
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति की नवागढ़ ओर से चल रहे रामलीला की दुर्गाष्टमी को भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने रावण लंका दहन का मंचन देखा। रावण जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगा देते हैं तो हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जलाकर उसका अहंकार तोड़ देते हैं। यह दृश्य देखकर रामलीला आयोजन स्थल पर मौजूद लोग हनुमान जी व जय श्री राम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने हनुमान जी की आरती भी उतारी।
रामलीला महंत ने बताया कि जब राम जी की सेना समुंद्र के किनारे पहुंच जाती है तो प्रभु श्री राम हनुमान जी को रावण को अंतिम चेतावनी व सीता जी का हाल जानने के लिए भेजते हैं, जब हनुमान जी समुंद्र के ऊपर से जा रहे होते हैं तो आगे बढ़ने पर सुरसा हनुमानजी का रास्ता रोक लेती है। अनुनय विनय के बाद भी बात न बनने पर सुरसा के मुख का फैलाव 32 योजन होते ही हनुमान जी सूक्ष्म रूप धर प्रवेश कर, बाहर आ जाते हैं। सुरसा उनकी बुद्धि की प्रशंसा करने के साथ ही रामकाज पूर्ण करने का आशीर्वाद देती है। मच्छर रूप धारण कर लंका में प्रवेश करते ही सुरक्षा में तैनात लंकिनी उनका रास्ता रोकती है। उनके घूंसे के एक वार से ही लंकिनी मुख से खून उगल देती है। कुटिया से राम-राम की आवाज सुन हनुमान अंदर जाते हैं और सामने विभीषण को पाते हैं। ब्राह्मण वेष हनुमान का परिचय पाते ही विभीषण प्रणाम करते हैं और माता सीता का पता बताते हैं। अशोक वाटिका पहुंचे हनुमान सीता पर रावण द्वारा किए जा रहे अत्याचार से व्यथित हो जाते हैं। इसके बाद खाना खाने के समय उत्पात मचाने के चलते जब हनुमान जी को रावण दरबार में लाया जाता है तो अहंकारी रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। लेकिन पल भर में हनुमान जी रावण की लंका को जलाकर राख करते हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,पार्षद नैना कुर्रे,हेमन्त सोनकर,छली श्रीवास,रमेश निषाद,लक्ष्मण साहू, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव,वीरेंद्र जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी अमित जैन, हेमकांत यादव,अजय अरोरा,प्रेमु साहू,रितेश तिवारी, मुकेश बिसेन,नरेन्द्र सिंह ठाकुर,शाहिद खान, अरुण वैष्णव, लक्ष्मीचंद जैन,राहुल साहू, सूरज सिन्हा, सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
