August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रेंगाखार जंगल के सौरु पहुंचे कलेक्टर-एस पी

    • rounak group

    * बैगा आदिवासियों से हुए रु-ब-रु , पूछा हालचाल, आवश्यक गर्म कपड़ों का वितरण, *  स्वास्थ्य जांच शिविर व कोविड टीकाकरण भी करवाया गया

     

    कवर्धा। शौर्यपथ ।  बैगा आदिवासियों से भेंट करके उनके हालचाल जानने व स्वास्थ्य विभाग के लाभों से सुदूर वनांचल वासियों को सेवा प्रदान करने करने, पुलिस सेवाओं से सबको अवगत करवाने के उद्देश्यों को लेकर जिला के प्रशासनिक मुखिया जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व एस पी मोहित गर्ग सपत्नीक सुदूर वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल के ग्राम सौरु पहुंचे। उन्होंने बैगा आदिवासियों से बातचीत करके उनके स्वास्थ्य व अन्य जानकारियां लीं व लगभग 500 लोगों को बारी-बारी से गर्म कपड़ों का वितरण भी किया। 

             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि शिविर में ग्राम के छूटे हुए 12 बैगा ग्रामीणों का कोविड टीकाकरण किया गया व लगभग 117 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। 

     

     *ग्रामीणों में दिखा उमंग, मुखिया की अपील पर करवाया कोविड वैक्सिनेशन* 

     

    उक्त सुदूर वनांचल क्षेत्र में बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन ग्रामीणों के लिए उत्साह जनक रहा। ग्रामीणों से बातचीत पर यह बात सामने आई कि वे अपने जिले के मुखिया से मिलने के लिए उत्सुक थे, जिलाधीश व एसपी से मिलकर उनको अपनी समस्याओं से अवगत करके जल्द सभी समस्याओं को दूर करने की गुहार ग्रामीणों ने लगाई। जिस पर शासन व प्रशासन स्तर पर सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित सभी अधिकारियों को जिलाधीश ने निर्देशित किया व ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर करने के लिए कहा। दोनों अधिकारियों ने कोविड महामारी के सम्बंध में ग्रामीणों को विस्तार से बताया व जो अब टिका नही लगवाएं हैं उन्हें टीकाकरण करवाने की अपील भी की जिसके बाद छूटे हुए 12 हितग्राहियों ने शिविर में टीकाकरण करवाया।

             उक्त अवसर पर एसडीएम विनय कुमार सोनी, डीएसपी अजित ओगरे, स्वास्थ्य विभाग से कोविड सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव, एस आई सुमित नेताम, एस आई आनन्द शुक्ला, डीपीएम सृष्टि मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमलाल रात्रे, आर एम ए जग कुमार राठौर, तूलिका शर्मा , सेक्टर सुपरवाइजर टेकचंद ब्रम्हनोटे, एन एम ए आर एस मेरावी, एमएलटी मनोज डहरिया,आर एचओ मेल हेमराज साहू, नंद किशोर चौधरी, आरएचओ फीमेल श्रीमती लता गौतम समेत स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision