July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्टेट बैंक के सामने पार्किंग की अव्यवस्था, सडक पर खड़े होते है वाहन

    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने पार्किंग व्यवस्था न होने का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बैंक में लेन देन करने आये ग्राहक अपनी मोटर सायकिल सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं जिससे नगर के प्रमुख मार्ग गौरव पथ पर बैंक खुलने से बंद होने तक अघोषित जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण कई बार सड़क से गुजरने वाले लोगों के बीच वाद विवाद तक हो जाता है लेकिन उसके बावजूद भी बैंक प्रबंधन कोई सकारात्मक पहल नही कर रहा। जिससे आम लोगों मेें काफी आक्रोश है।
    शहर के स्टेट बैंक के सामने पार्किंग व्यवस्था नही है, लेकिन इसके बावजूद भी बैंक खुलने से बंद होने तक सौ से भी अधिक वाहन सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं। सड़क पर मोटर सायकिल पार्क कर देने से जहां बस, माल वाहक एवं पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां से वाहन चालक किस प्रकार से निकलते होंगे। सड़कों पर बेतरतीब खड़ी मोटर सायकिलों के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है। इस बारे में स्थानीय लोगो का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी लेकिन उनके शिकायत पर कभी विचार नही किया गया। और क्या यह जरूरी है कि सड़क पर होने वाली हर दिक्कत के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी जाये तभी कोई कार्यवाही होगी। क्या विभाग की अपनी कोई जिम्मेदारी नही बनती।
    सड़क पर पार्किंग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता है लेकिन विभाग द्वारा कभी स्टेट बैंक प्रबंधन को इस बारे में कोई सख्त निर्देश नही दिये गये। यही वजह है कि स्टेट बैंक के सामने की पूरी सड़क बैंक में आने जाने वाले ग्राहकों के लिये पार्किंग के रूप में उपयोग की जा रही है। सड़क पर मोटर सायकिल खड़ी होने के कारण छोटे वाहन भी यहां से नही निकल पाते जिससे कई बार अप्रिय स्थिति बन जाती है। इस बारे में कई बार शाखा प्रबंधक का ध्यानाकर्षण कराया गया लेकिन व्यवस्था बनाने कोई पहल नही की गई।
    स्टेट बैंक के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ऐसी शाखा जहां रोज हजारों की संख्या में बैंक में आना जाना करते हैं। वहां पार्किंग के लिये कोई जगह नही है उसके बावजूद भी यहां बैंक संचालन की अनुमति दी गइ है जो पूर्णत: नियम विपरीत है। बैंक के सामने पूरी सड़क पार्किग के रूप में तब्दील हो जाती है जिससे हमेशा यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहते हैं। जनापेक्षा है कि स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस पहल की जायेगी जिससे लोगों को राहत मिल सके।

    '' स्टेट बैंक में पार्किंग की अव्यवस्था लम्बे समय से परेशानी का सबब बने हुए है, यदि प्रशासन आम व्यापारियों को पार्किंग की व्यस्व्स्था बनाने के लिए निर्देशित करता है तो बैंक भी व्यापार की संस्था है, वंहा भी शाखा को पार्किंग का उचित प्रबंध करना चाहिए."
    गिरेन्द्र महिलांग
    पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision