July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (34977)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5875)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक फेर बदल की . दुर्ग कलेक्टर की जिम्मेदारी के लिए डॉ. भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र, भा0प्र0से0, कलेक्टर, जिला मुंगेली को कलेक्टर, जिला दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। वही दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद, भा0प्र0से0, कलेक्टर, दुर्ग को प्रबंध संचालक, छ0ग0 राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड), रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर विकास प्राधिकरण, नवा रायपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

     

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है -1. श्री अमिताभ जैन, भा0प्र0से0 (1989), अपर…

    रायपुर शौर्यपथ

    पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को खुफिया से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है। उनके आदेश में एडीजी पुलिस मुख्यालय लिखा है। विभाग नहीं दिया गया है।

    राज्य सरकार ने आज आईएएस के ट्रांसफर के साथ दो आईपीएस अफसरों के आदेश भी जारी किए। इसमें रायपुर रेंज आईजी डा0 आनंद छाबड़ा को हिमांशु गुप्ता की जगह पर प्रदेश का नया खुफिया चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वे रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया भी संभालेंगे।

    इससे पहले मुकेश गुप्ता और डीएम अवस्थी रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया चीफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। छाबड़ा तीसरे आईपीएस होंगे, जिन्हें रेंज आईजी के साथ खुफिया चीफ संभालेंगे।

    हालांकि, हिमांशु गुप्ता को खुफिया चीफ से हटाना आश्चर्यजनक है। उन्हें पुलिस मुख्यालय मे कोई विभाग नहीं दिया गया। जबकि, खुफिया चीफ सरकार के बेहद नजदीक होता है। कई खुफिया चीफ तो डीजीपी से भी ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं। लेकिन, इस तरह हिमांशु का हटना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है।

    धमतरीशौर्यपथ

    जिले में कोविद-19 नोबेल कोरोना वायरस के दो पाॅजीटिव केस स्थानीय बठेना वार्ड में प्राप्त हुए हैं, जिसकी वजह से शासन के निर्देशानुसार कन्टेनमेंट जोन में समस्त प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई हंै। इस संबंध में कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बताया कि डीसीएच अस्पताल के कन्टेनमेंट जोन में स्थित होने के कारण बाह्य रोगी जो उक्त अस्पताल में उपचाररत थे, वे अब डीसीएच अस्पताल में चिकित्सा सुविधा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इस हेतु जिले के ग्रीन जोन में आने वाले अस्पतालों में जाकर अपना उपचार करा सकते हैं। ग्रीन जोन में आने वाले चिकित्सालयों की सूची इस प्रकार है-
    क्र. चिकित्सालय का नाम एवं पता चिकित्सा विशेषज्ञ/चिकित्सा अधिकारी का नाम विशेषज्ञता हेल्प डेस्क नम्बर

    1 जिला शास0 हाॅस्पिटल धमतरी डाॅ. एस.एम.एम मूर्ति सिविल सर्जन 07722.237779
    2 धमतरी हाॅस्पिटल, अम्बेडकर चैक धमतरी डाॅ राकेश साहू हडडी रोग 07722-236888
    3 ओजस्वी नर्सिंग होम, रूद्री रोड धमतरी डाॅ राहूल ठाकूर एमएस जनरल सर्जरी 07722-235501
    4 भगवती हाॅस्पिटल, विवेकानन्द नगर धमतरी डाॅ आदित्य रावत एमएस जनरल सर्जरी 07722-237200
    5 गुप्ता हाॅस्पिटल, रत्नाबांधा रोड धमतरी डाॅ सुमित गुप्ता जनरल सर्जरी 9669980400
    6 प्रदीप हाॅस्पिटल कुरूद जिला - धमतरी डाॅ प्रदीप साहू शिशु रोग विशेषज्ञ 9826630262
    7 हिशीकर हाॅस्पिटल,संजय नगर कुरूद जिला - धमतरी डाॅ प्रदीप हिशीकर आर्थोपेडिक सर्जन 9425504529

    सेहत /शौर्यपथ / गुलाब की ताजी पंखुड़ियों और मिश्री से मिलाकर बनाया जाने वाला गुलकंद स्वाद में तो बेहद स्वादिष्ट होता ही है, स्वास्थ्य के…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / मई महीने के आखिरी दिनों में सूरज, धरती के बहुत करीब आ जाता है, जिससे भीषण गर्मी पड़ती है। इन दिनों…
    सेहत / शौर्यपथ / मौसम और सेहत से जुड़ी समस्या लोगों को परेशान कर रही है। वक्त है लॉकडाउन का और ऐसे समय में शारीरिक…
    खाना खजाना / शौर्यपथ / कच्चे आम का पना गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला पारंपरिक भारतीय पेय हैं। यह बहुत ही…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / हिंदू धर्म ग्रंथों में स्कंदपुराण को महापुराण कहा जाता है। पुराणों के क्रम में इसका तेरहवां स्थान है इसके खंडात्मक…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / ना बीबी न भैया “सबसे बड़ा रुपइया” सभी ने सुना होगा। यह पैसा जो सिक्के में या नोटों में भले ही…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision