July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एसडीएम की जांच के बाद बीएमओ ने हॉस्पिटल स्टाफ की ली बैठक

    • rounak group

    नवागढ़( बेमेतरा ) / शौर्यपथ /  शनिवार को नवागढ़ बीएमओ डॉ बोधेश्वर वर्मा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं ब्लाक के सभी पीएचसी प्रभारियों की बैठक लिया गया। जिसमें विगत दिनों एसडीएम नवागढ़ द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी समय में अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को फटकार लगाया और समय का पालन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी क्लीनिक स्टॉप, पैथोलैब, एक्सरे, डेंटल ओपीडी पंजीयक, काउंसलर, डॉक्टर आदि को सुबह ओपीडी समय 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहने को कहा। जिसमें सुबह 8 से 1 तक ओपीडी पंजीयन होगा। अगले आधे घंटे में सभी जांच संबंधित मरीजों के इलाज पश्चात पश्चात ही प्रस्थान करेंगे। कार्यालय ने स्टाफ सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपस्थित रहने का निर्देश हुआ।

    ब्लॉक में सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर ओपीडी एवं आईपीडी का संचालन करें। इसके अलावा आंखों की जांच सीएससी में प्रतिदिन ओपीडी समय में कराने की बात कही। 24 घंटे तीन पाली में लैब जांच हेतु लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहेंगे।

    इसके अलावा डॉक्टर वर्मा ने के द्वारा बताया गया कि इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में केवल एक ही रेगुलर डॉक्टर है ,जबकि एक डॉक्टर एनएचएम एक डॉक्टर बांड में है। जिनका बांड अवधि अप्रैल-मई में खत्म हो जाएगा। जबकि एक चिकित्सक को व्यवस्था के साथ देवर वीजा हॉस्पिटल से लाकर कार्य लिया जा रहा है। साथ ही संस्था में कोई भी ड्रेसर नहीं है। नर्सों की भी भारी कमी है, वहीं पूरे महीने ओपीडी,आईपीडी डिलीवरी एवं इमरजेंसी ड्यूटी कार्य देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नवागढ़ एसडीएम एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision