September 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पीएम मोदी ने कोरोना के पहली लहर में लाकडाउन लगाने के साथ दूसरी लहर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया : शिवरतन शर्मा

    • doing of business

    बेमेतरा / शौर्यपथ / शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व भाठापारा विधायक शिवरतन शर्मा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला संगठन प्रभारी अजय राव, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेंद्र वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कोरोना काल में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर सरकार के कदम की सराहना की।
    जिला कार्यसमिति बैठक में लोकहित से जुड़े मुद्दे पर चर्चा किया गया। जिसमें कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न उपस्थिति में केंद्र सरकार का प्रयास, आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार, अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई, दवाई का पर्याप्त अस्पतालों में आपूर्ति, महामारी से उत्पन्न परिस्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार का तत्परता आदि शामिल है।
    प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने कोरोना महामारी का सामना जिस तरह से किया। उस तरह की तैयारी विश्व के दूसरे देशों में देखने को नहीं मिला। देश में लाकडाउन लगाने के साथ ही पहली व दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया। गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम उठाए गए। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान का बेहतर प्रबंधन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी लोगों की सेवा में लगे रहे। अभी भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाकर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
    जिलाध्यक्ष जोशी ने कोरोना काल में जिला में कार्यकर्ताओं द्वारा किये सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि देश नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मजबूती से खड़ा है. एक साल के अंदर स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण,देश मे आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन में अप्रत्याशित बृद्धि हुई है. भारत इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ा है. बैठक का संचालन महामंत्री विकास दीवान एवं आभार प्रदर्शन नरेंद्र वर्मा ने किया।
    बैठक में फिरतुराम साहू, दयावंत धर बांधे, देवादास चतुर्वेदी, दिपेश साहू, परमेश्वर वर्मा, लक्ष्मीलता वर्मा, बबलु राजपूत, आकिब मलकानी, महावीर ध्रुव, मधु रॉय, विजय सुखवानी, सुरेंद्र सिंह, विकास घरडे, निशा चौबे, रीना साहू, मोंटी साहू, चन्द्रपाल साहू, परस वर्मा, मिन्टू बिसेन, तारकेश्वरी सोनकर, अश्वनी साहू, संतोषी साहू सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision