
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बौद्ध कल्याण समिति जिला राजनांदगांव ने शासन प्रशासन के कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 5 दिवसीय भीम महोत्सव का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है।
जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मेश्राम ने राजनांदगांव कलेक्टर से मुलाकात कर भीम जयंती आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया, जिसमें राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक भी उपस्थित रहे।
बौद्ध कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं वार्ड इकाइयों के अध्यक्षों की उपस्थिति में एक बैठक में निर्णय लिया गया की 11 अप्रैल को आयोजित महामना ज्योतिबा फुले जी की जयंती समारोह के अतिथि वक्ता डॉ. इंदु चौधरी जो बनारस हिंदू विश्व विद्यालय में प्राध्यापक है की सभा को निरस्त किया जाए तथा 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर आयोजित कव्वाल अंजली भारती की कव्वाली को भी निरस्त किया जाए।
जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मेश्राम ने भीम महोत्सव को पूर्व निर्धारित तिथि में आयोजित नहीं करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। साथ ही बौद्ध कल्याण समिति, राजनांदगांव की सभी शाखा समितियों एवं वार्ड समितियों से अपील की है कि वे इस कोविड-19 की स्थिति के सुधार होने तक लोगों की सामूहिक उपस्थिति में कोई भी आयोजन या कार्यक्रम नहीं करने की अपील की है। आगे परिस्थितियां सामान्य होने पर सार्वजनिक कार्यक्रम किए जाएंगे। राजनांदगांव के बौद्धों से अपील की कि वे महामना ज्योतिबा फुले व बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अपने अपने घरों में लाइटिंग एवं दीप प्रज्वलित कर घरों में ही रहकर इन महामानवो को याद करें। अध्यक्ष शैलेंद्र मेश्राम ने विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को बताया कि उक्त तिथियों में ऑनलाइन विचार गोष्ठियां की जावेगी। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मेश्राम ने विज्ञप्ति जारी कर बौद्धों से अपील की है शासन-प्रशासन के कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करें व सुरक्षित रहे।
बैठक में भंते सुनीति भिक्खूनी, प्रशांत सुखदेवे, राहुल देव श्यामकुंवर, महेंद्र रामटेके, बंटी (दीप) रामटेके, उत्तम शेंडे, दिवाकर शेंडे, महेंद्र नागदेवे, संतोष बोरकर, शैलेश ठावरे, राहुल खोब्रागढ़े, श्रेष्ठ मेश्राम, निलेश रामटेके, शीतल रामटेके, पुष्पलता गणवीर, रचना नोन्हारे, रविता लकड़ा, रीता ठावरे, ममता खोब्रागढ़े, निकिता श्रीरंगे, आस्था नायक, नैना रंगारी, निलेश ठावरे, अजय मेश्राम, सागर रामटेके, कुणाल बोरकर, निलेश रामटेके, दीपेश रामटेके, शुभम रावत, जनक राव घरडे, प्रमोद नरेश मेश्राम, अनुपमा श्रीवास, सुनीता ईलमकर, रियास मेश्राम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
