July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेमेतरा के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / सहकारिता पुरुष ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी के 134 वीं जयंती के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग के अंतर्गत बेमेतरा जिला मुख्यालय नवीन शाखा भवन एवं बैंक के 6 एटीएम शाखा बदनारा, खर्रा, हसदा, केहका, सल्धा एवं धनौली का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में माननीय दीपेश साहू जी, विधायक बेमेतरा, मान. ईश्वर साहू जी, विधायक साजा, मान. प्रीतपाल बेलचंदन जी अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, मान. नरेश यदु जी उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग, मान. विजय सिन्हा जी अध्यक्ष, नगर पालिका बेमेतरा, मान. प्रहलाद रजक जी अध्यक्ष, छ.ग. रजककार विकास बोर्ड, मान. अवधेश चंदेल जी पूर्व विधायक बेमेतरा, मान. श्रीमती हेमा दिवाकर अध्यक्ष, जनपद पंचायत बेमेतरा, मान. श्रीमती संध्या परगनिहा जी, प्रदेश मंत्री भाजपा, मान. अजय साहू जी अध्यक्ष, जिला भाजपा बेमेतरा, मान. संजीव तिवारी जी अध्यक्ष, समिति प्राधिकृत संघ, श्री शिवकुमार चन्द्राकर प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, श्री रमाकांत द्विवेदी पूर्व संचालक व्यापारिक प्रकोष्ठ अतिथि के रूप सम्मिलित हुए।
    बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष, मान. प्रीतपाल बेलचंदन जी ने अपने उद्धबोधन में सहकारिता एवं उसके विकास पर प्रकाष डाला उन्होने सहकारिता के क्षेत्र में कृषकों एवं आम लोगों को जोड़कर उनके समाजिक विकास मेें कार्य करने का आहवाहन किया उन्होने सहकारिता पुरूष ठाकुर प्यारेलाल के जीवन पर प्रकाष डाला।
    बेमेतरा विधायक मान. दीपेश साहू जी ने अपने उदबोधन के नवीन शाखा के लोकार्पण पर आमजन को बधाई दिया। साजा मान. विधायक ईश्वर साहु जी ने सहकारिता के क्षेत्र में शासन द्वारा किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
    कार्यक्रम को विजय सिन्हा अध्यक्ष नगर पालिका, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल जी, प्रहलाद रजक जी छ.ग. रजककार विकास बोर्ड, एवं नरेश यदु जी ने भी सभा को संबोधित किया। अतिथियों के द्वारा बैंक परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
    बैंक प्रतिवेदन का वाचन बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री हृदेश शर्मा ने किया। बैंक के अधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक के.के. नायक, नोडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार वारे, शाखा प्रबंधक राम जी खाण्डे, एस.के. जांगडे़,एवं बैंक के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री संजीव तिवारी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक अरविंद सिंह वर्मा द्वारा किया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision