September 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पहुंचविहीन ग्रामों का चिन्हांकन कर रोड, पुल-पुलिया के निर्माण की आवश्यकता : जिलाधीश वर्मा

    • doing of business

    0 डीएमएफ के वर्ष 2017-18 के कार्य में विलंब होने पर जनपद सीईओ के वेतन रोकने के दिए निर्देश
    0 साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के तहत दी गई राशि से वर्ष 2017-18 के कार्य लंबित रखने के लिए सभी जनपद सीईओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद के तहत तत्कालीन अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें अनावश्यक विलंब किया गया है। ऐसे कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी कार्य होना चाहिए।
    कलेक्टर वर्मा ने पहुंचविहीन क्षेत्रों के चिन्हांकन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जो बरसात के दिनों में मुख्य मार्ग से कट जाते हैं, उनको चयनित कर योजनाबद्ध तरीके से रोड, पुल-पुलिया के निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ऐसे पहुंचविहीन क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना मजबूत होने पर खाद्यान्न एवं अन्य सुविधाओं को ऐसे ग्रामों तक पहुंचाना आसान होगा।
    जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत ने जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरगढ़ एवं छुईखदान के कुछ क्षेत्र पहुंचविहीन है। कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के जनपद सीईओ से पहुंचविहीन क्षेत्रों की जानकारी ली। जनपद सीईओ डीडी मण्डले ने बताया कि एलडब्ल्यूई के अंतर्गत पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। कनेरी में पीएमजीएसवाई के तहत रोड का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केन्द्र में धान को सुरक्षित रखने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने सहकारिता, खाद्य एवं जिला विपणन अधिकारी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। सोसायटी की मदद करते हुए खरीदे गये धान की सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा। सोसायटी में ड्रेनेज की व्यवस्था होनी चाहिए। बारिश होने की स्थिति में पानी नहीं रूकना चाहिए। जिला विपणन अधिकारी से डीओ के काटने के संबंध में जानकारी ली।
    कलेक्टर वर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय के सभी अधिकारी-कर्मचारी वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीन नहीं लगेगा।
    कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिले में सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल खुल चुके हैं वहां कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही नहीं होना चाहिए। कोरोना के लक्षण वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं देना है। जिनके घर कोविड-19 के मरीज हैं ऐसे घर के बच्चे भी स्कूल में नहीं आना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि कक्षाओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। गौठान में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाने के संबंध में जानकारी ली।
    सहायक संचालक उद्यान राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत कन्र्वजेन्स के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम पेण्ड्रीडीह में उद्यानिकी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन यूनिट की स्थापना की जाएगी। जिसका संचालन जय मां सरस्वती महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे से कहा कि किसानों को धान के अलावा अन्य फसल मूंग, उड़द, मक्का, गन्ना जैसे फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक लेकर श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision