October 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में किया ‘रोको अउ टोको‘ अभियान का शुभारंभ

    • doing of business

    कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देने 600 वालेंटियर जाएंगे घर-घर
    लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने और वैक्सीनेशन कराने के लिए करेंगे प्रेरित
    अभियान के 10 वाहनों को रायपुर भ्रमण के लिए किया रवाना

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर से ‘रोको अउ टोको‘ अभियान का शुभारंभ किया। कोविड संक्रमण रोकने, शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और लोगों में कोविड अनुरूप व्यवहार को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि यूनिसेफ के साथ रायपुर जिला प्रशासन और समाज सेवी संगठन ‘समर्थ‘ द्वारा संयुक्त रुप से प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत 600 वालेंटियर रायपुर नगर निगम के 70 वार्ड में झुग्गी बस्तियों, विभिन्न मोहल्लों और अपार्टमेंट में जाकर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना, मास्क का उपयोग करने, हाथों की साफ सफाई का ध्यान रखने और वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान में धर्म गुरुओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रोको अउ टोको‘ अभियान के तहत वालेंटियर घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि कोरोना संक्रमण को कैसे रोकना है, जो मास्क नहीं लगाते हैं या कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं करते हैं उन्हें टोकेंगे और बचाव के उपायोें का पालन करने और टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रकट किया कि प्रदेशवासी इस अभियान को गंभीरता से लेंगे और कोविड अनुरूप आचरण को अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। श्री बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने की शपथ दिलाई।
    मुख्यमंत्री ने इस अभियान का थीम सांग लॉन्च किया तथा इस अभियान के तहत लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने का संदेश पोस्टरों के माध्यम से देने वाले बैटरी चलित 10 वाहनों को झण्डी दिखाकर रायपुर नगर निगम के वार्डाें के भ्रमण के लिए रवाना किया। यह अभियान तीन माह तक चलाया जाएगा।
    इस अवसर पर कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन, यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ हेड जोब जकारिया और अभिषेक सिंह, समर्थ एनजीओ की सुश्री मनजीत कौर बल और डॉ. राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision