August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    बस्तर जगदलपुर :- आज दिनांक 11/6/2021 जगदलपुर अनुपमा चौंक स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पेट्रोल, डीजल की महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया वहीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल झझ के नेतृत्व मे यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जहां उपस्थित ! ओडिसा प्रभारी ओमकार जैसवाल, बस्तर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक जगदलपुर राजीव शर्मा, जगदलपुर पूर्व महापौर जतिन जैसवाल, शहनाज बेगम अर्पण बाजपेयी,अफरोज बेगम,माही श्रीवास्तव,आमना बेगम अंजना नाग,ज्ञानेश्वरी जाधव,इंदु बघेल,लष्मी कश्यप अंजुम कुरैशी,अतरिक्त शुक्ला,धिरज पटेल,कनक नाग,माधुरी शर्मा कल्पना म्हश्रम, अन्य उपस्थित रहे !

    बस्तर जगदलपुर :- आज दिनांक 11/6/2021 जगदलपुर गीदम रोड नाका चौक मे पेट्रोल, डीजल महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया वहीं अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बेनी फर्नाडीस, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सतिश वानखेडे ,जिला प्रवक्ता मनीष गडपाले, सुभाष मेश्राम,जलंधर बघेल ,बलिराम नाग,सूरज सागर, विनीत नाग,अमन गुप्ते, अविनाश गुप्ते, रोहित अहीर, नवीन बघेल,गोलू बघेल, समीर सरमा, आकाश नाग ,यसु कश्यप और साथी उपस्थित रहे ! वहीं जगदलपुर के उभरते जनाधार वाले युवा नेता विक्रम लहरे के नेतृत्व में यह सफल कार्यक्रम किया गया !

    बस्तर /जगदलपुर:- बस्तर मसीही समाज के विपिन लाल ने मेहनत परिश्रम से हासिल किये डाक्ट्रेड की डिग्री वहीं मसीह धर्म विज्ञान के विषय में वे लगातार अपने ज्ञान को बढ़ाते हुए अपनी 38 साल की सेवा उपरांत वे सेवा में लगे रहते हुए मसीह धर्म विज्ञान में रिसर्च प्रारंभ किया वे लगातार कड़ी मेहनत के पश्चात 3 साल तक इस क्षेत्र में लगे रहे और उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री उन्हें यूनाइटेड थियोलॉजिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त क्रिश्चियन लीडरशिप यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क अमेरिका जो बर्कले कैलिफोर्निया यूएसए से संबंध है उनके द्वारा यह डिग्री रिसर्च के पश्चात इन्हें प्रदान की गई इस संबंध में मसीह समाज के बस्तर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरे मसीह समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है साथ ही साथ इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम छत्तीसगढ़ मसीह महासंघ ने भी बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ! उसके पश्चात उन्होंने अपनी धार्मिक सेवा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के विभिन्न गिरजा घरों में चर्च के पासवान व जिला अधीक्षक के रूप में दी ! वे मसीह धर्म के धार्मिक वक्ता के रूप में समय-समय पर राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश में जाकर विभिन्न चर्चों में एक धार्मिक वक्ता के रूप में प्रवचन दिए प्रभु के वचन को सुनाया उन्होंने अपनी सेवा जगदलपुर के सबसे पुराने और सबसे प्रमुख चर्च चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिसकोपल चर्च जगदलपुर मैं पास्टर और जिला अधीक्षक के रूप में लगभग 10 साल अपनी सेवा दिए इस दौरान ईसाइयों के पवित्र स्थान यरूशलेम भी उन्हें जाने का अवसर मिला और वह यरूशलेम बेथलहम भी जाकर प्रभु यीशु मसीह के बारे में जाना पुरानी मसीहत यहूदी व्यवस्था के बारे में भी गहन अध्ययन किया वर्तमान में वे अपनी सेवा भोपाल क्रिश्चियन चर्च में दे रहे हैं !

    05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये
    आरोपियों के कब्जे से 16,100/- रूपये नगदी बरामद
    मौके से 06 मोटर सायकल, 07 मोबाईल, 02 नग चेक एवं ताश के पत्ते बरामद
    चेक के माध्यम से भी लगाया जाता था दांव
    मो0 सांय0. FZ क्र. CG-17-KT-5925, पैशन प्रो CG.17- KB.9066, पैशन प्रो CG.17- KU.2297, बुलेट CG.17- KL.7514, एक्टिवा CG.17- KU.6644 एवं 01 नग होन्ड़ा शाईन मो0सां0 बिना नंबर का
    जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत 05,00,000/- रूपये (मोटर सायकल, मोबाईल, नगद)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आसना जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम आसना जंगल में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में रेड कार्यवाही हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।
    रेड कार्यवाही के दौरान 05 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया पूछताछ पर जिन्होनें अपना नाम चन्द्रध्वज जोशी, हितेश सेठिया, नीलकंठ कश्यप, मनीराम मौय, एवं हेमन्त कवि होना बताये जिनके फड़ एवं पास से 16,100/-रूपये नगद, 07 नग मोबाईल, 06 नग मोटर सायकल, 02 नग चेक, ताश के पत्ते बरामद किया गया । ज्ञात हो की उक्त चेक के माध्यम से भी फड़ पर दांव लगाया गया था । मामले में उक्त 05 आरोपियों के विरूद्व धारा 188,269,270 भादवि, 03 महामारी अधिनियम, 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । उक्त जप्त सम्पत्ति की सम्पूर्ण अनुमानित कीमत - 05,00,000/- रूपये आंकी गई है ।
    कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-निरी0 एमन साहू, उनि0 होरीलाल नाविक, जय वट्टी सउनि. निलाम्बर नाग, सतीश श्रीवास्तव ,आर0 भुपेन्द्र नेताम, गायत्री प्रसाद तारम, प्रकाश नायक, रवि ठाकुर, रवि सरदार, दीपक कुमार शामिल थे

    आरोपी- 1.चन्द्रध्वज जोशी पिता नित्यानंद जोशी, उम्र 49 वर्ष निवासी गुंमडेल, थाना नगरनार
    2.हितेश सेठिया पिता उमेश सेठिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी मालगांव, थाना नगरनार
    3.नीलकंठ कश्यप पिता प्रेमसिंह कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी आसना नयापारा
    4.मनीराम मौर्य पिता तातीराम मौर्य, उम्र 45 वर्ष, निवासी आड़ावाल नयापारा
    5.हेमन्त कवि पिता जनार्दन कवि उम्र 30 वर्ष, निवासी आसना नयापारा

    जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी राकेश कुमार नाहटा ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 29.05.2021 के कृष्णा ले आउट कालोनी गायत्री मंदिर के पास जगदलपुर से इनकी मोटर सायकल हीरोहोण्डा सीडी डिलक्स सिल्वर कलर क्रमांक- CG17KC6249 को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।
    जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनरिीक्षक होरीलाल नाविक हमराह स्टाफ सउनि0 दिनेश उसेण्डी, आरक्षक प्रकाश नायक, गायत्री प्रसाद तारम के टीम द्वारा वाहन का लगातार शहर के आसपास क्षेत्रों व शहर के विभिन्न चैक-चैराहो में लगे सीसीटी0व्ही फुटेजो के माध्यम से खोजबीन दौरान आज दिनांक 08.06.2021 को पी0जी0 काॅलेज धरमपुरा के पास मोटर सायकल क्रमांक- CG17KC 6249 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेष करने पर तस्दीक पष्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक संपन्न
    जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने लिया छात्र हित में बड़ा निर्णय

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने छात्र हित में बड़ा निर्णय लेते हुए छात्रों के मंशा के अनुरूप वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए प्राइवेट छात्र छात्राओं की जनभागीदारी शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
    विदित हो कि लगातार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अन्य छात्र संगठनों के द्वारा यह मांग महाविद्यालय एवं जगदलपुर विधायक के समक्ष रखी जा रही थी कि वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए लगे लॉकडाउन के बाद आमजन की आर्थिक स्थिति खराब हो चली है ऐसे में महाविद्यालयों के द्वारा परीक्षा शुल्क के साथ प्राइवेट छात्र छात्राओं से जनभागीदारी शुल्क भी लिया जा रहा है जिसे माफ कर देना चाहिए।
    संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्र हित में जनभागीदारी समिति की वर्चुअल बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की इस साल वार्षिक परीक्षा में प्राइवेट छात्र-छात्राओं के द्वारा दिए जाने वाले जनभागीदारी शुल्क को माफ किया जाए, जिस पर जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।
    विधायक रेख चंद जैन जी ने यह भी कहा जिन प्राइवेट छात्र छात्राओं के द्वारा जनभागीदारी शुल्क अदा कर दी गई है उन्हें महाविद्यालय अपनी सुविधानुसार वह शुल्क वापस लौटा दे। पूर्व छात्र नेता रहे विधायक रेखचंद जैन जी के द्वारा लिए गए इस निर्णय का जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों ने स्वागत एवं सराहना की है।
    बैठक में मुख्य रूप से पीजी कॉलेज प्राचार्य विजयलक्ष्मी जीजनभागीदारी समिति सदस्य सतपाल शर्मा,एनआर पराशर,पंचराज सिंह,कैलाश नाग,राजेश राय,बलराम यादव,राजकुमार दन्डवानी, राजेश चौधरी,लता निषाद, संतोष सिंह,शुभम यदू एवं जावेद खान उपस्थित थे।

    उक्त बस जो जगदलपुर से हैदराबाद रोजाना कोरोना गाइडलाइन का उल्लघन करके यात्रियों को भर भर के हैदराबाद छोड़ रहे है उस बस संचालक के ऊपर हो धारा 188 के तहत कार्यवाही क्युकी सरकार की कोई गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ! छत्तीसगढ़ में प्राइवेट बस से अन्य राज्य से आने पर बस्तर जगदलपुर में उक्त प्राइवेट बस सर्विस द्वारा किया जा रहा कोरोना गाइडलाइन का उल्लघन डाल रहे बस्तर वासियों की जान खतरे में जिला प्रशासन, व परिवहन विभाग बने मुखदर्शक क्यूँ ? - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी छत्तीसगढ़ आने वाले सभी अंतरराज्यीय यात्रियों के लिए एक नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य है। जबकि जहदलपुर में हर रोज हैदराबाद से बस भर कर यात्रियो को लाया जा रहा है लेकिन नियम का कोई पालन नहीं आखिर परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन क्यूँ है बस संचालक पे मेहरबान ? - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी करना गाइडलाइन के तहत एक फिट की दुरी एवं मास्क अनिवार्य है लेकिन जगदलपुर से रोजाना मात्र एक उक्त बस हैदराबाद जाती है जहां 30 - 35 सीट होते है, बावजूद कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करते हुए 50 = 60 लोगो को ठूस ठूस के भेजा रहा हैदराबाद परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन है केवल मुखदर्शक - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की परिवहन विभाग के सांठ गांठ में अन्य राज्य से प्राइवेट बस आ जा रहे है वो भी छत्तीसगढ़ के कोरोना गाइडलाइन का उल्लघन करते हुए और विभाग है बिलकुल शांत आखिर क्यूँ विभाग उक्त बस संचालक के ऊपर है मेहरबान जवाब दें परिवहन अधिकारी, पिछले दो माह से जनता लाकडाउन की मार खा रही है और इधर बस्तर के अन्य जगहों से जगदलपुर आकर हैदराबाद जाने वाले मजदूरों को मात्र 30 सीट वाली बस 50 - 60 लोगो को ठूस ठूस के ले जाती है परिवहन विभाग का कोई जांच नहीं कोई कार्यवाही नहीं आखिर क्यूँ ? वहीं कोरोना गाइडलाइन का उल्लघन कर परिवहन विभाग के संरक्षण में यह उक्त बस संचालक लाखो की कमाई हर दिन कर लेता है जहां 30 सीट बस में 50-60 लोगो को ठूसा जाता तो वहीं एक एक यात्रियों से हैदराबाद जाने हेतु 1500 का किराया वसूला जाता है आखिर इतना नियमो का उल्लघन करने के बाद भी परिवहन विभाग कैसे शांत बैठ सकता है समझ से परे है जबकि यह सब देख साफ़ साफ़ दिखाई देता है विभाग और संचालक का सांठ गांठ जिला प्रशासन दें ध्यान एवं ऐसे भ्रष्ट सोये हुए परिवहन अधिकारी को दिखाए बहार का रास्ता बस्तर वासियों के जान एवं धन के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं ! मामले को लेकर बस्तर पुलिस अधीक्षक जी से करूँगा लिखित शिकायत हो धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही, एवं परिवहन अधिकारी से मिल उनसे भी करूँगा शिकायत ओवर यात्री लोडिंग एवं दर से जाय्दा किराया वसूली का आरोप लगाते हुए करूँगा निवेदन परमिट करें रद का,

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कई वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों को गतिशील करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जारी निर्देश अनुसार इन प्रकरणों को तत्काल निराकरण कर संबंधित परिजनों को नियुक्ति कर तत्काल नियुक्ति पत्र का आदेश दिया गया था। इसी के मद्देनजर आज बस्तर जिले में भी संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने श्रीमती भावना मिश्रा पति स्वर्गीयजयशंकर मिश्रा जो कि महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु पश्चात आज इसी के तहत नियुक्ति पत्र मिली।
    वहीं एक अन्य प्रकरण में एन मारुति अनुराग पिता श्री एन बी एम शर्मा धरमपुरा में पदस्थ थे के पुत्र को भी नियुक्ति पत्र संसदीय सचिव ने प्रदान किया। गौरतलब है कि अनुकंपा नियुक्ति मामला पिछले कुछ वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल प्रयास से अब अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी आई है।

    बस्तर जगदलपुर :- बस्तर एक बार फिर बस्तर के युवा नौजवान रोहित पोयाम के पहल से हो रहा बस्तर गौरवानीत, बस्तर जिला के छोटे से शहर जगदलपुर के निवासी रोहित पोयाम एवं उनकी समूह द्वारा भारत के महानगर मुंबई जैसे शहर में धार्मिक संगीत में मचा रहे है धूम, रोहित के साथ उनके मुंबई के साथी सन्नी चरण एवं टीम द्वारा लगातार यह दूसरा अपना धार्मिक गाना का दूसरा एलबम रिलीज आज दिनांक 7 जून को शाम के सोशल साइट यु ट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुवा जो बहुत तेजी से हो रहा वायरल ! बस्तर का नाम कई और युवा युवती बहुत से क्षेत्रों में कर रहे है नाम को रौशन तो वहीं भारत के महानगरों में जगदलपुर के युवा भी अपने स्वयं के धार्मिक गानों को गाकर बस्तर का नाम कर रहे रौशन जिसके लिए सभी समूह के सदस्य है बधाई के पात्र !

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision