August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ चौराहें पर उतारी शर्ट

    • doing of business

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जमकर आक्रोशित है। पार्टी के बौखलाए कार्यकर्ताओं ने इस असहज मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जताते हुए शहर के हृदय स्थल पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए चौराहे पर थाली भी बजाई।
    प्रदर्शन को लेकर युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमतों में असहज बढ़ोत्तरी करना जनता के साथ सरासर अन्याय है। डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत बढ़ाए जाने की वजह से छोटे-मझोले उद्योगों व कारोबारियों की भी हालत खराब हो गई है। इस महंगाई की मार से हर वर्ग बेहाल है। डीजल-पेट्रोल एवं गैस के बढ़ते दामों के कारण ही विरोध-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, बढ़ती महंगाई के कारण जनता अपना तन ढकने के लिए कपड़ा तक खरीद पाने में असमर्थ हो गई है। इन्ही सब पीड़ाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए जकांछ के कार्यकर्ताओं को टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न प्रदर्शन तथा थाली पीटकर विरोध प्रकट करना पड़ रहा है।
    इस विरोध प्रदर्शन में आमजन के साथ ही जकांछ (जे) युवा जोगी ब्रिगेड के कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जिला महासचिव मनीष चतुर्वेदी, महिला मोर्चा के सदस्य नीना नागदेव, शुभम चतुर्वेदी, विनायक कुर्रे, कृष्णा, सागर बंजारे, मनन, छबी लाल, जितेश महेश्वरी, प्रहलाद, तेजेश्वर साहू, मनोज निषाद, नरेश साहू, शैलेष सिंह, शिव मंडावी, संतोष यादव, भाव सिंह, डोमन, लोकेश, नवीन, नरेंद्र कुमार व परमानंद धु्रव सहित अन्य थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision