July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कुंरा मामले को लेकर भाजपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, फर्जीवाड़े की जांच कर कार्यवाही की मांग

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / हाल के दिनों में सेवा सहकारी समिति कुंरा के द्वारा राइस मिल में गुपचुप तरीके से पुराने धान बेचने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में नवागढ़ एसडीएम को कुंरा समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
      दरअसल स्थानी किसानों की शिकायत पर नवागढ़ एसडीएम ने कुंरा सेवा सहकारी समिति में दबिश दी। तब गत वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य खरीदी किए गए 2,600 कट्टे धान को बेमेतरा के भूतड़ा राइस मिल में बेचे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गत वर्ष हुई धान खरीदी की रिपोर्ट में कुंरा समिति द्वारा स्टॉक में इस धान के बारे में नही बताया गया था। परंतु अब समिति द्वारा धान कहां से लाया गया, यह जांच का विषय बन गया है। वही इस धान को बेचने के लिए समिति ने कहां से अनुमति ली, वह भी स्पष्ट नहीं है। इस मामले में समिति पदाधिकारी एवं अधिकारियों की संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता।
      किसानों के धान को समझ रहे बपौती
          ज्ञापन देने पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत ने कहा कि समिति के संचालक सदस्यों एवं प्रबंधक के द्वारा साठगांठ कर सरकारी रजिस्टर में भ्रामक जनाकारी देकर हजारों क्विंटल धान को बेचा गया है। जबकि समिति को स्वतः धान बेचने का कोई अधिकार नहीं है। कुंरा समिति पूरी तरह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। इस मामले विस्तृत जांच किया जाएगा तो और भी बड़ी लेनदेन का मामला सामने आएगा।

    जिला से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे प्रश्न
       महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं सुविधा के लिए बनी समिति ही अब चोरी करने लगी है। ऐसी भ्रष्ट संचालक मण्डल को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए एवं संलिप्त लोगों पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है, मामले में जो कोई भी दोषी हो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा तहसील एवं जिला स्तर पर आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महामंत्री मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, अमिता बघेल, कुलेश्वर सिन्हा, केदार साहू सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision