August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    धर्म संसार / शौर्यपथ / रामचरित मानस के उत्तरकांड में श्रीराम के अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत का उल्लेख मिलता है। कहते हैं कि कार्तिक…

    दुर्ग न्यूज़ । शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम एक तरफ से कचरा फेकने वालो पर सख्त है , अतिक्रमण पर निम्न वर्ग पर कार्यवाही को सदैव तैयार रहती है। किंतु यदि यह मामला अगर किसी रसूखदार की हो तो दुर्ग निगम मौन हो जाती है। ऐसा ही एक मामला है साई राम हौंडा का , जो गुरुद्वारा रोड पर संचालित है। राजेन्द्र पार्क चौक से ग्रीन चौक के बीच का मार्ग कहने को तो काफी चौड़ा है। किंतु इस चौड़े रोड का दर्शन सिर्फ रात में ही होता है। दिन में कई व्यापारियों द्वारा सड़क के बहुत बड़े हिस्से को कब्ज़ा कर व्यापार किया जाता है। साई राम होंडा द्वारा अपने शो रूम के सामने के हिस्से में सड़क तक वाहन व टेंट लगा कर व्यापार किया जा रहा। किन्तु वर्तमान में भी निगम प्रशासन छोटे छोटे व्यापारियों पर ही कार्यवाही कर रही। बता दे कि साल 2 साल पहले भी समृद्धि बाजार के बगल में पार्किंग की जगह पर तीन दिनों का व्यापार मेला लगाया गया था। जिस पर निगम द्वारा कार्यवाही के नाम पर मौन ही साधा गया। क्या निगम प्रशासन ऐसे व्यापाारियों पर कार्यवाही करेगा ? त्योहारी मौसम में सड़कों पर यातायात का काफी दबाव रहता है ऐसे में सड़क तक अतिक्रमण कर यातायात को प्रभावित करने वाले ऐसे संस्थानों पर लगाम लगाने में निगम सही दुर्ग यातायात विभाग को भी सख्त रवैया अपनाने चाहिए किन्तु जिस तरह निगम प्रशासन कार्यवाही के नाम पर मौन है वही दुर्ग यातायात विभाग भी छोटे छोटे वाहन चालकों पर जुर्माना लगा कर टारगेट पूरा कर रही किन्तु कार्यवाही के नाम पर शून्य । आखिर रसूखदारों के अवैधानिक कृत्य पर मौन रहकर विभाग क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है ?

    धमतरी /Rajshekhar Nair

    कलेक्टर धमतरी श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत के आधार पर ग्राम कोपेडीह थाना भखारा में आबकारी टीम धमतरी द्वारा आज छापामार कार्रवाई कर राजू पिता विष्णु बघेल के आधिपत्य से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया। छापेमारी के दौरान घनश्याम पिता जगदीश चंद्राकर से 04 लीटर परिवहन करते हुए महुआ शराब बरामद होने पर मोटर साइकिल जप्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। साथ ही आसपास तलाशी लेने पर छुपाकर रखे 50 लीटर महुआ शराब की बरामद पर धारा 34 (2) के तहत अज्ञात में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मौके पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी.एच. यदु के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नीलोफर जैन एवं आबकारी स्टाफ मौजूद रहे।

    Rajshekhar Nair/Dhamtari Shorypath


    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 का लक्ष्य मिल चुका है। कार्यों की मांग के आधार पर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रारंभ कर अधिकाधिक श्रमिक नियोजित करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के तहत गौठानों में महिला स्वसहायता समूह द्वारा 20 जुलाई की अवधि में उत्पाद वर्मी कम्पोस्ट खाद का उठाव करने के निर्देश कृषि विभाग के उपसंचालक एवं उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को दिये। ग्राम पंचायत खरतुली, पोटियाडीह, मुजगहन गौठान से वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी की गई है पोर्टल में प्रविष्टि करें। सभी जनपद पंचायत के सीईओ वर्मी कम्पोस्ट उठाव के दौरान यह ध्यान रखे कि वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता युक्त होना चाहिए। शासन के निर्देशानुसार 01 दिसम्बर 2020 से सभी पूर्ण गौठानों में गोबर की खरीदी की प्रारंभ की जानी है उक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है। धमतरी विकासखंड के 69, कुरूद 60, मगरलोड 36, नगरी 44 कुल 209 पूर्ण गौठानों में गोबर खरीदी करने का लक्ष्य दिया गया है।
    गांवों में मवेशियों को चारा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों एवं पशु पालकों से पैरा संग्रहण कराना अनिवार्य है। इस हेतु गोवर्धन पूजा के दिन से पशुओं के चारा के लिए अधिकाधिक पैरा का संग्रहण करायी जावें।
    विकासखंडों के द्वारा माॅडल गौठान हेतु निम्नानुसार पंचायतों का चयन किया गया जिसमें प्रत्येक गौठान में या गौठान ग्राम में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के साथ-साथ माॅडल कार्य करने हेतु चयन किया गया है। उपरोक्त चयनित गौठानों में पशु विभाग के माध्यम से सर्वेक्षण कराकर तकनीकी सहयोग लेते हुए बरसीम घास उत्पादन कार्य लिया जाना है। उक्त हेतु समस्त जनपदों को पशुपालन विभाग से समन्वय कर कार्य संपादन करने के निर्देश दिये गये।
    इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत समस्त जनपदों के वृक्षारोपण कार्यों में मल्टीक्रापिंग गतिविधियों के द्वारा आय का आकलन कर प्रति माह रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत बांधा में वृक्षारोपण कार्यों के साथ-साथ मल्टीक्रापिंग गतिविधि वन पट्टाधारी परिवारों हेतु स्वीकृत कार्यों का संतोषजनक क्रियान्वयन न होने के कारण प्रदान एवं जनपद पंचायत सीईओ नगरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। प्रत्येक कार्यस्थल का खरीफ में लिये गये कार्य का आकलन एवं आगामी रबी की कार्ययोजना कृषि विभाग के सहयोग से निर्माण कर दिनांक 21 नवम्बर 2020 तक प्रस्तुत करने हेतु समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया। चयनित कार्यस्थलों पर कृषि विभाग एंव उद्यानिकी विभाग के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का अभिसरण कर प्लानिंग करने हेतु निर्देश दिये गये। सहायक संचालक के द्वारा प्याज, भिंडी, मिनीकिट, फूल एवं अन्य विभागीय उपलब्धता के आधार पर सामग्री प्रदाय करने हेतु सहमति दी गई। उपसंचालक कृषि विभाग के द्वारा सरसों, मटर, मसूर, गेहूँ की उपलब्धता की जावेगी। तत्संबंध में सीईओ जिला पंचायत द्वारा समस्त ब्लाक प्लांटेशन कार्य एवं अभिसरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये। साथ ही बिहान योजना के समूहों को उक्त गतिविधि से जोड़ते हुए कार्य संपादन करने हेतु निर्देश दिया गया।
    वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने हेतु तकनीकी सहायक एवं एसडीओ आरईएस को 30 नवम्बर 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। अपूर्णता की स्थिति में वेतन आहरण पर रोक लगाने निर्देशित किया। आवास प्लस में छुटे हुए पंजीकृत परिवारों को योजनांतर्गत मनरेगा के अंतर्गत जाॅबकार्ड पंजीयन अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
    जिले को इस वित्तीय वर्ष में 75 लाख मानव दिवस सृजन करने हेतु संशोधित लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके विरूद्ध अब तक 52 लाख 50 हजार ही मानव दिवस सृजित हुए हैं। शेष 22 लाख 50 हजार मानव दिवस को पूर्ण करने निर्देश दिये गये।
    जिले में फेस 02 के तहत स्वीकृत धान चबूतरा निर्माण कार्य को 21 नवम्बर 2020 तक धान खरीदी के पूर्व पूर्ण करने तथा पंचायत भवन निर्माण कार्य को भी 30 नवम्बर 2020 तक पूर्ण कराकर ग्राम पंचायत को सौंपने के निर्देश एसडीओ आरईएस को दिये।
    ग्राम पंचायतवार औसतन मानव दिवस प्रदाय की समीक्षा की गई समीक्षा में माह दिसम्बर 2020 तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 50 दिवस औसतन रोजगार प्रति परिवार प्रदाय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिन तकनीकी सहायकों का प्रगति औसतन 40 दिन प्रति परिवार से कम है उन्हें तत्काल कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु एवं माह दिसम्बर 2020 तक लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु निर्देश दिया गया है।
    राज्य शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 तक के समस्त कार्यों को दिनांक 30 अक्टूबर 2020 तक पूर्ण करने हेतु समय सीमा निर्धारित की गई थी जिसमें अभी भी 363 कार्य जिले में प्रगतिरत प्रदर्शित हो रहे हैं चर्चा में यह तथ्य सामने आया है कि वन विभाग, आरईएस, बांध क्रमांक 02, कार्यों को पूर्ण करने हेतु रूचि नहीं ले रहे हैं समस्त जनपदों को कार्यवार सूची उपलब्घ कराने निर्देश दिया गया एवं जनपद से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया है।
    वन अधिकार पट्टाधारी परिवारों का सर्वेक्षण, एमआईएस प्रविष्टि एवं प्रत्येक वन पट्टाधारी परिवार को 200 दिवस का रोजगार प्रदाय करने हेतु कार्ययोजना बनाने एवं माह दिसम्बर 2020 तक प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। समीक्षा में पाया गया कि विकासखंड नगरी में वन अधिकार पट्टाधारी परिवारों का सर्वेक्षण सहीं ढंग से नहीं किया गया है जिसे पूर्ण करते हुए दिनांक 20 नवम्बर 2020 तक उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। यह सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी वन पट्टाधारी परिवार लाभान्वित होने से वंचित न हो।
    परियोजना उन्नति के कियान्वयन हेतु जिले को प्राप्त लक्ष्य में हितग्राहीवार कांउसलिंग किया जाना है सर्वेक्षण कर बिहान परियोजना के माध्यम से समन्वय करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।
    मनरेगा मासिक समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    जनप्रतिनिधियों ने बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री के प्रति माना आभार

    Rajshekhar Nair/Dhamtari Shorypath News

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश भर में 23 नवीन तहसीलों की सौगात दी। उन्होंने इन तहसीलों का वर्चुअल शुभारम्भ मुख्यमंत्री निवास से किया। नवगठित तहसीलों में जिले की भखारा तहसील भी शामिल है। उक्त तहसील का प्रतीकात्मक शुभारम्भ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। उन्होंने उप तहसील कार्यालय भखारा जाकर भूमिपूजन किया तथा तहसील स्थापना से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनवानी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भखारा को तहसील का दर्जा मिलने से स्थानीय ग्रामीणों को अब छोटे छोटे काम के लिए 30-40 किलोमीटर दूर जाना नहीं पड़ेगा। प्रशासनिक रूप से राजस्व मामलों का निराकरण में भी सुविधा होगी। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशू चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र अब स्थानीय स्तर पर बनेंगे, साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों का शीघ्रता से निबटारा होगा। कलेक्टर श्री मौर्य ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के तहत भखारा के तहसील बनने से निश्चित तौर पर शासकीय सुविधाएं विकसित होगी। नवीन तहसील गठित होने के बाद प्रशासनिक कसावट आयेगी तथा इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भखारा को तहसील का दर्जा मिलने से पटवारी हल्का, राजस्व निरीक्षक मंडल में वृद्धि होगी तथा नयी नियुक्तियां होंगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को नई तहसील बनने व आगामी त्योहारों को सुरक्षित व सतर्कता पूर्वक मनाने की बात कहते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
    उल्लेखनीय है कि कुरूद तहसील के अंतर्गत आने वाली उपतहसील भखारा को अब तहसील का दर्जा प्रदान किया गया है। नवगठित तहसील भखारा के अंतर्गत 28 पटवारी हल्के तथा 73 गांव शामिल हैं। भखारा के तहसील बनने के साथ ही धमतरी जिले में तहसीलों की संख्या पांच हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा, श्री मोहन लालवानी, पूर्व विधायक धमतरी श्री हर्षद मेहता, पूर्व विधायक कुरूद श्री लेखराम साहू, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती शारदा साहू, नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनधिगण, एसडीएम कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे ।  

    शौर्य की बाते / शौर्य वो नाम जिस पर मेरी दुनिया टिकी है . शौर्य हाँ यही नाम है जिससे मेरी पहचान बनी किन्तु अब सिर्फ नाम ही रह गया मेरी जिदगी में . जिस शौर्य के बिना एक पल जीना दूभर था अब सारी जिन्दगी उसी के बिना जीना है क्योकि शौर्य ने जीने के लिए अपनी बहन को जो छोड़ दिया शायद शौर्य को भी मालूम था कि उसके मम्मी पापा उसके बिना नहीं रह इसलिए अपने जन्म के 9 साल बाद अपनी छोटी बहन को बुला लिया दुनिया में और खुद दुनिया से दूर एक अनजाने जगह पर लम्बी सफर के लिए चला गया . और दे दी जिम्मेदारी सिद्धि की . हम तो शौर्य के साथ ही चले जाते पर सिद्धि का क्या होता .उसके जीने के हक को कैसे छिनते . शायद यही हमारा भाग्य है कि एक पत्थर की तरह जिन्दगी जी रहे है जिसमे ना कोई अहसास ना कोई भाव बस सिर्फ सुनी सुबह और अँधेरी रात कब सुबह होती है कब रात इसका भी कोई अहसास नहीं .
    आज त्यौहार का समय चल रहा है सब तरफ एक उमंग दिख रही है एक उत्साह है किन्तु ये सब हमारे लिए बेमानी है जिन्दगी तो हमने जी ली बस अब एक कहानी के अंत का इंतज़ार है कब हमारी कहानी का आखरी अध्याय लिखा जाएगा इसी पल के इंतज़ार में हम दोनों जी रहे है ताकि जब अंत हो तब नयी शुरुवात फिर से शौर्य के संग हो . हम तुझे बहुत याद करते है मेरे लाल बस तुझे ही याद करते है . आजा मेरे लाल आजा मेरा बेटा आजा निक्की ...( शरद पंसारी - एक बेबस बाप )

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन महिलाओं से मिले जिनके द्वारा गोबर से बनाए दीयों, वंदनवार, शुभ-लाभ,वॉल हैंगिंग इत्यादि ने न केवल प्रदेश में बल्कि देश के बाहर भी छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाई है।
    महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी को शुध्द गोबर से बने वंदनवार और दीये भेंट भी किए।महिलाओं द्वारा दी गई भेंट को मुख्यमंत्री जी ने बड़े स्नेह से स्वीकार किया और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।संस्था की संचालिका श्रीमती निधि चन्द्राकर ने जब मुख्यमंत्री जी को बताया कि उन्होंने देश के बाहर भी दीये और वंदनवार भेजे हैं तो वे बहुत खुश हुए। उनकी मेहनत की सराहना की और आशीर्वाद दिया ऐसे ही अच्छा काम करते रहिए।महिलाओं की हुनरमंदी देखकर मुख्यमंत्री जी ने उनका उत्साहवर्धन भी किया।उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं आपने गोधन से बने उत्पादों को देश के बाहर पहचान दिलाई जो काबिले तारीफ है।
    संस्था की सभी महिलाएं श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती शशि ,श्रीमती मनीषा और श्रीमती पिंकी मुख्यमंत्री से मिलकर काफी उत्साहित नजर आईं।इन महिलाओं ने बताया उन सबको बहुत अच्छा लगा जब उन सबको प्रदेश के मुख्यमंत्री का इतना स्नेह और आशीर्वाद मिला।अब वे दुगने उत्साह से काम करेंगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए गौठान का सशक्तिकरण आवश्यक है। गौठान के बनने से यहां जानवरों के रखने की व्यवस्था हो गई। गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुधन को लोग ज्यादा सहेजने लगे हैं। इससे फसल सुरक्षा भी हो रही है। कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले ओन्हारी फसल ली थी। इस बार उन्होंने फिर से यह फसल लगाई है। यह बताता है कि मवेशियों से फसल सुरक्षा बेहद आवश्यक थी।
    गौठान और गोधन न्याय योजना से इसका रास्ता खुला। यह खेती और पशुपालन की बेहतरी के लिए शानदार योजना है। साथ ही जैविक खेती की ओर भी इससे राह प्रशस्त होती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार किसानों ने गौठान के लिए मुक्त हस्त से पैरादान किया था। गोमाता के संवर्धन के लिए ये सबसे उत्तम कार्य है। इस बार भी खेतों में फसल अवशेष जलाएं नहीं अपितु पैरादान करें।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गौठान ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में स्थापित होंगे। अभी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली को देखते हुए उत्पाद तैयार किये हैं। इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। इन्हें स्थानीय जरूरत के मुताबिक चीजें तैयार करने के लिए कहा जा रहा है। अपने हुनर, गुणवत्ता और मेहनत से ये अपने उत्पादों की बाजार में जगह बना लेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि धान उत्पादन करने वाले किसानों को एथेनॉल का प्लांट लगने से विशेष मदद मिलेगी। इसके लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई थी, प्लांट आरम्भ होने से धान उगाने वाले किसानों की समृद्धि और बढ़ेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को खेती किसानी में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त ऐसे समय में दी गई जब किसानों को खेती के लिए सबसे ज्यादा राशि की जरूरत होती है।

    संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक शहीदों के परिजनों को भेंट करेंगे मुख्यमंत्री का संदेश
    शहीद जवानों का बलिदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    परिजनों को विगत दो वर्षों में प्रदान की गई 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को शुभकानाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री बघेल का शुभकामना संदेश पुलिस महानिदेशक स्वयं शहीद के परिजनों को भेंट करेंगे। शुभकामना संदेश संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेंट किया जायेगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को शहीदों के परिजनों को सम्मान सहित शुभकामना संदेश भेंट करने हेतु निर्देशित किया गया है।
    मुख्यमंत्री बघेल ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा है कि राज्य बनने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ पुलिस के 517 वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर राज्य और देश के लिए बलिदान दिया है। हमारे जवानों के शौर्य और पराक्रम को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। शासन द्वारा शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। विगत दो वर्षों में 47 शहीदों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, विगत दो वर्षो में शहीदों के परिजनों को लगभग 21 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक कठिनाई न उठाना पड़े इसके लिए हम सदैव चिंतित हैं। इसी तारतम्य में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) 03 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रूपए भी कर दी गयी है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। परिजनों द्वारा निजी कारणों से स्थानांतरण और आवास आवंटन की मांग की गई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर ही उन्हें स्थानांतरण और आवास आबंटन के आदेश प्रदान कर दिये गये।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शहीदों के परिजन स्वयं को अकेला ना समझें, आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं और आपके हर सुख-दुख में हम हमेशा आपके साथ हैं। दीपावली अंधकार को मिटाकर रोशनी फैलाने का पर्व है। इस पर्व पर मेरी शुभकानाएं हैं कि आपके परिवार में हमेशा खुशियों की रोशनी बनी रहे।
    मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के शौर्य को याद करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण वीरता और कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान की भी परवाह नहीं की। जवानों का साहस और शौर्य हम सभी के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगा। हमारे जवानों की शहादत को सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा देश याद रखेगा।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हस्त निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र (बिहान बाजार) कचहरी चौक पर लगाया जा रहा है। धनतेरस से दीपावली तक यहां पर स्व सहायता समूह की ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के द्वारा मिट्टी, गोबर आदि से बनाए गए दीपक, सुगन्धित अगरबत्ती, धूपबत्ती, कोसा के कपड़े, फिनायल आदि सामग्री एक ही स्थान पर आमजन के लिए उपलब्ध कराएंगी। कलेक्टर यशवंत कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे स्थानीय स्व सहायता समूहों के द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक कचहरी चौक एवं अन्य बिहान समूहों से खरीदारी करें। इसको लेकर बुधवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने स्थल निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समूह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने कहा।
    कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय लोगों को बढ़ावा देने के लिए धनतेरस से दीपावली पर्व तक स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों को एक मंच प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय विक्रय एवं प्रदर्शन केन्द्र (बिहान बाजार) का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे और उनकी आमदनी भी होगी। शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मल जांजगीर स्व सहायता समूह की महिलाएं द्वारा मिट्टी, गोबर से बनाए गए आकर्षक सुंदर दीये, मूर्तियां, पूजन सामग्री का स्टॉल लगाया जाएगा। समूह द्वारा मिट्टी, गोबर से पिछले कई दिनों से मेहनत करते हुए रंगबिरंगे दिए तैयार किए गए है, जिन्हें बाजार में नागरिकों के लिए विक्रय के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा जय मॉ मौली दाई स्व सहायता समूह नवापारा, सरस्वती स्व सहायता समूह पेंड्री द्वारा जिले की शान कोसा के कपड़ों का स्टॉल लगाया जाएगा। जिसमें समूह के द्वारा तैयार की गई साड़ी, ठंड से बचने के लिए शॉल, लेडीस सूट एवं अन्य कपड़ों को नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। तो वहीं जनपद पंचायत नवागढ़ के प्रगतिशील स्व सहायता समूह पेंड्री एवं छग मछुवारा स्व सहायता समूह गोद के द्वारा घरों के फर्श को साफ-स्वच्छ एवं बीमारियों से बचाने के लिए तैयार बिहान फिनायल का विक्रय किया जाएगा।
    इसके अलावा अन्य समूहों द्वारा भी गांव-गांव में समूहों के द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को भी स्थानीय स्तर पर नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने भी अपील करते हुए कहा कि-दीदी बहिनी मन हर आए छत्तीसगढ़ के दुलारी, समूह के समान बिसाके मनावव सुघ्घर दीवाली।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision