August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    *उप पंजीयक और संचालक मंडल के कमीशन खोरी का दंश झेल रहे किसान* Featured

    • doing of business

    कांग्रेस के नेताओं के दबाव में एफआईआर का फाइल ठंडे बस्ते में
    दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी पर उप- पंजीयक मेहरबान
    समिति की मनमानी के कारण 2% व्यवस्था खर्च की राशि आज तक नहीं मिला

     जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत संचालक मंडल और उप पंजीयक के कमीशनखोरी का दंश किसानों को झेलने पढ़ रहे हैं। यहां पर दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी के ऊपर उप पंजीयक मेहरबान लग रहे हैं। जिसके फलस्वरूप संचालक मंडल के आपसी खींचतान की वजह से यहां के धान खरीदी प्रभारी को व्यवस्था खर्च करने दो प्रतिशत की राशि आज तक नहीं मिल पाया है।
    गौरतलब है कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित कैथा के नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी में संचालक मंडल और उप पंजीयक के कमीशन खोरी का दंश यहां पर किसानों को झेलने पड़ रहे हैं। यहां पर दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी टिकेश्वर कश्यप के ऊपर उप पंजीयक जांजगीर मेहरबान लग रहे हैं। लेकिन सीधे एवं सरल कर्मचारी माखन लाल कश्यप को संचालक मंडल बिना कोई वजह के समिति से बाहर कर दिया गया है। समिति की आपसी लड़ाई के कारण धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था खर्च करने के उद्देश्य से मिलने वाली 2% की राशि आज तक खरीदी प्रभारी को नहीं मिल पाया है। जिसके कारण नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी के खरीदी प्रभारी कुशतराम चंद्रा खासे परेशान नजर आ रहे हैं। खरीदी प्रभारी ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था खर्च करने के लिए शासन से 2% की राशि सभी खरीदी केंद्रों में दिया जाता है ।लेकिन यहां पर संचालक मंडल के आपसी लड़ाई झगड़ा के कारण 2% ही राशि आज तक नहीं मिल पाया है खरीदी प्रभारी के द्वारा अपने हिसाब से लगभग 80000 रुपए की लागत से खर्च करके जैसा तैसा व्यवस्था बनाया गया है। यहां पर समिति की मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर है।
    उप पंजीयक जांजगीर एवं संचालक मंडल की कमीशन खोरी के प्रभाव में दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी टिकेश्वर कश्यप को यहां पर समिति प्रभारी बनाकर रखा गया है। जिसके कारण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा हसौद के शाखा प्रबंधक रुपए देने के लिए तैयार नहीं है शाखा प्रबंधक सुश्री रश्मि गुप्ता की कहना है कि दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक हो चुके व्यक्ति के नाम से चेक जारी हुआ है। इस कारण से उनको राशि या रुपए नहीं दिया जा रहा है । जबकि अच्छे कर्मचारी को संचालक मंडल समिति से बेवजह बिना बताए बाहर करके रखे हैं। यहां पर कुल 600 किसान है। कुल मिलाकर 15000 क्विंटल धान खरीदी होना है । उसमें से कुल 13000 क्विंटल धान लिया जा चुका है। लेकिन बिना भूसी के स्टेट के ही धान के छल्ले को जमीन पर रखा गया है। अगर बारिश हुई तो शासन को लाखों रुपयों का नुकसान हो सकता है। धान के चट्टा के ऊपर कवर तक नहीं ढका जा सका है।
    इसके पूर्व में उप पंजीयक जांजगीर चांपा ने कमीशन खोरी के प्रभाव में दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी जिनके ऊपर विभागीय आयुक्त बिलासपुर के द्वारा एफ आई आर के आदेश कलेक्टर को दिया गया है।लेकिन कांग्रेश के नेताओं के दबाव में एफआईआर का फाइल ठंडे बस्ते में डालकर पुनः उसी कर्मचारी से मोटी रकम लेकर समिति प्रभारी बना दिया गया है।
    बहरहाल कारण चाहे जो भी हो उप पंजीयक सर के मोबाइल नंबर पर हमारे रिपोर्टर के द्वारा पिछले 1 सप्ताह से बार-बार फोन लगाया गया ।लेकिन उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर फोन नहीं उठा रहे हैं उसके बावजूद भी हमारे रिपोर्टर के द्वारा व्हाट्सएप पर यह जानकारी चाहा गया लेकिन व्हाट्सएप के माध्यम से भी उप पंजीयक जांजगीर चांपा डॉक्टर चंद्रशेखर जायसवाल सर जवाब नहीं दे रहे हैं। लेकिन यह क्षेत्र के गांवों में किसानों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

     व्यवस्था खर्च करने 2% की राशि नहीं मिलने के कारण मैं अपनी जेब से लगभग 80000 रूपये लगा चुका हूं। इस बात की जानकारी जिला के सभी तमाम उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा चुका हूं।

    कुशतराम चंद्रा , खरीदी प्रभारी - नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी


    समिति के आपसी लड़ाई के कारण व्यवस्था खर्च 2% की राशि नहीं मिल पा रही है । उच्च अधिकारियों को जानकारी दे चुका हूं ।
    सुशील कुमार सूर्यवंशी , सहकारिता विस्तार अधिकारी - जैजैपुर

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision