August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35192)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / उतई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरुण मिश्रा (27 वर्ष) मठपारा दुर्ग तथा गौतम चक्रवर्ती (64 वर्ष) गया नगर दुर्ग शामिल है। इनसे 15 किलो गांजा बरमद किया गया है।
    उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के मुताबिक दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे अपने मोटर साइकिल की डिक्की वाली जगह में लगाकर रखे बैग में गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेच रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आरोपियों को धरदबोचा गया। आरोपियों से 5 किलो गांजा, 2 मोबाइल फोन, पल्सर मोटर साइकिल एवं बिक्री के 500 रुपए जब्त किया गया। जब्क की गई सामानों की कीमत 1 लाख 70 हजार 500 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल, नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी व रामकुमार चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

    रिसाली / शौर्यपथ / चेतावनी के बाद भी नाली के ऊपर स्लैब ढालने वालों से निगम प्रशासन सख्ती से पेश आ रही है। शनिवार को मार्निंग विजिट के दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे मस्जिद गली पहुंचे। जाम नाली को देख आयुक्त न केवल स्लैब तोडऩे निर्देश दिए, बल्कि जुर्माना वसूलने भी कहा। मार्निंग विजिट के दौरान रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे श्रमिक बाहुल्य व निचली बस्ती का भ्रमण किया। आयुक्त साइकिल से गली-कूचो की सफाई व्यवस्था देखते हुए मस्जिद गली रूआबांधा पहुंचे। यहां पर कुछ लोगों ने घरों के सामने नाली पर स्लैब ढाल कर उस पर बैठने चबूतरा बना लिया था। इस वजह से निगम के कर्मचारी नाली सफाई नहीं कर पा रहे है। बजबजाती नाली को देख आयुक्त ने स्लैब को तत्काल तोडऩे निर्देश दिए।
    राजस्व विभाग करेगा सर्वे
    आयुक्त ने आम नागरिकों से कहा है कि नाली पर किए अतिक्रमण स्वत: हटा ले। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए है कि वे पूरे क्षेत्र का सर्वे करे और नाली पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल उसे हटाकर जुर्माना वसूल करे।
    नाम बताए अथवा जुर्माना दे
    भ्रमण के दौरान क्षेत्र में नालियों में कचरा फेके जाने की शिकायत अधिक मिली। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिस स्थान के नाली में कचरा मिला है उस क्षेत्र में पूछताछ करे कि कचरा किसने फेका है। नाम पता नहीं चलने पर उस घर से जुर्माना वसूल करे जिस घर के सामने नाली में कचरा मिला है।
    आयुक्त पहुंचे स्वास्थ्य शिविर
    मार्निंग विजिट के बाद निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एच. एस. सी. एल. कालोनी रूआबांधा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लगाए गए शिविर स्थल पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद श्रमिक पंजीयन करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। शनिवार को कुल 117 लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। इसमें से 29 लोगों ने लैब टेस्ट कराया वहीं 102 लोगों ने दवा ली। दवा लेने वालों में मौसमी बीमारी से पीडितों की संख्या अधिक थी।

    आरआई और पटवारी अब साफ साफ कहने लगे हैं कि जो मोटी रकम देगा उसके पक्ष में होगा फैसला
    भूमाफिया राजस्व निरीक्षक ओैर पटवारी से मिलकर जबरन कर रहे हैं लोगों के जमीन को कब्जा

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले के पटवारी, आरआई सहित कई जमीन के मामले से जुड़े लोग भूमाफियाओं से सेटिंग कर अपनी गाढी कमाई और जिंदगी भर की जमा पूंजी से जमीन खरीदे वाले की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पटवारी और राजस्व अमला सीधे सीधे कहने लगे है कि जिसका वजन भारी होगा उसी के पक्ष में कार्य होगा। पैसा हमको उपर तक पहुंचाना पड़ता है। अधिक वजन की बात करने वाले आर आई सतपाल जैसे लोग मुख्यमंत्री की छवि और राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर की छवि को खराब करने में ओैर विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा देने में लगे है। इस मामले की जानकारी तब हुई जब एक पीडि़त पक्ष ने आज पत्रकार वार्ता में अपनी पीड़ा बताई कि किस प्रकार पटवारी, आरआई और स्मृति नगर पुलिस चौकी के लोग न्यायालय द्वारा पीडि़त के पक्ष में फैसला आने के बाद भी तंग किया जा रहा है।
    फरीद नगर निवासी आसिफ खान ने बताया कि सन 2005 विवेकानंदर नगर कोहका प्लाट की खरीदी कृष्णा राव से बकायदा रजिस्ट्री कराकर लाखों रूपये में अपनी पत्नी श्रीमती फौजिया खान के नाम पर मौजा कोहका प.ह.नं. 19 तहसील व जिला दुर्ग में भूमि खसरा नंबर 1647 /2 खरीदा जो राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि के संबंध में डॉ. नौशाद अली, अतिया परवीन के आम मुख्तियार कहकर अब्दुल मोबिन के द्वारा मेरी पत्नी के नाम दर्ज भूमि खसरा नंबर 1647 को अपना खसरा नंबर 1700 सौ बताकर कब्जा कर रहा है। जबकि खसरा नंबर 17 सौ कही और है, उसको अब्दुल मोबिन और आरआई तथा पटवारी नही खोज कर मेरे जमीन अपना बता रहे है। इस जमीन पर मोबिन लोग विवाद कर स्मृति नगर चौकी में मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा कर परेशान कर रहे है, और मै जो उनके विरूद्ध शिकायत कर रहा हूं उसपर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। इस मामले में वो लोग शिकायत किये जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा इस्तगासा पेश किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी ने फौजिया के पक्ष में आदेश पारित किया। उसके बाद इसके विरूद्ध पुनरीक्षण अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में पेश किया गया जिसमें न्यायालय द्वारा भी 31 जनवरी 2018 को सोफिया के पक्ष में फैसला दिया था जिसके विरूद्ध अब्दुल मोबिन उच्च न्यायालय बिलासपुर मे याचिका दायर किया था और उसे वापस भी खुद मोबिन ने ले लिया। उसके बाद फिर यहां के न्यायालय में फिर इस केस को ओपन करवा रहा है। वह सारे जगह इस मामले में हार रहा है उसके बाद भी बार बार न्यायालय में इस मामले को दायर करवा कर और केस को उलझा कर हम लोगों को 2008 से परेशान कर रहा है। अब्दुल मोबिन जमीन दलाल पप्पू उर्फ हफीजुद्दीन से मिलकर हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षण सतपाल यादव से मिलकर पुन: सीमांकन का आवेदन देकर मुझे व मेरी पत्नी फौजिया खान को लगातार परेशान कर रहे हैं। इस साल 30 नवंबर 2020 को सीमांकन का नोटिस प्रेषित किया गया हल्का पटवारी के समक्ष आपत्ति किया हूं, लेकिन मेरे आपत्ति को लेने से हल्का पटवारी और राजस्क निरीक्षक ने लेने से साफ इंकार कर दिया वह सिर्फ जमीन दलाल पप्पू बोलता है वैसे ही पटवारी और राजस्व निरीक्षक करते हैं। मेरे आपत्ति के पश्चात राजस्व निरीक्षक मुझे धमकाते हुए कहता है कि हमें ऊपर तक रकम पहुंचाना पड़ता है, जो मोटी रकम देगा हम उसी का काम करेंगे। ऐसे में जमीन दलालों से मिलीभगत कर मेरे जमीन को इन लोगों द्वारा हड़पने का पूरा का पूरा षडयंत्र किया जा रहा है। शासकीय अवकाश के दिन भी मुझे और मेरी पत्नी को आफिस बुलाकर खाली बिठाकर परेशान किया जा रहा है, मेरी जमीन को जबर्दस्ती नाप जोख करवा कर मुझे परेशान करवा रहे है। मैं दस सालों से परेशान हूंं। यहां जो भी पटवारी और राजस्व निरीक्षक आते है, उनसे दलाल पप्पु अपने पक्ष में कर लेता हैं। मैं इस मामले को लेकर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, डीजीपी डीएम अवस्थी, आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं एसपी प्रशांत ठाकुर से भी भेंटकर न्याय की गुहार लगाऊंगा।
    पीडि़त फौजिया खान ने बताया कि इस मामले को लेकर मैं पहले भी कई बार कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई से मिल चुकी हूं। अभी एक सप्ताह पहले भी कलेक्टर भूरे से भी मिला तो मेरी इस समस्या को सूने और उसके बाद एसडीएम ज्येातिपटेल के पास मुझे भेजा जब एसडीएम पटेल से हम लोग मिले तो उन्होंने कहा कि आप अपना आवेदन तहसीलदार को दे दो। मैं सिर्फ आवेदन दे रहा हूं लेकिन मेरी सुनवाई कही भी नही हो रही हैं। आखिर कब तक मैं इधर इधर दौड़ लगाते रहूंगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / समाज में हो रहे बारीक से बारीक खामियों पर पैनी नजर रखने वाले मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी समाज के अनछुए पहलुओ पर भी…

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर के औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले नंदिनी रोड पर शराब दुकान के सामने आज लगभग सुबह 10 बजे तेज गति से आ रहे मोटर साइकिल सवार ने चर्च से आ रहे एक 14 वर्षीय किशोर को ठोकर मार दिया जिससे यह बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना हो लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर यहां से शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदिनी रोड स्थित देशी शराब दुकान के पास 14 वर्षीय क्रिस पिता जय जोसफ को नजदीक के चर्च से प्रार्थना के बाद लौटते समय मोटर साइकिल सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। घटना में बालक क्रिस को गंभीर चोटे आई है और उसे इलाज के लिए चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए आवाजाही ठप कर दी। छावनी थाना पुलिस सहित महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान के चलते सड़क यातायात बाधित होने का हवाला देकर उसे अन्यत्र हटाये जाने की मांग रखी। पुलिस अधिकारियो ने जिम्मेदार विभाग तक जनभावना को पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग घंटे भर बाद नंदिनी रोड से प्रदर्शनकारियों के हटने पर यातायात सामान्य हो सका।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस द्वारा समय समय मानवता का परिचय दिया जाता है। ऐसी ही नेक पहल दुर्ग के एसपी प्रशांत ठाकुर द्वारा की गई। दुर्ग एसपी की पहल पर वृद्धाश्रम दुर्ग की एक वृद्धा को बीएम शाह हॉस्पिटल में नया जीवन मिला। वृद्धा पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज कर दी गई। बीएम शाह हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने समय पर बेहतर इलाज देकर वृद्धा के चेहरे की मुस्कान लौटाई।
    दरअसल दुर्ग वृद्धाश्रम में रहने वाली 70 वर्षीय पुष्पा साहू छाती में दर्द की तकलीफ से परेशान थी। उसे पुलगांव वृद्ध आश्रम से पहले शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर का ना होना बताकर मरीज को रेफर किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने वृद्धा को दुर्ग पुलिस के सहयोग से बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ने स्वयं इसकी मॉनिटरिंग भी की। दुर्ग पुलिस की पहल समर्पण के द्वारा मरीज को वृद्ध आश्रम से बीएम शाह चैरिटेबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां मरीज का इलाज पूर्णत: नि: शुल्क किया गया।
    बीएम शाह हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ रूपेश अग्रवाल ने बताया कि समय रहते पुलिस प्रशासन की तत्परता और बीएमशाह अस्पताल की चिकित्सीय देखरेख में महिला का इलाज किया गया। दुर्ग पुलिस ने अपने स्लोगन सदैव आपके साथ और बीएम शाह हॉस्पिटल अपने स्लोगन इलाज इंसानियत से को चरितार्थ किया। बीएम शाह हॉस्पिटल की मेडिकल टीम के बेहतर इलाज से महिला सकुशल डिस्चार्ज हुई ,और जाते-जाते पुलिस विभाग एवं बीएम शाह हॉस्पिटल के डॉक्टरों का आभार जताया।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम और विधानसभा क्षेत्र लगभग बराबर ही है इस नाते दुर्ग में विकास कार्यो के श्रेय लेने की होड़ हमेशा से विधायक ,…

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / सभी प्राचार्य शासकीय-अशासकीय-अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं के कक्षा 1 से 10 तक के हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराया जाता है। मुद्रित कागज के पुर्नपयोग, आर्थिक मितव्ययिता, वन एवं पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली द्वारा दिए गए सुझाव तथा सत्र के प्रांरभ में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के समय कृत्रिम अभाव तथा पाठ्यपुस्तकों के उपलब्ध नहीं होने के शिकायत को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 में जिले के सभी शालाओं में कक्षा 6वीं से 10 वीं तक (कक्षा 1 से 5 को छोड़कर) के विद्यार्थियों को पूर्व में वितरित एवं वर्तमान में पठन-पाठन योग्य पाठ्यपुस्तकें संत्रात में आवश्यक रूप से वापस प्राप्त करेंगे एवं उन्हें आगामी सत्र प्रांरभ होने के समय विद्यार्थियों में वितरण सुनिश्चित करेंगे।
    इन पाठ्यपुस्तकों का कुल 3 सत्रों तक सुरक्षित रखा जाकर उनका पुर्नवितरण किया जा सके तथा बुक बैंक के अंतर्गत पुनर्वितरण योग्य विद्यार्थियों से प्राप्त पुस्तकों की कक्षावार जानकारी संलग्न प्रपत्र में 5 मई 2021 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में उपलब्ध कराने के लिए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य, शासकीय-अशासकीय अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शाला को निर्देशित किया गया है।

    बिलासपुर / शौर्यपथ / राउत नाच और काक्षन सोहाई तो पूरे प्रदेश में अलग अलग जगहों में होता है लेकिन बिलासपुर में इसका भव्य आयोजन करते हुए इसे महोत्सव की तरह मनाया जाता है। बिलासपुर का राउत नाच महोत्सव प्रदेश में ही नहीं प्रदेश के बाहर भी अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। यह महोत्सव बिलासपुर की पहचान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में 43वें राउत नाच महोत्सव का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बिलासपुर में राउत नाचा उत्सव की शुरूआत छोेटे से बाजार के रूप में हुई लेकिन पूर्व मंत्री स्व. श्री बी.आर.यादव एवं श्री कालीचरण यादव के प्रयासों से यह महोत्सव 43वें वर्ष में आ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के समय से ही गौ-पालन प्रचलित है। गौ का महत्व धार्मिक पुराणों में भी मिलता है लेकिन वर्तमान समय में देश में गायों की दुर्दशा हो रही है साथ ही चरवाहों की स्थिति भी खराब हो रही है। इनकी दुर्दशा को रोकने के लिए छ.ग.सरकार ने गोठान की व्यवस्था और चरवाहांे की व्यवस्था बनाई है। गोठान में चारा, पानी, चरवाहे की व्यवस्था के साथ साथ गोबर खरीदने की शुरूआत भी छत्तीसगढ़ में की गई। आज सरकार 2 रूपये किलो में गोबर खरीद रही है और एक रूपये किलों में चावल गरीबों को दिया जा रहा है। गोठानों में उपलब्ध गोबर को बेचकर आज चरवाहे हजारों रूपए कमा रहे हैं। यह उनके आय का स्त्रोत बन गया है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से जैविक खेती की ओर बढेंगे और बीमारी से दूर होंगे। इस सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राउत नाच महोत्सव का यह 43वां वर्ष यह सतत् रूप से चलता रहे, इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने महोत्सव में भाग लेेने वाले प्रत्येक नर्तक दल को 5-5 हजार रूपए देने और पशु औषाधालय निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, वेशभूषा, खाना, रीति-रीवाज को आगे बढ़ाने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक पकवानों की खुशबू देश की राजधानी तक महक रही है।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोक कला, संस्कृति, परम्परा को जीवंत करने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, भिलाई के महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव, अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन कृष्ण कुमार यादव ने दिया। आभार प्रदर्शन राउत नाचा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कालीचरण यादव ने किया।
    पारम्परिक वेशभूषा में राउत नाचा का आनंद लिया मुख्यमंत्री ने
    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को यादवों के पारम्परिक वेशभूषा से संवारा गया। मुख्यमंत्री बघेल कलगी, पागा, जैकेट, कौड़ी पहनकर लाठी लेकर नृतकों के गोल घेरे में पहुंचे और उनके साथ गड़वा बाजा और मुरली के धुन में दोहा पढ़ते हुए नृत्य का आनंद उठाया। उनके साथ नृत्य में अन्य अतिथि भी शामिल हुए।
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए राउत नर्तक दल उपस्थित थे।

        भिलाई नगर / शौर्यपथ / आज सुबह भिलाई नगर विधायक व महापौर  देवेंद्र यादव ने एमआईसी सदस्य नीरज पाल के साथ सेक्टर 5 स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। जहाँ शौर्य स्मारक का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्य का निरीक्षण करने के लिए महापौर सुबह 7 बजे पहुंचे। जहां महापौर श्री यादव ने पूरे निर्माण कार्य स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकार्पण कर भिलाई की जनता को 'शौर्य स्मारक' को देश की जनता को समर्पित करेंगे। जो देश में अनूठा होगा। यहाँ शहीद भगत सिंह की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई जाएगी। माना जा रहा है कि जो पूरे विश्व मे शाहिद भगत सिंग की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। जिसका निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। भिलाई महापौर देवेंद्र यादव को एमआईआई मेंबर नीरज पाल ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा! सिविक सेंटर के पास स्थित इस तालाब में लोग परिवार सहित घूमने आएंगे। साथ ही शहीद भगत सिंह की प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करते रहेगी। युवाओं को देश भक्ति और शाहिदो की कुर्बानियों की याद दिलाती रहेगी। गौरतलब है कि भिलाई के युवा महापौर देवेंद्र यादव शहीद भगत सिंह के अनुयायी है, उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते है।

        इसलिए महापौर युवाओं को उनकी कुर्बानी की याद दिलाते रहने के लिए उनकी मूर्ति स्थापित करने की मंशा थी। इसलिए ये उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस कारण महापौर श्री यादव लगातार निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर ने संबंधित निगम के जोन अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। तब अधिकारियों ने बताया कि 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही बचा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में महापौर श्री यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision