August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे महानगर मुंबई सहित पूरे महाराष्‍ट्र में गुरुवार से सिनेमा हॉल खुलने जा रहे हैं. कोविड-19 की महामारी के…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / फरीदाबाद गौ तस्करी करने के जुर्म में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वर्ष 2018 में फरीदाबाद…

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड की सनशाइन जैकलीन फर्नांडीज कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं और जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सर्कस' की शूटिंग शुरू करेंगी।
    रोहित की प्रशंसा करते हुए जैकलीन कहती है, “ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं है जो आपका मनोरंजन करे, आपको हँसाएँ और अच्छा महसूस कराएँ। रोहित शेट्टी ऐसे व्यक्ति है जिनका नाम मनोरंजक और कॉमर्शियल सिनेमा के बारे में सोचने पर सबसे पहले आता है।
    मैंने हमेशा उनकी फिल्मों को देखना एन्जॉय किया है और इसमें लगने वाली कड़ी मेहनत से पूरी तरह परिचित हूं। उनके साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं और मैं उनके सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।"
    जैकलीन जो खुद कड़ी मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं, वह इस प्रोजेक्ट में दोगुनी मेहनत और मस्ती का डोज़ भरने के लिए तैयार हैं।
    सर्कस की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और अभिनेत्री इस पॉवर डायरेक्टर के साथ अपना जादू बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
    अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में एक प्रोजेक्ट पूरा किया जाए जिसके बाद वह तुरंत 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए धर्मशाला रवाना हो गई और जल्द रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की सर्कस का रूख करेंगी। जैकी के व्यस्त शूट कैलेंडर में अगला नाम सलमान खान के साथ 'किक 2' का है।

     

    खाना खजाना / शौर्यपथ /लॉकडाउन के बाद अनलॉक होते शहरों में चाय पोहे और जलेबी जैसे नाश्‍ते की दुकानें खोलने के भी निर्णय लि‍ए जा…
    शौर्यपथ / भोजन के साथ कई लोग नियमित दही लेते है, लेकिन जो लोग इसे अब तक खाना पसंद नहीं करते हैं, दही में छुपे…
    सेहत / शौर्यपथ / हममे से अधिकतर लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाना पसंद करते है। वैसे भी सौंफ माउथ फ्रेशनर का भी काम…
    सेहत / शौर्यपथ /सुबह उठते ही कुछ ऐसे काम है जिन्हें यदि आपने कर लिया तो आपका दिन अच्छा व्यतित होना सुनिश्चित हो जाता है।…
    सेहत / शौर्यपथ /अगर आपकी मम्‍मी या सासू मां मधुमेह से ग्रस्‍त हैं और हर बार की तरह इस बार भी करवा चौथ का व्रत…
    धर्म संसार /शौर्यपथ / कोरोना काल में करवा चौथ का पावन पर्व आज बुधवार को मनाया जाएगा। अखंड सुहाग के निमित्त महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी।…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / नवंबर माह ज्योतिष के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने कई ग्रहों की चाल बदल रही है।…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision