August 03, 2025
Hindi Hindi

धान खरीदी मे देरी से बिचौलियों को लाभ : मधुसूदन यादव0 किसान हितैषी हो तो 1 नवंबर से धान खरीदें

  • Ad Content 1

 राजनांदगांव / शौर्यपथ /

  जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी नही करना चाहती है जिसके लिए वह मंत्रिमंडल के उपसमिति रिपोर्ट प्रस्तूत नही होने का बहाना बना रही है। हकीकत तो यह है कि भूपेश सरकार सही समय में धन नही खरीदना चाहती है और ना ही किसानों को वास्तविक लाभ देने चाहती है इसके विपरीत वह बिचौलियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
    श्री यादव ने कहा कि गत वर्ष का उदाहरण है कि राजनांदगाँव जिले में 9000 से अधिक पंजीकृत किसान, समितियों मे धान न बेच कर बाजार मे बहुत ही कम दर पर बेचने को मजबुर हो गए थे, जिससे उनको बहुत नुकसान उठाना पड़ा था।
   श्री यादव ने कहा कि धान खरीदी की तिथि की घोषणा तय नहीं होने से किसान को हतोत्साहित होंगे तथा बिचौलियों को लाभ मिलेगा। आज की स्थिति में अग्रिम किस्म के धान की कटाई शुरु हो गई है और धान खरीदी की तिथी की घोषणा नही होना सरकार द्वारा किसानों के साथ षडयंत्र करना ही है।
प्रदेश के 70 प्रतिशत आबादी की आमदनी धान की बिक्री पर निर्भर है, ऐसे में समय से धान खरीदी शुरु नहीं होना किसानों को नुकसान पंहुचाने की सोची समझी षडयंत्र है। इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। पिछले वर्ष का किसानों को अपने उत्पादन की पूरी कीमत अभी तक नहीं मिला है और वर्तमान उत्पादन की बिक्री में दो माह की देर हो रही है। इस स्थिति मे जो सरकार 25 सौ के दम पर सरकार मे आई है वह किसानों को लुटने का काम कर रही है और चार किश्तों मे राशि देकर वाहवाही लुटने का काम कर रही है।
  वर्तमान में मंडियों में धान की आवक शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री तीन किसान कानूनों के विरोधी हैं, तो उन्हें सबसे पहले यह करना चाहिए कि कोई भी पंजीकृत किसान बाजार में धान बेचने मजबूर न हो, यदि कॉंग्रेस इस बात से इनकार करती है, तो पहले यह बतावें कि पिछले साल राजनांदगाँव जिले के 9000 पंजीकृत किसान बाजार मे धान बेचने क्यूं मजबूर हो गए?
    कल मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक है कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, सहकारिता मंत्री अमरजीत भगत इस बात पर विचार करें कि धान खरीदी में देरी होने से किसको फायदा है। यह सरकार अपने आप को किसानों की सरकार कहती है। यदि आप किसान हितैषी हो तो 1 नवंबर से धान खरीदना चाहिए अन्यथा यह किसानों को समझने मे देर नहीं लगेगी कि यह किसान विरोधी तथा बिचौलियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)