August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने…

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा दुर्ग रेंज, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टण्डन, जीसी पति पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ के द्वारा अवैध शराब विक्रेता एवं कोचियों के विरूद्ध कार्यवाही के दिये गये निर्देश के परिपालन में निरीक्षक शशिकांत सिन्हा थाना प्रभारी छुईखदान, उप निरी. विमल कुमार लावनिया, सहायक उप निरीण्नरेन्द्र गहने एवं आरक्षकों को टाउन पेट्रोलिग दौरान मुखबिर की सूचना पर दरबार खपरी का रहने वाला आरोपी खुशाल बघेल जो मोटर सायकल सीजी 08, एएन 6529 से अवैध देशी प्लेन मदिरा का परिवहन कर रहा था जो अपने गांव का शराब कोचिया अशोक ठाकुर के कहने पर उसी के मोटर सायकल से शराब को आरोपी अशोक ठाकुर के लिए गांव में अवैध शराब विक्रय के लिए ले जा रहा था जिसकी घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के बोरी में 60 पौवा देशी प्लेन मदीरा कुल 10.80 बल्क लीटर एवं मोटर सायकल सीजी 08-एएन 6529 कुल जुमला कीमती 45,000 रूपये को जप्त किया गया।
    आरोपीगण के विरूद्ध थाना छुईखदान मे अपराध क्रमांक 257/2020 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगण खुशाल बघेल उम्र 20 वर्ष एवं अशोक ठाकुर उम्र 28 वर्ष को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खैरागढ़ मे पेश कर अरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी 9 नवम्बर को होने वाली नगर निगम सामान्य सभा की पहली बैठक में भाजपा पार्षदों की सदन में भूमिका व कार्यप्रणाली को लेकर आज पार्षदों कि भाजपा कार्यालय में औपचारिक बैठक हुई जिसमें नए पार्षदों को एजेंडे व अन्य विषयों कि जानकारी देतेे हुए जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएं जाने का निर्णय लिया।
    इस अवसर पर निगम सभापति रहे जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने सभी पार्षदों को सदन चलने कि कार्यशैली बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र में शहर पंचायत की उच्च सदन नगर निगम की सामान्य सभा होता है जहा प्रत्येक पार्षदों को न केवल अपने वार्डो की समस्याओं से संबधित बात रखने अवसर मिलता है बल्कि वे जनता की आवाज बनकर शहर के सभी विषयों को तर्क सम्मत ढंग से उठाया जा सकता है इस दृष्टि से दुर्ग निगम में भाजपा पार्षदों की भूमिका आज पूरी तरह बदल चुकी है और जनता के प्रति जवाबदेही अब और अधिक बढ़ गई है इसलिए सत्ता पक्ष को घेरने व उनकी हर खामियों उजागर करने सभी पार्षदों को मुखर होकर एकजुटता से बात रखनी होगी इसके लिए नियम अधिनियम कि भी पूरी जानकारी जरूरी है अत: सामान्य सभा कि बैठक में जाने के पूर्व सभी विषयों पर पूरी तैयारी करे .
    नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा के 16 पार्षद कही उन्नीस नहीं होंगे बल्कि बजट से लेकर तमाम मुद्दे पर सार्थक बहस करने के लिए तैयार है जनहित में सभी मुद्दे बेबाकी से उठाएंगे भाजपा पार्षद नरेंद्र बंजारे ने कहा कि विगत 10 माह में पहली बार हो रही बैठक के विषय वस्तु तैयार है भाजपा के सभी पार्षद एकमत होकर मुद्दे उठाएंगे बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू,चन्द्रशेखर चंद्राकर,कांशीराम कोसरे,नरेश तेजवानी चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,पुष्पा वर्मा,शशी साहू,हेमा शर्मा,कुमारी बाई साहू,गुलाब वर्मा,राकेश साहू,जग्गी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

    0 मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
    0 पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही दिया घटना को अजांम

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / डायल 112 कंट्रोल रूम राजनांदगांव से सूचना मिली कि थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्ष के बालिका के साथ बलात्कार की घटना घटित हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं. चौकी के हमराह में थाना प्रभारी अं. चौकी व थाना स्टाफ टीम के साथ तत्काल घटना स्थल रवाना हुए। घटना स्थल पर पहुंचकर पीडि़ता की स्थिति देखते हुये तत्काल हमराह महिला थाना स्टाफ के अबोध बालिका को उसके परिजनों के साथ ईलाज हेतु अस्पताल अंबागढ़ चौकी लाया, जहां पीडि़ता की गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव लेकर कर गये, जहां पीडि़ता अबोध बालिका ईलाजरत है।
    जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मोहल्ले में रहने वाले 20-25 वर्ष के युवक के साथ बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे। युवक ने खेल-खेल में पीडि़ता को अपने घर ले जाकर बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया है, जो कि अन्य बच्चे भी घटना के बारे में बताया। 20-25 वर्ष के युवक द्वारा घटना घटित करना बताये जाने से तत्काल सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक जेपी बढई, अति पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देशन पर घटना की गंभीरता को ध्यान रखते हुये व पीडि़ता आबोध नाबालिक बालिका व महिला संबधी अपराध होने से पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामडे अं. चौकी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी द्वारा तत्काल टीम गठित कर स्वयं फरार आरोपी के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अलग-अलग दिशाओं में टीम पता साजी हेतु रवाना किया गया .
    जो प्रकरण के आरोपी का सरगर्मी के साथ अलग-अलग टीमों के द्वारा पता तलाश किया गया, जो आरोपी घटना कारित कर अपने गांव से फरार होकर अपने बहनोई के घर ग्राम खुर्सीपार में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर रिकार्ड समय 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपी से घटना के संबध में कड़ाई से पुछताछ करने से अपना जुर्म स्वीकार किया है, जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

    राज्य में गोबर विक्रेताओं को अब तक हो चुका 47.38 करोड़ रूपए का भुगतान
    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'गोधन न्याय योजना' के तहत राज्य के 77 हजार 592 ग्रामीणों एवं गौपालकों से 20 अक्टूबर से 5 नवम्बर के मध्य गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में 8 करोड़ 97 लाख रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया। गोधन न्याय योजना के तहत अब तक गोबर विक्रेताओं को 47 करोड़ 38 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से गौठान और गोधन न्याय योजना का राज्य में सफल क्रियान्वयन हो रहा है और इसका लाभ ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों सहित समाज के गरीब तबके के लोगों को मिलने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और विक्रय भी शुरू हो चुका है। इससे अब महिला समूहों को भी लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट सहित अन्य सामग्रियों के निर्माण के लिए महिला समूहों को प्रशिक्षित किए जाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ गौठानों को तेजी से पूरा कराने और इसे आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने महिला समूहों द्वारा उत्पादित सब्जी एवं अन्य सामग्रियों की मार्केटिंग के लिए उन्हें शासकीय संस्थाओं विशेषकर स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम तथा आश्रम-छात्रावास में आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि महिला समूह मांग आधारित सामग्रियों का उत्पादन करें, ताकि उन्हें लाभ होता रहे। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने राज्य में इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
    इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के तहत प्रत्येक पखवाड़े में गोबर खरीदी की राशि का भुगतान कर अपने वादे को निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 47.38 करोड़ रूपए का भुगतान गोबर बेचने वाले ग्रामीणों एवं गौपालकों को किया जा चुका है। यह समाज के जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है। गौठानों के आजीविका मिशन से जोडऩे की कार्ययोजना है। उन्होंने गौठानों में आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र को 10-10 गौठानों से तथा एग्रीकल्चर, डेयरी एवं मत्स्य महाविद्यालयों को भी गौठानों से जोडऩे की बात कहीं।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने बताया कि राज्य में 5454 गौठान निर्मित है, जिसमें से 3677 गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है। अब तक 23 लाख 68 हजार 900 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि गोबर विक्रेताओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के 51.51 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 37.24 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 7.40 प्रतिशत हितग्राही शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्मी खाद के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में वर्मी टांको का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। अब तक 44 हजार से अधिक टांके बनाए जा चुके है, जबकि 16 हजार टांके निर्माणाधीन है। गौठानों में 8 हजार से अधिक क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन हुआ है। जिसमें से एक हजार क्विंटल खाद की बिक्री हो चुकी है। शेष खाद की मात्रा की पैकेजिंग एवं विक्रय प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना शुरू होने से बीते 3 माह में सक्रिय गौठानों की संख्या में लगभग 1 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है।
    इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, सचिव कृषि अमृत कुमार खलखो, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक उद्यानिकी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में भारत के शास्त्रीय नृत्य परंपरा के नैतिक मूल्यों पर आधारित ''नृत्य शास्त्र पौराणिक उत्पत्ति'' कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह कॉफी टेबल बुक संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर द्वारा प्रकाशित की गई है। कॉफी टेबल बुक की लेखिका अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना पुर्णश्री राउत, सहायक संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर है।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शास्त्रीय नृत्य हमारी संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के अंग रहे हैं। छठवीं-सातवीं शताब्दी में शिव तथा विष्णु मंदिरों में इन नृत्यों का प्रचलन था। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन वास्तुकला एवं समृद्ध संस्कृति तथा राज्य के प्राचीन मंदिरों की दीवारों पर नृत्य की प्रतिमाओं के पीछे दार्शनिक संकल्पना को संगीत एवं नृत्य प्रेमियों, पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकाशित इस कॉफी टेबल बुक को उपयोगी बताया और इसके लिए उन्होंने लेखिका पुर्णश्री राउत और संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी।
    लेखिका पुर्णश्री राउत ने कहा कि सभी शास्त्रीय नृत्यों की उत्पत्ति पौराणिक कथा से है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला स्थित भोरमदेव मंदिर और जांजगीर स्थित विष्णु मंदिर की दीवारों में उकेरी गई नृत्य प्रतिमाएं भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा की संवाहक है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य को प्राचीन काल में देवदासी नृत्य के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह नृत्य मंदिरों के गर्भ गृह में किया जाता था। उन्होंने कहा कि नृत्य शास्त्र पौराणिक उत्पत्ति कॉफी टेबल बुक अंग्रेजी में प्रकाशित की गई है, ताकि भारत आने वाले विदेशी पर्यटक इस कॉफी टेबल बुक ने प्रकाशित सामग्री का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ के मंदिरों के अवलोकन भ्रमण के लिए आए, ताकि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ के भोरमदेव मंदिर और विष्णु मंदिर की तस्वीरों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
    कार्यक्रम में मौजूद कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव शिशुपाल सौरी एवं चन्द्रदेव राय ने भी नृत्य शास्त्र का प्रकाशित कॉफी टेबल बुक की सराहना की और इसे संगीत एवं नृत्य शास्त्र के शोधार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आयुक्त जनसम्पर्क तारन प्रकाश सिन्हा, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति अभी…
    चेन्नई / शौर्यपथ / तमिलनाडु में वेत्री वेल यात्रा निकालने पर अड़ी भारतीय जनता पार्टी को राज्य सरकार ने यात्रा की इजाजत देने से गुरुवार को इनकार कर दिया है.…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में लगातार पराली जलाए जाने की घटनाओं का मुद्दा उठाया…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की ज़मानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई 27 नवम्बर तक टल गई है. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision