October 06, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1137)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नवगठित ग्राम पंचायतों में नवीन राशन दुकान खुलवाने के लिए शासन स्तर पर प्रयासरत थे,अब उन क्षेत्रों में नई राशन दुकान अतिशिघ्र खुलेगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पंडरीपानी क्रं 2, जमावाड़ा 2,,नागलसर,बदेबोदल में सरपंच व सचिवों को राशन दुकानों से संबंधित दस्तावेजों को सौंपा। नवगठित पंचायतों में राशन दुकानों की स्वीकृति प्रदान करने पर सरपंच, पंचगण, सचिवगण व ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की सोच है कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए जिसके लिए पंचायतों का पुर्नगठन किया गया, अब सरकार द्वारा नये राशन दुकान खोलने की स्वीकृति प्रदान की जिससे जनता को समय पर राशन जल्द से जल्द मिलेगा।
    विधायक ने ली कार्यकर्ताओ का जाना हाल
    आज अपने जनसंपर्क के दौरान विधायक जैन ने कांग्रेस बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओ शे मुलाकात कर हालचाल जाना एवं वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से लॉकडाउन मे उत्पन्न परिस्थिति मे जनता के लिये किये गये समाजिक कल्याण कार्यो के लिये सराहना की ।उन्होने ग्रामजमावाडा01-02, पण्डरीपानी-02,टोंडा पाल, बिरणपाल नागलसर कोलावडा नेतानार बड़े कवाली छोटे कबाली कवाली कला बोदल बड़े मुरमा के कार्यकर्ताओ को ग्रामीणो को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करने की बात भी कही। इसके अलावा कांग्रेस परिवार के सदस्य बि रन पाल एवं टोंडा पाल मे दुख होने की वजह से विधायक ने उनके निवास पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया
    विकास कार्यो का लिया जायजा
    भूपेश सरकार लगातार ग्रामीणो के विकास के लिये मुख्य रूप से काम कर रहीं है़ जिसमे सभी गावो मे बिजली, साफ पानी तथा सड़क है़.जिसके लिये लगातार कार्य संपन्न हो रहे है़. आज कवाली कला मे सी सी सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं गुणवता कार्य करने के निर्देश दिये
    ये रहे मौजूद
    योगेश पाणिग्राही,नीलूराम बघेल,सुनील दास,शंकर नाग हेमू उपाध्याय, हरिहर सेठिया, राधामोहन दास,फूल सिंह,कामलसाय, कमलू चालकी, जगदीश चालकी,रामसाय,कामलसाय, ईश्वर कश्यप, समदु, आसाराम, भूपेन्द्र पटेल,रामा नाग,जुगधर,झिमटु, जयकुमार,नुकेश,जयराम, सुभाष एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ "जे" के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मारडूम अभी तक कोरोना जैसे महामारी से दूर है स्वस्थ्य है। अगर मारडूम मे कोरोना पॉजीटिव अब मिलता है तो पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप जिम्मेदार होगा। ये कोरोना के आढ़ मे भीड़ भाड़ बैठक कर बीजेपी पार्टी का झंडा लेकर प्रचार प्रसार 144 धारा का उलंघन कर रहे हैं बीजेपी के जनप्रतिनिधियों।
    पूर्व आदिवासी विधायक होने नाते बीजापुर के सिलगेर इतना बड़ी घटना में जाना चाहिए था। एक आदिवासी नेता आदिवासी हितैषी होने का दिखावा है। जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के जांच दल पहुंचे सिलगेर गरीब आदिवासी के साथ खड़े होकर कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। भाजपा के दिग्गज नेता कहलाने वाले ,इस कोरोना काल मे भीड़ जुटा के माक्स नही कोरोना को दावत है। जुमला बाजों को इस बार सबक सिकाएगी जनता।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर पर स्थित क्वींस एनआरआई कोविड केयर सेंटर को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा क्वींस एनआरआई कोविड केयर सेंटर अपने नार्म्स से अलग हटकर केयर के नाम पर इलाज कर मोटी रकम वसूली जा रही है साथ ही रेमडिसिवर जैसे इंजक्शन लगाए जा रहे है क्या प्रशासन से इसकी अनुमति क्वींस एन आर आई केयर सेंटर ने ली है ? इसकी जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
    कोविड पॉजीटिव मरीज की मेकाज में हुई मौत के बाद पनपे विवाद को लेकर नगर अध्यक्ष का बड़ा बयान आया है क्विन्स एनआरआई कोविड सेंटर से मामले बिगड़ने के बाद रेफर किए गए, मरीज की जांच को लेकर, जिला प्रशासन से मुलाकात कर दोषी व्यक्तियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है मीडिया से हुई जानकारी में अब तक 06 से 10 ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं जिनमें मरीजों को अत्यंत गंभीर अवस्था में रेफर किए जाने की वजह से जान नहीं बचाई जा सकी है, इस कोविड केयर सेंटर में नार्मस से बाहर जाकर कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, 30 मई को हुई मौत के मामले में क्विस एनआरआई की लापरवाही साफ दिख रही है एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि फेफड़ों में इन्फेक्शन और ऑक्सीजन लेवल 60 से कम हो जाने के बावजूद इलाज के नाम पर परिजनों को धोखा दिया जा रहा था बात हाथ से निकलती देख प्रबंधन ने ठीकरा मेंकाज पर फोड़ दिया, जो सरासर गलत है इसी कोविड सेंटर में रेमडेसीविर इंजेक्शन भी लगाई गई थी जो केवल मेकाज और एमपीएम हॉस्पिटल में उपलब्ध है इंजेक्शन कैसे लग गया ? इंजक्शन का सीरियल नंबर भी सार्वजनिक हो जिससे इन्हें इंजक्शन कहाँ से उपलब्ध हो रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए ! इस पर भी प्रश्नवाचक चिन्ह लगता है ! मेरी मांग है कि प्रशासन को इस कोविड केयर सेंटर में इस तरह की गतिविधि पर कार्रवाई करनी चाहिए !
    नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने इस मामले को लेकर दोषी लोगों पर कंनून संवत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो,इस कोविड सेंटर का प्रशासन द्वारा दिये गए नार्मस भी सार्वजनिक होने चाहिए जिससे लोगो को यह मालूम हो कि यहाँ इलाज करने का दायरा क्या है?और क्या क्या इलाज यहां होता है जिससे इलाज के नाम पर बस्तर के जनता के जान के साथ और खिलवाड़ न हो सके ! क्विन्स एनआरआई केयर सेंटर के द्वारा बस्तर के लोगो से आपदा में अवसर खोजने का कार्य किया गया है इसकी पूरी जांच हो और इसपे कार्यवाही हो !इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा एवम गणेश काले उपस्थित थे।

    मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा की !अभी निर्माण पूरा ही नहीं हुआ और जगह-जगह पड़ने लगी दरारें।

        जगदलपुर / शौर्यपथ / संभाग के सबसे बड़े और पुराने पीजी कॉलेज परिसर में साइंस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग के रेनोवेशन और बिल्डिंग को नया बनाने का काम चल रहा है। लॉकडाउन के बीच अभी यहां काफी निर्माण करवाया गया और साइंस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार हो गई, लेकिन बिल्डिंग का उपयोग छात्र कर पाते इससे पहले ही बिल्डिंग में जगह-जगह से दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में यहां काम की गुणवत्ता पर सवाल है की बिल्डिंग निर्माणधिन अवधी में आखिर निरक्षण अधिकारी किस आधार पर गुडवत्ता को ओ के का हरी झंडी ने निर्माण शुरू और समाप्त करने का निर्णय लिए इस फेक्टर पर भी जांच होना चाहिए कही ऐसे निर्माण भ्रष्टाचार का तो बली नहीं चढ़ रहा है !
    उक्त खबर के आर्टिकल अनुसार इस मामले में पीडब्लूडी के ईई राजीव बत्रा का कहना है कि वे खुद मौके पर जाकर बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद यदि बिल्डिंग में कोई कमी पाई जायेगी तो संबंधितों पर कार्रवाई की जायेगी। तो क्या निर्माणधीन अवधी में बैगेर निरक्षण करके यह बिल्डिंग बन गई और अगर बैगेर निरक्षण के यह बिल्डिंग बनी है तो ठेकेदार एवं निरक्षण अधिकारी और सम्बंधित निर्माणधीन बिल्डिंग के इंजिनियर पर भी जांच होना चाहिए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी यह मामले को लेकर जिलाधिकारी बस्तर को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने का आवेदन करेगी और साथ ही अन्य सभी निर्माणों की भी बारीकी से जांच करवाएंगे, लेकिन परिसर में विद्यार्थियों की स्तेमाल हेतु बिल्डिंग पे भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं !

    कहाँ है केंद्र और राज्य सरकारों के राहत पैकेज-समीर खान
    दिल्ली में जनहित में जारी केजरीवाल मॉडल को अपनाए भूपेश सरकार

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोरोना काल में महँगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है, ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। एक सर्वे के अनुसार पिछले लॉक डाउन के बाद 15करोड़ लोग बेरोजगार हो गए थे।वर्तमान लॉक डाउन में यह आँकड़ा बढ़कर 26करोड़ हो गया है जबकि अब भी देश के बड़े हिस्से में लॉक डाउन चल रहा है।जो लोग रोजगार में हैं उनमें से 34प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनकी आय काफी कम हो गई है।
    किसान और मजदूर मनरेगा, किसान सम्मान निधि, न्याय योजना,पीडीएस के राशन जैसे कार्यक्रमों के जरिए ऑक्सीजन पर जी रहे हैं पर रेहड़ी/पटरी पर व्यापार करने वाले, छोटे व्यापारी,निम्न और मध्य मध्यम वर्ग के लोग इन सबकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
    समीर खान ने कहा कि अब यह किसी से भी छुपा नहीं रह गया है कि चिकित्सा व्यवस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने में केंद्र और राज्य सरकारें बुरी तरह असफल रही हैं जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है और इस नुकसान से जनता को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा नित सरकार और राज्य की भूपेश बघेल सरकार दोनों की है।
    दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने यह कारनामा कर दिखाया है।दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं इनके अलावा कोरोना काल में 72लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन,मजदूरों/ऑटो चालकों को 5000रु प्रतिमाह जैसे अनेक कदम उठाए हैं जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जनता को बड़ी राहत पहुंची है।वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार राहत पहुँचाना तो दूर की बात है मुआवजे से बचने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण कोरोना दर्ज करने से भी बच रही है।
    आम आदमी पार्टी मोदी सरकार और भूपेश सरकार से कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग करती है।इन वर्गों के लोगों के हाथों में पैसे आएंगे तो अर्थ व्यवस्था में गति आएगी और बेरोजगारी/महंगाई भी धीरे धीरे नियंत्रित होती चली जाएगी।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा ने आज मंगलवार को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुगोविंद सिंह,छत्रपति शिवाजी वार्ड में कोरोना  महामारी के इस समय घर घर जाकर सेनेटाइजर एवम मास्क का वितरण किया गया। महिला मोर्चा जिला प्रभारी लक्ष्मी कश्यप एवम नगर अध्यक्ष गीता नाग की उपस्थिति में वार्ड में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण किया गया।प्रभारी लक्ष्मी कश्यप ने कहा कोरोना महामारी से बचाव हेतु हमेशा मास्क पहने,सेनेटाइजर का उपयोग करे,भीड़ वाले इलाकों में ना जाये।अध्यक्ष गीता नाग ने कहा 18 वर्ष एवम 45 वर्ष के ऊपर की भाई व बहनों से अपील करती हूँ कि वेक्सिनेशन जरूर लगवाए।इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री कृष्णा राय,नगर मंत्री मंजुला धुव्र, महिला मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी ममता सिंह राणा,संगीत मंडल महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की सिलगेर गोली काण्ड में आज कांग्रेस की सरकार ने 22 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, आखिरकार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के दबाव बाद सरकार आई हरकत में, अपने विधायकों साथ बस्तर सांसद के अध्यक्षता में सरकार ने दिए जांच के आदेश !
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी हुए घटना पर पहले से ही कई गंभीर बातों को प्रदेश की जनता के सामने लाने में सफलता प्राप्त किये जबकि हर घटना की जानकारी हमें है 3 निर्दोस ग्रामीणों को गोली मारा गया और बताया गया वहीं ग्रामीण नक्सली थे, वहीं एक गर्भवती महिला जो भगदड़ में गिरी दबी और बादमे वह गर्भवती महिला का हो गया था मृत्यु इन पहलु पे क्या करेगी सरकार देखने योग्य विषय होगा, वहीं कैंप जिसमे कब्ज़ा किया गया है वह पट्टे की भूमि है आखिर क्यूँ ग्रामीणों की जमीनों पे कब्ज़ा कर खुले कैपं सवाल यह भी ज्वलंत है ! तो कई सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जिनके ऊपर लाठी चार्ज हुवा और वें लोग अपना उपचार अपने घरो पर कर रहे है उनका न्याय कैसे होगा ! और लगभग 10 से 12 लोग बीजापुर अस्पताल गंभीर रूप घायल होकर उपचार करा रहे है तो वहीं 6 निर्दोष ग्रामीणों को 7 दिन मामले में एफ आई आर कर जेल भी भेजा गया था बादमे ग्रामीणों द्वारा पट्टे देकर जमानत कराई गई ! वहीं ग्राम सिलगेर में पेसा एक्ट कभी उल्लघन हुवा जो सही नहीं है उस पर भी निष्पक्ष जांच होना चाहिए . ऐसे बहुत से ज्वलंत विषय है जिसपर उम्मीद है निष्पक्ष जांच होगा और दोषियों पे कार्यवाही भी हो

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आज विधायक रेखचंद के द्वारा आप के सेवा के सदस्यो को अभिनंदन पत्र देकर कोरोनाकाल और लॉकडाउन मे किए गये कार्यो की सराहना की गयी। इश्वर की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नही होता है। इश्वर ने सह्योग्कर्ताओ को हम तक पहूँचाय, जिनकी मदद से हम असल जरुरतमंदो तक पहुच उनकी मदद की।
    इस कोरोनाकाल मे जिन्होने जरुरतमंद लोगो की मदद की ,जैसे जिन्होंने खाद्य सामग्री सब्जी दूध ब्रेड आदि जरूरत मंद लोगों के लिए उपलब्ध कराई और बस्तर जिला के समस्त व्यपारी ,कार्यकर्ता और सहयोगी को मै समीर खान आम आदमी पार्टी अभिनंदन पत्र भेट करता हूँ और उनका तहे दिल से शुक्रिया करता हूँ।

    ➡️ *फर्जी तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर उगाही करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही*
    ➡️ *लाॅकडाऊन में समय पर दुकान बंद कराने के नाम पर कर रहे थे उगाही*
    ➡️ *दुकानों को समय सीमा में बंद नहीं किया गया है कहकर चालानी कार्यवाही के नाम पर वसूली*
    ➡️ *जिला प्रशासन बस्तर के नाम पर फर्जी चालान बुक बनाकर दिया जाता था घटना को अंजाम*
    ➡️ *आरोपी द्वारा बनाया गया स्वयं के नाम पर तहसीलदार का परिचय पत्र*
    ➡️ *जप्त सम्पत्ति - 5,000/- रूपये, 16 नग फर्जी चालान की प्रति, 02 नग मोबाईल*

    ➡️ *आरोपी* - 1. जीत उर्फ राजीव रक्षित पिता सुत्रीप रक्षित, उम्र- 32 वर्ष निवासी मेटगुड़ा जगदलपुर 2. शाहबाज खान पिता इस्माईल खान, उम्र- 28 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा माड़िया चैक जगदलपुर*

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर शहर में दुकानों को लाॅकडाऊन के नियमानुसार समय पर बंद कराने का एवं अपने आप को तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर फर्जी तौर पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने एवं कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि जगदलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सूचना मिला था कि कुछ व्यक्ति अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लाॅकडाऊन मंे निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारोें पर फर्जी तरीकंे से चालान काटकर रूपये पैसे की उगाही किया जा रहा है । जिस पर तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्व धारा - 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34 भा0द0वि0 का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान मंे लिया गया । दौरान अनुसंधान के मामले के संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोह0 शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । जिनके पास तलाशी लेने पर 16 नग फर्जी चालान प्रति जिनमें 05 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है एवं 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल और आरोपी जीत रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है को आरोपियों को कब्जे से बरामद किया गया है ।
    पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है । मामले में आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है । मामले मंे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है । पुलिस की इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधि0/कर्मचारी निरीक्षक - एमन साहू ,उप निरी0 - संजय वट्टी, बी0पी0 जोशी, प्र0आर0 - चोवादास गंेदले,आर0 - प्रकाश नायक, रवि सरदार, गायत्री तारम, सायबर सेल- दीपक कुमार रहे .

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision