
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बालोद / शौर्यपथ / प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बालोद जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के कोविड केयर सेंटरों में बेड की उपलब्धता, आॅक्सीजन युक्त बेड, कोविड केयर सेंटरों में बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, जिले में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री भगत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्हेांने जिले के सामाजिक संगठन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। मंत्री श्री भगत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु सामाजिक सहभागिता जरूरी है। जिले के प्रभारी सचिव उमेश अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी मेश्राम सहित अन्य अधिकारी व सामाजिक संगठन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु बालोद जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 10 अप्रैल 2021 शाम 06 बजे से 19 अप्रैल 2021 प्रातः 06 बजे तक कन्टेनमेट क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहाॅ अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके द्वारा सुबह शाम मरीजो को काल करके फॉलोअप लिया जाता है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर कोविड टेस्टिंग सेंटर संचालित है। वहां फीवर क्लिनिक भी संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकासखंड में मोबाइल चलित दल उपलब्ध है। जो भ्रमण कर कोविड टेस्टिंग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाजार, सब्जी मंडी, बैंक, मिल इत्यादि स्थानों पर भी सतत् शिविर लगाकर कोविड टेस्टिंग की जा रही है। जिले में अब तक 02 लाख 20 हजार से भी ज्यादा कोविड टेस्टिंग की जा चुकी है। कलेक्टर ने बताया कि दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राज्य से प्राप्त वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर प्रतिदिवस 80 सत्र लगाकर 12 हजार हितग्राहियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। जिसके अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को लक्ष्य 1,72,026 के विरुद्ध 1,01,124 नागरिकों को प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है। शेष 70,902 नागरिकों को राज्य से वैक्सीन प्राप्त होने की दशा में आगामी सात कार्यदिवसों में शतप्रतिशत लोगों मे टीकाकरण किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने हेतु जनसामान्य को मास्क के उपयोग तथा प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वर्तमान में बिना मास्क लगाए लोग पाए जाने पर जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 अंतर्गत चालानी करवाई करते हुए जुर्माना राशि ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन एवं कोविड-19 टीकाकरण अंतर्गत जिले में प्रचार प्रसार गतिविधियां व्यापक रूप से की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
