
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवरात्र के पहले दिन नवागढ़ में जगह-जगह दुर्गा पंडालो में माँ दुर्गा विराजमान हुई। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी नवागढ़ में प्रमुख आकर्षण का केंद्र सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति नवागढ़ बस स्टैंड की माँ दुर्गा की मुर्ति व पंडाल रही। जँहा बस स्टैंड एवं गौरवपथ को रंगीन लाइट व भगवा ध्वज से सजाया गया हैं।
इस बार यहाँ नवरात्रि के रोज प्रतिदिन शाम 08 बजे से आदर्श रामलीला मंडली अयोध्या खजुरिताल के द्वारा रामदरबार का मंचन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ गुरुवार को नारदमोह के चित्रण के साथ हुआ। रामलीला के शुभारंभ के अतिथि राष्ट्रीय कथावाचक चित्रकूट धाम राजीव लोचनदास महाराज, संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे एवं रामलीला मंडली के महंत प्रसन्नजीत महाराज रहें। अतिथियों ने दीपप्रज्वलन एवं रामदरबार की आरती कर कार्यक्रम को आरम्भ किया।
राजीवलोचन महाराज ने कहा कि खजुरीताल की रामलीला मंडली वैश्विक पहचान बना चुकी है। इस मंडली को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। महाराज ने संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे के रामलीला कराने के प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जो कि प्राचीन समय मे दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता रहा, यह माँ कौशिल्या का मायके भी है। इसलिए छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है, और यदि राम जी के ननिहाल में रामलीला हो रही हो तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रामलीला का आनंद ले।
संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि रामलीला से हमे जीवन जीने की सीख मिलती है। नाच गाना से केवल भीड़ एकत्रित होती लेकिन सीखने को कुछ नही मिलता, लेकिन रामलीला हमारे साथ - साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा आज के युवा हमारी संस्कृति सभ्यता से दूर होते जा रहे है, इसलिए उन्हें हमारे संस्कृति को बताने के लिए रामलीला से अच्छा आयोजन और कुछ नही हो सकता। रामलीला के महंत ने मंडली के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,पार्षद नैना कुर्रे,हेमन्त सोनकर,छली श्रीवास,रमेश निषाद,लक्ष्मण साहू, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव,वीरेंद्र जायसवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अमित जैन, हेमकांत यादव,अजय अरोरा,नंद साहू,प्रेमु साहू,अर्जुन साहू,शांतिलाल साहू,घनश्याम साहू,रितेश तिवारी,राकेश जायसवाल,नरेन्द्र सिंह ठाकुर,शाहिद खान अरुण वैष्णव,लक्की खुराना,राहुल साहू, सूरज सिन्हा सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
