
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
० युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, सुरगी एवं डोंगरगांव में 116 यूनिट रक्तदान हुआ
० 25 महिलाओं ने डॉ रमन सिंह की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह 25 सितंबर शनिवार को राजनांदगांव जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए । वे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सुरगी एवं डोंगरगांव में उन से प्रेरित होकर 116 लोगों ने रक्तदान किया।
डॉ. रमन सिंह आज दोपहर राजनांदगांव के ग्राम सुरगी पहुंचे। यहां वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती कार्यक्रम एवं कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में शामिल हुए। साथ ही ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर में शामिल हुए और यहां युवाओं द्वारा 71 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने ग्राम सुरगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया, यहां उन्होंने कोरोना वॉरियर्स, डॉक्टर्स एवं पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया। डॉ. रमन सिंह के सामने 25 महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। इन महिलाओं ने डॉ. रमन सिंह की सहजता और सरलता के साथ-साथ उनकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।
इसके बाद वे सुरगी से डोंगरगांव के लिए प्रस्थान कर गए। शासकीय हॉस्पिटल डोंगरगांव में आयोजित रक्तदान शिविर में 145 यूनिट रक्तदान किया गया। तत्पश्चात सेवा ही संगठन के तहत आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्नकल्याणकारी योजनाएं बनाकर देश के अंतिम व्यक्ति तक शासन के लाभ को पहुंचाने की कोशिश की, जो की पूरी तरह से सफल साबित हुई है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा की उज्जवला योजना, स्वच्छता अभियान, किसान समृद्धि योजना एवं जन धन योजना के तहत देश के गरीब से गरीब लोगों का कल्याण केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने किया है, तो इसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के कारण ही संभव हो सका है। डॉगरगांव में कार्यक्रम के पश्चात डॉ. रमन सिंह दिनेश गांधी के निवास स्थान पर भी गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, रोहित चंद्राकर, गीता घाशी साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी, सावन वर्मा, भरत वर्मा, लीलाधर साहू, मनोज साहू, कृष्णा साहू एवं सुरगी के सरपंच आनंद साहू सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
