
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
० शारीरिक या मानसिक आघात की चाइल्ड लाइन को 1098 पर दें सूचना
० बच्चों को दें श्गुड टच व बैड टचश् की जानकारीए बचाएं उन्हें शोषण से
० कोरोना संकटकाल में उनके संपूर्ण स्वास्थ्य की सुरक्षा पर जोर
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के संकटकाल का व्यापक असर बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा हैण् लॉकडाउन के कारण लगातार घर में रहने व स्कूलों व कोचिंग संस्थानों के नियमित नहीं खुलने के कारण उनकी दिनचर्या पर असर पड़ा है, उनके जीवनशैली में अचानक हुए इस बदलाव के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। ऐसे में बच्चों में कई नकारात्मक सोच उभरने की आशंका भी बढ़ी है। इस परिस्थिति में उन्हें भावनात्मक मदद मिलनी जरूरी है, अन्यथा वह किसी बड़े शारीरिक व मानसिक आघात का शिकार हो सकते हैं। बच्चों को इस संकट से उबारने के लिए दी ब्लू ब्रिगेड, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूनिसेफ ने मिलकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने व उन्हें बच्चों के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से एक मार्गदर्शिका जारी की है।
मार्गदर्शिका के अनुसार बच्चों के साथ किसी प्रकार की भी ऐसी घटना जिसमें शारीरिक शोषण, बच्चें की पिटाई, किसी वस्तु से चोट पहुंचाना, घर से निकालना, काटना, जलाना या ज्यादा ही सख्ती से पेश आना, उपयुक्त भोजन एवं सुरक्षा प्रदान नहीं करना, अपमानित करना, अनुचित भाषा का प्रयोग करना, यौन शोषण करना व उपेक्षा करना आदि शामिल हों, इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को 1098 पर कॉल कर देनी है।
आवश्यक टीकाकरण को भी दी गई है तरजीह
कोविड-19 संक्रमण के असर के मद्देनजर बच्चों के आवश्यक टीकाकरण को भी तरजीह दी गयी है। बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र, जिला अस्पताल सहित सामुदायिक व प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण जरूर दिलाया जाना चाहिए। बच्चों को दिये जाने वाले टीकाकरण में विशेषतौर पर हेपेटाइटिस बी, काली खांसी, टीबी, हिब इंफेक्शन, दिमागी बुखार, पोलियो, खसरा व रूबेला, डिप्थेरिया व टिटनेस शामिल हैं। ये टीकाकरण बच्चों को जानलेवा बीमारियों से रक्षा करने के साथ उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करती हैं।
गर्भस्थ शिशु का भी रखा गया है पूरी तरह ध्यान
मार्गदर्शिका में कोविड-19 संकटकाल में गर्भस्थ शिशु के भी स्वास्थ्य का संपूर्ण ध्यान रखते हुए गर्भवती महिलाओं से प्रसव के लिए सरकारी या निजी स्वास्थ्य केंद्रों का चयन करने के लिए कहा गया है। इस बात पर बल दिया गया है कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के क्या फायदे हैं और इसकी तैयारी किस प्रकार होनी चाहिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा भगिनी प्रसूति सहायता योजना आदि की भी जानकारी दी गयी है। गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 के भय को दूर करने तथा गर्भवती को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा या नर्स से मिलवाना व सरपंच या पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग दिलावाने के लिए लोगों से अपील की गयी है।
गुड टच, बैड टच व्यवहार के प्रति भी जागरूकता
जारी मार्गदर्शिका में बच्चों को शारीरिक स्पर्श के बारे में भी सजग व जागरूक बनाने के लिए कहा गया है। बच्चों को यह बताने की अपील की गयी है कि यदि कोई उन्हें अनुचित ढंग से छुए तो उसे रोकें और मदद के लिए जोर से चिल्लाए। ऐसे व्यवहार जिनमें वे स्वयं को सहज महसूस नहीं करते उन्हें बैड टच के रूप में देखा जाता है। पैर के बीच, नितंब व जांघों के बीच, छाती व चेहरा को छूना या ऐसे कोई भी स्पर्श जिससे बच्चा असहज होता है बैड टच की श्रेणी में आता है। ऐसी बातों को मां-पिता, दादा-दादी व शिक्षक आदि से बताने के लिए कहा गया है।
कोविड के दौरान घर पर ही सीखने की प्रक्रिया पर बल
कोविड के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि बच्चों के घर पर सीखना जारी रहे। कोविड-19 के कारण बच्चों के सामने शिक्षा को लेकर कई चुनौतियां हैं। ऐसी चुनौतियों के बीच बच्चे घर पर रहते हुए सीखना जारी रखें। स्वयं को सीखने की प्रक्रिया में व्यस्त रख इस महामारी में तनाव से निपटन में मदद मिलेगी। सीखने की प्रक्रिया में उनके भाई-बहन, माता-पिता या चाचा-चाची अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, उनके साथ पंसदीदा कहानियां पढ़ने या खेलने सहित अन्य रचनात्मक कार्य में मदद कर सकते हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / 1 दिसंबर से धान खरीदी शुभारंभ होने से जिले में जो उत्साह का माहौल है और अन्नदाताओं की इस खुशहाली को बनाये रखने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने ब्लॉकवार खरीदी केंद्रों की निगरानी समिति बनाने समन्वय स्थापित करने के लिए जिला पदाधिकारियों/वरिष्ठ कांग्रेसजनों को प्रभारी नियुक्त किये है।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने सूची जारी करते हुए कहा कि छ ग सरकार देश की पहली सरकार है जो किसानों को 25 सौ का समर्थन मूल्य देकर उन्हें सम्मान दे रही है अन्नदाताओं को धान खरीदी में कोई परेशानी ना हो इसलिए ब्लॉकवार जिला पदाधिकारियों/वरिष्ठ कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों को विशेष निर्देशित किया है कि वे नियुक्त प्रभारियों से संपर्क कर ब्लॉक में निवासरत प्रदेश, जिला, संगठन पदाधिकारी, सम्मानित जनप्रतिनिधि/ वरिष्ठ कांग्रेसजन की बैठक कर धान खरीदी केंद्र में समन्वय के साथ निगरानी समिति का गठन कर सुनिश्चित करावें कि किसान साथियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
ब्लॉकवार प्रभारियों में राजनांदगांवनीलाम्बर वर्मा, घुमका राजभान लोधी, डोंगरगांव पंकज बांधव, डोंगरगढ़ विपिन यादव, खैरागढ़ मोती साहू, छुईखदान अय्यूब कुरैशी, गंडई मोती जंघेल, कुमर्दा श्रीमती विभा साहू, अंबागढ़ चौकी नरेश शुक्ला, लालबहादुर नगर महेंद्र यादव, मोहला अवध चुरेन्द्र, मानपुर संजय जैन, छुरिया मदन साहू, मुढ़ीपार गोवर्धन देशमुख शामिल है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागृह में समीक्षा बैठक लिया।समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिवाली के बाद ज्यादा कोविंड़ मरीज मिले हैं जिनको शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग बोहरनभेडी तीन वर्ष से कार्यअपूर्ण है एक ठेकेदार के चक्कर लगा रहे है जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने नाराजगी जताई एवं नोटिस देकर कार्यवाही करने का आदेश दिया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की संख्या 209 एवं कुपोषण बच्चों को गर्म भोजन दिया जा रहा है। पशुधन विभाग हर महा शिविर लगाई जा रहीऔर महिलाओं को मुर्गी पालन का लाभ देने के लिए एवं अन्य महिलाओं को जोड़ा जा रहा हैं।
आतर गांव में 60 म्टिल गेहूं बीज वितरण किया गया है जनपद सदस्य श्रीमती योग माया साहू के द्वारा चना, गेहूं , धान बीज में मलिटी खराबी की शिकायत की गई इस बात पर कृषि अधिकारी द्वारा उचित जवाब नहीं दिया गया।विधुत विभाग द्वारा 400 यूनिट से कम खपत पर बिजली बिल हाफ का लाभ मिलेगा 180 नए बोर कनेक्शन का कार्य होना है। उद्यानिकी विभाग राष्ट्रीय बागवानी मिशन ग्राम सांगली, भड़सेनी, पांगरी में चल रही है जिस में गौठान ग्राम को प्राथमिकता पर लिया गया है वर्मी कंपोस्ट का टाका निर्माण कार्य बंद है। सहकारिता विभाग बारदाना की समस्या हैं यदि धान का उठाव ग्राम आमाटोला में नहीं होगा तो किसानों को धान बेचने में परेशान होगी।जिपं.अध्यक्ष ने किसानों को परेशानी ना हो उक्त संबंध में धान उठाव पर सबंधित अधिकारी को जिम्मेदारी लेनी कहा गया। शिक्षा विभाग ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाई जारी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (जल जीवन मिशन) के अंतर्गत 153 गांवो पर एक इंजीनियर के भरोसे काम चल रहा है इंजीनियर की कमी है। गौठान समिति गठित नहीं हुआ है। मनरेगा विभाग में 62 ग्राम पंचायतों में सात मुक्तिधाम, दो नाली निर्माण, चार चबूतरा निर्माण पूर्ण और पाँच पर कार्य प्रगतिरत है कुल 58 निर्माण कार्य हुआ है। मनरेगा में कुल 17 लाख का मजदूरी पेमेंट में 11 लाख मजदूरी पेमेंट मिल चुका है।
समीक्षा बैठक में जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, धर्मेन्द्र साहू पार्षद, लाल सिंह साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद उपाध्यक्ष नरोत्तम देवहारी, जनपद सदस्य योगमाया साहू, डालसिंग साहू, जनपद सदस्यगण मोनी पप्पू साहू, श्रवण कुमार निर्मलकर फत्ते साय किरेगे, रामाधार हिरवानी, रागिनी सोरी, शेसशवरी धुर्वे, अरुण गोआर्य, उमा पटेल व सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।
चंडी शीतला मंडल भाजपा ने नया पारा राजीव नगर व शंकर नगर क्षेत्र के लिए नया पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के चंडी शीतला मंडल भाजपा के अंतर्गत आने वाले बघेरा, नयापारा 1 राजीव नगर 2 व नगर वार्ड में तथा शंकर नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 ,11,12 क्षेत्र में लगातार हो रही अपराधिक घटनाएं मारपीट नशा बाजी छेड़छाड़ की घटनाएं जिससे अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो चले हैं इन अपराधिक तत्वों पर रोकथाम को लेकर चंडी शीतला मंडल भाजपा के द्वारा मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक को इन क्षेत्रों में पुलिस चौकी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने कहा कि इन क्षेत्रो में लगातार अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है जिससे आम जनमानस के साथ-साथ खासकर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियोंद्वारा भी पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है इस बार ज्ञापन के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक से निवेदन करता हूं कि मंडल के द्वारा दिए गए ज्ञापन पर विचार करते हुए जल्द से जल्द चौकी खोलने की स्वीकृति प्रदान करें
भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इन क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधिक तत्व घटना को अंजाम देने के पश्चात फरार हो जाते हैं क्योंकि यह क्षेत्र सिटी कोतवाली एवं संबंधित थाना क्षेत्र से काफी दूर होने के कारण पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो जाए रहते हैं और इससे इन क्षेत्रों में निवासरत लोगों के मन में भय का माहौल पनपने लगा है नशाखोरी को पुलिस लेकर प्रशासन के द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है और इसका समर्थन भी हम लोगों के द्वारा किया जाता है लेकिन अगर इन क्षेत्रों में पुलिस चौकी खोली जाती है तो निश्चित तौर पर अपराधिक घटनाओं में अंकुश लगेगा
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, पूर्व मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, निशी कांत मिश्रा पार्षद मनीष साहू, अजीत वैध, राकेश साहू बंटी चौहान,शुभम साहू ,रितेश सोनी, हेमराज सोनकर , अभिषेक उपस्थित रहे।
पाँच घायल, तीन की स्थिति नाजुक,
तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसी
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार
नगरी के ग्राम डोंगरडुला के पास नगरी, धमतरी मुख्य मार्ग में दोपहर लगभग डाई,तीन बजे के आस-पास CG05/AG2135
पिकअप वाहन जोकि ग्राम बेलरगांव से बराती लेकर बालोद जा रही थी, धान भरकर नगरी की तरफ से आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान पिकअप वाहन पेड़ के टक्करा गई
दुर्घटना में पिकअप में सवार पांच युवक घायल हो गए ।
जिनमें से तीन की स्थिति बेहद नाजुक होने बताया जा रहा।
गंभीर रूप से घायल एक बेलरगांव , दो बोधसेमरा के युवक को नगरी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात धमतरी शासकीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
दुसरी धटना आज सुबह धमतरी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर एक दुकान में जा घुसा। इससे ट्रक के सामने से परखच्चे उड़ गए और दुकान के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
पाँच घायल, तीन की स्थिति नाजुक,
तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसी
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार
नगरी के ग्राम डोंगरडुला के पास नगरी, धमतरी मुख्य मार्ग में दोपहर लगभग डाई,तीन बजे के आस-पास CG05/AG2135
पिकअप वाहन जोकि ग्राम बेलरगांव से बराती लेकर बालोद जा रही थी, धान भरकर नगरी की तरफ से आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान पिकअप वाहन पेड़ के टक्करा गई
दुर्घटना में पिकअप में सवार पांच युवक घायल हो गए ।
जिनमें से तीन की स्थिति बेहद नाजुक होने बताया जा रहा।
गंभीर रूप से घायल एक बेलरगांव , दो बोधसेमरा के युवक को नगरी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात धमतरी शासकीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
दुसरी धटना आज सुबह धमतरी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर एक दुकान में जा घुसा। इससे ट्रक के सामने से परखच्चे उड़ गए और दुकान के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
धमतरी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने सोमवार को पत्रकारों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान जिले में चल रहे अवैध रूप से रेत खनन के संबंध में कहा कि जिले में अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन करने वालो की अब खैर नही है। अवैध रूप से रेत खदान चलाने वालों पर अब एफआईआर भी करने की बात कही है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में वैध रूप से 29 खदानों के आलावा अन्य अवैध रूप से चल रहे खदानों पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मशीन से खुदाई पर प्रतिबंध है। अगर ऐसे करते पाए गए तो उनका खैर नहीं है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2020-21 