Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में राजनीतिक द्वेष के चलते भारतीय जनता पार्टी पाटन के मण्डल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप पर गिरफ्तारी के खिलाफ सांसद विजय बघेल के अनशन के समर्थन में नवागढ़ के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार नवागढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए उन सभी को तत्काल रिहा करने की माग की।
नवागढ़ मण्डल महामन्त्री मिन्टू बिसेन ने बताया कि भूपेश सरकार की दमनकारी नीति व राजनीतिक द्वेष के चलते भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके लिए सांसद विजय बघेल भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता के नि:शर्त रिहाई के लिए मंडी प्रांगण पाटन में आमरण अनशन में बैठे हुए है.उपरोक्त विषय मे सांसद के समर्थन में भाजपा नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि पाटन में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं पर फर्जी आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है उनकी तत्काल वापसी करते हुए निः शर्त रिहा किया जाए अन्यथा भाजपा वृहद आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावंत धर बांधे, भाजयुमो जिला मंत्री बबलू राजपूत, महिला नेत्री अमिता बघेल, कुलेश्वरी देवांगन,सुभाष सोनी,होरिलाल सिंहा, रोहित साहू, धनीराम निर्मलकर, मनीष श्रीवास, युपेश साहू, मुचकुंद सिंह, नीलकंठ राजपूत, ऋतुराज साहू, प्रह्लाद सिंह,अभिषेक राजपूत, बृजभवन, भूपेंद्र साहू,नारायण साहू,विनय कुमार, राजेश साहू, अश्वनी कुमार साहू, दुर्गेश जायसवाल सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

मुंगेली / शौर्यपथ / बता दें कि 10-10-2020 को जिला मुख्यालय मुंगेली के रामगढ़ में बुजुर्ग महिला की हत्या कर व 5 लाख की लूट का मामला सामने आया था। ज्ञात हो कि प्रार्थी लक्छमण साहू उम्र 63 वर्ष साकिन महामाया मंदिर के पास रामगढ़ थाना सिटी कोतवाली रामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात करीब एक बजे दो नकाब पोस व्यक्ति मेरे घर के अंदर आकर मेरा गला दबाकर मुझे बेहोश कर दिये एवं मेरी पत्नी खोरबहरीन साहू का गला दबाकर हत्या कर घर में रखे 5 लाख रुपये लूट कर ले गये।ज्ञात हो कि बुजुर्ग दंपति रामगढ़ में अपने घर पर अकेले निवास करते थे ,जिनका कोई नहीं था ,नि:संतान दंपति कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन बेचा था जिसका कुछ पैसा उनको मिला था जिसकी जानकारी हत्यारों को लग गई थी ,जिसकी लूट का योजना बनाकर 10 अक्टूबर को रात के अंधेरे में लूट व हत्या को अंजाम दिये ।
लूट व हत्या का सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी डी तिर्की, एस डी ओ पी तेजराम पटेल के मार्ग दर्शन पर पुलिस अपराधियों की पता साजी में जुट गई ,महज 5 दिनों में पुलिस ने शक के आधार पर उमेश कुमार विश्वकर्मा पिता किशोर विश्वकर्मा 31वर्ष ,टेक राम यादव पिता अनुज यादव 19 वर्ष ,अनिल यादव पिता चंद्रिका यादव 26 वर्ष ,कलेश्वर दास पिता संतोष दास 19 वर्ष ,हत्यारों को रुपये 4,60,000 साथ में 02 मोटर साइकिल ,,03 मोबाइल , पलास आदि वस्तुओं के साथ खोज निकाला व अपराध क्रमांक 602/20 धारा 450 ,302 ,304 ,394 -34 लगाकर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक एस पी कुजूर ने अपराधियों के पतासाजी में लगे हुए पुलिस कर्मचारियों को उनके सफलता पूर्वक काम को देखकर साथ ही उनका उत्साहवर्धन हेतु खुद अपनी ओर से 10000 रुपये की राशि प्रदान किये ।
इस कार्रवाहि में मुख्य रूप से एस डी ओ पी तेज राम पटेल , थाना प्रभारी सिटी कोटवाली विश्वजीत सिंह ,उप निरीक्षक शिव कुमार कोशरिया ,उप निरीक्षक संजीव ठाकुर ,सउनि बी. आर. राजपूत ,मनीष सिंह ,दिलीप प्रभाकर ,दिलीप साहू, दयाल गावस्कर ,संजय यादव ,गिरिराज परिहार ,रवि जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा ।

मुंगेली / शौर्यपथ / देश भर में आज बलात्कार ज्वलंत मुद्दा है , इसे लेकर हर तरफ चर्चा होने के बाद भी ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। खासकर प्रेम संबंधों के बाद बने शारीरिक संबंधों में उलझन आते ही जिस तरह से बलात्कार के मामले दर्ज कराए जा रहे हैं वह चिंताजनक है। मुंगेली क्षेत्र में डेरहा कापा, थाना लालपुर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिल्हा निवासी सूर्यकांत भरद्वाज ने शादी का प्रलोभन देकर , मना करने के बावजूद उससे शारीरिक संबंध बनाया।
इस मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया पूरी कर धारा 376 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और फिर 12 घंटे के भीतर ही आरोपी सूर्यकांत भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने स्वयं आरोप लगाया है कि युवक ने उसे शादी का प्रलोभन दिया था , अर्थात अगर उसके साथ जबरदस्ती करने के बाद भी सूर्यकांत भारद्वाज उससे शादी कर लेता तो युवती को इस बलात्कार से कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन अब शादी से मुकरने की वजह से पीड़ित युवती नाराज है, जिस कारण से उसने सूर्यकांत के ऊपर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है । पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांन्तर्गत गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी केन्द्रों में गोबर से कंडे तैयार किए जा रहे हैं। तैयार किए जा रहे कंडे की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रत्येक जोन में इसका कार्य तीव्रता से हो रहा है। महिला समूहों द्वारा बनाये जा रहे कंडे की विक्रय की व्यवस्था निगम ने प्रारंभ कर दिया है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना अशोक द्विवेदी को इसके कार्ययोजना तैयार करने को लेकर निर्देशित किया है। आयुक्त रघुवंशी गोधन न्याय योजना को लेकर बेहद गंभीर है, शासन के मुख्य योजना पर कोई भी लापरवाही नही चाहते है। इसके संर्दभ में उन्होंने जोन आयुक्तों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त तरुण पाल लहरें मौजूद रहे!
पर्यावरण प्रदूषण कम करने के कारगार साबित होगा गोबर का कंडा
प्रत्येक जोन क्षेत्रों में तीव्र गति से गोबर से कंडे बनाये जाने का काम किया जा रहा है। जोन कं. 02 एवं 03 को अधिक से अधिक कंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। मुक्तिधाम में कंडे से दाह संस्कार होने से प्रदूषण में कमी आयेगी। लकड़ी का उपयोग कम होगा। कंडा की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से जल जाता है, राख के अलावा कोई भी अवशेष नहीं बचता। गोबर और भूंसे के इस्तेमाल से बना कंडा तीव्रता से जलता है। जिसका उपयोग मुक्तिधाम में लकड़ी के साथ किया जाता रहा है। अब स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोबर कंडा खरीद कर मुक्तिधाम में इसका व्यापक उपयोग निगम भिलाई करेगा!
महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ राजस्व की होगी बचत
गोबर से बने कंडे को निगम खरीदेगी और इसका उपयोग दाह संस्कार के लिए रामनगर और छावनी मुक्तिधाम में किया जाएगा। 2रू प्रतिकिलो की दर से क्रय किये जा रहे गोबर से कंडे तैयार करने में आ रही लागत का आंकलन व प्रचलित बाजार दरो की तुलना करते हुए निगम कंडे क्रय करके मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिये उपयोग करेगी। महिलाओं को कंडे बेचने से प्राॅफिट भी होगा और रोजगार भी मिलेगा। लकड़ी खरीदी में लागत अधिक लगता है इसमें भी कमी आयेगी इससे निगम का राजस्व भी बचेगा। रामनगर मुक्तिधाम में अक्टूबर माह के डेथ रेट में कमी आई है, एक शव के लिये लगभग 300 कंडे की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है!

मोदी सरकार की तानाशाही और सौतेले व्यवहार के आगे अपना मुंह नही खोल पा रहे है भाजपा के नौ सांसद
मुँह में दही जमा कर बैठे है भाजपा सांसदो की हरकत से प्रदेश की जनता आहत है, दुःखी है
केंद्रीय ग्रामीण स्वामित्व योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल नहीं किया गया है जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश सहित हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश को शामिल किया गया है
किसान सम्मान निधि का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य को मोदी सरकार विवरण नहीं दिया जा रहा है राज्य में 34 लाख किसानों की सूची भेजी गई थी और मोदी सरकार द्वारा 18 लाख को शामिल नहीं किया गया
वन नेशन वन राशन कार्ड के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल नहीं करना मोदी सरकार का सौतेला व्यवहार है

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश की उपेक्षा की जा रही है और छत्तीसगढ़ राज्य को अपमानित किया जा रहा है। कोरोना कोविड-19 महामारी के कठिन समय में पूरा देश और प्रदेश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और विषम परिस्थितियों को भी नजरअंदाज करते हुए मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को उपेक्षित रखा जा रहा है और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना महामारी से निपटने, प्रदेश को विकास की पटरी में लाने और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 30 हजार करोड़ की मांग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा राशि देना तो दूर छत्तीसगढ़ राज्य का हक का पैसा भी नही दिया जा रहा है। राजनीतिक प्रतिशोध के कारण यह व्यवहार किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार की चौथी बड़ी योजना केंद्रीय ग्रामीण स्वामित्व योजना में छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल नहीं किया गया है जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश सहित हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश को शामिल किया गया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य की उपेक्षा का सीधा जागता उदाहरण है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भी छत्तीसगढ़ राज्य की उपेक्षा की गई जबकि कोरोना महामारी के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अथक मेहनत और प्रयासों के बाद पांच लाख से अधिक श्रमिक छत्तीसगढ़ राज्य में वापस लौटे। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी छत्तीसगढ़ राज्य को नहीं दिया जा रहा है राज्य के द्वारा 34 लाख किसानों की सूची केंद्र को भेजी गई थी जिसमें 18 लाख किसानों को शामिल नही किया गया। अन्य योजनाओं और टैक्स से लेकर अनुदान तक देने में भेदभाव किया जा रहा है। टैक्स के शेयर के रूप में प्रदेश को 26 हजार करोड़ मिलने थे और मोदी सरकार द्वारा मात्र 10 हजार करोड़ ही प्रदान किया गया है। जीएसटी की क्षतिपूर्ति में भी छत्तीसगढ़ राज्य की अनदेखी की गई है, राज्य को 9 हजार करोड़ रुपए मिलने से लेकिन इस वर्ष मात्र 350 करोड़ ही जारी किए गए हैं। जबकि कोरोना महामारी के समय जीएसटी संकलन में छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर घड़ियाली आंसू रोने वाले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश में बांटे जाने वाले वन अधिकार पट्टा बांटने की योजना में भी छत्तीसगढ़ राज्य की उपेक्षा की गई है और भाजपा शासित राज्यों को तवज्जो दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के साथ किए जा रहे हैं सौतेले व्यवहार पर भाजपा के प्रदेश के 9 सांसद चुप्पी साध रखे हैं उनके मुंह पर दही जमा हुआ है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य की जनता ने 11 में से 9 सांसदों को जीता कर इसलिए भेजा था ताकि वह केंद्र सरकार से प्रदेश के हित के लिए और उन्नति के लिए अथक प्रयास करेंगे। जबकि हो और इसका उल्टा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य की जनता भाजपा सांसदों से यह पूछ रही है कि लगातार छत्तीसगढ़ राज्य की सुरक्षा पर वह खामोश क्यों है और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ वह आवाज बुलंद क्यों नहीं कर रहे हैं? कोरोना महामारी के कारण प्रदेश को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के तानाशाही के कारण प्रदेश के हक को भी मारा जा रहा है।

कोरोना संकट के समय युवाओं को रोजगार मिलने पर प्रभारी मंत्री ने की सराहना
कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के होम आइसोलेशन एवं मिशो ऑनलाईन शॉपिंग कॉल सेंटर के लिए दी जा रही सेवाएं

राजनांदगांव / शौर्यपथ / परिवहन, विधि विधायी, आवास एवं पर्यावरण, वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज टेडेसरा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थित आरोहण बीपीओ सेन्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कोरोना संकट के समय जिले के 242 युवाओं को रोजगार मिला है। इस अवसर पर उन्होंने मिशो ऑनलाईन शॉपिंग कॉल सेंटर का निरीक्षण किया, जहां 230 युवा कार्यरत है। उन्होंने कोविड-19 केयर कॉल सेंटर का भी अवलोकन किया जहां 12 युवाओं को रोजगार मिला है।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम मुकेश रावटे ने बताया कि होम आइसोलेशन के लिए कॉल सेंटर की मदद ली जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम रहे हैं और व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जा रहा है। कॉल सेंटर से मरीज की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर उन्हें दवाई पहुंचाने तथा एम्बुलेंस जैसी कारगर सेवाएं दी जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं को आरोहण बीपीओ सेंटर का नंबर दिया गया है।
इस अवसर पर टेक्नोटॉस्क बिजनेस सोल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के राहुल दीक्षित ने बताया कि मिशो ऑनलाईन शॉपिंग कॉल सेंटर में ग्राहकों की जिज्ञासाओं के समाधान फोन पर दिए जाते हैं इस कार्य में 230 युवा कार्यरत है। वहीं कोविड-19 टेस्ट के डाटा एन्ट्री के कार्य भी टेक्नोटॉस्क के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मरीजों की जानकारी को स्वास्थ्य विभाग के यूआरएल पर अपडेट किया जाता है। होम क्वारेंटाईन के मरीजों को कॉल सेंटर द्वारा सहायता एवं मदद दी जा रही है एवं ऐसे मरीज हॉस्पिटल जाना चाहते हैं उनके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय भी किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता श्री आर के मूर्ति, एसडीएम मुकेश रावटे, डीपीएम गिरीश कुर्रे, ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पटवारी को मुख्यालय में रहने तथा उनके कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए
खैरागढ़ एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कार्य में निष्क्रियता बरतने के कारण वहां तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए

राजनांदगांव / शौर्यपथ / परिवहन, विधि विधायी, आवास एवं पर्यावरण, वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19, खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद (डीएमएफ) एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कोविड-19 के संबंध में की गई व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि जिले में 4 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित है। जिसमें बस में डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मास्टि एवं नर्स की टीम कोविड-19 के मरीजों का परीक्षण कर रही है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने होम क्वारेंटाईन के संबंध में भी जानकारी ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कोविड-19 प्रकरणों में कुल कोरोना पॉजिटिव प्रकरण 10223, स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 8682, सक्रिय प्रकरण 1456 है तथा 85 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिले में कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध, मुख्यमंत्री शहरी स्लम कार्यक्रम, कोरोना मुक्त ग्राम पंचायत एवं कोरोना मुक्त वार्ड का संचालन, कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान तथा कोरोना सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि खनिज विभाग निर्माण कार्य एजेंसी को पत्र भी जारी करें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो सके। एसडीएम श्री मुकेश रावटे ने डीएमएफ के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएमएफ में अभी वर्तमान में 9 करोड़ रूपए की राशि है जिसे खनिज प्रभावित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य किया जाना है। प्रभारी मंत्री अकबर ने खैरागढ़ एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कार्य में निष्क्रियता बरतने के कारण वहां के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, विवादित बंटवारा, भुईयां साफ्टवेयर में राजस्व अभिलेखों का डिजिटलाईजेशन की समीक्षा की।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने उन्हें राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पटवारी मुख्यालय में नहीं रहते उनकी शिकायतों को देखते हुए अधिकारियों को पटवारियों पर नियंत्रण रखने के लिए कहा और इनके कार्यों का सतत निरीक्षण करने कहा। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि पटवारी मुख्यालय में रहें। सभी अनुविभागों में पटवारियों की नियुक्ति में साम्यता होनी चाहिए। इस अवसर पर वामपंथ उग्रवाद (नक्सल प्रभावित) क्षेत्रों के लिए स्वीकृत राशि की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जनपद पंचायत को पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए राजनांदगांव अनुविभाग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर कोरोना सुरक्षा सप्ताह के तहत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की शपथ ली गई। इस मौके पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव बीपी सिंह, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ रामावतार दुबे, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, जिला स्तरीय अधिकारी एवं सभी अनुविभागों के एसडीएम उपस्थित थे।

भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र का एक ऐसा डंपिंग साइट जिसमें वर्ष 1995 से समस्त जोन क्षेत्र के कचरे को एकत्र कर निरंतर कचरा डाला जाता रहा है! यह डंपिंग साइट अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है! भिलाई निगम के संपूर्ण क्षेत्र से निकलने वाला कचरा कुरूद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में डाला जाता रहा है! वहां कचरा इस कदर जमा हो गया था कि 200-300 मीटर के क्षेत्र में बदबू का आलम हो गया था! रहवासी परेशान थे! साथ ही इस रास्ते से गुजरना मुमकिन नहीं था! कचरे का ढेर 25 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था! इस स्थल पर वाहनों का आवागमन तो दूर व्यक्ति के खड़े होने की जगह नहीं बची थी! चारों ओर केवल कचरा ही कचरा नजर आता था!
कचरे के ढेर के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के कारण आए दिन कचरे में आग लगने की शिकायत प्राप्त होने लगी! उस दौरान 300 टन कचरा प्रतिदिन पूरे निगम क्षेत्र से निकलकर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहुंचता था! तब एक भी एसएलआरएम सेंटर निगम क्षेत्र में नहीं बना था, जिससे कचरे का निष्पादन किया जाता! इन परिस्थितियों को देखते हुए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के डंपिंग साइट को पूर्ण रूप से समाप्त करने का फैसला लेते हुए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए! वर्ष 2016 में निगम क्षेत्र में पहला एसएलआरएम सेंटर नेहरू नगर ऑक्सीडेशन पॉन्ड में तैयार किया गया! जिसके तैयार होने से कचरे के ढेर में कमी होने लगी! एक एसएलआरएम सेंटर होने के कारण कुरूद का कचरा डंपिंग साइट को पूर्ण रूप से समाप्त करना एक बड़ी चुनौती थी!
महापौर यादव के निर्देश पर वर्ष 2018 में डंपिंग साइट को पूर्णत: विलोपित करने का कार्य प्रारंभ किया गया! सिस्टम था बायोरेमेडीएशन जैसी आधुनिक तकनीक का! डंपिंग साइट समाप्त करने की कड़ी चुनौती को महापौर ने स्वीकार करते हुए कार्य प्रारंभ कराया और प्रतिदिन 10 टन कचरे की छनाई शुरू हुई, इसमें से 2 टन खाद के अलावा, पॉलिथीन तथा अन्य प्रकार के कचरे अलग अलग होते गए, कचरा का ढेर धीरे-धीरे समाप्त होने लगा! इसी बीच खुर्सीपार सहित अन्य क्षेत्रों में एसएलआर सेंटर का निर्माण हुआ! कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरा धीरे-धीरे सिमटने लगा! ट्रेंचिंग ग्राउंड से निर्मित हुए खाद को विक्रय किया गया और अब तक 700 टन खाद तैयार होकर विक्रय हो चुका है, जिससे निगम को 15 लाख 40 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है!
आयुक्त रघुवंशी ने निगम की पदस्थापना के बाद से ही इस पर फोकस किया और लगातार फीडबैक लेते रहे अब स्थिति यह है कि कुरूद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरे का ढेर 80 से 90% तक समाप्त किया जा चुका है! संबंधित ठेकेदार ने बताया कि बचे हुए कचरे को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा!

रायपुर / शौर्यपथ / राज्य मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उसके सुनिश्चित क्रियांवयन के उद्देश्य से राज्य में पांचों संभाग में संभाग स्तरीय मानसिक…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / क्या आप हर रात कुछ न कुछ सोचते रहते हैं और कई तरह के ख्याल आपकी नींद उड़ा देते हैं? अगर आपका…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)