
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली में युवा संगठन द्वारा विजयादशमी पर्व पर अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले दहन किया गया। इस अवसर पर वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले योद्धाओ का सम्मान किया गया तथा संगीतमय भजन की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व सांसद अभिषेक सिंह थे।
संगठन के प्रवक्ता संतोष निर्मलकर ने बताया कि 18 सालों से दशहरा पर्व को मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर संगठन के युवाओ का उत्साह देखते ही बनता है। कार्यक्रम में लखोली के पांच वार्ड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है। लखोली स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन में अनेक ख्याति प्राप्त लोक सांस्कृतिक संस्थाओं के मंजे हुए कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर विशाल जनसमुह को बांधे रखा, जिनमें चंदैनी गोंदा खुमान लाल साव, चिन्हारी ममता चंद्राकर, अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका रितु वर्मा की पंडवानी, रंग झरोखा दुश्यंत हरमुख, दुध मोंगरा डॉ पीसी लाल यादव, स्वर धारा विष्णु कश्यप, स्टार नाइट राजेश अवस्थी और इमरान खान द्वारा निर्देशित मया के अंगना की प्रस्तुति हुई। संगठन द्वारा इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले योद्धाओं का सम्मान किया गया, जिनमें स्वच्छता दिदीया सीमा मेश्राम, परवीन बेगम, नर्स उमा साहू, सोनिया सिन्हा, पुलिस कर्मी सुमन कुमार कर्ष, प्रदीप शोरी, पत्रकार आत्मा राम कोशा एवं मोहन कुलदीप का सम्मान प्रशस्ति पत्र व श्रीफल देकर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के युवाओं का योगदान सराहनीय रहा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