में जिले में अधिसूचित फसल चना, गेंहंू सिंचित, गेहूं असिंचित एवं अलसी के फसलों का बीमा किया जा रहा है। फसलों की बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 है। जिले में फसल बीमा कराने एवं प्रचार-प्रसार के लिए 1 से 15 दिसम्बर 2020 तक कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त दल द्वारा तिथिवार ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू द्वारा 5 दिसम्बर को फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाया गया। फसल बीमा रथ 15 दिसम्बर तक जिले के पूरे गांव में जाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे तथा फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी किसानों को दी जाएगी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि जी.एस. धुर्वे, सहायक संचालक कृषि ए.के. गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन. के. टेम्भरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन.एल. पर्ते एवं बीमा कम्पनी के कर्मचारी उपस्थित थे। किसानों से अपील है कि मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए अपनी फसलों का बीमा नजदीकी बैंक या लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम कराएं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा शिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत 8वीं उत्तीर्ण युवा बैंकों के माध्यम से उद्योग के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए, सेवा इकाई के लिए 10 लाख रूपए तथा व्यवसाय के लिए 2 लाख रूपए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें शासन द्वारा अधिकतम 25 प्रतिशत अनुदान दिए जाएंगे।
आवेदन के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी अन्य बैंक का चूककर्ता नहीं हो तथा भारत सरकार या राज्य शासन की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ नहीं लिया हो। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नया संयुक्त जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव में सीधे जमा कर सकते है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग राजनांदगांव में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।
दोनों परिवार से मिले विधायक,आपसी सामंजस्य से बनाए रखेंगे भिलाई का सौहार्द
भिलाई / शौर्यपथ / हुडको में क्लब हाउस चौक के पास एक पीपल का पेड़ है और चबूतरा बना हुआ है। जिसे हटाने के लिए कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे थे। लेकिन महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सूझबूझ से सभी की भावनाओं का मान रखते इस समस्या का समाधान निकाल लिया। अब पीपल के पेड़ व चबूतरा को नहीं हटाया जाएगा। बल्कि महापौर यादव ने घोषणा की है कि इस पीपल के पेड़ और चबूतरा को और बेहतर बनाया जाएगा। यह टाइल्स लगाई जाएगी , पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, सौंदर्यीकरण किया जाएगा लाइटिंग की जाएगी। और सर्फ यही नहीं इस रोड में जितने भी पेड़ है सभी वृक्ष के संरक्षण, सवर्धन और स्वच्छता के लिए महापौर द्वारा पहल की जाएगी।
गौरतलब है कि आज सुबह महापौर यादव सायकल चलते हुए हुडको पहुंचे और दोनों परिवार से मिले। पेड़ और चबुतरा हटाने को लेकर कुछ समय से चल रहे विवाद के सम्बंध में चर्चा की। दोनों परिवारों से मिल कर आपसी बातचीत और प्रेम से मामले का समाधान निकाल लिए। महापौर यादव के बातचीत और पहल से दोनों परिवार संतुष्ट हुए और बीते कुछ समय से चल रहे विवाद को हमेशा के लिए खत्म किया गया। महापौर यादव ने कहा कि आपसी भाईचारा,प्रेम ही हम भिलाइवासियो की पहचान है। भिलाई में सभी धर्म जाति समुदाय के लोग मिलजुलकर बहुत प्रेम से रहते है और एक दूसरे की भावनाओं का बहुत सम्मान करते है। इसी लिए भिलाई को मिनी इण्डिया का दर्जा दिया गया है और हमारी अलग पहचान है। ऐसा में पीपल के पेड़ और चबूतरे को लेकर हो रहे विवाद से हमारा आपसी भाईचारा खराब नहीं होना चाहिए।इस लिए हमें हम सब को आपसी सामंजस्य बनाकर भिलाई का सौहार्द बनाकर रखना है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर ऐसे व्यक्ति/परिवार जो मजदूर कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, पट्टा नवीनीकरण, एवं नया पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन मोर मकान इत्यादि योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं उनके लिए आवेदन प्राप्त करने प्रत्येक जोन क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है ! सिविल लगाने का आदेश उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने जारी कर दिया है!
इसके लिए जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर क्षेत्र में 7 दिसंबर से 22 दिसंबर तक, जोन क्रमांक 5 क्षेत्र में 28 दिसंबर 2020 से 12 जनवरी 2021 तक, जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर क्षेत्र में 18 जनवरी 2021 से 1 फरवरी 2021 तक, जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर क्षेत्र में दिनांक 2 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक तथा जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र में 17 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा! शिवाजी नगर जोन क्षेत्र में 7 दिसंबर सोमवार से 22 दिसंबर तक शिविर का आयोजन प्रथम चरण में किया जाएगा! 7 दिसंबर 2020 से आयोजित होने वाले शिविर में सोमवार को शिवाजी नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 छावनी मंगल बाजार में, 9 दिसंबर 2020 को वार्ड 29 बापू नगर के जलाराम मंदिर, 10 दिसंबर 2020 को वार्ड 30 बालाजी नगर के साई प्रांगण, 11 दिसंबर को वार्ड 31 दुर्गा मंदिर के कबीर मंदिर, 14 दिसंबर को वार्ड 32 न्यू खुर्सीपार के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्कूल, 15 दिसंबर को वार्ड 33 जोन तीन पंप हाउस मैदान, 16 दिसंबर को वार्ड 34 नेताजी सुभाष मार्केट के गणेश मंच में, 17 दिसंबर को वार्ड 35 शास्त्री नगर के गणेश पंडाल, 19 दिसंबर को वार्ड 36 गौतम नगर के अंबेडकर भवन, 21 दिसंबर को वार्ड 37 चंद्रशेखर आजाद नगर के शिवालय स्थल तथा 22 दिसंबर को वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर के सिद्धार्थ स्कूल मंच में शिविर का आयोजन किया जाएगा! शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है! शिविर प्रातः 10:00 से 3:00 तक आयोजित होगा!
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई कर्बला कमेटी के विरेन्द्र सतपति सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं महासचिव गुलाम सैलानी ने आज रविवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर और जीआरपी थाना प्रभारी को दुर्ग रेलवे स्टेशन और भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के लिए ट्राली स्टे्रचर भेंट किया। इस दौरान कमेटी के जहूर भाई, रब्बानी और सिराज आजमी विशेष रूप से उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में पूर्ण रूप से सुविधा नही होने के कारण कई लोगों को परेशानी होती थी, इस परेशानी को दूर करने के लिए अब भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में भी कई सामान उपलब्ध कराने दान दाता सामने आने लगे है। यहां आने जाने वाले बुजुर्गोँ के भारी दिक्कत को देखते हुए आज रविवार को दोपहर लगभग ढाई बजे गुरूद्वारा कमेटी नेहरू नगर से गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तेजपाल सिंघ ने भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में जीआरपी के थाना प्रभारी एल एस राजपूत को रेलवे कर्मचारी संघ, आरपीएफ स्टाफ, जीआरपी के मुजीबुर्रहमान खान सहित जीआरपी स्टाफ और टीसी सहित सभी रेलवे कर्मचारियों की उपस्थिति में व्हील चेयर भेंट किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी एस एस राजूत ने कहा कि नेहरू नगर गुरूद्वारा कमेटी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आज पावर हाउस स्टेशन के लिए व्हील चेयर प्रदान किया गया इससे बुजुगों ओर मरीजों को भारी राहत मिलेगी। पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन बहुत बड़ा है, कई बुजुर्ग और बीमार लोग यहां ट्रेन से उतरते है और चढते है,ट्रेन के जिस बोगी में सवार होने के लिए बुजुर्ग मौर मरीज जाते हेै और वह बागी अधिक आगे या पीछे होता है तो उनको जाने में बहुत दिक्कत होता हैै, अब व्हील चेयर पर बैठकर आसानी से जल्द ट्रेन पर सवार होने के लिए पहुंच सकते है और ट्रेन से उतरने वाले बुजुर्ग व्हील चेयर से अपने घर जाने के लिए अपने परिवार के वाहन तक आसान और सुरक्षित रूप से पहुंच सकते है। ज्ञातव्य हो कि गत दिवस भिलाई कर्बला कमेटी द्वारा पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन को ट्राली स्टेचर भेंट किया उसका भी लाभ बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को मिलने लगा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
