September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन 

    • doing of business

    दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

    कवर्धा । शौर्यपथ । नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में हो रहे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा 

      सोमवार 29 नवम्बर को लगभग 3 बजे जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे जहां शहर में बढते अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर तत्काल कार्यवाही करने ज्ञापन सौपा 

    नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने ज्ञापन सोपते हुए एडिशनल एस ,पी मनीषा ठाकुर रावटे को बताया कि विगत कुछ दिनों से शहर में हो रहे आपराधिक गतिविधियों के कारण लोगो मे आक्रोश उतपन्न हो रहा है लगातार हो रहे चाकू बाजी ,मारपीट ,झूमा झटकी ,चोरी ,व नशा खोरी जैसे अन्य अपराध हो रहे हैं साथ ही आम जगहों पर शराब खोरी तथा छोटे बच्चों द्वारा सिलोशन व अन्य नशा खोरी बढते जा रहा है जिससे नगर की छवि धूमिल हो रहा है इन अपराधों पर अंकुश लगाते हुए शहर में सर्चिंग बढ़ाना एवम सघन जांच कर अपराधियों का जुलुश निकाल कर जन जागरण करने की आवश्यकता है उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए दिन व रात्रि में गश्त बढ़ाने व अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने को कहा 

     ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जमील खान प्रवक्ता राजकुमार तिवारी सहित समस्त पार्षद एल्डरमेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision