
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन पर हिन्द सेना के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर प्लाज्मा एवं रक्तदान करेगें। इसके अलावा हजारों पौधे रोपे जाएंगे तथा जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल, दवा, फल, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगेंं तथा लोग मंदिरों, मस्जिदों, चर्चो, गुरुद्वारों व अन्य धर्मस्थलों पर जाकर छत्तीसगढ के लाडले सपूत भूपेश बघेल की लंबी आयु के लिए अपने अपने इष्ट से प्रार्थना करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी राष्ट्रीय हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू ने दी। उन्होंने बताया कि हिन्द सेना के हर सिपाही की हर बूंद संवेदनशील एवं माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित करने कृतसंकल्प हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आगामी 23 अगस्त को है। इस दिन को हिन्द सेना जीवनरक्षा दिवस के रूप में मनाएगी। श्री वैद्य के अनुसार 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को संभाग व जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौप दी गई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगेश वैद्य साहू ने बताया कि इन शिविरों में हिन्द सेना से जुड़े सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता, कांग्रेसजन एवं कांग्रेस समर्थक आम नागरिक रक्तदान करेंगे। इसके अलावा कोरोना रोग से जंग जीत चुके लोगों द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया जाएगा। यह रक्त और प्लाज्मा जिंदगी की जंग लड़ रहे आम लोगों की प्राण रक्षा में काम आएंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दुर्ग एवं भिलाई नगर निगम के विकास एजेंडे पर हो रहे कार्य और नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक अरुण वोरा एवं विधायक देवेंद्र यादव से चर्चा की। फस्र्ट हाफ में दुर्ग विधायक के साथ चर्चा हुई। दूसरे हाफ में चर्चा भिलाई विधायक से हुई। बैठक में अधोसंरचना मद पर हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत जलप्रदाय के लिए अमृत मिशन सहित अधोसंरचना के अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के संबंध में तथा इनके लोकार्पण के बारे में चर्चा की गई।
भिलाई में बीएसपी क्वार्टर में रह रहे लोगों की दिक्कतों को दूर करने के संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक ने नागरिक जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी रखें। बैठक में भिलाई निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी एवं दुर्ग निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित थे।
दुर्ग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा-
दुर्ग में मुख्यत: चर्चा अमृत मिशन पर हुई। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि अभी इसका काम 69 प्रतिशत तक हो चुका है। समयसीमा में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक एवं कलेक्टर ने इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहने कहा। बैठक में शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचनाओं पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से समय लेकर भूमिपूजन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। बैठक में विधायक एवं कलेक्टर ने कहा कि पूर्व की बैठकों में जिस तरह से विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई थी उसके अनुरूप सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना कार्य को आगे ब?ाया जाएगा। शंकर नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण एवं इंदिरा मार्केट में किये जाने वाले कार्यों पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि अधोसंरचना के क्षेत्र में किये कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए तथा इनकी लगातार मानिटरिंग की जाए।
भिलाई में बीएसपी क्वार्टर सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा-
भिलाई में जिन महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं पर काम चल रहा है। उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही नागरिक हितों से संबंधित अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए भी योजना बनाई गई। बीएसपी एरिया में बैकलाइन सीवरेज की समस्या पर चर्चा हुई। इस संबंध में कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी को बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक आहूत कर बैकलाइन सीवरेज तथा बीएसपी क्वार्टर में रूफ संबंधी दिक्कतों को लेकर विस्तार से चर्चा करने कहा गया। इसके साथ ही बीएसपी की 3310 दुकानों की हाइट दो फीट बढ़ाने के मसले पर भी बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने का निर्णय लिया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों ने सदभावना दिवस की शपथ ली। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त टीसी महावर ने कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन नैतिक मूल्यों से करें। समय प्रबंधन के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो। कार्यालय में दैनिक कार्यों के लिए आने वाले आमजनों से सहजतापूर्वक भेंट करें और उनकी समस्या को सुने। सदभावनापूर्वक बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्या का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र के दौरान सदभावनापूर्वक कार्य करते हुए लोगों को भेदभाव रहित त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में तत्पर रहें। इसके साथ ही जिले के अन्य सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।
तीन नगरीय निकायों ने स्वच्छता अवार्ड हासिल कर रचा इतिहास
सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में भिलाई और चरोदा निगम को मिला अवार्ड
दुर्ग / शौर्यपथ / केन्द्र सरकार द्वारा गुरूवार को जारी हुए स्वच्छता अवार्ड में दुर्ग जिले ने इतिहास रच दिया। सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में भिलाई तथा भिलाई चरौदा पुरस्कृत हुए तथा ईस्ट जोन क्लीनेस्ट सिटी कैटेगरी में पाटन ने स्थान बनाया। इन नगरीय निकायों में स्वच्छता को लेकर जो कार्य लगातार किया गया, उसके परिणामस्वरूप यह स्थिति आई है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस उपलब्धि पर तीनों निकायों को बधाई दी है।
भिलाई बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी -
स्वच्छ सर्वेक्षण में भिलाई शहर को 3 से 10 लाख वाली जनसंख्या की कैटेगरी में पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का राष्ट्रीय अवार्ड पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड प्रधानमंत्री के स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर परिषद के सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन तरुण पाल लहरें, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने ऑनलाइन बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का अवार्ड प्राप्त किया।
वहीं स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता के निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की और शहर की जागरूकता जनता ने अवार्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निगम ने स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए कार्य किया है। निगम के महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई की जनता हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक है और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने में अपनी पूर्ण सहभागिता दिखाई है, निगम के अधिकारीध्कर्मचारी सहित, इससे जु?े सभी लोगों को एवं शहर की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं।
कचरा मुक्त शहरों की सूची में शामिल हो चुका है भिलाई मिल चुकी है थ्री स्टार रेटिंग-
कचरा मुक्त शहरों में भिलाई नगर को सम्मिलित किया जा चुका है तथा भिलाई 3 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। भिलाई शहर की जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक है तभी भिलाई कचरा मुक्त शहर में शामिल हो सका है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम प्रशासन ने स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया था। स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया गया। नालियों में कचरा को रोकने के लिए तथा सीधे जल स्रोतों में कचरा न मिले इसके लिए नालियों में जालियां लगाने का कार्य किया गया तथा जीवीपी पाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया।
एसएलआरएम सेंटर में कचरो का पृथकीकरण, घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सघन सफाई व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अन्तर्गत सभी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया गया। एसएलआरएम सेंटर की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है दो नए एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है भिलाई-
नगर पालिक निगम भिलाई खुले में शौच मुक्त का दर्जा पूर्व से प्राप्त करता आ रहा है और ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा भी इस वर्ष भिलाई निगम ने प्राप्त किया है, खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने प्रात: से ही ओडी वाले स्थानों पर नजर रखने का कार्य किया है, जुर्माना वसूली की, शौचालय को अपडेट किया नतीजन भिलाई को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है।
महापौर देवेंद्र यादव तथा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में सभी के अथक प्रयासों से निगम भिलाई ने पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत यह राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है। इसमें बीएसपी प्रबंधन एवं शहरवासियों ने अहम भूमिका निभाई है।
भिलाई चरौदा में सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में ईस्ट जोन में दूसरा- भिलाई चरौदा निगम सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में दूसरे स्थान पर रहा। यहां कमिश्नर कीर्तिमान राठौर ने बताया कि निकाय वर्ष 2019 से ही स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार कार्य करता आया है। इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि स्थायी रूप से स्वच्छता के लिए बनाये गए सभी मानदंडों में इस निकाय का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि डिस्पोजेबल कचरे के निष्पादन में इस निगम का काम अग्रणी है। कुछ महीने पहले भारत सरकार के सचिव महोदय ने भी यहां डिस्पोसेबल कचरे का निष्पादन देखा था, साथ ही निगम द्वारा की गई अन्य पहल भी देखी थी और इसे काफी सराहा था।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक साथी ने बदला लेने के लिए अपने दूसरे साथी की 78 साल की बुजुर्ग मां से रेप कर दिया। मामले की जानकारी तब मिली जब बुजुर्ग पीडि़त महिला ने अपने बेटी को इस घटना के बारे में बताया। पुलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदखुरी में एक व्यापारी का फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में राजू थापा केयरटेकर है और वहां एक अन्य युवक चौकीदारी करता है और फार्म हाउस में बने कमरे में अपनी मां के साथ रहता है। राजू का चौकीदार से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसका बदला लेने के लिए राजू रात में चौकीदार के कमरे में घुसा और उसकी मां से दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय चौकीदार वहां नही था, फार्म हाउस काफी बड़ा होने के कारण चारो ओर घूमकर चौकीदारी कर रहा था। बताया जाता है कि राजू ने उक्त पीडि़त महिला से गत 16 अगस्त को भी दुष्कर्म किया था और धमकी दिया था, जब राजू दूसरी बार इस बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया तो पीडि़ता ने धमधा में रहने वाली अपनी बेटी को इस घटना के बारे में बताई उसके बाद उसकी बेटी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
खेल / शौर्यपथ / कीमो पॉल के चार विकेट और शिमरोन हटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गयाना अमेजन वॉरियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल 2020) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। हेटमायेर ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए।
वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने पांच विकेट 83 पर पर गंवा दिए, लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को आठ विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया । वहीं, क्रिस लिन ने 16 और एविन लुईस ने 30 की पारी खेली। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए शिमरोन हेटमायेर ने शानदार पारी खेली। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से ब्रैंडन किंग ने 10 रन, चंद्रपॉल हेमराज ने 19 और शेफरन रदरफोर्ड ने 10 रन की पारी खेली। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से सिर्फ शिमरोन हेटमायर ही बल्लेबाजी में चल पाए और उन्हीं की वजह से टीम को जीत हासिल हुई। कीमो पॉल ने 19 रन देकर 4 और इमरान ताहिर ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके।
वहीं, एक अन्य मैच में जमैका तालावाहज ने सेंट लूसिया जोक्स को पांच विकेट से मात दी। सेंट लूसिया जोक्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में जमैका ने 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल की। जमैका की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 44 और आसिफ अली ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
बता दें कि इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग दिन पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17 ओवर के मुकाबले में ग्याना एमेजन वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर उसके लगातार 11 जीत के क्रम को तोड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट को छह रन से हराया। इसी के साथ सीपीएल 2020 में सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट की यह दूसरी हार हो गई है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अपनी अनटाइटल रोमांटिक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। करीब तीन महीने बाद 17 अगस्त से दोबारा शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म के जरिए अर्जुन और रकुल प्रीत पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे।
फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'फिल्म के निर्देशक काशवी, जॉन अब्राहम, भूषण जी और मेरी टीम दिन-रात स्टार्स की सुरक्षा और सहज महसूस कराने में लगे हुए हैं। हम राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। यह पूरी कास्ट के साथ करीब 10 दिन का शूट है। इसके बाद केवल 4 दिन का शेड्यूल बचेगा, जिसे हम बारिश के बाद सितंबर के अंत में शूट करेंगे। हमने शुरुआत में फिल्म को 21 मार्च से अप्रैल में रिलीज करने का प्लान किया था। हालांकि लॉकडाउन के कारण प्लान पूरा नहीं हो सका।'
अर्जुन, रकुल प्रीत के अलावा नीना गुप्ता, दिव्या सेठ और कंवलजीत सिंह जैसे सितारे भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं। कंवलजीत समेत कई अन्य सितारों ने राज्य सरकार की उस गाइडलाइन के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसमें 65 साल की उम्र से ज्यादा के स्टार्स को शूटिंग पर रोक है।
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा, 'यह देखकर उत्साह बढ़ता है कि सभी क्रू मेंबर्स और स्टार्स काम में वापसी कर रहे हैं। सेट पर सुरक्षा के सभी इंतजामों का ध्यान रखा जाएगा। उम्मीद है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक होगा।'
जानिए क्या बोले जॉन-
जॉन अब्राहम ने कहा, 'Emmay एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और जेए एंटरटेनमेंट को एक साथ आने का मकसद नए टैलेंट और क्यूरेटेड स्क्रिप्ट्स को पर्दे पर लाना है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया है कि यूनिट पूरी तरह से सुरक्षित हो और हम शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।'
आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म के भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम समेत कई लोग प्रोड्यूस कर रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रतिदिन नियमित सफाई कार्य के बाद शहर के अनेक हिस्से से गैंग लगाकर गाजर घांस निकाला जा रहा है। गाजर घांस से एक ओर शहर में स्वच्छता का वातावरण निर्मित होगा वहीं आम जनता के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बारिश के दौरान शहर के मुख्य मार्गो के किनारे, वार्डो में स्थित खाली रिक्त भूमि में अधिक मात्रा और तेजी से गाजर घांस उग आता है। जिसका समय रहते सफाई करना आवश्यक हैं। इस संबंध में महापौर बाकलीवाल एवं आयुक्त बर्मन ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार गाजर घांस कम मात्रा में दिखायी दे रहा है। पिछली बार अभियान चलाकर तथा जनसहयोग से शहर के अनेक वार्ड क्षेत्रों से गाजर घांस को जड़ से निकालकर शहर की सफाई की गई थी। इस बार भी निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला अभियान के रुप में गाजर घांस निकालने का कार्य प्रारंभ किया है।
उन्होनें बताया अभियान के तहत् अब तक 11 वीं बटालियन के पास से होते हुये रायपुर नाका तक, मालवीय नगर चैक से जिला जेल के पीछे तक, जेल तिराहा से सुआ चैक होते हुये पुलगांव मिनीमाता चैक तक गाजर घांस निकालने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। महापौर एवं आयुक्त बर्मन ने समस्त शहर वासियों, वार्ड निवासियों से अपील कर कहा कि गाजर घांस बारिश होते ही तेजी से फैलता है, इस घांस को मवेशी भी नहीं खाते, एवं व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है और जल्दी प्रभाव डालता है। साथ ही शहर की स्वच्छता पर भी असर करता है। इसलिए गाजर घांस निकालने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
निगम स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाईजर परमेेश्वर के नेतृत्व में 40 कर्मचारी गाजर घांस निकालने का कार्य निरंतर कर रहे हैं । नया सिविल लाईन के अंदर भाग में अधिक मात्रा में गाजर घांस उग आया था जिसे निकाला गया। महापौर एवं आयुक्त ने समसत वार्ड नागरिकों से अपील कर कहा कि जहॉ भी गाजर घांस उग आया है उसे निकालने के लिए निगम स्वास्थ्य विभाग या परमेश्वर मो0 नं.-9340335450 में संपर्क कर सूचित कर शहर को गाजर घांस से मुक्त करने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल कोरोना पोजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में है . होम आइसोलेशन में रहते हुए महापौर बाकलीवाल ने शहर में मौसमी बिमारी और डेंगू का प्रोक्प ना फैले इसके लिए निगम के स्वास्थ्य अमला को शहर के क्षेत्रो में आवश्यक छिडकाव करने के निर्देश दिए है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में डेंगू मच्छर से बचाव के लिए आज से अभियान प्रारंभ किया गया । इसके तहत् पूरे 60 वार्डो के प्रत्येक वार्डो में स्वच्छता निरीक्षक, सफाई सुपरवाईजरों के निगरानी में नालियों और गडढों में रुके पानी में जला आईल का छिड़काव कर मच्छर उन्मूलन का कार्य किया जावेगा ।
उल्लेखनीय है कि महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा शहर में मच्छर उन्मूल अभियान प्रारंभ करने अधिकारियों को निर्देशित किया इस अभियान के अंतर्गत आज सभापति राजेश यादव ने बैगापारा में शीतला मंदिर के सामने, पीछे भाग व स्टेडियम के आस-पास जहॉ-जहॉ रुका हुआ पानी था डेंगू का लार्वा पैदा हो सकता है ऐसे जगहों पर स्वयं खडेे होकर जला आईल का छिड़काव करायें। स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर के निर्देश पर राजेन्द्र पार्क के आस-पास जला आईल रुके हुये पानी में डाला गया। निगम आयुक्त श्री बर्मन ने सभी स्वच्छता निरीक्षक एवं सुपरवाईजरों को निर्देशित करते हुये कहा है कि मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के तहत् प्रतिदिन सभी अपने-अपने वार्ड क्षेत्र के नालियों, गड्ढों में रुके पानी में जला आईल डलवायें। रुके पानी में ही डेंगू मच्छर लार्वा से पैदा होता है। यह कार्य निरंतर जारी रखें। जला आईल छिड़काव के दौरान सभापति, स्वास्थ्य प्रभारी के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षण और सुपरवाईजर तथा कर्मचारी मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
