
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रातः 6.30 बजे 3 किमी पिन्काथोन रेस का आयोजन किया गया। यह दौड़ कमला कॉलेज से प्रारंभ होकर राणा प्रताप चौक, आरके नगर होते हुए जीई रोड से वापस कमला कॉलेज में समाप्त हुई। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में क्रीड़ा विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया, जिसमें तीन आयु वर्ष में प्रतियोगिताएं हुई 18 से 25, 26 से 45 एवं 46 के ऊपर। प्रतियोगिता में फ्लैग ऑफ महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सबसे ज्यादा 70 प्रतिभागी 26 से 45 आयु वर्ग वर्ग के थे। प्रतियोगिता का परिणाम 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम कृतिका धुर्वे, द्वितीय पूनम चन्द्रवंशी, तृतीय मैनो, 26 से 45 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम भारतीय साहू, द्वितीय प्रज्ञा चितलांग्या, तृतीय हनी जैन, 46 से ऊपर के आयु वर्ग में प्रथम वर्षा बग्गा, द्वितीय रोजी भाटिया, तृतीय ज्योति जैन शामिल है।
उक्त प्रतियोगिता राजनांदगाव रनर के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें नवीन जैन, अर्पित जैन, आकाश जैन, निकुज सिंघल, डा. डॉ शिरिश अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका श्रीरंगे एवं अन्य लोगों का सहयोग सरहानीय रहा। प्रतियोगिता के पश्चात् पारूल श्रीवास्तव के द्वारा एरोबिक्स कराया गया, जिसमें सभी लोगों ने आनंद लिया। उक्त प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. नीता एस. नायर क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उक्त आयोजन किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रसन्नता जाहिर कि इतनी बड़ी संख्या में पिन्काथोन में महिलाओं ने भाग लिया।
राजनांदगांव रनर ग्रुप के संस्थापक नवीन जैन ने जानकारी दी कि राजनांदगांव रनर ग्रुप छग का सबसे बड़ा रनर ग्रुप है और इनके द्वारा राजनांदगांव में कई बड़े आयोजन किए गए है तथा इस ग्रुप बहुत सारे सदस्य (महिला-पुरूष) राष्ट्रीय स्तर के मैराथन दौड़ में भाग ले चुके है और इस ग्रुप से जुड़कर विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य का लाभ हुआ हैं एवं समाज में रनिंग के प्रति लोगों में रूचि बढ़ी है। अंत में महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. एचके गरचा ने इस आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में रनर ग्रुप के सदस्य ने भाग लिया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
