
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / शारदीय नवरात्रि के दुर्गाष्टमी पर शमी गणेश शारदा महामाया पर्यटन समिति नवागढ़ एवं नगरवासियों द्वारा नगर के प्राचीन मंदिर में माँ महामाया की आरती के साथ साथ मानाबन्द तालाब प्रांगण में ऐतिहासिक महाआरती,गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों के साथ संसदीय सचिव एवं नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, रिटायर्ड डीएसपी शमशेर खान, दयावंत बांधे, देवादास चतुर्वेदी, मधु रॉय, जगजीवन खरे, गिरेन्द्र महिलांग, बंशीधर दीवान, बिसौहा राम साहू भी आरती में शामिल हुए।
नगर में शारदीय नवरात्र में चौथी बार हो रहे इस ऐतिहासिक महाआरती में हजारों की संख्या में नगर के सुकुल पारा,बावा पारा, बीच पारा, देवांगन पारा, मिश्रा पारा, दर्री पारा, बावली पारा,शंकर नगर सहित सभी मुहल्लो की महिलाएं सम्मिलित होकर एक साथ एक स्वर में आरती गुंजायमान होती रही,जिसके साक्षी सभी नगरवासी बने। मानस मंडली बहरबोड ने जसगीत एवं भजन व माता के गीतों से जगराता में रंग जमाया, पश्च्यात 6.30 बजते ही महामाया मंदिर और तालाब प्रांगण में एक साथ आरती प्रारम्भ हुई। महाआरती होने के बाद सभी महिलाओं अपने घर से लाए हुए दीपो का मां महामाया और गंगा मैया के चरणों मे दीप दान किया।
संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि यह नगर का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है जिसमें मुझे बुलाने के लिए मैं समिति का आभारी हूँ। उन्होंने कहा कि धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम एकदूसरे से अलग है, इस धार्मिक आयोजन में सभी दलों को एकसाथ जोड़ने की पहल की मैं सराहना करता हूँ। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनावी दिनों तक सीमित होनी चाहिए बाकि समय भाइचारे से रहने का है। उन्होंने पर्यटन स्थल में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।
पर्यटन समिति अध्यक्ष विकास दीवान ने उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए कहा कि लगातार पिछले कई वर्षो से महाआरती नगर का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन बन गयी है। हर बार की भांति इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर नगर की हजारो माताएं बहने दीप लेकर उपस्थित हुए हैं। हम इस अयोजन को इसी तरह निरन्तर आगे भी जारी रखकर भव्यता और बढ़ाएंगे। उन्होंने महाआरती को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने वालो को धन्यवाद दिया और कहा कि महाआरती की सफलता में एक और मुख्य बात की हम माँ शारदा महामाया पर्यटन समिति के सदस्यों ने पिछले 4 सालो से हर वर्ग हर दल को सम्मिलित करने का विचार लेकर काम किये और इसी कारण यह महाआरती को इतना भव्य मूर्त रूप मिला।
महाआरती में जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा,बंशीधर दीवान,दयावंत बांधे, देवादास चतुर्वेदी, बिसौहा राम साहू, जगजीवन खरे, गिरेन्द्र महिलांग, मधु रॉय, दीपेश साहू, शमशेर खान, राकेश जायसवाल, प्रेमु साहू, चन्द्रपाल साहू, नप उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,हेमंत सोनकर,मिन्टू बिसेन, टीकम पूरी गोस्वामी, रामेश्वर साहू, रतन दिवाकर, छल्ली सोनकर, राधा गोलू सिन्हा, रमेश निषाद,नैना कुर्रे, लक्ष्मण साहू,रूपप्रकाश यादव,वीरेन्द्र जायसवाल, अमित जैन, प्रवीण दत्त दुबे,रामनाथ योगी, जितेंद नाथ योगी, राजेंद्र मिश्रा,बिहारी श्रीवास्तव,भुखन पूरी गोस्वामी,राजेश दीवान,संतोष पूरी गोस्वामी,संतोष देवांगन, मुकेश तम्बोली, तिहारी देवांगन,दारा मिश्रा,श्रीकांत ठाकुर, सुधेश श्रीवास्तव, जुगरु साहू,छन्नू सोनकर,सुरेश निषाद,तनु दीवान,कुलेश्वर सिन्हा, शिव सोनकर,मिथलेश सोनकर, होरीलाल रजक,धनीराम निर्मलकर,ईश्वर कुम्भकार,सीताराम सोनकर,पंचू यादव,कन्हैया भोई,गुनी रजक,मनीष श्रीवास,मुकेश सिन्हा,विनय गेडाम,राजेंद्र यादव,परसादी यादव,राजेश निषाद सहित बड़े संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
