October 23, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भव्य विजयादशमी महोत्सव की सफलता पर सौरभ कोठारी ने जताया आभार

    • doing of business

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अतिथियों, प्रशासन, समिति और शहरवासियों को दिया धन्यवाद

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य विजयादशमी महोत्सव, रावण दहन और सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वास्ति मेहुल जैन की संगीतमय प्रस्तुति की सफलता पर समिति अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता को संबोधित कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। सांसद संतोष पांडे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भी अपने संबोधन से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व मंत्री खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, राजेश जैन और सुनील मूंदड़ा सहित सभी अतिथियों के प्रति भी उन्होंने कृतज्ञता जताई।

    भजन संध्या और आतिशबाजी ने मोहा मन

    भजन गायिका स्वास्ति मेहुल जैन की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, भव्य रावण दहन और करीब 10 मिनट तक चली आकर्षक आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। शानदार मंच सज्जा और हजारों लोगों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बनाया।

    प्रशासन और समिति के सहयोग को सराहा

    सौरभ कोठारी ने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं में विभागों के समन्वित सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

    उन्होंने समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास, समर्पण और जिम्मेदारी का परिणाम है।

    शहरवासियों और मीडिया का जताया आभार

    सौरभ कोठारी ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों और समस्त शहरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के उत्साह, सहयोग और स्नेह ने महोत्सव को भव्यता प्रदान की।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति भविष्य में भी राजनांदगांव की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी। महोत्सव की सफलता में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग और आशीर्वाद समिति के लिए अमूल्य है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision