
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर पंचायत मारो के चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी सुशील शर्मा के नेतृत्व में चुनावी बैठक किया गया, जिसमें शामिल होने संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे शनिवार नगर पंचायत मारो पहुचे । जहां मारो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया । सबसे पहले संसदीय सचिव ने नगर पहुच कर मां महामाया के दर्शन करने के बाद चुनावी बिगुल फूंक दिया है । मां महामाया प्रांगण में ही संसदीय सचिव ने चुनाव प्रभारी के साथ नगर पंचायत मारो के सभी 15 वार्डों के दावेदार और समर्थकों के साथ बारी-बारी से मुलाकात कर चुनाव को लेकर रायशुमारी किया। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ बैठक पंडाल के बाहर पार्टी वह गुरुदयाल सिंह बंजारे के जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने समर्थक और दावेदारों से कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष के लिए काम नहीं करें और कांग्रेस पार्टी निर्देशानुसार पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करेंगे । नगर पंचायत मारो के सभी 15 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल कराने के लक्ष्य से ही काम करें । कांग्रेस पार्टी के दावेदार जिस प्रकार से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे थे इससे पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष लग रहा है ।
बंजारे ने कहा कि नगर पंचायत मारो में कांग्रेस के सरकार आने के बाद विकास में गति आई है ,जहां लंबे समय से मारो को उप तहसील बनाए जाने की मांग किया जा रहा था जिसको बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा कर दिया , साथ ही नगर पंचायत मारो में स्वामी आत्मनन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला गया । वह उपस्वास्थ्य केंद्र मारो का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की भी घोषणा हो चुकी है ,साथ ही नगर पंचायत मारो में बीते दिनों 3 करोड़ के विकास कार्यों की भूमि पूजन वर्चुवल तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया है जिससे नगर पंचायत मारो के लोगों को कांग्रेस और भूपेश सरकार के प्रति विश्वास है और इस चुनाव में पूरे बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी नगर पंचायत मारो चुनाव जीतेगा ।
बैठक में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के साथ नगर पंचायत मारो के चुनाव प्रभारी सुशील शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र तिवारी , विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी ,देवेन्द्र साहू , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील साहू ,नगर अध्यक्ष माधव सिंह राजपूत , झम्मन बघेल , अमित जैन ,वीरेंद्र जायसवाल ,मनीष साहू ,ओंकार साहू ,अरमान साहू, लेख राम साहू , राजा ठाकुर , लोकेश साहू ,मिर्चीलाल साहू , वीरेंद्र पूरी गोस्वामी ,कुलेश्वर सिंह ठाकुर ,आशीष राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
