July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विकास फोटो प्रदर्शनी देख दर्शकों ने कहा- राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों का बढ़ा सम्मान ,

    • rounak group

    जैजैपर के लोगों को मिली कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों की जानकारी, सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन,

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में आज जैजैपुर जनपद पंचायत मुख्यालय में फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार सामाग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया। खंड मुख्यालय जैजैपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आये लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।
    सर्वश्री हरदी के हरि खूंटे, काशीगढ़ के दिलहरण चंद्रा, जैजैपुर के धनेश्वर साहू गलगलाडीह के दिलीप चंद्रा, तुषार के इंद्रकुमार, नंदेली के अनिल, रमेश व जगलाल सौरा सहित विभिन्न गांवो से आए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों में आर्थिक समृद्धि आई है। उन्होंने राज्य सरकार की सभी वर्गों के विकास के लिए संचालित योजनाओं को किसान और गरीबों का हितैषी बताया।
    राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से युवा वर्ग भी खेती किसानी में रूचि लेने लगे हैं। गत वर्षों की तुलना में पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, राजीव मितान क्लब, स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाॅट बाजार योजना, गढ़कलेवा योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी मे महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, वेटनरी विभाग के सत्यपाल चन्द्रा, स्वास्थ्य विभाग के पी.एस. खुंटे सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision