July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कालेज भवन के लिए 4.65 करोड़ की स्वीकृति,नगर पंचायत के लिए अधिसूचना जारी

    • rounak group

       नवागढ़। /शौर्यपथ /संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के कार्यकाल में क्षेत्र को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक के प्रयासों से नांदघाट और दाढ़ी के कॉलेज भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार के लागत से भवन निर्माण के लिए शासन ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।वित्तीय वर्ष 2023-24 नाबार्ड पोषित योजना अंतर्गत प्रावधानित 17 महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए नवागढ़ ब्लॉक के नांदघाट और बेमेतरा ब्लॉक के दाढ़ी में भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के प्रयासों से मिली स्वीकृति के लिए नांदघाट और दाढ़ी क्षेत्र के लोगो में बहुत ही खुशी और हर्ष व्याप्त है।
          इसके अलावा विधायक गुरुदयाल बंजारे के अनुरोध पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ग्राम पंचायत संबलपुर और नांदघाट को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी। शासन द्वारा उसके लिए भी अधिसूचना जारी कर दिया गया है। नगर पंचायत संबलपुर में संबलपुर के अलावा पटनाकांपा और रमपुरा की  3,742 की जनसंख्या को शामिल किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत नांदघाट में नांदघाट,सेमरिया,अडार,खपरी ए और तरपोंगी के पंचायत के 7,513 की जनसंख्या को जोड़ कर नगर पंचायत की सरहद बनाया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision