
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
न्याय का हरा रंग वृक्षारोपण के संग अब छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण का महा अभियान बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में वर्ष 2021-30 के दशक को इकोसिस्टम पुन बहाली पर इवेंट दशक घोषित किया है इस दशक में हमें ऐसे विश्व का निर्माण करना है जहां वर्तमान और भविष्य में पृथ्वी के सभी जीवों के स्वास्थ्य और कल्याण की बात है अगर मनुष्य और प्रकृति के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पौधा रोपण किया ग्राम मेटवाड़ा बोरपदर में आम का पेड़ लगाकर कहा कि हमारे लिए अब गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ में इकोसिस्टम के संरक्षण के आदर्श परंपरा रही है इकोसिस्टम की बहाली प्रकृति और मनुष्य के बीच एकजुटता को भी बल देती है हमें यह प्रयास करना होगा कि हम अपनी स्थानीय पर्यावरण का प्रबंध ऐसे करें जिससे कि प्रकृति को नुकसान भी न पहुंचे और प्राकृतिक संसाधनों का भी विकास से संबंधित गतिविधियों में उपयोग हो सके आइए हम सभी छत्तीसगढ़ के इकोसिस्टम की बहाली का संकल्प लें और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें हमारे समाधान प्रकृति में है जहां है हरियाली वहां है खुशहाली जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, जिला महामंत्री अनिल पांडे,उमेश कश्यप, सुकरु राम बघेल, एवं रेंजर राजकुमार ध्रुव व समस्त कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह के जन्म दिवस पर लगातार बधाई का दौर शुरू है तो वहीं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मूर्व महासचिव एवं बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष बस्तर माटी पुत्र लोगो के दिलो में राज करने वाले मलकीत सिंह गैदू को दिए जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए
बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज ने दी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू को जन्मदिवस की बधाई
बस्तर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती कमल झझ ने दिया छत्तीसगढ़ के पूर्व महासचिव एवं बस्तर परिवहन संघ के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकानाए ! साथ ही ईश्वर से प्रार्थना कर कहा की यह जन्मदिवस की ख़ुशी के अवसर में आपकी हर दुःख तकलीफ चिंताए दूर हो कह दुवाये भी मांगी !
बस्तर जिला कांग्रेस पार्टी के सचिव महेंद्र महापात्र ने दी छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता बस्तर माटी पुत्र मलकीत सिंह गैदू को जन्मदिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाए
बलराम मौर्य बस्तर जिला अध्यक्ष ग्रामीण ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके द्वारा पार्टी हित में किये गए तमाम कार्यो के लिए भी धन्यवाद दिए ! बलराम मौर्य अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)
केयर के नाम पर कोरोना का इलाज के दौरान लगभग 10 गंभीर मरीजों को रिफर कर अपना टिकरा कही और फोड़ने के मसले से रिफर करके अपना गुनाह छुपाने का प्रयास किया गया जिस लापरवाही से लगभग 10 रिफर मरीजों की हुई मौत जाएंगे न्यालय कराएंगे हत्या का मामला दर्ज - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी क्वींस एन.आर.आई केयर सेंटर के नार्मस हो सार्वजनिक एवं जगदलपुर IMA इंडियन मेडिकल एसोशिएशन जगदलपुर की क्या भूमिका है हो निष्पक्ष जांच - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी *क़्वींस एन.आर.आई.केयर सेंटर के रूम रेंट के अलावा, ब्लड इंवेस्टीकेशन, सी.टी कहा से होते है ? कौन कौन डाक्टर डियूटी करते है ? क्या वें डाक्टर छत्तीसगढ़ में रजिस्टर्ड है ? इलाज का प्रोटोकॉल क्या है ? MILD OR ASYMPTOMATIK मरीजों को रेमडीसिविर इंजेक्शन क्यूँ लगाया जा रहा है ? - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी क़्वींस एन.आर.आई.केयर सेंटर को आखिर रेमडीसिविर इंजेक्शन कहा से उपलब्ध हो रही थी उन इंजेक्शन का सीरियल नंबर भी हो सार्वजनिक ताकि पता चल सके यह सप्लाई कहा से हो रही है - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा एवं सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी संभागीय आयुक्त बस्तर, बस्तर जिलाधिकारी, बस्तर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक जी को सोशल मिडिया व्हाट्सप एवं ई मेल करके शिकायत दर्ज कर कहा की जगदलपुर शहर के क़्वींस एन. आर.आई केयर अस्पताल के सर्विस को लेकर गंभीर सवाल करते हुए जगदलपुर IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोशिएशन जगदलपुर पर एवं जिला प्रशासन की नांक के निचे केयर सेंटर में कोरोना इलाज हो रहा था और किसी ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई कोई जांच पड़ताल नहीं, कोई नॉर्म्स अनुसार छानबीन नहीं यह सब देख लगता है सबकी मिलीभगत से यह संस्था बेझिझक अपनी केयर सेंटर में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा था ! जिसके चलते मिडिया अनुसार लगभग 10 मरीजों की जान चली गई, इसका जिम्मेदारी लेगा कौन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी बहुत जल्द इन मरीजों का पता साजि कर बहुत जल्द क़्वींस एन आर आई के संचालक के ऊपर हत्या का मामला दर्ज करने, सम्बंधित थाना जायेगी मामले में अगर एफ आई आर नहीं हुई तो कोट जाकर परिवाद लगाकर एफ आई आर करेगी और केयर सेंटर में आखिर कोरोना मरीजों का इलाज कैसे कर रहे थे संचालक से इसका प्रश्न कर कोर्ट में जवाब मांगेगी, मरीजों को भर्ती कर केयर करने के नाम पर क़्वींस से कोरोना मरीजों का भी इलाज के नाम पर एडमिशन देना शुरू कर दिए जो पूरी तरह से असवैधानिक है ! अगर नियम से इलाज करना इस संस्था के पास इजाजत अनुमति प्रमाण है तो साझा करें एवं क़्वींस एन आई आर सेंटर अपना नार्मस सार्वजनिक करें ! वहीं आगे मामले में भवानी ने कहा की क्वींस एन.आर.आई कोविड केयर सेंटर अपने नार्म्स से अलग हटकर केयर के नाम पर इलाज कर मोटी रकम वसूली जा रही थी एक एक मरीजों का एडमिट से लेकर डिस्चार्ज तक का सम्पूर्ण प्रकार कैश एवं अकाउंट पे का बिल भी साझा हो सार्वजनिक ! साथ ही रेमडिसिवर जैसे इंजक्शन भी लगाए जा रहे है क्या प्रशासन से इसकी अनुमति क्वींस एन आर आई केयर सेंटर ने ली थी ? और अगर अनुमति नहीं है तो इतना बड़ा कार्य जिला प्रशासन के नांक के निचे चल रहा था इसकी कोई जानकारी कैसे नहीं रखी जिला प्रशासन ने सोचने वाला विषय है, इसकी जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए यह शिकायत सोशल मिडिया के माध्यम ई मेल पर छत्तीसगढ़ स्वास्थय मंत्री टी.एस.देव बाबा से इस मामले में शिकायत कर समस्त लोगो पर जांच कर कार्यवाही की मांग करेंगे और बस्तर संभागीय आयुक्त को पत्र लिख इस मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही हेतु निवेदन करेंगे ! मांगे.. 1 : - केयर सेंटर के नॉर्म्स सार्वजनिक हो ! 2 :- ऐसे कितने गंभीर मरीज थे जिनको रिफर मेडिकल कालेज डिमरापाल में किया गया जिनका मृत्यु इलाज दौरान हुवा, उनका नाम डिटेल पहचान कर जांच किया जाए एवं रिपोेर्ट सार्वजनिक हो ! 3 : - कोरोना मरीजों को रेमडीसिविर इंजेक्शन लगाया जाता था वह इंजेक्शन कहा से मिलता था उसका सीरियल नंबर भी हो सार्वजनिक ताकि पता चल सके यह इंजेक्शन प्राप्त कहा से होता था 4 :- जगदलपुर IMA इंडियन मेडिकल एसोशिएशन की क्या भूमिका है ? 5 :- रूम रेंट के अलावा, ब्लड इंवेस्टीकेशन, सी.टी कहा से होते है ? कौन कौन डाक्टर डियूटी करते है ? क्या वें डाक्टर छत्तीसगढ़ में रजिस्टर्ड है ? इलाज का प्रोटोकॉल क्या है ? MILD OR ASYMPTOMATIK मरीजों को रेमडीसिविर इंजेक्शन क्यूँ लगाया जा रहा है ?
तीन किलोमीटर पहले तर्रेम थाना में पूरी टीम धरने पर बैठी
प्रशासन से मांग है कि सभी दलों को जाने दिया गया तो आम आदमी पार्टी को क्यों रोका गया - तरुणा बेदरकर
बीजापुर / शौर्यपथ / बीजापुर के सिलेगर में फायरिंग के दौरान 3 ग्रामीणों की मृत्यु और दर्जनों घायल ग्रामीणों का मामला सामने आया है ।जिसकी मामले की जांच और पूरी जानकारी लेने हेतु केन्द्रीय नेतृत्व आम आदमी पार्टी के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी की पांच सदस्यीय टीम 22 मई को सिलगेर के लिए निकली थी जिसे प्रशासन ने जाने नही देते हुए कोड़ेंनार पुलिस थाना में रोक दिया ।
इसी संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में जांच टीम जिसमे घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष, देवलाल नरेटी प्रदेश सह संगठन मंत्री,संतोष देवांगन नगरपालिका उपाध्यक्ष दल्ली राजहरा,दंति पोयम पूर्व विधायक प्रत्याशी चित्रकोट सहित अन्य लोगों की टीम आज दंतेवाड़ा से सिलगेर के लिए निकली।बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वयं वँहा की परिस्थितियों को समझेंगे और मृतक परिजनो से मुलाकात करेंगे।
बीजापुर के सिलेगर में आम आदमी पार्टी की टीम पहुँच कर ग्रामीणों से बात चीत करना चाहती है और सिलेगर मामले से जुड़े हालातों को जानने का प्रयास करेगी।जिस प्रकार से बीजापुर का मामला सामने आया है उसमें सैकड़ो ग्रामीण कैम्प के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।और ग्रमीणों के ऊपर फायरिंग होने पर जंहा उन्हें न्याय मिलना चाहिए उसके जगह पर 8 ग्रामीणों के ऊपर प्रशासन का मुकदमा और आंदोलन खत्म करने हेतु लगातार प्रेसर बनाया जा रहा है।जो आज हालात बस्तर के बीजापुर की देखने को मिल रही है वो बहुत ज्यादा की व्याकुल करने वाली है ।एक और घेराबंदी दूसरी ओर ग्रामीणों का विरोध ।मामला काफी गम्भीर दिखाई दे रही है ।इसी के मद्देनजर आज टीम निकली थी जाने के लिए लेकिन सिलगेर के 3 किलोमीटर पहले तररेम थाने में रोक दिया गया।और कंटेंट मेन्ट ज़ोन बनने का हवाला देते हुए।आगे नही जाने दिया गया।
तरुणा बेदरकर ने बताया सिलगेर जाने से रोका गया है,तीन किलोमीटर पहले तर्रेम थाना में हम धरने पर बैठे हुए हैं।हमने मौके पर प्रशासन से लिखित में मांग की है कि प्रशासन हमें सिलगेर जाने दे अथवा सुरक्षा देकर सिलगेर तक पहुंचाए,ताकि हम पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिल सकें और घटना की वास्तविकता प्रदेश की जनता के सामने रख सकें।
प्रशासन जब तक हमें सिलगेर जाने नहीं देती तब तक हम तर्रेम थाने के सामने धरने पर बैठे रहेंगे।
धरने पर कोमल हुपेंडी के साथ प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी,यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर,पार्टी नेता एवं दल्लीराजहरा नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,चित्रकोट विधानसभा के प्रभारी समीर खान व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दंती पोयाम धरने पर बैठे हुए हैं।
जगदलपुर / शौर्यपथ / थाना कोतवाली को जगदलपुर में चल रहे सट्टे पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है! सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति दलपत सागर क्षेत्र में लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, अवैध रूप से सट्टा खेलाकर अर्जित कर रहा है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था टीम के द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में , एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर, उक्त स्थान में लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिख कर, जुआ खेलाना एवं अवैध तरीके से धन अर्जित कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया एवं अपना नाम मोहन दास पिता इंदर दास उम्र 32 साल निवासी नयामुण्डा तिंरगा चैक जगदलपुर का होना बताया। जिसे मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 13,000/-रूपये एवं 20,000 का सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है, आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी - मोहन दास पिता इंदल दास , 32वर्ष निवासी नायमुण्डा जगदलपुर
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
