्येक अभिकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह एक-एक मतों का सही-सही जानकारी नोट करे और संबंधित आंकड़े अपने अपने एआरओ को उपलब्ध कराए ताकि भाजपा की लीड की सही जानकारी मिले सांसद विजय बघेल ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए परिश्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए जो उत्साह से कार्य किए हैं वह सराहनीय है और इसके लिए वे प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आभारी है इसलिए अब अंतिम दौर में सभी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है की मतगणना की पूरी प्रक्रिया में अपना पूरा योगदान दे ताकि जनता के साथ जीत का जश्न मनाया जा सके । बैठक में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कांड पार्षद गण वी अभिकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा सरकार बनने के बाद व्यापारियों को परेशान किया जा रहा
व्यापारी जीएसटी के अनियमितता से परेशान कई बार गुहार लगाने के बाद भी केंद्र ने सुध नहीं लिया
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा सरकार द्वारा ई वे बिल सिस्टम छूट को समाप्त किये जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। जब से राज्य में भाजपा सरकार बनी है सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है? पांच महिने में लगातार व्यापारियों के यहां सरकार ने जीएसटी के छापे मारी करवाया। अब सरकार उनको परेशान करने ई वे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। कांग्रेस सरकार के इस कदम का विरोध करती है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस समय जीएसटी लागू किया गया इस दौरान कांग्रेस ने जीएसटी के कई स्लैब और इसके कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे और पूरे देश में व्यापारी वर्ग भी इसके खिलाफ रहे हैं। जीएसटी के विषय पर अब तक 3000 से अधिक सुधार किया गया है। उसके बावजूद जीएसटी की समस्या निरंतर बनी हुई है। भाजपा नेता जीएसटी को लेकर अपनी केंद्र सरकार की नाकामी को ढकने के लिए अब सीधा-सीधा व्यापारी को ही टैक्स चोर कह रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनाव के लिए व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर वसूली किया जा रहा है और इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहे हैं। भाजपा नेता व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों को धमका रहे हैं। लगातार शिकायतें मिल रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने व्यापारियों के इस समस्या को समझते हुए केंद्र में सरकार बनने पर जीएसटी का सरलीकरण और सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व्यापारियों को अनियमितता जीएसटी से राहत मिलेगा वह व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली बंद होगी।
रायपुर/शौर्यपथ /
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सारा बस्तर फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ लामबंद है, लोग बस्तर बंद कर अपना आक्रोश जता रहे है। लेकिन अत्याचारी भाजपा सरकार को काई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार को जांच से क्या परहेज है? सरकार इस मामले की जांच से घबरा क्यों रही है? पांच माह में ही साय सरकार अत्याचारी और क्रूर बन गयी है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी मारे जा रहे। आदिवासी को न्याय के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गृहमंत्री विजय शर्मा को आमंत्रण दिया कि वे हमारे साथ ग्रामीणों से मिलने पीडिया चले उन्हें सच्चाई पता चल जायेगी वहां क्या हुआ था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीडिया में हुये मुठभेड़ में और इसके पहले कांकेर के कोयलीबेड़ा में हुये मुठभेड़ में कुछ निर्दोष लोगो की हत्यायें हुई थी। कांग्रेस ने इस मामले की हाईकोर्ट के न्यायाधीश की देख-रेख में जांच की मांग किया था। आज इसी मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस इस बंद का समर्थन किया है। पीडिया और कोयलीबेड़ा दोनों मुठभेड़ की जांच होनी चाहिये। सरकार निर्दोष लोगों की हत्याओं पर विराम लगाये जो लोग दोषी है उन पर कार्यवाही करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी मुठभेड़ पर अपनी ओर से सवाल खड़ा नहीं किया है। गांव वालों ने सवाल खड़ा किया हमने जांच कमेटी बनाई। जांच कमेटी तथ्यों को सहीं पाई। सरकार इसकी हाईकोर्ट के जज से जांच करवा लें। सरकार को यह सोच बदलना होगा कि हर आदिवासी नक्सली होता है। आदिवासी पीडि़त है उसकी सुरक्षा होनी चाहिये, हमने गृहमंत्री को पत्र लिखकर कहा है विश्वास विकास सुरक्षा की पूर्ववर्ती सरकार की नीति को जारी रखा जाये। उसी नीति से बस्तर में नक्सलवाद 80 प्रतिशत तक कम हुआ था। पीडिया में मारे गये 6 लोगों का आपराधिक रिकार्ड गृहमंत्री जारी करे रहे, शेष लोग क्यों मारे गये सरकार यह बतायें?
राज्य में शातिर शूटरों की आमद चिंताजनक -
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में अंर्तराज्यीय शूटरों की आमद चिंताजनक है। यह राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण है। अपराधियों पर पुलिस का धौंस समाप्त हो गयी है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी पांच महिना नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
